iOS 26 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Sep 2025 05:39:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iOS 26 को अपने iPhone पर कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-ios-26/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-ios-26/#respond Wed, 17 Sep 2025 05:39:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182481 Apple ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 को रिलीज कर किया है, जो सभी iOS 26 सपोर्ट करने वाले iPhone डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट आपके iPhone के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई नए और जबरदस्त फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि लिक्विड ग्लास इंटरफेस, […]

The post iOS 26 को अपने iPhone पर कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 को रिलीज कर किया है, जो सभी iOS 26 सपोर्ट करने वाले iPhone डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट आपके iPhone के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई नए और जबरदस्त फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि लिक्विड ग्लास इंटरफेस, जो आपके डिवाइस को स्मूथ लुक देता है, रीडिजाइन की गई Photos ऐप, जो आपके यादगार पलों को और व्यवस्थित बनाती है और Adaptive Power Mode, जो बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करता है। इसके अलावा, कई अन्य छोटे-बड़े बदलाव और सुधार भी किए गए हैं, जो iPhone के उपयोग को और आसान बनाते हैं। चाहे आप नया इंटरफेस आजमाना चाहते हों या बेहतर परफॉर्मेंस का लाभ उठाना चाहते हों, iOS 26 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। इस गाइड में हम जानेंगे iPhone पर iOS 26 को कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें?

इन iPhone मॉडल्स को मिलेंगे iOS 26 सपोर्ट

iPhone 17 Pro and Pro Max

  •  iPhone SE (दूसरी और तीसरी पीढ़ी)
  •  iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max
  •  iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max
  •  iPhone 13, iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max
  •  iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max
  •  iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  •  iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  •  iPhone Air, iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max

iOS 26 डाउनलोड कैसे करें

अगर आपके पास ऊपर दिए गए डिवाइस हैं, तो फिर आप आईओएस 26 को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप 1: अपने iPhone पर Settings ऐप ओपन करें। इसे आप होम स्क्रीन पर आइकन टैप करके या सर्च करके खोल सकते हैं। इसके बाद General ऑप्शन पर टैप करें, फिर Software Update को सलेक्ट करें। अगर आपका iPhone iOS 26 के लिए कम्पैटिबल है, तो स्क्रीन के नीचे ‘Upgrade to iOS 26’ का मैसेज दिखेगा। इसे टैप करें।
  • स्टेप 2: ‘Upgrade to iOS 26’ पर टैप करने के बाद आपको अपडेट की इंस्टॉल पेज पर ले जाया जाएगा। यहां iOS 26 के टॉप फीचर्स और डाउनलोड के लिए जरूरी स्टोरेज की जानकारी दिखेगी। उदाहरण के लिए, अपडेट का साइज 8.39GB हो सकता है, लेकिन इंस्टॉल करने के लिए आमतौर पर 10GB खाली जगह चाहिए।how to download ios 26
  • स्टेप 3: iPhone में पर्याप्त स्टोरेज है या नहीं इसे चेक करने के लिए Settings > General > iPhone Storage पर जाएं। अगर जगह कम है, तो iPhone आपको कुछ ऑप्शन्स देगा, जैसे- Optimize Photos या Offload Unused Apps। इनका उपयोग करके स्टोरेज खाली कर सकते हैं।how to download ios 26
  • स्टेप 4: पर्याप्त स्टोरेज होने के बाद Update Now या Update Tonight पर टैप करें। अगर आप Update Now करेंगे, तो अपडेट तुरंत शुरू होगा। वहीं Update Tonight करेंगे, तो अपडेट रात में अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल होगा, बशर्ते आपका iPhone Wi-Fi और चार्जर से कनेक्ट हो। दोनों ही मामलों में, आपको अपना iPhone पासकोड डालना होगा और Terms and Conditions को स्वीकार करना होगा। अगर आपने Update Now चुना, तो स्क्रीन पर ‘Update Requested’ मैसेज दिखेगा, और डाउनलोड का अनुमानित समय (लगभग 15 मिनट) दिखेगा। अपने iPhone को चार्जर से कनेक्ट करें और डाउनलोड पूरा होने दें। डाउनलोड खत्म होने के बाद आपका iPhone अपने आप रीस्टार्ट होगा और iOS 26 इंस्टॉल हो जाएगा।how to download ios 26

iOS 26 डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें?

कभी-कभी अपडेट अपने आप डाउनलोड शुरू नहीं करता है, भले ही आपने मैनुअल रूप से प्रक्रिया शुरू की हो। सबसे आम कारण है स्टोरेज की कमी। iOS अपडेट्स के लिए आमतौर पर कम से कम 10GB खाली जगह चाहिए।

  • सबसे पहले Settings > General > iPhone Storage पर जाए। यहां आप देख सकते हैं कि कौन-सी ऐप्स या फाइल्स ज्यादा जगह ले रही हैं। कुछ अनयूज्ड ऐप्स डिलीट करें या फोटोज को ऑप्टिमाइज करें।
  • 10GB जगह खाली करने के बाद अपने iPhone को रीस्टार्ट करें।
  • सुनिश्चित करें कि आप तेज Wi-Fi से कनेक्ट हैं, क्योंकि सेल्युलर डेटा पर बड़े अपडेट्स डाउनलोड नहीं होते।

iOS 26 ‘Preparing Update’ स्टेज में अटक जाए, तो क्या करें?

अगर अपडेट शुरू करने के बाद आपका iPhone ‘Preparing Update’ स्टेज में अटक गया है, तो घबराएं नहीं। बड़े iOS अपडेट्स को शुरू होने में कभी-कभी एक घंटे तक का समय लग सकता है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान आप अपने iPhone को सामान्य रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि डाउनलोड पूरा होने पर फोन अपने आप रीस्टार्ट हो सकता है। अगर एक घंटे बाद भी डाउनलोड शुरू न हो:

  •  पहले अपडेट डिलीट करें। इसके लिए Settings > General > iPhone Storage पर जाएं। पेज के नीचे iOS 26 फाइल सर्च करें। फिर इसे टैप करें और Delete Update चुनें।
  •  इसके बाद Software Update सेक्शन में जाकर अपडेट प्रक्रिया को फिर से शुरू करें।
  •  सुनिश्चित करें कि आपने ऊपर बताए सभी ट्रबलशूटिंग स्टेप्स फॉलो किए हैं।

ऑटोमैटिक अपडेट्स कैसे सेट करें?

