iOS 11.4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 15 Jun 2018 08:57:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एप्पल आईफोन की बैटरी में आई बड़ी समस्या, दुनिया भर से आ रही है शिकायतें, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-ios-11-4-update-causing-battery-drain-problems-in-hindi/ Fri, 15 Jun 2018 08:57:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20501 दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने कुछ दिनों पहले ही अपने वार्षिक समारोह में आईओएस का नया वर्ज़न आईओएस 12 पेश किया है। नया आईओएस कई सारें नए फीचर्स के साथ अपडेट हुआ है जो आने वाले दिनों में आईफोन यूजर्स को मिलेगा। लेकिन आईओएस 12 के रोलआउट होने से पहले ही आईफोन यूजर्स को एक […]

The post एप्पल आईफोन की बैटरी में आई बड़ी समस्या, दुनिया भर से आ रही है शिकायतें, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने कुछ दिनों पहले ही अपने वार्षिक समारोह में आईओएस का नया वर्ज़न आईओएस 12 पेश किया है। नया आईओएस कई सारें नए फीचर्स के साथ अपडेट हुआ है जो आने वाले दिनों में आईफोन यूजर्स को मिलेगा। लेकिन आईओएस 12 के रोलआउट होने से पहले ही आईफोन यूजर्स को एक अजीब सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जो उनके फोन में मौजूद आईओएस 11.4 की वजह से आ रही है। दुनियाभर से लोगों की शिकायतें मिल रही है कि आईओएस की वजह से अचानक से उनके फोेन की बैटरी ड्रैन होने लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले महीने रोलआउट हुए आईओएस 11.4 को आईफोन में अपडेट करने के बाद फोन की बैटरी में समस्या आ रही है। आईफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की बात सामनें आई है। बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत को लेकर अनेंको यूजर्स ने एप्पल को शिकायतें भी की है। आईओएस 11.4 पर अपडेट करने के बाद एक आईफोन यूजर ने कहा है कि उनके फोन की बैटरी बेहद तेजी से खत्म हो रही है। आईफोन में मैसेज 33 प्रतिशत बैटरी की खपत कर रहे हैं।

ios-11

इस समस्या को एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6एस तथा आईपैड में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। आईओएस 11.4 को लेकर कुछ यूजर्स को कहना है कि इस आईओएस पर आईफोन अपडेट करने के बाद बिना किसी कॉल या मैसेज का यूज़ किए ही उनके फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से सीधे 70 प्रतिशत पर आ जा रही है। यूजर्स ने बैटरी की अधिक खपत होने की समस्या को सीधे नए आईओएस से ही जोड़ कर देखा है और एप्पल से इसे ठीक करने की बात कही है।

एप्पल ने हालांकि अभी तक इस समस्या पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है। आईओएस 11.4 से उत्पन्न हुई इस समस्या के बाद आईफोन यूजर्स को सुझाव दिया जा रहा है कि वह अपने आईफोन को ​वापस आईओएस 11.3 पर अपडेट कर लें, हो सकता है कि इससे समस्या का अस्थाई समाधान मिल जाए। यदि आप भी आईफोन यूजर हैं ओर आईओएस 11.4 पर फोन अपडेट कर चुके हैं तो बताएं कि क्या आपको भी बैटरी से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या नहीं।

The post एप्पल आईफोन की बैटरी में आई बड़ी समस्या, दुनिया भर से आ रही है शिकायतें, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>