Intex Lions T1 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-n1-and-lions-t1-lite-launched-with-total-by-hike-in-hindi/ Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18641 ये दोनों ही फोन 4,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च हुए हैं।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक कंपनी इंटेक्स ने आज भारत में दो शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से एक्वा लॉयंस एन1 और लॉयंस टी1 लाइट बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही फोन अलग और खास इसलिए हैं क्योंकि ये हाइक के ‘टोटल’ प्लेटफार्म पर रन करते हैं। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 की कीमत जहां 2,823 रुपये रखी गई है वहीं लॉयंस टी1 लाइट को 3,899 रुपये में लॉन्च किया गया है।

इंटेक्स की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन एयरटेल की ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के साथ लॉन्च किए गए हैं। आॅफर के तहत एक्वा लॉयंस एन1 पर जहां कंपनी 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है वहीं लॉयंस टी1 लाइट स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। एयरटेल नंबर यूज़ करने पर विभिन्न किश्तों में 36 महीनों में यह कैशबैक प्राप्त होगा।

intex aqua lions N1-1

हाइक टोटल ओएस की बात करें तो यह एंडरॉयड बेस्ड प्लेटफॉर्म बिना डाटा पैक के ही इंटरनेट सुविधा देता है। इंटेक्स के इन दोनों फीचर फोन में बिना इंटरनेट के ही चैटिंग, न्यूज, मैसेजिंग, रिचार्ज, वॉलेट, ट्रेन स्टेट्स व पीएनआर, क्रिकेट स्कोर व राशिफल इत्यादि सर्विसेज को यूज़ किया जा सकता है।

रिलायंस जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4जी स्पीड में फिर मारी बाजी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 जहां 4-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है वहीं इंटेक्स लॉयंस टी1 लाइट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड नुगट के साथ ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करते हैं।

intex aqua lions N1-2

इंटेक्स की ओर से दोनों फोन में 1जीबी की रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 में जहं 2-मेगापिक्सल का रियर और 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं लॉयंस टी1 लाइट में 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

दिखा ‘मेक इन इंडिया’ का जलवा, भारत बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल निर्माता देश

इंटेक्स के ये दोनों ही फोन डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए एक्वा लॉयंस एन1 में 1,400एमएएच और एक्वा लॉयंस टी1 लाइट में 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 को प्रीमियम ब्लैक कर में खरीदा जा सकता है वहीं एक्वा लॉयंस टी1 लाइट रॉयल ब्लैक, स्टील ग्रे और शेपेन कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>