आप अपने iPhone को सिस्टम सॉफ्टवेयर और अपडेट्स ऑटोमैटिकली इंस्टॉल करने के लिए सेट कर सकते हैं। अपडेट से पहले अपने डिवाइस का बैकअप लेना न भूलें, ताकि आपकी जरूरी जानकारी सुरक्षित रहे।

  • ऑटोमैटिक अपडेट्स सेट करने के लिए Settings ओपन करें। फिर General > Software Update > Automatic Updates पर जाएं।
  • फिर निम्नलिखित ऑप्शन्स में से चुनें:

Automatically Install: अपडेट उपलब्ध होने पर iPhone रात में चार्जिंग और Wi-Fi से कनेक्ट होने पर अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करेगा।
Automatically Download: अपडेट अपने आप डाउनलोड होगा जब iPhone Wi-Fi, चार्जिंग और लॉक हो, ताकि आप बाद में इसे इंस्टॉल कर सकें।

iOS 26 डाउनलोड को तेज करने के टिप्स

डाउनलोड प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैंः

  •  तेज Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें।
  • अपडेट शुरू करने से पहले iPhone को रीस्टार्ट करें।
  • सभी बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें और डाउनलोड के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें।
  • कम से कम 10GB स्टोरेज खाली रखें।
  • अपडेट को रात में या सुबह जल्दी करें, जब Apple के सर्वर कम व्यस्त होते हैं।

iOS 26 आपके iPhone के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जो नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस लाता है। इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए पर्याप्त स्टोरेज, तेज Wi-Fi और थोड़ा धैर्य चाहिए। ऊपर बताए गए स्टेप्स और ट्रबलशूटिंग टिप्स का पालन करें और अगर कोई समस्या बनी रहती है, तो Apple सपोर्ट से संपर्क करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

iOS 26 को इंस्टॉल करने में कितना समय लगता है?

iOS 26 का डाउनलोड और इंस्टॉलेशन आमतौर पर 15-30 मिनट लेता है, जो आपके इंटरनेट की स्पीड और iPhone के मॉडल पर निर्भर करता है। Preparing Update स्टेज में कभी-कभी एक घंटे तक का समय लग सकता है।

क्या iOS 26 को इंस्टॉल करने के लिए Wi-Fi जंरूरी है?

नहीं, iOS 26 जैसे बड़े अपडेट्स को डाउनलोड करने के लिए तेज और स्थिर Wi-Fi कनेक्शन जरूरी है। सेल्युलर डेटा पर यह बहुत धीरे डाउनलोड होगा।

अगर मेरे iPhone में 10GB खाली जगह न हो, तो क्या करें?

Settings > General > iPhone Storage पर जाएं और अनुपयोगी ऐप्स, फोटोज या वीडियो डिलीट करें। आप Optimize Photos या Offload Unused Apps जैसे ऑप्शन्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

क्या मैं iOS 26 इंस्टॉल करते समय iPhone का उपयोग कर सकता हूं?

हां, Preparing Update और डाउनलोड के दौरान आप iPhone का सामान्य उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अपडेट इंस्टॉल होने पर फोन अपने आप रीस्टार्ट होगा, इसलिए महत्वपूर्ण काम पहले पूरा कर लें।

अगर अपडेट इंस्टॉल नहीं हो रहा है, तो मैं Apple सपोर्ट से कैसे संपर्क करूं?

आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सपोर्ट सेक्शन में संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी Apple स्टोर पर जा सकते हैं।

The post iOS 26 को अपने iPhone पर कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-ios-26/feed/ 0
iOS 26 की 26 बड़ी खूबियां, जो आपके iPhone को बना देंगे और भी स्मार्ट https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-top-26-features-for-iphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-top-26-features-for-iphone/#respond Tue, 16 Sep 2025 07:59:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182457 आईफोन (iPhone) यूजर्स के iOS 26 डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद सबसे पहले जो बदलाव आप देखेंगे वह है Apple का नया Liquid Glass डिजाइन। यह ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) लुक अब ऐप्स के अंदर, आपकी लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन पर दिखेगा। यह बदलाव iOS, macOS, iPadOS, […]

The post iOS 26 की 26 बड़ी खूबियां, जो आपके iPhone को बना देंगे और भी स्मार्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईफोन (iPhone) यूजर्स के iOS 26 डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद सबसे पहले जो बदलाव आप देखेंगे वह है Apple का नया Liquid Glass डिजाइन। यह ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) लुक अब ऐप्स के अंदर, आपकी लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन पर दिखेगा। यह बदलाव iOS, macOS, iPadOS, watchOS और बाकी Apple सॉफ्टवेयर सूट में आने वाले बड़े अपडेट्स में से एक है। इतना ही नहीं, आपको Phone और Messages ऐप्स में भी कई उपयोगी फीचर्स देखने को मिलेंगे। मजेदार बात यह है कि अब आप ग्रुप चैट में पोल भी बना सकते हैं। यह नया ओएस अपडेट डिजाइन, प्राइवेसी, प्रोडक्टिविटी और एक्सेसिबिलिटी को नए लेवल पर ले जाता है। आपको बता दें कि iPhone के ज्यादातर नए मॉडल iOS 26 डाउनलोड करने के लिए योग्य हैं। इस आर्टिकल में हमने iOS 26 के 26 टॉप फीचर्स की लिस्ट तैयार की है जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

iOS 26 क्या है?

iOS 26

Apple ने इस बार iOS 19 को लॉन्च न करते हुए सीधे iOS 26 का नाम दिया है। कंपनी ने अपने नेमिंग सिस्टम को बदलकर इसे साल-आधारित कर दिया है, ठीक वैसे जैसे कार कंपनियां मॉडल्स को साल के हिसाब से नाम देती हैं यानी iOS और इसके साथी ऑपरेटिंग सिस्टम्स 2025 में लॉन्च हुए हैं लेकिन इन्हें 26 नाम दिया गया है ताकि आने वाले साल को दर्शाया जा सके। Apple ने iOS 26 के साथ-साथ iOS 18.7 भी जारी किया है, जिसमें सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं को सॉल्व किया गया है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है जिनका iPhone नया iOS 26 सपोर्ट नहीं करता है।

1. लिक्विड ग्लास डिजाइन

iOS 26 का लिक्विड ग्लास डिजाइन आपके iPhone को एक नया और आकर्षक लुक देता है। यह डिजाइन स्क्रीन को ऐसा बनाता है जैसे वह लिक्विड की तरह हिलती-डुलती हो। लॉक स्क्रीन, कंट्रोल सेंटर, ऐप आइकन्स और बटन अब ज्यादा वाइब्रेंट और इंटरैक्टिव लगते हैं। उदाहरण के लिए, जब आप बटन दबाते हैं या स्लाइडर खींचते हैं, तो वे डायनामिक तरीके से बदलते हैं, जिससे छोटे-छोटे काम भी मजेदार लगते हैं। मेल, नोट्स और मैसेज जैसे ऐप्स में कंटेंट को ज्यादा ध्यान मिलता है और बाकी चीजें अपने आप पीछे हट जाती हैं। सर्च बार अब नीचे की ओर आता है, जिससे उसे ढूंढना और इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। यह डिजाइन आपके iPhone को न सिर्फ सुंदर बनाता है, बल्कि उसे इस्तेमाल करने का अनुभव भी बेहतर करता है।

2. स्पैशियल सीन

स्पैशियल सीन आपके फोटोज को जादुई टच देता है। यह फीचर आपकी 2D तस्वीरों को 3D में बदल देता है, जिससे वे गहराई के साथ वाइब्रेंट नजर आती हैं। iPhone के न्यूरल इंजन और एडवांस्ड कंप्यूटर विजन की मदद से यह पुरानी तस्वीरों को भी 3D में बदल सकता है, भले ही वे किसी और कैमरे से ली गई हों। जब आप फोन को हिलाते हैं, तो तस्वीरें ऐसी लगती हैं जैसे वे सचमुच आपके सामने हैं। लॉक स्क्रीन पर समय और नोटिफिकेशन तस्वीर के साथ अपने आप सेट हो जाते हैं। म्यूजिक ऐप में गाने का कवर हिलता-डुलता दिखता है और आप फोटोज ऐप में तस्वीरों को बड़े टाइल्स या छोटे ग्रिड में देख सकते हैं। यह फीचर आपकी यादों को और खास बनाता है।

