iOS 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Aug 2021 15:52:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस साल में इन धमाकेदार मोबाइल गेम्स ने तोड़ा रिकॉर्ड, क्या आपने भी खेलें है ये गेम्स? https://www.91mobiles.com/hindi/op-mobile-games-of-2019-most-downloaded-games-of-the-year-pubg-call-of-duty/ https://www.91mobiles.com/hindi/op-mobile-games-of-2019-most-downloaded-games-of-the-year-pubg-call-of-duty/#respond Tue, 24 Dec 2019 08:16:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39182 अगर आप भी मोबाइल गेम के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है।

The post इस साल में इन धमाकेदार मोबाइल गेम्स ने तोड़ा रिकॉर्ड, क्या आपने भी खेलें है ये गेम्स? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल मोबाइल गेमिंग के लिए काफी खास रहा है। मोबाइल गेम्स में यूजर्स की खास रूची को देखते हुए मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने भी अपने फोन्स में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए कई खास फीचर्स दे रहे हैं। इतना ही नहीं मोबाइल प्रोसेसर को भी खास तौर पर बनाया जा रहा है। इस साल लॉन्च हुए Free fire, Call of Duty जैसे बड़े मोबाइल गेम के स्मार्टफोन्स पर आने से यह साल मोबाइल गेमिंग लवर्स के लिए और खास हो गया।

मोबाइल मार्केट डाटा और विश्लेषक कंपनी App Annie ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेम्स की लिस्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 में फ्री फायर गेम को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेम्स में फन रेस 3डी के साथ ही सबवे सर्फर्स भी शामिल है। दरअसल, सबवे सर्फर्स इस पूरे दशक का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम है।

प्रमुख नेटवर्किंग डिवाइस प्रोवाइडर टेंडा के निदेशक जॉन डोंग का कहना है कि उपभोक्ता काफी बढ़ जाने के कारण यह साल ऑनलाइन गेमिंग के लिए खास रहा है। वहीं, मीडिया एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार, आज दुनियाभर में अभी तक सबसे अधिक 3.3 अरब स्मार्टफोन्स होने के कारण ही ऑनलाइन गेमिंग में तेजी आई है।

PUBG MOBILE-
PUBG MOBILE PlayerUnknown s Battlegrounds kbc Amitabh Bachchan
इस साल सबसे ज्यादा पॉप्यूलर गेम टेंसेंट का PUBG Mobile रहा है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम भी बना था। सेंसर टवर के हालिया सर्वे के अनुसार, पबजी मोबाइल का राजस्व साल-दर-साल 652 प्रतिशत बढ़कर 49.6 करोड़ डॉलर हो गया। वहीं, इस ऐप को लाइट वर्जन को इस साल जुलाई में भारत में पेश किया गया था।

Free fire-

अगर बात करें फ्री फायर गेम की तो यह एक शूटर मोबाइल गेम है। इस गेम में गेम खेलने वाले यूजर प्रत्येक 10 मिनट में किसी सूदूर द्वीप पर पहुंच जाता है जहां इसमें प्लेयर के साथ 49 अन्य खिलाड़ी होते हैं और सभी लोग वहां से बचना चाहते हैं।

Subway Surfers-

पिछले 10 साल में Subway Surfers सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला ऐप अनाउंस किया गया था। यह गेम एप Android, iOS, किंडल और विंडो फोन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है। दुनियाभर में लगभग 2.7 मोबाइल्स पर यह गेम डाउनलोड किया जा चुका है।

Color Bump-

यह रेट्रो ग्राफिक्स और वाइब्रेंट कलर वाला एक आर्केड गेम है। इस गेम को कंपनी ने दिसंबर 2018 में एंडरॉयड पर और जनवरी 2019 में आईएओएस और वेबजीएल पर लॉन्च हुआ था।

Fun Race 3D-

यह पॉप्यूलर एपीके गेम कहा जाता है। इसमें खिलाड़ी को अपने कॉम्पिटीटर के साथ खतरनाक रूट से गुजरना पड़ता है। खेलने में यह गेम काफी मजेदार और आसान माना जाता है।

