intex | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:56:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स का डुअल रियर कैमरे वाला फोन, इसमें है 2जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/intex-staari-11-launched-in-india-with-dual-camera-in-hindi/ Fri, 21 Sep 2018 06:12:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22926 इंटेक्स के इस फोन को शॉपिंग साइट स्नैपडील से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है।

The post 4499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स का डुअल रियर कैमरे वाला फोन, इसमें है 2जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटेक्स ने तकरीबन 4 महीने पहले ही भारतीय बाजार में इंटेक्स स्टारी 10 नाम से एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर यूजर्स को शैटर-प्रूफ ​डिसप्ले दे रहा था। इंटेक्स ने अब अपने इसी स्मार्टफोन एक और नया वर्ज़न भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स की ओर से स्टारी 11 स्मार्टफोन मार्केट में उतारा गया है जो 4,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंटेक्स के इस फोन को शॉपिंग साइट स्नैपडील से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है।

इंटेक्स स्टारी 10 जहां शैटर प्रूफ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था वहीं स्टारी 11 में यह तकनीक देखने को नहीं मिलेगा। स्टारी 11 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें 5-इंच की ​स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ स्प्रैडट्रम एससी9850 चिपसेट पर रन करता है।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा रियलमी 2, कीमत भी होगी सबसे कम

स्टारी 11 की मुख्य यूएसपी फोन को ​डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता शैटरप्रूफ स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन

इंटेक्स स्टारी 11 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,400एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स के इस नए फोन को शैपेंन और ब्लैक कलर वेरिएंट में 4499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 4499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स का डुअल रियर कैमरे वाला फोन, इसमें है 2जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000एमएएच बैटरी और 8-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/intex-indie-5-launched-with-4000mah-battery-feature-specification-price-flipkart-exclusive-in-hindi/ Tue, 17 Jul 2018 10:12:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21156 टेक कंपनी इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन इनफाई 3 और इनफाई 33 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन बेजल लेस डिजाईन के साथ फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। वहीं आज फिर से इंडियन मार्केट में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए इंटेक्स ने एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च […]

The post 4,000एमएएच बैटरी और 8-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन इनफाई 3 और इनफाई 33 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन बेजल लेस डिजाईन के साथ फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। वहीं आज फिर से इंडियन मार्केट में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए इंटेक्स ने एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स की ओर से इंडी 5 भारत में लॉन्च किया गया है जो 4,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव बिकेगा।

इंटेक्स इंडी 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली ​5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

intex-indie-5-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल दोनों ओर 8-मेगापिक्सल का रियर वे सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं बेहरतरीन फोटो के लिए दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस किए गए हैं।

सैमसंग अब सस्ते स्मार्टफोंस में भी लाएगी आइरिश स्कैनर, कम कीमत पर मिलेगी यह महंगी तकनीक

इंटेक्स इंडी 5 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक ​कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में ओटीजी सपोर्ट ​भी​ दिया गया है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम है वहीं पावर बैकअप के लिए इंटेक्स इंडी 5 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को ब्लैक कलर वेरिएंट में सिर्फ 4,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 8-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन, इनके फीचर्स है थोड़ा एक्स्ट्रा https://www.91mobiles.com/hindi/intex-infie-3-intex-infie-33-full-view-bezel-less-smartphone-feture-specifications-price-india-launch-in-hindi/ Thu, 12 Jul 2018 09:09:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21052 इंटेक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इंटेक्स की ओर से इनफाई 3 और इनफाई 33 नाम के दो स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफेन बेजल लेस डिजाईन पर पेश हुए हैं और फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। इंटेक्स इनफाई […]

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन, इनके फीचर्स है थोड़ा एक्स्ट्रा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटेक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इंटेक्स की ओर से इनफाई 3 और इनफाई 33 नाम के दो स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफेन बेजल लेस डिजाईन पर पेश हुए हैं और फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करते हैं।