3. विजुअल इंटेलिजेंस

विजुअल इंटेलिजेंस आपके iPhone को और स्मार्ट बनाता है। यह फीचर आपको स्क्रीन पर दिखने वाली चीजों को तुरंत सर्च करने देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी तस्वीर में कपड़े देखते हैं, तो अंगुली से उसे चुनकर उसकी जानकारी ढूंढ सकते हैं, जैसे- उसका ब्रांड या कीमत। आप स्क्रीन पर किसी पौधे या जानवर को देखकर चैटजीपीटी से उसकी जानकारी पूछ सकते हैं। टेक्स्ट को पढ़ने, अनुवाद करने या छोटा करके समझाने के लिए कह सकते हैं। अगर आप किसी फ्लायर में इवेंट देखते हैं, तो उसकी जानकारी अपने आप कैलेंडर में जुड़ जाती है। कैमरा में नए फीचर्स जैसे लेंस साफ करने की सलाह, कस्टम कंट्रोल और बेहतर पैनोरमा फोटो लेने की सुविधा को भी शामिल किया गया है। यह आपके फोन को एक स्मार्ट असिस्टेंट बनाता है।

4. लाइव ट्रांसलेशन

लाइव ट्रांसलेशन भाषा की दीवारों को तोड़ देता है। अब आप मैसेज में अपनी भाषा में लिख सकते हैं और सामने वाले को उनकी भाषा में अनुवाद मिलेगा, चाहे वह ग्रुप चैट हो। फेसटाइम कॉल में टांसलेशन स्क्रीन पर तुरंत दिखता है और आवाज भी सुनाई देती रहती है। फोन कॉल में आप ‘मोर’ मेन्यू से रीयल-टाइम टांसलेशन ऑन कर सकते हैं, जो बोली गई बातों को टेक्स्ट रूप में भी दिखाता है। एयरपॉड्स की मदद से आप पास की बातचीत को अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं। यह फीचर कई भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे दुनियाभर के लोगों से बात करना आसान हो जाता है। यह ग्लोबल कम्युनिकेशन को सरल और मजेदार बनाता है।

5. जेनमोजी

जेनमोजी के साथ आप अपने अनोखे इमोजी बना सकते हैं। बस कुछ शब्द लिखें, जैसे नींद वाला आलस या ब्राइट जैकेट वाली गायिका… और नया इमोजी बन कर तैयार हो जाएगा। आप अपनी तस्वीरों से इमोजी बना सकते हैं और उनके हेयरस्टाइल, चेहरे के भाव या कपड़े बदल सकते हैं। मैसेज में इन इमोजी का इस्तेमाल कर चैट को और मजेदार बनाया जा सकता है। चैटजीपीटी की मदद से आप इमोजी को और अनोखा बना सकते हैं और आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। यह फीचर आपके चैट को क्रिएटिव और पर्सनल बनाता है।

6. इमेज प्लेग्राउंड

इमेज प्लेग्राउंड आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका देता है। आप नई तस्वीरें बना सकते हैं, अपनी तस्वीरों में हेयरस्टाइल बदल सकते हैं या खुशी, दुखी होने जैसे भाव जोड़ सकते हैं। वॉटरकलर, ऑयल पेंटिंग जैसे स्टाइल चुनने का ऑप्शन भी है या आप अपने शब्दों से कस्टम तस्वीर भी तैयार कर सकते हैं। मैसेज के लिए खास बैकग्राउंड बना तैयार कर सकते हैं औ इसमें जेनमोजी को भी जोड़ सकते हैं। आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है और कोई भी डेटा बिना इजाजत शेयर नहीं होता है। यह टूल आपको एक आर्टिस्ट की तरह काम करने देता है और आपके फोन को और मजेदार बनाता है।

7. कॉल स्क्रीनिंग

कॉल स्क्रीनिंग अनजान कॉल्स को आसानी से हैंडल करता है। जब कोई अनजान नंबर से कॉल आता है, तो फोन पहले कॉलर से उनका नाम और कॉल की वजह पूछता है। आप स्क्रीन से जवाब दे सकते हैं, जो कॉलर को सुनाई देता है। आप चाहें तो अनजान कॉलर को लिस्ट में डालकर बाद में ब्लॉक या अलाउ कर सकते हैं। यह फीचर फोन, फेसटाइम और मैसेज में काम करता है। यह स्पैम कॉल से बचाता है और आपकी प्राइवेसी को बढ़ाता है। साथ ही, कॉल की क्वालिटी भी बेहतर होती है।

8. होल्ड असिस्ट

होल्ड असिस्ट कस्टमर सर्विस कॉल्स को आसान बनाता है। अब आपको लाइन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह फीचर कॉल को होल्ड करता है और जब एजेंट उपलब्ध होता है, तो आपको रिंग करके बताता है। यह फोन ऐप में आसानी से काम करता है और आपका समय बचाता है। आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं, ट्रांसलेशन चालू कर सकते हैं या शेयरप्ले से दोस्तों के साथ कॉल पर कुछ देख सकते हैं। यह फीचर आपके कॉलिंग एक्सपीरियंस को स्मूद और टेंशन फ्री बनाता है।

9. मैसेज में पोल

मैसेज ऐप में अब आप पोल बना सकते हैं, जैसे- डिनर या ट्रैवल की जगह चुनने के लिए। ऐप्पल इंटेलिजेंस अपने आप पोल सुझाता है और वोट लाइव अपडेट होते हैं। यह ग्रुप चैट में फैसले लेना आसान बनाता है। आप चैट को वाटर, ऑरोरा जैसे बैकग्राउंड से सजा सकते हैं। स्पैम प्रोटेक्शन अनजान मैसेज को रोकता है और महत्वपूर्ण मैसेज के लिए नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं। यह चैट को मजेदार और व्यवस्थित रखता है।

10. मैसेज बैकग्राउंड

अब आप मैसेज चैट को अपनी तस्वीरों या डायनामिक थीम, जैसे- वाटर, ऑरोरा से सजा सकते हैं। ग्रुप चैट में सभी को यह बैकग्राउंड दिखता है। टाइपिंग इंडिकेटर से पता चलता है कि कौन लिख रहा है। वहीं ऐप्पल कैश से ग्रुप में पैसे भेजना या मांगना आसान हो गया है, जैसे- डिनर का बिल बांटना। सर्च अब ज्यादा स्मार्ट है, जैसे -मम्मी की बीच ट्रिप लिखकर पुराने मैसेज ढूंढ सकते हैं। यह चैट को पर्सनल और मजेदार बनाता है।

11. पसंदीदा रास्ते (मैप्स)

मैप्स अब आपकी डेली की यात्रा को समझता है, जैसे- घर से ऑफिस का रास्ता। यह विजेट में ट्रैफिक की जानकारी, देरी के लिए अलर्ट और वैकल्पिक रास्ते दिखाता है। आप Wi-Fi वाले कैफे जैसे सर्च कर सकते हैं। जगहों को शॉर्ट URL की मदद से शेयर कर सकते हैं। नए इंसिडेंट रिपोर्ट्स जैसे रोड बंद होने की खबर मिलती है। यह यात्रा को आसान, तेज और सुरक्षित बनाता है और आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखता है।

12. ऑटोमिक्स (म्यूजिक)

ऑटोमिक्स आपके गानों को DJ की तरह जोड़ता है, ताकि एक गाना खत्म हो और दूसरा शुरू हो, तो सुनने में मजा आए। आप गाने के बोल का अनुवाद कर सकते हैं या सही उच्चारण सीख सकते हैं। अपने फेवरेट गाने को टॉप पर रखने की सुविधा भी है। यह म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर और सीमलेस बनाता है।