The post इस साल में इन धमाकेदार मोबाइल गेम्स ने तोड़ा रिकॉर्ड, क्या आपने भी खेलें है ये गेम्स? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/op-mobile-games-of-2019-most-downloaded-games-of-the-year-pubg-call-of-duty/feed/ 0
एप्पल ने दी जानकारी, 12 सितंबर को आ रहा है 2017 का सबसे बेहतरीन फोन आईफोन 8, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-8-to-launch-on-12-september-in-hindi/ Fri, 01 Sep 2017 03:59:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11193 एप्पल ने हाल में कंपनी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। यह वही दिन है जब कंपनी ने वर्ष 2012 में आईफोन से पर्दा उठाया था।

The post एप्पल ने दी जानकारी, 12 सितंबर को आ रहा है 2017 का सबसे बेहतरीन फोन आईफोन 8, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से चले आ रहे कयास पर विराम लगाते हुए एप्पल ने जानकारी दे ही दी कि नया आईफोन कब आने वाला है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है लेकिन इसमें आईफोन 8 का जिक्र नहीं है। एप्पल ने 12 सितंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रहा है जिसमें इनवाइट शेयर किया गया है। इस इनवाइट में ऐप्पल के लोगो के साथ लिखा गया है कि हम पहली बार कॉपरटिनो स्थित स्टिव जॉब्स ​थियेटर में किसी ​इवेंट का आयोजन कर रहे हैं कृपया हमसे जुड़ें। इसके साथ ही 12 सितंबर की तारीख अंकित है। हालांकि इससे पहले भी इनवाइट में कभी फोन का नाम नहीं लिखा गया था।

apple-iphone-8-invite

दी वॉल स्ट्रिट जर्नल द्वारा द्वारा पहले भी इस बाबत जानकारी दी गई थी कि कंपनी सैनफ्रांसिस्को में एक इवेंट का आयोजन कर सकती। हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई पुख्ता बयान नहीं दिया गया है लेकिन इसमें दावा किया गया है कि एप्पल ने हाल में कंपनी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। यह वही दिन है जब कंपनी ने वर्ष 2012 में आईफोन से पर्दा उठाया था।

जल्द ही लॉन्च होगा फुलवीजन डिसप्ले वाला एलजी क्यू6प्लस, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जहां तक एप्प्ल आईफोन 8 की बात है तो इस बार चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि एप्पल इस बार अपने दस साल पूरे किए हैं और ऐसे में आशा है कि इस बार आईफोन 8 में कई बदलाव कर सकती है। डिजाइन से लेकर फीचर तक अलग हो सकता है। हाल में आई ली के अनुसार आईफोन 8 का एक वेरिएंट ऐसा भी होगा जिसकी इंटरनल स्टोरेज 512जीबी की होगी। फोन के 64जीबी तथा 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की फ्लैश ड्राईव जहां तोशिबा व स्कैनडिस्क बना सकती है। वहीं 512जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए सैमसंग या हेनिक्स कंपनी सहायता कर सकती है।

5,000 एमएएच बैटरी वाले सैमसंग के इस फोन पर मिल रही है 20,000 रुपये की छूट

वहीं लीक में इस बात का भी दावा किया गया है कि इस बार आईफोन 8 से हार्डवेयर बटन को भी हटा सकती है। हाल में से लेकर एक तस्वीर लीक हुई थी। फोन को ऐज टू ऐज स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। होम बटन या फिर फिंगरप्रिंट सेंसर को स्क्रीन पर ही दिया जा सकता है। खबर में इस बात का भी दावा किया गया है कि आईफोन 8 की स्क्रीन 4.7-इंच न होकर 5.1-इंच की हो सकती है। इसके साथ ही आईफोन 8 प्लस में भी आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

एप्प्ल आईफोन 8 को आईओएस 11 आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जा सकता है और इसमें एप्पल म्यूजिक टैब, लॉक स्क्रीन, आई मैसेज जैसे फीचर्स को रिडिजाइन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार आईफोन—8 में चार्जिंग पैड भी होगा जिसके माध्यम से आप फोन को वायरलेस चार्ज कर सकेंगे।

The post एप्पल ने दी जानकारी, 12 सितंबर को आ रहा है 2017 का सबसे बेहतरीन फोन आईफोन 8, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें एप्पल के नए आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 के 11 शानदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/top-11-features-of-ios-11-in-hindi/ Thu, 08 Jun 2017 11:54:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8346 कंपनी ने आईओएस के प्रदर्शन के साथ ही इस नए आॅपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स के बारे में बताया है। आगे हमनें आईओएस के ऐसे ही 11 फीचर्स की जानकारी दी है।