इंटेक्स इनफाई 33
इंटेक्स द्वारा पेश किया गया यह स्मार्टफोन 5.34-इंच की फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है। कपंनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-infie-33-1

इनफाई 33 में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इंटेक्स ने इस फोन के दोनों पैनल्स पर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए हैं जो डुअल फ्लैश सपोर्ट करते हैं। 4जी वोएलटीई सपोर्ट करने वाले इस फोन के जहां फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इंटेक्स इनफाई 3
इनफाई 3 को कंपनी ने 4.95-इंच की फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित गो ​एडिशन पर पेश किया गया है। इंटेक्स ने इस फोन में भी 1जीबी की रैम मैमोरी दी है जिसके साथ यह 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

intex-infie-33

इनफाई 3 भी 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई व अन्य बेसिक फीचर्स के साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इंटेक्स ने इनफाई 33 को जहां 5,049 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है वहीं इनफाई 3 को 4,649 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। ये दोनों ही स्मार्टफोन आॅनलाईन व आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते बेजल लेस स्मार्टफोन, इनके फीचर्स है थोड़ा एक्स्ट्रा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर, यह बदल देगा गेमिंग और वीडियो देखने का अंदाज https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-t1-lite-vr-launched-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 08:29:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20191 यह फोन वर्चुअल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस वाले वीआर हैडसेट के साथ आता है।

The post 4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर, यह बदल देगा गेमिंग और वीडियो देखने का अंदाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने गेमिंग लवर्स के लिए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च ​किया है। कपंनी की ओर से भारतीय बाजार में इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर स्मार्टफोन पेश ​कर दिया गया है। इंटेक्स का यह फोन वीआर हैडसेट के साथ आता है जो गेम्स के साथ ही वीडियो इत्यादि का लुफ्त वर्चुअल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ देता है। इंटेक्स की ओर से इस फोन की कीम​त 4,499 रुपये रखी गई है जो कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात ​करें तो यह स्मार्टफोन 854 x 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ स्प्रेडट्रम एससी9832ए चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली 400 जीपीयू मौजूद है।

ओपो ला रही है फ्यूचर का फ्लैगशिप फोन ‘फाइंड एक्स’, आईफोन 10 और शाओमी मी 8 को देगा टक्कर

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 1जीबी की रैम मैमारी पर पेश किया गया है। इंटेक्स के इस फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश लाईट से लैस 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जियो लाया हॉलीडे हंगामा आॅफर, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 84 दिनों के लिए 126जीबी 4जी डाटा

इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 10 घंटे तक का टॉकटाईम देने में सक्षम है। भारतीय बाजार में इस फोन को शेपेंन, स्टील ग्रे और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 4,499 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लॉयंस टी1 लाइट वीआर, यह बदल देगा गेमिंग और वीडियो देखने का अंदाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ इंटेक्स ने लॉन्च शैटर-प्रूफ डिसप्ले वाला दमदार स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/intex-staari-10-shatter-proof-display-launched-india-price-features-specifications-in-hindi/ Wed, 09 May 2018 10:03:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19647 इसकी सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद शैटर-प्रूफ ​डिसप्ले है।

The post 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ इंटेक्स ने लॉन्च शैटर-प्रूफ डिसप्ले वाला दमदार स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक कंपनी इंटेक्स ने पिछले महीने ही बाजार में 7,999 रुपये की कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन इंटेक्स उदय लॉन्च किया था, जो 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे से लैस था। देश में अपनी स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए इंटेक्स ने आज एक और नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इंटेक्स की ओर से ‘इंटेक्स स्टारी 10’ नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो 5,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इंटेक्स स्टारी 10 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद शैटर-प्रूफ ​डिसप्ले है। फोन को 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी ​डिसप्ले पर पेश किया गया है जो शैटर-प्रूफ ​ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी का दावा है कि डिसप्ले पर मौजूद ग्लास की यह लेयर फोन को टूटने से बचाएगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

सिर्फ 39 रुपये में करिए दिल खोल कर बातें, यह टेलीकॉम कंपनी लाई बेहद ही शानदार प्लान

