ios | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 28 Mar 2025 06:53:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iPhone यूजर्स अब WhatsApp को सेट कर पाएंगे डिफॉल्ट मैसेजिंग, कॉलिंग ऐप, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-ios-default-messaging-calling-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-ios-default-messaging-calling-app/#respond Sat, 29 Mar 2025 03:30:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170384 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब iOS में WhatsApp को डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के रूप में सेट किया जा सकता है। यह अपडेट दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए आपके पास iOS 18.2 या इससे नया वर्जन और WhatsApp v25.8.74 होना चाहिए। अगर आपका […]

The post iPhone यूजर्स अब WhatsApp को सेट कर पाएंगे डिफॉल्ट मैसेजिंग, कॉलिंग ऐप, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इस सुविधा के लिए iOS 18.2 या उससे नया वर्जन और WhatsApp का iOS वर्जन 25.8.74 इंस्टॉल होना चाहिए।
  • यह केवल यूरोपीय संघ तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जगह काम कर रहा है।
  • अब यह पूरी तरह से यूजर की पसंद पर निर्भर करता है कि वे मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब iOS में WhatsApp को डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के रूप में सेट किया जा सकता है। यह अपडेट दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए आपके पास iOS 18.2 या इससे नया वर्जन और WhatsApp v25.8.74 होना चाहिए। अगर आपका फोन इन शर्तों को पूरा करता है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है और यह क्यों खास है।

iOS पर WhatsApp को मैसेजिंग, कॉलिंग ऐप के रूप में कैसे सेट करें

स्टेप 1: सेटिंग खोलें

स्टेप 2: स्क्रॉल करें और ऐप्स पर टैप करें।

स्टेप 3: डिफॉल्ट ऐप्स विकल्प पर टैप करें।

स्टेप 4: इस सेक्शन में मैसेजिंग पर टैप करें।

स्टेप 5: डिफॉल्ट iOS मैसेजिंग ऐप के रूप में WhatsApp चुनें।

स्टेप 6: इसी तरह, कॉलिंग पर टैप करें और WhatsApp को डिफॉल्ट iOS कॉलिंग ऐप के रूप में सेट करें।

डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के रूप में व्हाट्सएप कैसे करता है काम

  • एक बार सेट हो जाने पर WhatsApp अपने आप डिफॉल्ट मैसेजिंग या कॉलिंग ऐप के रूप में खुल जाएगा।
  • तो अब जब iOS सफारी, मैसेज, मेल और नोट्स जैसे ऐप में फोन नंबर का पता लगाता है, तो WhatsApp के जरिए कॉल किया जा सकता है।
  • इसी तरह जब आप कॉल या मैसेज करने के लिए बटन टैप करते हैं, तो फोन, मैसेज या फेसटाइम के बजाय WhatsApp खुल जाएगा।

यह अपडेट (जिसे सबसे पहले WABetaInfo द्वारा देखा गया) केवल यूरोपीय संघ में ही नहीं, बल्कि हर जगह काम कर रहा है।

व्हाट्सएप डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप क्यों मायने रखता है

  • Apple ने अब तक अपने डिफॉल्ट ऐप्स के विकल्पों को सिर्फ अपनी सेवाओं तक सीमित रखा था।
  • हालांकि, अब कंपनी ने इसमें बदलाव किया है, जो संभवतः EU के डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) और अन्य वैश्विक प्रतिस्पर्धा-विरोधी नियमों के दबाव के कारण हुआ है। इन नियमों के तहत, Apple के वॉल्ड गार्डन को प्रतिस्पर्धा के खिलाफ माना गया है।
  • Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप के रूप में चुनने की अनुमति देना, अमेरिका जैसे कुछ बाजारों में ब्लू और ग्रीन बबल डिवाइड को कम कर सकता है। हालांकि, यह बदलाव iMessage के वर्चस्व पर कैसा असर डालेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
  • अब यह पूरी तरह से यूजर की पसंद पर निर्भर करता है कि वे मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह अपडेट iOS और Android यूजर्स के बीच बेहतर और आसान मैसेजिंग अनुभव प्रदान करने में भी मदद करेगा।

अगर एप्पल इस तरह के किसी अन्य बदलाव को आगे भी लेकर आता है तो हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।