The post जानें एप्पल के नए आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 के 11 शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल आईफोन कुछ भी करता है तो वह चर्चा का​ विषय बन जाता है। आज कल ऐसी ही चर्चा एप्पल के नए आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 की है जिसे कंपनी ने हाल ही में प्रदर्शित किया है। यह आॅपरेटिंग सिस्टम सितंबर तक नए आईफोन के साथ उपलब्ध होगा। इसी के साथ ही पुराने आईफोन के लिए भी आईओएस 11 को रिलीज किया जाएगा। कंपनी ने आईओएस के प्रदर्शन के साथ ही इस नए आॅपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स के बारे में बताया है। आगे हमनें आईओएस के ऐसे ही 11 फीचर्स की जानकारी दी है।

1. नया कंट्रोल सेंटर
आईओएस 11 में कंपनी ने कंट्रोल सेंटर को पूरी तरह से रीडिजाइन कर दिया है। इसमें कस्टमाइजेशन का विकल्प ज्यादा बेहतर मिलेगा। यहां वॉल्यूम आईकॉन को सिर्फ पुश डाउन करके ही आप वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक इंटरफेस पर पुश करके आप प्लेलिस्ट को कंट्रोल कर सकते हैं।
new-control-center
2. सभी नोटि​फिकेशन होंगे एक जगह
आईओएस 11 में कंपनी ने नोटिफिकेशन में काफी बदलाव किया है। यहां एक ही जगह आपको सभी नोटिफिकेशन मिल जाएंगे जिसे आप नीचे स्क्रॉल करके देख सकते हैं और फिर कवर शीट की तरह ही वह पैक हो जाएगा। इसमें आपको सभी रिसेंट मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन के दिख जाएंगे।

जानें एंडरॉयड ओ और एंडरॉयड गो में क्या है अंतर

3. ज्यादा उपयोगी हुआ सीरी
इवेंट के दौरान एप्पल ने वर्चुअल असिस्टेंट सीरी के बारे में विशेष जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि सीरी का उपयोग अब भारत में भी खास होगा। आप अंग्रेजी में सवाल पूछ कर किसी भी दूसरी भाषा में जवाब पा सकते हैं।

4. 3डी टच में मिलेगा अतिरिक्त कंट्रोल
जैसा कि मालूम है एप्पल आईफोन में 3डी टच का उपयोग करता है। आईओएस 11 में इसका अहसास और बेहतर होगा। इसमें आपको 3डी टच के दौरान किसी ऐप में पहले की अपेक्षा ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे।
ios_11_iphone_photos_loops
5. हाईडेफिनिशन फोटो होगा स्टोर
आईओएस 11 में कैमरा ऐप काफी बेहतर हो गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा 2 गुना ज्यादा बेहतर फोटो कंप्रेशन सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं यदि आप ऐप में वीडियो सेव करते हैं तो वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

एंडरॉयड फोन के 15 छुपे हुए फीचर्स जो हैं बेहद उपयोगी

6. मैप कराएगा नया अहसास
आईओएस 11 में कंपनी ने मैप सर्विस में भी काफी बदलाव किया है। अब आप किसी मॉल या एयरपोर्ट के इंडोर मैप को देख सकते हैं।​ किसी रेस्टोरेंट के अंदर क्या है और मॉल में कौन सी शॉप या कितने स्टेज हैं सारी जानकारी मिल जाएगी। वहीं ड्राइविंग के दौरान मैप आपको किसी रोड की स्पीड लिमिट भी बताएगा। हालांकि यह मैप भारत में कितना सटीक होगा इस बारे में फिलहाल दावा नहीं किया जा सकता।
ios_11_iphone_do_not_disturb_driving_1
7. डू नॉट डिस्टर्ब
यह फीचर भी कमाल का है। इसमें आप ड्राइविंग के दौरान खूद ही डू नॉट डिस्टर्ब एक्टिव हो जाएगा। आप ड्राइविंग पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करें इसलिए फोन साइलेंट हो जाएगा और आॅटो रिप्लाई भी करेगा।