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम पर पेश किया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इंटेक्स स्टारी 10 के दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं।

न्यू नोकिया 6 का 4जीबी रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च

इंटेक्स स्टारी 10 एक 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स के इस स्मार्टफोन को ग्लॉसी ब्लैक, शेपेंन और ब्लू कलर वेरिएंट में 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं ​जियो के फुटबॉल आॅफर के तहत इस फोन पर 2,200 रुपये का कैशबैक पाने का मौका भी​ मिल रहा है।

The post 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ इंटेक्स ने लॉन्च शैटर-प्रूफ डिसप्ले वाला दमदार स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स उदय, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/intex-uday-launched-in-india-price-feature-specification-in-hindi/ Thu, 12 Apr 2018 12:26:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18938 इंटेक्स उदय को रिलायंस जियो के 2,200 रुपये का कैशबैक आॅफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।

The post 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स उदय, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक कंपनी इंटेक्स ने अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए आज देश में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया हैं। कंपनी की ओर से इंटेक्स उदय बाजार में उतारा गया है जो 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इंटेक्स उदय को रिलायंस जियो के आॅफर के साथ भी खरीदा जा सकता है जिसमें 2,200 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है।

इंटेक्स उदय के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करता है।

Intex UDAY-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। वहीं फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों ही पैनल्स पर एलईडी फ्लैश दी गई है।

इंटेक्स उदय एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन डाटा सेविंग फीचर से लैस है जो एंडरॉयड एप्लीकेशन्स द्वारा यूज़ किए जा रहे इंटरनेट की खपत कम कर 500एमबी तक डाटा को बचाता है। फिंगरप्रिंट सेंसर जहां फोन के बैक पैनल पर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स उदय, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-n1-and-lions-t1-lite-launched-with-total-by-hike-in-hindi/ Mon, 02 Apr 2018 12:21:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18641 ये दोनों ही फोन 4,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च हुए हैं।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक कंपनी इंटेक्स ने आज भारत में दो शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से एक्वा लॉयंस एन1 और लॉयंस टी1 लाइट बाजार में उतारे गए हैं। ये दोनों ही फोन अलग और खास इसलिए हैं क्योंकि ये हाइक के ‘टोटल’ प्लेटफार्म पर रन करते हैं। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 की कीमत जहां 2,823 रुपये रखी गई है वहीं लॉयंस टी1 लाइट को 3,899 रुपये में लॉन्च किया गया है।

इंटेक्स की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन एयरटेल की ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के साथ लॉन्च किए गए हैं। आॅफर के तहत एक्वा लॉयंस एन1 पर जहां कंपनी 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है वहीं लॉयंस टी1 लाइट स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। एयरटेल नंबर यूज़ करने पर विभिन्न किश्तों में 36 महीनों में यह कैशबैक प्राप्त होगा।

intex aqua lions N1-1

हाइक टोटल ओएस की बात करें तो यह एंडरॉयड बेस्ड प्लेटफॉर्म बिना डाटा पैक के ही इंटरनेट सुविधा देता है। इंटेक्स के इन दोनों फीचर फोन में बिना इंटरनेट के ही चैटिंग, न्यूज, मैसेजिंग, रिचार्ज, वॉलेट, ट्रेन स्टेट्स व पीएनआर, क्रिकेट स्कोर व राशिफल इत्यादि सर्विसेज को यूज़ किया जा सकता है।

रिलायंस जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4जी स्पीड में फिर मारी बाजी

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 जहां 4-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है वहीं इंटेक्स लॉयंस टी1 लाइट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड नुगट के साथ ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करते हैं।

intex aqua lions N1-2

इंटेक्स की ओर से दोनों फोन में 1जीबी की रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 में जहं 2-मेगापिक्सल का रियर और 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं लॉयंस टी1 लाइट में 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

दिखा ‘मेक इन इंडिया’ का जलवा, भारत बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल निर्माता देश