The post iPhone यूजर्स अब WhatsApp को सेट कर पाएंगे डिफॉल्ट मैसेजिंग, कॉलिंग ऐप, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-ios-default-messaging-calling-app/feed/ 0
मोबाइल से कैसे बनाएं वीडियो, ये हैं बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स (2025) https://www.91mobiles.com/hindi/video-banane-wale-apps/ https://www.91mobiles.com/hindi/video-banane-wale-apps/#respond Sun, 13 Aug 2023 10:22:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106761 आज इस आर्टिकल में हम आपको 2025 के ऐसे ही बेहतरीन वीडियो एडिटिंग ऐप्स (video editing apps) की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके लिए उपयोग साबित हो सकते हैं...

The post मोबाइल से कैसे बनाएं वीडियो, ये हैं बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आजकल इंस्टाग्राम रील्स (instagram reels) , यूट्यूब शॉर्ट्स (youtube shorts)आदि के लिए वीडियो अपलोड करने का चलन काफी बढ़ गया है। जो लोग थोड़े भी टेक सेवी हैं, वे वीडियो कंटेंट तैयार कर रहे हैं। अगर आप भी चलते-फिरते वीडियो को एडिट करने वाले ऐप्स की तलाश में हैं, तो एंड्रॉयड, आईओएस, वेब और डेस्कटॉप के लिए बहुत सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको 2025 के ऐसे ही बेहतरीन वीडियो एडिटिंग ऐप्स (video editing apps) की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके लिए उपयोग साबित हो सकते हैं…

Adobe Premiere Rush

Adobe Premiere Rush

वीडियो एडिटिंग की बात हो, तो एडोब प्रीमियर रश (Adobe Premiere Rush) शानदार ऐप है।

फीचर्स

  • यह क्रॉस-प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है यानी आप एंड्रॉयड, आईओएस के साथ डेस्कटॉप भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • इसका यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है और यह व्यापक फंक्शनैलिटी के साथ आता है।
  • यूआई बड़े आइकन और पैनल से लैस है, जिससे वीडियो एडिटिंग करना आसान हो जाता है।
  • फुटेज को ड्रैग और ड्रॉप करना, कलर को ठीक करना, म्यूजिक या वॉयसओवर में मिश्रण करना, टाइटल को जोड़ना आदि आसान है।
  • एडोब का प्रीमियर रश सिर्फ नौसिखियों के लिए नहीं है, बल्कि पेशेवर वीडियो एडिटर के लिए भी उपयोगी है।
  • यह फ्री और पेड दोनों ही वर्जन में उपलब्ध है।

प्लेटफॉर्म : Android, iOS, iPad, Windows और macOS

LumaFusion

LumaFusion

अगर आप सिंपल इंटरफेस वाले वीडियो एडिटर ऐप की तलाश में हैं, तो फिर LumaFusion एक विकल्प हो सकता है।

फीचर्स

  •  यह वीडियो एडिटर ऐप डेस्कटॉप ग्रेड वीडियो एडिटिंग की सुविधा देता है।
  •  ऐप में इफुल नॉन-लिनियर एडिटिंग टूल है, जिसका उपयोग कठिन प्रोजेक्ट के लिए भी किया जा सकता है।
  •  इसमें मल्टी-ट्रैक एडिटर है, जैसे कि वीडियो/टाइटल/ग्राफिक्स और ऑडियो के लिए 6, ओवरलेड इफेक्ट्स, म्यूजिक, वायसओवर के लिए 6 टूल हैं।
  •  ट्रैक्स को लॉक किया जा सकता है, छिपाया जा सकता है और चाहें, तो उसे म्यूट भी कर सकते हैं।
  •  एंड्रॉयड के साथ आईफोन पर भी चीजों के अच्छे से मैनेज किया जा सकता है।
  •  इसमें आपको कलर करेक्शन से लेकर ऑडियो मिक्चर तक बहुत सारे एडिटिंग टूल्स मिल जाएंगे।

प्लेटफॉर्मः iOS, iPad, Android

Quik

GoPro Quik Video Editor

अगर आप गोप्रो का उपयोग करते हैं, तो आपके फुटेज को एडिट करने के लिए क्विक ऐप को भी आजमा सकता है।