13. डिजिटल ID (वॉलेट)

अब आप अपने पासपोर्ट से डिजिटल ID बना सकते हैं, जो एयरपोर्ट, ऐप्स या पर्सनल वेरिफिकेशन के लिए सुरक्षित तरीके से काम करता है। बोर्डिंग पास में फ्लाइट की पूरी जानकारी और लाइव अपडेट्स मिलते हैं। वहीं ऐप्पल पे से स्टोर में आसान पेमेंट कर सकते हैं और आपको रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं। ऑर्डर ट्रैकिंग से आपकी खरीदारी की जानकारी ऑटोमैटिकली अपडेट होती है। यह यात्रा और खरीदारी को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाता है।

14. गेम ओवरले (गेमिंग)

गेम ओवरले आपको गेम छोड़े बिना सेटिंग्स बदलने, दोस्तों से जुड़ने या अपडेट्स चेक करने देता है। मेटलFX तकनीक से गेम स्मूद और रियल लगते हैं। डुअलसेंस कंट्रोलर USB-C से आसानी से कनेक्ट होता है और कई डिवाइस में स्विच कर सकता है। ऐप्पल आर्केड में 200+ गेम्स बिना विज्ञापन के खेलें। यह गेमिंग को और इमर्सिव और मजेदार बनाता है।

15. एक्सेसिबिलिटी रीडर

यह फीचर उन लोगों के लिए है, जिन्हें देखने या पढ़ने में दिक्कत होती है। यह टेक्स्ट को आसान बनाता है और उसे पढ़कर सुना सकता है। ब्रेल डिस्प्ले से आप नोट्स ले सकते हैं या ऐप्स ओपन कर सकते हैं। वहीं लाइव कैप्शन रीयल-टाइम में बातचीत दिखाते हैं। यह iPhone को सभी के लिए आसान और उपयोगी बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें देखने में परेशानी है।

16. पर्सनल वॉयस क्रिएशन

यह फीचर उन लोगों के लिए है, जिन्हें बोलने में दिक्कत महसूस करते हैं। सिर्फ 10 वाक्य बोलकर आप अपनी नेचुलर आवाज बना सकते हैं। यह तेज और ऑन-डिवाइस काम करता है। ब्रेल और लाइव कैप्शन सपोर्ट के साथ, यह सभी के लिए उपयोगी है। आप अपनी सेटिंग्स को अस्थायी रूप से किसी और के डिवाइस पर शेयर भी कर सकते हैं।

17. एडैप्टिव टेम्परेचर (होम)

यह फीचर आपके घर के थर्मोस्टेट को ऑटोमैटिकली सेट करता है।, जैसे, जब आप घर आएं, सोएं या बाहर जाएं, तो तापमान अपने आप बदल जाता है। यह एनर्जी बचाता है और आपके घर को आरामदायक बनाता है। ऐप्पल टीवी या होमपॉड जैसे डिवाइस से काम करता है और आपके स्लीप शेड्यूल के साथ सिंक होता है।

18. मल्टीपल जर्नल्स (जर्नल)

अब आप अलग-अलग जर्नल बना सकते हैं, जैसे- ट्रैवल, वर्क या पर्सनल नोट्स के लिए। हर जर्नल को कस्टम नाम और आइकन दे सकते हैं। वहीं मैप व्यू में अपनी एंट्रीज को जगह के हिसाब से देख सकते हैं। इतना ही नहीं, तस्वीरें, वीडियो या टेक्स्ट जोड़ने की सुविधा भी है। मंथली हाइलाइट्स से अपनी यादें ट्रैक कर सकते हैं। यह जर्नलिंग को व्यवस्थित और मजेदार बनाता है।

19. रिमाइंडर

यह फीचर आपके ईमेल या वेबसाइट से जरूरी काम सुझाता है, जैसे- रेसिपी से सामान की लिस्ट बनाना। आप टेक्स्ट शेयर करके तुरंत रिमाइंडर बना सकते हैं। यह रिमाइंडर को काम या खरीदारी जैसे ग्रुप में बांटता है। एक्शन बटन या कंट्रोल सेंटर से भी तुरंत रिमाइंडर जोड़ सकते हैं। यह आपके काम को तेज और आसान बनाता है।

20. ऑटो-कैटेगराइज

यह रिमाइंडर को ऑटोमैटिकली ग्रुप में बांटता है, जैसे-ऑफिस या घर के काम। ऐप्पल इंटेलिजेंस की मदद से यह आपके टास्क को समझता है और उन्हें व्यवस्थित करता है। अगर आप चाहें, तो अब टाइम जोन के हिसाब से भी रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह टास्क मैनेजमेंट को स्मार्ट और सुविधाजनक बनाता है।

21. गाइडेड सपोर्ट

किसी सवाल का जवाब चाहिए, जैसे- पासवर्ड कैसे बदलें? यह फीचर स्टेप-बाय-स्टेप मदद करता है। टिप्स ऐप, सिरी या ऐप्पल सपोर्ट से इसे एक्सेस कर सकते हैं। स्पोर्ट्स विजेट से अपनी पसंदीदा टीम की खबरें पा सकते हैं। चैटजीपीटी से फाइल्स बना या फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं। यह यूजर सपोर्ट को आसान और पर्सनल बनाता है।

22. एडैप्टिव पावर

यह फीचर बैटरी को लंबे समय तक चलाने में मदद करता है। मशीन लर्निंग से यह समझता है कि कब पावर सेव करना है। नया बैटरी UI आपको चार्जिंग और यूजेज की जानकारी भी देता है। स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन और सेंट्रलाइज्ड ब्लॉक्ड लिस्ट जैसी सुविधाएं भी हैं। यह आपके फोन को लंबे समय तक चलने देता है।

23. सिरी प्रोडक्ट नॉलेज

सिरी अब आपके डिवाइस की सेटिंग्स, मॉडल और सॉफ्टवेयर को समझती है। यह सवालों के सही जवाब देती है, जैसे – मेरे फोन में कौन-सा फीचर है?। चैटजीपीटी से फाइल्स बनाएं या होमपॉड को कंट्रोल करें। फॉलो-अप कमांड्स जैसे तीसरा गाना चलाओ, आसानी से काम करते हैं। यह सिरी को और स्मार्ट बनाता है।

24. कम्युनिकेशन सेफ्टी

यह फीचर बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखता है। शेयर्ड एल्बम या फेसटाइम में अनुचित कंटेंट को ब्लर करता है और मदद ऑफर करता है। पैरेंट्स बच्चों के मैसेज रिक्वेस्ट को अप्रूव कर सकते हैं। टीन्स के लिए डिफॉल्ट सेफ्टी सेटिंग्स और ऐप एज रेटिंग्स हैं। यह ऑनलाइन सेफ्टी को मजबूत करता है।

25. पीडीएफ ऑटोफिल (प्रिव्यू)

पीडीएफ फॉर्म में आपकी जानकारी अपने आप भर जाती है, जैसे- नाम या पता। आप पीडीएफ को एडिट, स्कैन या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। तस्वीरें क्रॉप या उसे रोटेट भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, रीड पेन से सुंदर तरीके से लिख सकते हैं। यह डॉक्यूमेंट को हैंडल रना आसान और तेज बनाता है।