इंटेक्स के ये दोनों ही फोन डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए एक्वा लॉयंस एन1 में 1,400एमएएच और एक्वा लॉयंस टी1 लाइट में 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 को प्रीमियम ब्लैक कर में खरीदा जा सकता है वहीं एक्वा लॉयंस टी1 लाइट रॉयल ब्लैक, स्टील ग्रे और शेपेन कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी स्मार्टफोन, बिना डाटा के भी इनमें चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स एक्वा लॉयंस ई3 लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/intex-aqua-lions-e3-launched-features-specifications-in-hindi/ Tue, 20 Mar 2018 13:00:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18248 इस फोन को आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post इंटेक्स एक्वा लॉयंस ई3 लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक कंपनी इंटेक्स लो बजट सेग्मेंट में फोन लॉन्च करने के लिए पहचानी जाती है। पिछले महीने जहां कंपनी ने अपनी एक्वा लॉयंस सीरीज़ में टी1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च किया था वहीं आज अपनी इसी सीरीज़ को बढ़ाते हुए इंटेक्स ने एक और नया डिवाईस एक्वा लॉयंस ई3 भारतीय बाजार में उतार दिया है। इंटेक्स की ओर से इस फोन की कीमत 5,499 रुपये रखी गई है जिसे आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।शाओमी को टक्कर देने लेनोवो ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार फोन, लेनोवो के5 और के5 प्ले

इंटेक्स एक्वा लॉयंस ई3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है।

intex-aqua-e3-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

आईटेल ने लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किए 3 बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एस42, ए44 प्रो और ए44

इंटेक्स एक्वा लॉयंस ई3 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 6 घंटे तक का टॉकटाईम देने में सक्षम है। इंटेक्स के इस फोन को रिलायंस जियो के साथ आॅफर के तहत सिर्फ 3,299 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर पाया जा सकता है।

The post इंटेक्स एक्वा लॉयंस ई3 लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इंटेक्स एलीट डुअल : सेल्फी शौकिन्स के लिए खरा सौदा, ​​कम कीमत पर आलराउंडर परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/intex-elyt-dual-smartphone-review-in-hindi/ Thu, 08 Feb 2018 07:40:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16685 हमनें भी जांचने की कोशिश की कि, यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है

The post इंटेक्स एलीट डुअल : सेल्फी शौकिन्स के लिए खरा सौदा, ​​कम कीमत पर आलराउंडर परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कहते हैं तकनीक काफी तेजी से बदलती है और मोबाइल तकनीक में यह सीमा और भी छोटी है। आप भी गौर कर सकते हैं कि टीवी में जो तकनीक आपने कुछ साल पहले देखी होगी वह आज भी चल रही है लेकिन मोबाइल में जो तकनीक पिछले साल देखने को मिली थी वह इस साल बदल गई है। जैसे पिछले साल तक 4जी वोएलटीई और वीडियो कॉलिंग की बात ज्यादा हो रही थी वहीं अब हम बेज़ल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे की बात करते हैं।

मोबाइल फोन में कैमरा शुरू से ही सबसे बड़ा आकर्षण रहा है। पहले फोन में एक वीजीए कैमरा आता था लेकिन बाद में मेगापिक्सल की जंग शुरू हुई। कुछ समय बाद फ्रंट कैमरा भी देखने को ​मिला और सेल्फी का क्रेज सिर चढ़ कर बोलने लगा। इसके बाद भी कैमरे के साथ कई शानदार इनोवेशन देखने को मिले हैं और आज डुअल कैमरा फोन चर्चा का विषय बना हुआ है। डुअल कैमरे की शुरुआत तो महंगे फोन से हुई थी लेकिन आज सस्ते बजट में भी ये फोन उपलब्ध हैं। हाल में भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने भी 6,999 रुपये की कीमत में दोहरे कैमरे वाले फोन इंटेक्स एलीट डुअल को पेश किया है। हालांकि आज भारतीय बाजार में चीनी मोबाइल निर्माताओं का दबदबा है, लेकिन इंटेक्स के इस बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन को देखकर कहा जा रहा है कि यह इस बजट में किसी भी फोन को टक्कर देने में सक्षम है। यह फोन हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और हमनें भी जांचने की कोशिश की कि, यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है? इंटेक्स एलीट डुअल की मुख्य यूएसपी इसका डुअल सेल्फी कैमरा है। लिहाज़ा फोन के रिव्यू की शुरूआत इसके कैमरा सेग्मेंट से ही करते है।