फीचर्स

  • यह ऐप GoPro डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल करने और GoPro फुटेज को एडिट करने की सुविधा देता है।
  • Quik ऑटोमैटिकली फुटेज को इंपोर्ट और एआई टच के साथ काम करता है। जब आप कई फोटो और वीडियो चुनते हैं, तो ऐप ऑटोमैटिकली आपके सबसे अच्छे पलों को चुनता है, उसमें सिनेमाई इफेक्ट और म्यूजिक जोड़ता है, फिर साझा करने योग्य वीडियो डिलीवर करता है।
  • इसमें आप चाहें, तो फुटेज के साथ म्यूजिक, फोटो, टाइटल, टाइमलैप्स सिक्वेंस आदि को जोड़ सकते हैं। फिर वीडियो को एडिट करने के बाद सीधे Instagram, Facebook, YouTube आदि पर अपलोड कर सकते हैं।
  • यह ऐप ‘स्मार्टर एडिट्स’ फंक्शन के साथ आता है।

प्लेटफॉर्म: iOS, Android

KineMaster

KineMaster

यदि आप प्रोफेशनल वीडियो एडिटर हैं, तो फिर कीनमास्टर (KineMaster) ऐप को भी ट्राई कर सकते हैं।

फीचर्स

  • यह ऐप आईओएस और एंड्रॉइड दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है।
  • यह ऐप आपको मल्टी-लेयर इंटरफेस के माध्यम से अपने फोन या टैबलेट पर फुटेज को शूट करने के साथ एडिट और एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी देता है।
  • इसमें आपको ब्लेंडिंग मोड्स, क्रोमा-कीइंग और ऑडियो मिक्सिंग शामिल हैं।
  • कीनमास्टर फ्रेम-बाय-फ्रेम ग्रैन्युलैरिटी के साथ क्लिप और लेयर्स को ट्रिम करने के लिए अच्छे वीडियो एडिटिंग ऐप में से एक है।
  • इसमें इंस्टैंट एडिट प्रिव्यू, वॉल्यूम इंवेलॉप कंट्रोल, कलर एलयूटी फिल्टर, स्पीड कंट्रोल, क्रोमा कीज कंपोजिटिंग, 3D ट्रांसजिशन आदि जैसे फीचर भी शामिल हैं।
  • कीनमास्टर वीडियो में वॉटरमार्क जोड़ता है, जिसे हटाने के लिए आपको सदस्यता लेनी होगी।

प्लेटफॉर्मः Android, iOS

Filmora

Filmora

वीडियो एडिटिंग ऐप Filmora एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उपलब्ध है।

फीचर्स

  • इसमें वीडियो एडिटिंग के साथ सभी बेसिक टूल्स मिलते हैं।
  • आप चाहें, तो इसकी मदद से वीडियो को ट्रिम और विभाजित कर सकते हैं, वीडियो की स्पीड को एडजेस्ट कर सकते हैं, क्लिप को रीसीक्वेंस कर सकते हैं या फिर वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • आपको थीम वाले फिल्टर और इफेक्ट्स भी मिलते हैं। यह नौसिखियों को भी बेहतर वीडियो बनाने में मदद कर सकता है।
  • Filmora तकनीकी रूप से फ्री ऐप है, लेकिन वीडियो पर वॉटरमार्क मिलेंगे।
  • अगर पेड वर्जन लेते हैं, तो फिर वीडियो से वॉटरमार्क हट जाएगा।

प्लेटफॉर्म: Android, iOS

Videoleap App: AI Video Maker

वीडियोलीप ऐप: एआई वीडियो मेकर एंड्रॉयड फोन के लिए एक बहुत ही अच्छा ऐप्लिकेशन है जो बेहद ही आसान तरीके से आपको वीडियो एडिट करने का ऑप्शन देता है।

फीचर्स

  • इस ऐप की सबसे अच्छी बात है कि इसमें प्री-लोडेड टैंफलेट्स हैं जिनके माध्यम से बस एक क्लिक कर आप अपने वीडियो को इफेक्ट्स के साथ बना सकते हैं।
  • इसमें आपको ढेर सारे एडिटिंग टूल्स मिलते हैं जो वीडियो एडिटिंग के लिए काफी उपयोगी हैं।
  • साउंड मिक्सिंग और टेक्सट के लिहाज से भी यह बेहतर है।
  • वीडियो को आप अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो के साथ एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
  • यह ऐप फ्री है और उसके बावजूद इसमें आपको काफी टूल्स मिल जाते हैं।

प्लेटफॉर्म: Android

सवाल-जवाब (FAQs)

Android के लिए सबसे अच्छा वीडियो एडिटिंग ऐप कौन-सा है?