26. Safari का नया डिजाइन

Safari ब्राउजर को iOS 26 में पूरी तरह से री-डिजाइन किया गया है। अब टैब नीचे आते हैं और तीन लेआउट ऑप्शन मिलते हैं। इससे ब्राउजिंग एक हाथ से और ज्यादा आसान हो गई है। इतना ही नहीं, अब हर ब्राउजिंग मोड में डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग से बचाव होगा यानी कोई वेबसाइट आपके iPhone को आसानी से ट्रैक नहीं कर पाएगी। यह प्राइवेसी-कॉन्शियस यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड है।

iOS 26 में Apple ने डिजाइन, सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कैमरा, म्यूजिक, गेमिंग और बैटरी मैनेजमेंट तक हर सेक्शन में सुधार किया है। Liquid Glass डिजाइन और स्पैशियल सीन जैसे विजुअल फीचर्स फोन को और खूबसूरत बनाते हैं, वहीं कॉल स्क्रीनिंग, लाइव ट्रांसलेशन और होल्ड असिस्ट जैसी सुविधाएं इसे और स्मार्ट बनाती हैं। Genmoji और Image Playground से आईफोन और भी पर्सनलाइज्ड हो जाता है। कुल मिलाकर, iOS 26 अब तक का सबसे पावरफुल और फीचर-पैक्ड अपडेट है, जो iPhone यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला है।

The post iOS 26 की 26 बड़ी खूबियां, जो आपके iPhone को बना देंगे और भी स्मार्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-top-26-features-for-iphone/feed/ 0
iOS 26 के ये 5 फीचर आपके पुराने iPhone को बनाएंगे नए जैसा https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-ke-ye-feature-aapke-purane-iphone-ko-banayenge-naye-jaisa/ https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-ke-ye-feature-aapke-purane-iphone-ko-banayenge-naye-jaisa/#respond Thu, 04 Sep 2025 08:24:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181673 Apple अपनी आईफोन 17 सीरीज 9 सितंबर, 2025 को लॉन्च करने जा रही है। उससे पहले कंपनी ने iOS 26 का पब्लिक बीटा पेश कर दिया है और यह अपडेट वाकई बड़ा बदलाव लेकर आया है। इस बार सिर्फ कुछ नए फीचर्स नहीं, बल्कि iPhone के पूरे लुक और एक्सपीरियंस को नया रूप दिया गया […]

The post iOS 26 के ये 5 फीचर आपके पुराने iPhone को बनाएंगे नए जैसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple अपनी आईफोन 17 सीरीज 9 सितंबर, 2025 को लॉन्च करने जा रही है। उससे पहले कंपनी ने iOS 26 का पब्लिक बीटा पेश कर दिया है और यह अपडेट वाकई बड़ा बदलाव लेकर आया है। इस बार सिर्फ कुछ नए फीचर्स नहीं, बल्कि iPhone के पूरे लुक और एक्सपीरियंस को नया रूप दिया गया है। नया इंटरफेस और पर्सनलाइजेशन के नए विकल्प iPhone को पहले से ज्यादा मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली बना रहे हैं। खास बात यह है कि iOS 26 बीटा वर्जन होते हुए भी बेहद स्टेबल महसूस होता है। यह अपडेट पुराने iPhone यूजर्स को भी फ्रेश और बेहतर एक्सपीरियंस देता है, मानो पुराना आईफोन भी बिल्कुल नया हो गया हो। डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक iOS 26 आपके iPhone को और भी आकर्षक और पावरफुल बना देता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं आईओएस के ऐसे ही 5 फीचर्स के बारे में विस्तार से…

लिक्विड ग्लास

iOS 26

लिक्विड ग्लास Apple का नया इंटरफेस डिजाइन है, जो iPhone को पूरी तरह से बदल देता है। नोटिफिकेशन्स, ऐप्स, पॉप-अप मेन्यू, बटन और लगभग हर चीज अब ट्रांसपेरेंट और लेयर्ड है, जिससे फोन का लुक फ्रेश और आकर्षक हो गया है। बीटा में स्क्रीन टिल्ट करने पर आइकॉन्स हल्के-हल्के गहराई में शिफ्ट होते हुए दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड के आधार पर इंटरफेस के हिस्से चमकते या धुंधले होते हैं, जिससे ऐप्स को होलोग्राफिक जैसा फील मिलता है। वहीं होम स्क्रीन ऐप्स को पूरी तरह ट्रांसपेरेंट करके लिक्विड ग्लास लुक को और बढ़ाया गया है। यह हाल के iOS वर्जन्स के फ्लैट डिजाइन से बड़ा बदलाव है और शानदार है। यह नया डिजाइन न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि आपके iPhone को प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस भी देता है।

मैसेज

iOS 26

iOS 26 में मैसेजेस ऐप को पहले से कहीं ज्यादा कस्टमाइज करने की सुविधा है। चैट्स के बैकग्राउंड को बदला जा सकता है, इसके लिए डायनामिक प्रीसेट ऑप्शन्स से या अपनी फोटो लाइब्रेरी से तस्वीर सलेक्ट किया जा सकता है। इससे चैट्स ज्यादा पर्सनलाइज्ड लगने लगेंगे। वहीं मैसेज थ्रेड में मेन्यू बार के आइटम्स को ड्रैग और ड्रॉप करके अपनी पसंद के ऑर्डर में आसानी से व्यवस्थित किया जा सकता है। अब बार-बार स्क्रॉल नहीं करना पड़ता है। इसके अन्य नए फीचर्स की बात करें, तो इसमें ये शामिल हैं:

  • पोल्स: आप किसी व्यक्ति या ग्रुप को पोल भेज सकते हैं और बाद में और विकल्प जोड़ सकते हैं।
  • टाइपिंग इंडिकेटर्स: अब ग्रुप चैट में यह देख सकते हैं कि कौन टाइप कर रहा है और यह बिना आईफोन वाले यूजर्स के साथ भी यह काम करता है।

लिक्विड ग्लास के बाद मैसेजेस का यह रीडिजाइन iOS 26 का सबसे बड़ा बदलाव है। साथ ही, नए एनिमेशन और स्मूथ ट्रांजिशन के साथ चैटिंग का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो गया है।

कैमरा ऐप

iOS 26

iOS 26 के कैमरा इंटरफेस को अब एक हाथ से आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसमें मुख्य कंट्रोल्स को अंगूठे के पास लाया गया है, जिससे फोटो और वीडियो मोड के बीच स्वाइप करना आसान हो गया। कैमरा ऐप का लुक अब क्लीन और सिंपल है। फ्लैश और नाइट मोड जैसे टूल्स को एक टैप से ऑन-ऑफ किया जा सकता है यानी इसके लिए अब मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं रह गई है। साथ ही, फोटो लेने से पहले एक्सपोजर को एडजस्ट कर सकते हैं। यह कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन कैमरा ऐप का यह डिजाइन सालों में सबसे यूजर-फ्रेंडली है। इसके अलावा, नए AI-सपोर्टेड फीचर्स की मदद से फोटो की क्वालिटी और डिटेल्स में सुधार हुआ है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन रिजल्ट देता है।