कैमरा
फोन के फ्रंट पैनल पर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के है। कम रोशनी में अच्छी फोटो लेने के लिए फ्रंट में एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन का फ्रंट कैमरा सेटअप बोके इफेक्ट से लैस है तथा साथ ही इसमें ब्यूटी फिल्टर्स भी दिए गए हैं।

इंटेक्ट एलीट डुअल में सेल्फी कैमरे के साथ हमें बोके इफेक्ट का अनुभव अच्छा लगा। इसमें आप ब्लर बैकग्राउंड को अपनी जरूरत के अनुसार कम व ज्यादा कर सकते हैं। वहीं ब्यूटी फिल्टर भी शानदार है जो सेल्फी को सॉफ्ट व अटरेक्टिव बनाते हैं। फ्लैश लाईट के साथ ली गई सेल्फी ज्यादा पास से कैप्चर करने पर जहां थोड़ी ज्यादा कंर्टास्ट रही वहीं एक औसत दूरी से हर तरह की सेल्फी काफी अच्छी कैप्चर हुई हैं।

फोन के बैक पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो कलर इफेक्ट्स, ब्रस्ट मोड, नाईट शॉट जैसे फीचर्स से लैस है। रियर कैमरे से ली गई फोटोज़ में कलर शार्पनेस की कमी दिखाई दी। ​दिन में दूर से ली गई फोटो हो या किसी आब्जेक्ट का क्लॉजअप, दोनों ही कंडिशन में फोटो ​थोड़ी डल ही नज़र आई है। वहीं एलईडी फ्लैश की वजह से लो लाईट फोटो अपेक्षाकृत औसत रही हैं।

कैमरे के साथ जो थोड़ी समस्या हमें देखने को मिली वो यह कि कैमरा फोकस में काफी समय ले रहा था। इंटेक्ट एलीट डुअल में फोटो ​क्लिक करने के दौरान आब्जेक्ट फोकस होने के थोड़ा वक्त ले रहा था। ऐसे में आपको फोन को बड़ी सावधानी से होल्ड करना पड़ेगा।

डिजाईन
आज जहां यूनिबॉडी फोन ज्यादा देखने को मिलते हैं वहीं एलीट डुअल में बैक कवर को खोला जा सकता है और बैटरी को निकाला जा सकता है। फोन का बैक कवर पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक का है। एलीट डुअल के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। फोन में तीन कैपेसटिव की मौजूद है तथा दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है। बैक के ऐज़ कर्व्ड हैं तथा उपर व नीचे दोनों ओर एंटिना बैंड दिया गया है। हमारे पास एलीट डुअल का ब्लैक कलर वेरिएंट था जो देखने में काफी आर्कषक लग रहा था। फ्रंट पैनल पर हुई ग्लास की कोटिंग डिसप्ले को साईड के किनारों के थोड़ा उभरा हुआ दर्शाती है, जो इसे आर्कषक बनाता है। फोन में उपरी पैनल पर कोई भी पोर्ट या होल नहीं दिया गया है। 3.5एमएम जैक व यूएसबी पोर्ट फोन के नीचले पैनल पर मौजूद है। फोन का डिजाइन बजट के लिहाज से अच्छा है लेकिन हमें नयापन नहीं लगा। पहले भी इस तरह के फोन हम देख चुके हैं।

