Intex Infie 33 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Jul 2018 09:09:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन, इनके फीचर्स है थोड़ा एक्स्ट्रा https://www.91mobiles.com/hindi/intex-infie-3-intex-infie-33-full-view-bezel-less-smartphone-feture-specifications-price-india-launch-in-hindi/ Thu, 12 Jul 2018 09:09:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21052 इंटेक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इंटेक्स की ओर से इनफाई 3 और इनफाई 33 नाम के दो स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफेन बेजल लेस डिजाईन पर पेश हुए हैं और फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। इंटेक्स इनफाई […]

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन, इनके फीचर्स है थोड़ा एक्स्ट्रा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटेक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इंटेक्स की ओर से इनफाई 3 और इनफाई 33 नाम के दो स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफेन बेजल लेस डिजाईन पर पेश हुए हैं और फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं।

इंटेक्स इनफाई 33
इंटेक्स द्वारा पेश किया गया यह स्मार्टफोन 5.34-इंच की फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है। कपंनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-infie-33-1

इनफाई 33 में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इंटेक्स ने इस फोन के दोनों पैनल्स पर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए हैं जो डुअल फ्लैश सपोर्ट करते हैं। 4जी वोएलटीई सपोर्ट करने वाले इस फोन के जहां फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इंटेक्स इनफाई 3
इनफाई 3 को कंपनी ने 4.95-इंच की फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित गो ​एडिशन पर पेश किया गया है। इंटेक्स ने इस फोन में भी 1जीबी की रैम मैमोरी दी है जिसके साथ यह 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-infie-33

इनफाई 3 भी 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई व अन्य बेसिक फीचर्स के साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इंटेक्स ने इनफाई 33 को जहां 5,049 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है वहीं इनफाई 3 को 4,649 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। ये दोनों ही स्मार्टफोन आॅनलाईन व आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन, इनके फीचर्स है थोड़ा एक्स्ट्रा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>