फोटोज ऐप

iOS 26

iOS 18 के फोटोज ऐप के डिजाइन से कुछ लोग परेशान थे, क्योंकि लेआउट मुश्किल था और फोल्डर्स को ढूंढना भी आसान नहीं था। iOS 26 में Apple ने इस गलती को सुधारा है। फोटोज ऐप खोलते ही लगता है कि यह अब पहले से कहीं ज्यादा यूजर-फ्रेंडली हो गया है। नया लेआउट दो मुख्य टैब्स पर फोकस करता है- एक आपकी पूरी फोटो लाइब्रेरी के लिए और दूसरा एल्बम्स और स्क्रीनशॉट्स, वीडियोज जैसे मीडिया टाइप्स के लिए। आप चाहें, तो इन सेक्शंस को कस्टमाइज कर सकते हैं और फोल्डर्स को अपनी पसंद के ऑर्डर में ड्रैग कर सकते हैं। यह साधारण बदलाव फोटोज और वीडियोज ढूंढना आसान बनाता है। यह पुराने लेआउट की पूरी तरह वापसी नहीं है, लेकिन पुराने और नए का बेहतरीन बैलेंस है। साथ ही, नई सर्च फीचर्स और ऑटो-कैटेगरीजेशन की मदद से आप अपनी तस्वीरें और वीडियो ज्यााद तेजी से सर्च कर सकते हैं।

डायनामिक लॉक स्क्रीन

iOS 26

हर iOS अपडेट के साथ Apple लॉक स्क्रीन को और पर्सनलाइज्ड बनाने पर फोकस करता है और iOS 26 भी इसका अपवाद नहीं है। फोटो शफल ऑन करने पर लॉक स्क्रीन पर तस्वीरें बदलती रहती हैं और क्लॉक का फॉन्ट, साइज और पोजिशन वॉलपेपर के हिसाब से बदलता है। फोन टिल्ट करने पर 3D मोशन इफेक्ट के साथ लॉक स्क्रीन पहले से ज्यादा वाइबेंट लगती है। देखा जाए, तो इन छोटे बदलावों ने भी उपयोग को बेहतर किया है। उदाहरण के लिए, लॉक स्क्रीन विजेट्स अब डेप्थ-इफेक्ट वॉलपेपर के साथ भी काम करते हैं, जो पहले मुमकिन नहीं था। टाइम और अन्य एलिमेंट्स में लिक्विड ग्लास थीम वाला ट्रांसलूसेंट लुक दिया गया है। इसके अलावा, नए विजेट ऑप्शन्स और कस्टमाइजेशन टूल्स की मदद से आप लॉक स्क्रीन को अपनी जरूरतों के हिसाब से और उपयोगी बना सकते हैं।

iOS 26 iPhone का अब तक का सबसे बड़ा विजुअल अपडेट है। ज्यादातर बदलाव कस्टमाइजेशन और यूजेबिलिटी पर फोकस करते हैं। पब्लिक बीटा से यह साफ है कि Apple का अगला कदम प्रभावशाली है। यह अपडेट आपके iPhone को न केवल देखने में आकर्षक बनाता है, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान और मजेदार भी बनाता है।

The post iOS 26 के ये 5 फीचर आपके पुराने iPhone को बनाएंगे नए जैसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-ke-ye-feature-aapke-purane-iphone-ko-banayenge-naye-jaisa/feed/ 0
iOS 26 अपडेट में iPhone और iPad यूजर्स को मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, यहां देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-26-new-features-how-to-download-it/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-26-new-features-how-to-download-it/#respond Wed, 27 Aug 2025 11:25:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181188 एप्पल हर साल अपने iPhone और iPad के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स लाता है और इस बार iOS 26 की बारी है। यह अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है और इसके साथ ही नए iPhone 17 की भी झलक मिलने वाली है। ऐपल 9 सितंबर, 2025 को एक बड़ा इवेंट करने जा रहा है, […]

The post iOS 26 अपडेट में iPhone और iPad यूजर्स को मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल हर साल अपने iPhone और iPad के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स लाता है और इस बार iOS 26 की बारी है। यह अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है और इसके साथ ही नए iPhone 17 की भी झलक मिलने वाली है। ऐपल 9 सितंबर, 2025 को एक बड़ा इवेंट करने जा रहा है, जहां वह अपने नए प्रोडक्ट्स और सॉफ्टवेयर दिखाता है। इस इवेंट में iOS 26 की रिलीज डेट भी बताई जाएगी। अगर आप अभी इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो iOS 26 का पब्लिक बीटा 4 या डेवलपर्स के लिए बीटा 8 डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कई चीजें पहले से ज्यादा मजेदार और आसान हो गई हैं। इस बार एप्पल ने यूजर एक्सपीरियंस सुधारने पर ज्यादा फोकस किया है। फोन और मैसेज ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, अब आप स्पैम मैसेज और अनजान सेंडर्स को आसानी से फिल्टर कर पाएंगे। इसके अलावा, स्क्रीनशॉट लेना आसान हो गया है। चलिए, iOS 26 और इसके नए आने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iOS 26 क्या है?

फिलहाल iPhone का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 है और एप्पल इसे लगातार अपडेट कर रहा है। हाल ही में iOS 18.6.1 लॉन्च हुआ है, जिसने अमेरिका में कुछ यूजर्स के लिए Apple Watch में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फीचर को जारी किया है। इसके बाद iOS 18.6.2 अपडेट आया है, जिसमें इमेज प्रोसेसिंग से जुड़ी सुरक्षा खामी को ठीक किया गया है, लेकिन अब iOS 18.6 को सपोर्ट करना बंद हो गया है यानी आप इसे अब इंस्टॉल नहीं कर सकते है। अब सवाल यह है कि iOS 19 क्यों नहीं? दरअसल, एप्पल ने अब अपने सॉफ्टवेयर वर्जन का नाम साल के हिसाब से रखना शुरू किया है, जैसे कार मॉडल्स का नाम होता है। इसलिए iOS 26, जो 2025 के अंत में रिलीज होगा, 2026 को दर्शाता है। यह नया सिस्टम iOS, iPadOS और macOS जैसे एप्पल के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स में लागू होगा।

Liquid Glass डिजाइन क्या है?

Liquid Glass

iOS 26 का सबसे खास फीचर इसका लिक्विड ग्लास डिजाइन है। यह ऐसा लुक है, जिसमें आपके iPhone की होम और लॉक स्क्रीन पारदर्शी दिखती हैं यानी ऐप्स और विजेट्स के पीछे का बैकग्राउंड हल्का-सा दिखता है, जैसे- कांच के आर-पार देख रहे हों। यह डिजाइन iPhone, iPad और Mac सभी में एक जैसा होगा, ताकि सब कुछ एकसमान और सुंदर लगे। पहले iPhone की होम और लॉक स्क्रीन सालों से एक जैसी दिखती थीं। पिछले कुछ सालों में सिर्फ इतना बदलाव आया था कि आप अपने ऐप्स और विजेट्स को अपने तरीके से सजा सकते हैं, लेकिन अब लिक्विड ग्लास के साथ सब कुछ ताजा और नया लग रहा है। उदाहरण के लिए, फोन और मैप्स ऐप में नए फ्लोटिंग बटन्स हैं, जो पुराने बटन्स से कम ध्यान भटकाते हैं, लेकिन फिर भी आसानी से दिखते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को यह नया लुक पसंद नहीं आया। उनकी शिकायतों को सुनकर ऐपल ने iOS 26 बीटा 2 में पारदर्शिता को थोड़ा कम किया है। फिर भी यह डिजाइन एप्पल के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स में रहेगा, जैसे कि macOS Tahoe 26 में।

iOS 26 के नए और टॉप फीचर्स

iOS 26 में आपको कई नए फीचर्स मिलेंगे, जिससे आपका यूजर एक्सपीरियंस काफी हद तक बदल जाएगाः