intex-elyt-dual-7

डिसप्ले
इंटेक्स एलीट डुअल में 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। कंपनी ने इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ पेश किया है। फोन का डिसप्ले काफी ब्राइट और सैच्युरे​टेड है। कम बजट के बावजूद कलर काफी शार्प नज़र आते है। वहीं सूरज की रोशनी में भी फोन में चैटिंग करने व गेम खेलने के दौरान कोई विजिबलिटी की समस्या भी दिखाई नहीं दी जो कि अच्छी बात कही जाएगी।

intex-elyt-dual-5

कमी यह कही जा सकती है कि कुछ देर के यूज़ में ही फोन की डिसप्ले पर उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं, जो कहीं न कहीं यूज़ के दौरान आपको अखरेंगे। हालांकि फोन का बेहतर टच इस कमी को पूरी कर देता है। इसकी टच स्क्रीन स्मूथ और फास्ट है।

हार्डवेयर
इंटेक्स एलीट डुअल में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसे स्प्रैडट्रम एससी9850 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.3गीगाहर्ट्स की स्पीड वाला क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली 400 जीपीयू मौजूद है। फोन में दो सिम स्लॉट और एक मैमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। फोन में दोनों ही सिम 4जी नेटवर्क पर काम करते हैं।

प्रोसेसिंग परफार्मेंस की बात करें तो फोन की प्रोसेसिंग हल्की सी धीमी महसूस हुई है। किसी भी ऐप आइकन को टच करने और उसके ओपेन होने में थोड़ा वक्त लगा है। वहीं फोन को जब वाईफाई से कनेक्ट किया गया तो यहां भी थोड़ी समस्या मिली।

सॉफ्टवेयर
इंटेक्स एलीट डुअल को कंपनी ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया है। इंटेक्स ने अपने इस फोन को बिना किसी अन्य लेअर या यूजर इंटरफेस के पेश किया गया है, लिहाजा एलीट डुअल को प्योर एंडरॉयड फोन कह सकते है। जैसा कि पहले ही बताया यूज़ के दौरान कहीं कहीं प्रोसेसिंग धीमी हुई लेकिन लगभग 20 दिनों के उपयोग में यह फोन हैंग नहीं हुआ।

एलीट डुअल में खास बात यह देखने को मिली कि इसमें प्रीलोडेड एप्लीकेशन्स की संख्या बेहद कम है। यानि यूजर्स को अपनी मनमर्जी की ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए काफी स्पेस मिलेगा। फोन का स्विफ्ट कीबोर्ड अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देता है। वहीं फोन में मौजूद डाटा बैक ऐप यूज़र को मुफ्त में डाटा के बैकअप के लिए 500एमबी तक का स्पेस देती है।

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
इंटेक्स एलीट डुअल में दो सिम कार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा फोन में मौजूद दोनों ही सिम पर 4जी की स्पीड से इंटरनेट चलाया जा सकता है। परंतु एक बार में एक ही सिम पर डाटा का उपयोग कर सकते हैं। फोन में वाईफोन व ब्लूटूथ के साथ ही यूएसबी ओटीजी पोर्ट भी दिया गया है जिससे कि आप पेनड्राइव या हार्ड ड्राइव को फोन से जोड़ सकें। हां, इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर ​नहीं दिया गया है जो एक बड़ी कमी कही जा सकती है जबकि इंटेक्स के ही 4,000 रुपये के बजट वाले फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

intex-elyt-dual-9

बैटरी
इंटेक्स एलीट डुअल में पावर बैकअप के लिए 2,400एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 1 घंटे तक समय लगा। फोन का बैटरी बैकअप थोड़ा कमजोर है। एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद साधारण कॉलिंग, मैसेजिंग, इंटरनेट और कैमरे का उपयोग करने के बाद एक पूरा दिन नहीं निकाल पाता।