8. आॅटो सेटअप होगा आईफोन
आईओएस 11 का यह फीचर भी काफी अच्छा है। अब आप अपना नया फोन सेटअप करेंगे तो ज्यादा समय नहीं लगेगा यह खुद ही सेट हो जाएगा। अपने फोन को किसी भी आईओएस या मैक डिवाइस के नजदीक लाएं और नए फोन को सेटअप करें। यह खुद ही जान लेगा कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं उसी के अनुसार फोन को सेटअप कर देगा।

9. स्क्रीन रिकॉर्डिंग
अब आप अपने आईओएस डिवाइस में कुछ भी करें तो उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं। पहले स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना होता था लेकिन अब आईओएस 11 में इसे ओएस के साथ इंटीग्रेट कर दिया गया है।

10. पर्सन टू पर्सन पेमेंट
हालांकि ​एप्पल पे फिलहाल भारत में नहीं है लेकिन कंपनी ने एप्पल पे में काफी बदलाव किया है। अब आप एप्प्ल पे से ही किसी दूसरे एप्पल यूजर को पे कर सकते हैं। अर्थात एप्पल पे अब पर्सन टू पर्सन पेमेंट को सपोर्ट करेगा। अब एप्पल आई मैसेज के माध्यम से आप पेमेंट पा सकते हैं।

11. आप सुनें और दूसरों को बताएं
आईओएस 11 में म्यूजिक सर्विस में भी कंपनी ने बदलाव किया है। अब आप जो म्यूजिक सुन रहे हैं उसे दूसरों को भी बता सकते हैं। आप अपनी म्यूजिक इन्फॉर्मेंशन को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।

The post जानें एप्पल के नए आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 के 11 शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017: आईओएस 11 और आईपैड प्रो के साथ कंपनी ने दिखाए कई नए डिवाइस https://www.91mobiles.com/hindi/apple-wwdc-2017-conference-ios-11-watch-os-4-and-ipad-pro-launched-in-hindi/ Tue, 06 Jun 2017 06:51:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8218 कल एप्पल का डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017 में एप्पल ने एक से बढ़कर एक डिवाइस और तकनीक का प्रदर्शन किया गया है। आगे हमनें इस कॉन्फ्रेंस में की गई सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी है।

The post डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017: आईओएस 11 और आईपैड प्रो के साथ कंपनी ने दिखाए कई नए डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि मालूम है हर साल एप्पल द्वारा कैलफोर्नियां स्थित कंपनी के मुख्यालय में डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस किया जाता है जहां कंपनी आईफोन के नए ओएस से लेकर कई नई डिवाइस के बारे में जानकारी देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही ​दिखा। कल एप्पल का डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017 में एप्पल ने एक से बढ़कर एक डिवाइस और तकनीक का प्रदर्शन किया गया है। आगे हमनें इस कॉन्फ्रेंस में की गई सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी है।

आईओएस 11
एप्पल आईफोन के लिए हर साल नए आॅपरेटिंग सिस्टम की घोषणा करता है। पिछले साल कपंनी ने आईओएस 10 को लॉन्च किया था। वहीं इस बार आईओएस 11 के बारे में घोषणा कर दी है। नए आईफोन के साथ ही यह ओएस उपलब्ध होगा। इसके साथ एप्पल द्वारा आईओएस 11 के कई ​फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। एप्पल के साथ लोगों को यह शिकायत होती थी कि यूजर इंटरफेस एक जैसे होते हैं लेकिन इस बार आपको नया अहसास मिलेगा। कंपनी ने कंट्रोल सेंटर आॅप्शन को दिया है जहां आप एक ही पेज से सभी ऐप को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त कंट्रोल के लिए 3डी टच का भी उपयोग कर सकते हैं। लॉकस्क्रीन और नोटिफिकेशन सेंटर भी पहले से काफी यूनिफाइड मिलेंगे।

जानें एंडरॉयड ओ के 10 शानदार फीचर्स

वहीं ऐप ड्रॉवर जैसे फीचर भी दिए गए हैं जहां से आप किसी भी ऐप को तेजी से एक्सेस कर सकते हैं। आईओएस 11 में इस बार सीरी का अंदाज भी बदला नजर आएगा। कंपनी ने वर्चुअल असिस्टेंट सीरी में नई विजुअल इंटरफेस जोड़ा है।