  • फोन ऐप का नया डिजाइनः iOS 26 में फोन ऐप को पूरी तरह नया लुक दिया गया है। अब कॉन्टैक्ट्स, रिसेंट कॉल्स और वॉइसमेल सभी एक ही स्क्रीन पर दिखेंगे। इसके अलावा, इसमें एक नया Hold Assist फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो कस्टमर केयर पर लंबे समय तक इंतजार करते हैं। Hold Assist आपको नोटिफाई करेगा जैसे ही एजेंट कॉल पर जुड़ेंगे, ताकि आप बैकग्राउंड में म्यूजिक सुनने की बजाय अन्य काम कर सकें।
  • लाइव ट्रांसलेशन: अब भाषा की दिक्कत खत्म हो जाएगी। iOS 26 में Live Translation फीचर दिया गया है, जो फोन कॉल, FaceTime और Messages में काम करेगा। इस फीचर की मदद से आप अलग भाषा बोलने वाले व्यक्ति से रियल-टाइम बातचीत कर सकेंगे। हालांकि बातचीत थोड़ी रुक-रुक कर हो सकती है, लेकिन यह सुविधा ट्रैवल और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन के लिए बेहद उपयोगी होगी।
  • ग्रुप चैट में पोल्स: ग्रुप मैसेज में अब फैसले लेना आसान होगा। iOS 26 में ग्रुप चैट के अंदर पोल बनाने की सुविधा दी गई है यानी अगर दोस्तों के साथ यह तय करना है कि ब्रंच के लिए कौन-सी जगह चुनी जाए या रोड ट्रिप पर किसकी कार ले जानी है, तो अब सैकड़ों मैसेज स्क्रॉल करने की बजाय सीधे पोल के जरिए फैसला हो सकेगा।
  • अननोन सेंडर्स फिल्टर: स्पैम टेक्स्ट मैसेज की समस्या से अब राहत मिलेगी। iOS 26 में अननोन सेंडर्स को फिल्टर करने की सुविधा जोड़ी गई है यानी टोल टैक्स या नकली चालान जैसे फर्जी मैसेज अब आपकी चैट लिस्ट में नहीं आएंगे, बल्कि एक अलग फोल्डर में चले जाएंगे।
  • विजुअल इंटेलिजेंस: iOS 26 का Visual Intelligence फीचर iPhone को और स्मार्ट बनाता है। यह फीचर गूगल रिवर्स इमेज सर्च की तरह काम करता है। अगर आप किसी इंस्टाग्राम फोटो में किसी के पहने हुए जूते देखते हैं, तो बस उसका स्क्रीनशॉट लेकर सर्च करें और आपको वही या उससे मिलते-जुलते जूते ऑनलाइन मिल जाएंगे।
  • Photos टैब्स की वापसी: पिछले साल Photos ऐप में हुए बदलावों से कई लोग खुश नहीं थे। अब iOS 26 में Library और Collections टैब फिर से अलग-अलग कर दिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि आपको अपनी जरूरी फोटो ढूंढने के लिए लंबी स्क्रॉलिंग नहीं करनी पड़ेगी।
  • फेसटाइम में कम्युनिकेशन सेफ्टी: FaceTime में नया Communication Safety फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर किसी वीडियो कॉल में न्यूडिटी डिटेक्ट होती है, तो कॉल ऑटोमेटिकली पॉज हो जाएगी। खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह डिवाइस पर ही काम करता है और आपके डाटा को क्लाउड पर नहीं भेजा जाएगा।
  • लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन: लॉक स्क्रीन अब और पर्सनलाइज हो जाएगी। iOS 26 में यूजर्स को 3D वॉलपेपर इफेक्ट्स, नए क्लॉक स्टाइल्स, अधिक विजेट्स और बेहतर फोकस मोड विकल्प मिलेंगे। इससे हर यूजर अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से iPhone की लॉक स्क्रीन को डिजाइन कर सकेंगे।

iPadOS 26 में दिखेंगे ये बदलाव

आईपैड ओएस 26 में भी आपको कई नए बदलाव दिखाई देंगे, जो इस तरह हैः

  • मल्टीटास्किंग: iPadOS 26 का सबसे बड़ा अपडेट मल्टीटास्किंग से जुड़ा है। अब यूजर्स एक साथ कई ऐप्स को स्क्रीन पर खोल सकते हैं। हर ऐप एक अलग विंडो में खुलेगा, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार मूव या रिसाइज कर सकते हैं। यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक है यानी अगर आपको पसंद न आए तो आप इसे बंद कर सकते हैं।
  • नया विजुअल अपडेट: iPadOS 26 में नया Liquid Glass डिजाइन जोड़ा गया है। यह पारदर्शी और आकर्षक लुक अब लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और मेन्यू बार पर दिखाई देगा। इससे इंटरफेस ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक लगेगा।
  • नया मेन्यू बार: iPad पर अब एक नया मेन्यू बार भी मिलेगा। स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करने पर यह बार खुलेगा, जिसमें File, Edit, Windows जैसे विकल्प होंगे। इसके साथ ही इसमें सर्च फीचर भी दिया गया है, जिससे किसी भी ऐप या सेटिंग को तुरंत खोजा जा सकेगा।

AirPods के लिए नए फीचर्स

iOS 26 सिर्फ iPhones और iPads तक सीमित नहीं है, बल्कि AirPods को भी कई शानदार अपडेट मिल रहे हैं। इनमें सबसे खास है Enhanced Audio Recording, जिसे Apple स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो कहा जा रहा है। इसके जरिए शोरगुल वाले माहौल में भी आपकी रिकॉर्डिंग साफ और क्लियर होगी। एक और दिलचस्प फीचर Camera Remote Control है, जिसकी मदद से आप सीधे AirPods से फोटो खींच सकते हैं या वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू या बंद कर सकते हैं। फोटो क्लिक करने से पहले तीन सेकंड का काउंटडाउन भी मिलेगा।

इसके अलावा, लंबे समय से चर्चा में रहा Live Translation Feature भी AirPods में आ सकता है। iOS 26 बीटा में एक सिस्टम एसेट देखा गया है जिसमें दोनों ईयरबड्स को एक साथ दबाने से लाइव ट्रांसलेशन ट्रिगर होता है। इससे बातचीत के दौरान अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद रियल टाइम में हो सकेगा। साथ ही, Bloomberg के Mark Gurman का दावा है कि इस साल नए AirPods Pro में Heart Rate Monitoring फीचर आ सकता है। यह फीचर Apple Health और अन्य फिटनेस ऐप्स के साथ सिंक होकर आपकी हार्टबीट को ट्रैक करेगा।

किन iPhones को मिलेगा iOS 26 अपडेट

हर iPhone यूजर को iOS 26 का अपडेट नहीं मिलेगा। पुराने मॉडल जैसे iPhone XR, XS और XS Max को अब सपोर्ट नहीं मिलेगा, लेकिन 2019 के बाद लॉन्च हुए सभी iPhones को यह अपडेट मिलेगा। इनमें शामिल हैं:

  • iPhone SE (2nd Gen या बाद के वर्जन)
  • iPhone 11 सीरीज
  • iPhone 12 सीरीज
  • iPhone 13 सीरीज
  • iPhone 14 सीरीज
  • iPhone 15 सीरीज
  • Phone 16 सीरीज (16e सहित)