निष्कर्ष
इंटेक्स एलीट डुअल की कीमत 6,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। लगभग 20 दिनों के उपयोग के दौरान हमनें पाया कि सेल्फी लेने के मामले में यह फोन इस रेंज के काफी बेहतर है। हालांकि रियर कैमरा ​थोड़ा निराश करता है लेकिन फ्रंट कैमरा सेटअप शानदार है। फोन की लुक भी देखने में अच्छी है। धीमी प्रोसेसिंग और कमजोर बैटरी बैकअप इसके राह में रोड़ा बन सकता है। सभी पहलुओं को देखकर कहा जा सकता है कि यदि आप सेल्फी के शौकीन हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट है।

The post इंटेक्स एलीट डुअल : सेल्फी शौकिन्स के लिए खरा सौदा, ​​कम कीमत पर आलराउंडर परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : इंटेक्स भी ला रहा है एंडरॉयड ‘ओरियो गो’ स्मार्टफोन, फरवरी में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/intex-android-go-smartphone-might-launch-in-february-in-hindi/ Fri, 19 Jan 2018 10:14:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16126 इंटेक्स का ओरियो गो फोन फरवरी तक लॉन्च होगा और यह इंटेक्स स्मार्टफोन पोर्टफोलियो वाले बजट में ही पेश ​किया जाएगा।

The post एक्सक्लूसिव : इंटेक्स भी ला रहा है एंडरॉयड ‘ओरियो गो’ स्मार्टफोन, फरवरी में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में हमनें आपको खबर दी थी कि देश की नामी टेक कंपनी माइक्रोमैक्स जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो एंडरॉयड 8.0 ओरियो के लाइट वर्ज़न ओरिया गो से लैस होगा। माइक्रोमैक्स इस फोन को इस गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को लाने वाली है। वहीं इस रेस में अब एक और इंडियन कंपनी का नाम शामिल हो गया है। जानकारी मिली है कि टेक कंपनी इंटेक्स भी जल्द ही भारतीय बाजार में एंडरॉयड ओरियो गो आधारित स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर चुकी है और यह फोन फरवरी माह में मार्केट में कदम रखेगा।

इंटेक्स टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर केशव बंसल ने 91मोबाईल्स को जानकारी दी है कि ‘इंटेक्स का ओरियो गो फोन फरवरी तक लॉन्च होगा और यह इंटेक्स स्मार्टफोन पोर्टफोलियो वाले बजट में ही पेश ​किया जाएगा’। गौरतलब है​ कि भारतीय बाजार में इंटेक्स के फोन 5,000 रुपये से 8,000 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं, ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि इंटेक्स का ओरियो गो फोन भी इसी बजट में लॉन्च हो।

intex-1

हालांकि ओरियो गो फोन के ​लिए इससे भी कम बजट की बात कही गई थी। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि इंटेक्स का ओरियो गो फोन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में थोड़ा बेहतर हो। जहां तक एंडरॉयड ओरियो की बात है। यह एंडरॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न है जो कई आर्कषक और एडवांस फीचर्स से लैस है।

10 मिनट में फुल चार्ज होगा आपका फोन, हुआवई ने पेश की नई तकनीक जिससे 10 गुणा तेज चार्ज होगा स्मार्टफोन

एंडरॉयड ओरियो गो का निर्माण गूगल द्वारा कम बजट वाले स्मार्टफोन्स को बेहतर और फास्ट प्रोसेसिंग देने के लिए किया गया है। ओरियो गो आधारित स्मार्टफोन्स में कम स्टोरेज घेरने वाली ऐप्लीकेशन्स डाली जाती हैं जो कम रैम पर भी आसानी से रन कर सकती हैं।

अब व्हाट्सऐप पर भी चलेंगे यू-ट्यूब वीडियो

आपको बता दें कि पिछले साल गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने भारत दौरे के दौरान देश में कम कीमत पर लेटेस्ट फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी और इस दौरान सुंदर ने माना था कि भारत में स्मार्टफोन्स की आईडल कीमत 5,000 रुपये से भी कम होनी चाहिए।

स्टोरी इनपुट : नितांश रस्तोगी

The post एक्सक्लूसिव : इंटेक्स भी ला रहा है एंडरॉयड ‘ओरियो गो’ स्मार्टफोन, फरवरी में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>