एप्पल वॉच ओएस 4.0
आईओएस 11 के साथ एप्पल ने अपने स्मार्टवॉच के नए ओएस का भी प्रदर्शन किया। यहां भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इसमें आपको सीरी, कैलिडोस्कोप और टॉय स्टोरी सहित तीन नए वॉचफेस मिलेंगे। सीरी आपकी आदतों को समझकर आसपास की बेहतरीन जानकारी देने में सक्षम है। वहीं कैलिडोस्कोप में आपको एक पिक्चर डालनी होगी और उसके बाद वह एक अलग-अलग तरह के वाच स्टाइटल बनाकर पेश करेगा। वहीं टॉय स्टोरी में आपको मिकी माउस, वूडी और जेसी जैसे कई दूसरे स्टाइल देखने को मिलेंगे।

बदला सीरी का अंदाज
इवेंट के दौरान एप्पल ने वर्चुअल असिस्टेंट सीरी के बारे में विशेष जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि सीरी का उपयोग अब भारत में भी खास होगा। आप अंग्रेजी में सवाल पूछ कर किसी भी दूसरी भाषा में जवाब पा सकते हैं।

कैसे करें एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ को अपने फोन में इंस्टॉल

एप्पल आईपैड प्रो
एप्पल आईपैड प्रो को लेकर पहले कई लीक आ चुके हैं। वहीं कंपनी ने कल इनसे पर्दा उठा दिया। एप्पल द्वारा आईपैड प्रो 10.5-इंच और आईपैड प्रो 12.9-इंच को पेश किया गया है। आईपेड प्रो का बेस मॉडल 64जीबी का है लेकिन इसमें 512जीबी वाला मॉडल भी उपलब्ध है। वहीं कंपनी का दावा है कि नए आईपैड 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम हैं। लॉन्च के दौरान एप्पल ने जानकारी दी है कि 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह बेहरीन डिसप्ले का अनुभव कराने में सक्षम है। वहीं आईपैड प्रो में 12.9-मेगापिक्सल का रियर और 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

आईमैक और मैकबुक प्रो
आईपैड के साथ कंपनी ने अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप सीरीज का भी प्रदर्शन किया है। एप्पल द्वारा इस इवेंट में आईमैक की घोषणा की गई जहां कंपनी ने 21.5-इंच और 27.5-इंच स्क्रीन के साथ दो मॉडल की घोषणा की है। इन डिवाइस को कंपनी ने सुपर पावर से लैस किया है। 21.5-इंच स्क्रीन वाले मॉडल में 32जीबी रैम मैमोरी है जबकि 27.5-इंच स्क्रीन वाले संस्करण के साथ 64जीबी रैम मैमोरी मिलेगी।

जहां तक मैकबुक प्रो की बात है तो कंपनी ने 13-इंच और 15-इंच स्क्रीन के साथ दो डिवाइस को दिखाया है। पुराने मैकबुक की अपेक्षा ये काफी अपग्रेड हैं। 13-इंच स्क्रीन वाले मॉडल को कंपनी ने बेसिक मॉडल 1.3गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले कोर आई7 प्रोसेसर के साथ पेश किया है लेकिन इसे टर्बो बूस्टर 3.6गीगाहट्र्ज चिपसेट के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं 15-इंच स्क्रीन वाला मैकबुक प्रो 3.1गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले चिपसेट के साथ उपलब्ध है जबकि इसे 4.1गीगाहट्र्ज के टर्बो बूस्टर के साथ अपग्रेड किया जा सकता है।

एप्पल होमपॉड
इस इवेंट में कंपनी ने एप्पल होमपॉड का प्रदर्शन किया है। यह एक इंटेलिजेंट स्पीकर है जो न सिर्फ आपको बेहतरीन म्यूजिक का अहसास कराने मे सक्षम है बल्कि आपके लिए कई जरूरी कार्य भी करेगा। 7 इंच के इस होमपॉड में हे सीरी सपोर्ट है और आप इससे मैसेज भेज सकते हैं और किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई खास कार्य करने में सक्षम है।

The post डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017: आईओएस 11 और आईपैड प्रो के साथ कंपनी ने दिखाए कई नए डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>