इसके अलावा, नए आने वाले iPhone 17 सीरीज भी लॉन्च के साथ iOS 26 पर चलेंगे।

iOS 26 Beta कैसे इंस्टॉल करें

अगर आप iOS 26 का अनुभव अभी से करना चाहते हैं, तो इसका पब्लिक बीटा वर्जन उपलब्ध है। इसके लिए आपको Apple Beta Software Program (beta.apple.com) पर साइन अप करना होगा। यह पूरी तरह फ्री है। साइन अप करने के बाद अपने iPhone की Settings > General > Software Update में जाकर iOS 26 Public Beta को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बीटा वर्जन पूरी तरह स्टेबल नहीं होता है, इसलिए इसे अपने iPhone पर इंस्टॉल करना जोखिम भरा भी हो सकता है।

iOS 26 की रिलीज डेट

Apple आमतौर पर अपने नए iOS वर्जन को सितंबर में रिलीज करता है, iPhone लॉन्च इवेंट के एक हफ्ते बाद। इस बार आईफोन का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को है। पिछले साल iOS 18 को 16 सितंबर को रोल आउट किया गया था। उम्मीद है कि iOS 26 भी इसी शेड्यूल पर लॉन्च होगा और iPhone 17 सीरीज की घोषणा के तुरंत बाद पब्लिक के लिए उपलब्ध होगा।

The post iOS 26 अपडेट में iPhone और iPad यूजर्स को मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-26-new-features-how-to-download-it/feed/ 0
Apple ने पेश किया सबसे नया iOS 26! iPhone होंगे अब पहले से भी ज्यादा एडवांस, देखें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-features-in-hindi-with-compatible-iphone-name-and-expected-release-timeline/ https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-features-in-hindi-with-compatible-iphone-name-and-expected-release-timeline/#respond Tue, 10 Jun 2025 10:31:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175406 iOS 26 के बेस्ट फीचर्स के साथ जानकारी कि किन आईफोन मॉडल्स में इस नए आईओएस को चलाया जा सकेगा।

The post Apple ने पेश किया सबसे नया iOS 26! iPhone होंगे अब पहले से भी ज्यादा एडवांस, देखें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। कंपनी ने अपना सबसे नया और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 पेश कर दिया है। WWDC 2025 के मंच से एप्पल ने आईओएस 26 को प्रस्तुत किया है जो iPhone को नया डिजाइन देगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस करेगी। आगे हमने iOS 26 के बेस्ट फीचर्स के साथ जानकारी दी है कि किन आईफोन मॉडल्स में इस नए आईओएस को चलाया जा सकेगा।

iOS 26 के फीचर्स

Liquid Glass डिजाइन

iOS 26 में “Liquid Glass” नामक एक नया डिज़ाइन लैंग्वेज पेश किया गया है, जो visionOS से प्रेरित है। इसमें ट्रांसपेरेंट इंटरफेस, ग्लॉसी और फ्लूइड लुक, और नए राउंडेड आइकन्स शामिल हैं। लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन, कंट्रोल सेंटर, और ऐप्स में ज्यादा कंसिस्टेंट और आकर्षक अनुभव मिलता है। समय और विजेट्स आपके वॉलपेपर के साथ डायनामिकली एडजस्ट होते हैं, जिससे 3D इफेक्ट मिलता है।

एडवांस Apple Intelligence

Messages: अनजान नंबरों से मैसेज अब एक अलग फोल्डर में जाएँगे और वहीं से उनकी डिटेल्स मांग सकते हैं या डिलीट कर सकते हैं। ग्रुप चैट में टाइपिंग इंडिकेटर और Apple Cash के जरिये ट्रांजेक्शन हो सकेगी।

Phone ऐप: अननोन कॉल्स आने पर उनकी ऑटोमैटिक कॉल स्क्रीनिंग होगी जिसमें कॉलर का नाम और कॉल करने की वजह भी पूछी जाएगी। इसी तरह Hold Assist फीचर कॉल कनेक्ट होने पर अलर्ट करेगा।

Visual Intelligence: किसी भी तरह के स्क्रीनशॉट्स को फोन में ओपन करके उसमें मौजूद डिटेल्स निकाली जा सकेगी और प्रोडक्ट डिटेल या इवेंट डिटेल्स प्राप्त की जा सकेगी।

Genmoji: दो इमोजी को मिलाकर नए कस्टम इमोजी बना सकते हैं।

Live Translation: मैसेज में इनकमिंग और आउटगोइंग मैसेज को ऑटोमैटिक ट्रांसलेट कर सकेंगे।

CarPlay अपडेट्स

CarPlay में नया कॉम्पैक्ट व्यू आएगा जो नेविगेशन को बिना बाधित किए ही कॉलर की जानकारी दिखा देगा। इसमें Tapbacks और पिन्ड कन्वर्सेशन की सुविधा मिलेगी। इसी तरह CarPlay Ultra का सपोर्ट भी मिलेगा।

Apple Maps

Visited Places: आपके द्वारा हाल ही में देखी गई जगहें (जैसे रेस्तराँ या दुकानें) मैप्स में दिखेंगी। डेली रूट को समझकर अपने आप पसंदीदा रास्ते सुझाए जाएंगे और इनमें अनुमानित टाइम और वैकल्पिक रास्ते भी बताए जाएंगे।

Apple Wallet

इन-स्टोर Apple Pay से पेमेंट के लिए इंस्टॉलमेंट या रिवॉर्ड्स का ऑप्शन मिलेगा। बोर्डिंग पास में रियल-टाइम फ्लाइट अपडेट्स के लिए Live Activities और एयरपोर्ट नेविगेशन के लिए मैप्स का आसान एक्सेस मिलेगा।

Apple Music

Lyrics Translation और Pronunciation के साथ ही AutoMix फीचर शामिल किया गया है। इसमें गानों के बोल का अनुवाद कर सकेंगे, कराओके में गा सकेंगे और गानों के बीच किसी DJ जैसे स्मूथ ट्रांज़िशन भी लगा सकेंगे।

Apple Games

नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सभी एप्पल गेम्स iPhone यूजर्स को एक जगह मिलेंगे। यूजर्स अपने एप्पल आर्केट के टाइटल को एक ही लाइब्रेरी में बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज कर सकेंगे।

Wi-Fi सुविधा

कैप्टिव Wi-Fi नेटवर्क्स (जैसे होटल या कॉफी शॉप) के लिए लॉगिन डिटेल्स एक डिवाइस पर डालने पर सभी Apple डिवाइसेज़ पर सिंक हो जाएँगी।

एप्पल आईओएस 26 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें

इन iPhones को मिलेगा iOS 26

आईफोन 16 सीरीज

  • iPhone 16e
  • iPhone 16
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max

आईफोन 15 सीरीज

  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max

आईफोन 14 सीरीज

  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max

आईफोन 13 सीरीज

  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max

आईफोन 12 सीरीज

  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max

आईफोन 11 सीरीज

  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max

iPhone SE (2nd generation and later)

कब से मिलेगा iOS 26

Apple ने अभी आईओएस 26 प्रीव्यू पेश किया है। इसे मोबाइल फोंस तक आने में अभी वक्त लगेगा। कंपनी पहले इसका बीटा वर्ज़न लाएगी जिसे जुलाई महीने से रोलआउट किया जा सकता है। Apple Developer Program से जुड़कर इसे अपने आईफोन में डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा। वहीं अलग-अलग लेवल के बीटा वर्ज़न के बाद इसका फाइनल आउट होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में iPhone 17 series के साथ ही iOS 26 भी आईफोन यूजर्स को मिल जाएगा।

The post Apple ने पेश किया सबसे नया iOS 26! iPhone होंगे अब पहले से भी ज्यादा एडवांस, देखें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ios-26-features-in-hindi-with-compatible-iphone-name-and-expected-release-timeline/feed/ 0