एंड्रॉयड डिवाइस पर वीडियो एडिटिंग के लिए LumaFusion बढ़िया ऐप है। इसमें आपको प्रोफेशनल टूल मिलते हैं। इसके अलावा, एडोब प्रीमियर रश, कैपकट और साइबरलिंक पावरडायरेक्टर आदि का उपयोग कर सकते हैं।

iPhone के लिए सबसे अच्छा वीडियो एडिटिंग ऐप कौन-सा है?

iPhone के लिए भी LumaFusion अच्छा वीडियो एडिटिंग ऐप है। यह पावरफुल और पेशेवर है। इसके अलावा, आप Adobe Premiere Rush, Apple iMovie और साइबरलिंक पॉवरडायरेक्टर भी ट्राई कर सकते हैं।

सबसे अच्छा फ्री वीडियो एडिटिंग ऐप कौन-सा है?

यदि आप एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड के लिए फ्री वीडियो एडिटिंग ऐप की तलाश में हैं, तो CapCut और साइबरलिंक पावरडायरेक्टर अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

मुझे अपने वीडियो एडिटिंग ऐप में किन फीचर को शामिल करने पर विचार करना चाहिए?

अगर आप वीडियो एडिटिंग ऐप्स की तलाश में हैं, तो उन ऐप पर विचार करें, जिनमें आपको वीडियो ट्रिमिंग, कटिंग, मर्जिंग, फिल्टर, इफैक्ट्स, ट्रांजिशन, टेक्स्ट ओवरले, ऑडियो एडिटिंग और शेयरिंग जैसे फीचर्स हों।

क्या वीडियो एडिटिंग के लिए पेड ऐप खरीदना जरूरी है?

अगर आप वीडियो एडिटिंग की शुरुआत कर रहे हैं, तो फिर प्रारंभ में फ्री ऐप से भी ट्राई कर सकते हैं। मगर आपको ध्यान रखना होगा कि प्रोफेशनल तरीके से वीडियो एडिटिंग के लिए पेड ऐप की जरूरत पड़ सकती है।

The post मोबाइल से कैसे बनाएं वीडियो, ये हैं बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/video-banane-wale-apps/feed/ 0
जानें किन iPhones को मिलेगा iOS 17 और कौन-से आईफोन नहीं पा सकेंगे इसकी अपडेट, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/ios-17-eligible-iphones-in-india-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/ios-17-eligible-iphones-in-india-list/#respond Tue, 06 Jun 2023 03:10:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106290 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने WWDC 2023 ईवेंट के मंच से नया, एडवांस और पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश कर दिया है। यह एप्पल ओएस अनेक नए फीचर्स से लैस होकर आया है जो आईफोन चलाने का मजा कई गुणा तक बढ़ा देंगे। अगर आप भी एप्पल मोबाइल चलाते तो आगे जान लीजिए कि कौन-कौन से iPhone […]

The post जानें किन iPhones को मिलेगा iOS 17 और कौन-से आईफोन नहीं पा सकेंगे इसकी अपडेट, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने WWDC 2023 ईवेंट के मंच से नया, एडवांस और पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश कर दिया है। यह एप्पल ओएस अनेक नए फीचर्स से लैस होकर आया है जो आईफोन चलाने का मजा कई गुणा तक बढ़ा देंगे। अगर आप भी एप्पल मोबाइल चलाते तो आगे जान लीजिए कि कौन-कौन से iPhone को iOS 17 पर अपडेट किया जा सकता है और किन आईफोंस को इसकी अपडेट नहीं मिल सकेगी।

iOS 17 सपोर्टेड iPhones

  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone SE 3rd Gen
  • iPhone SE 2nd Gen
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11
  • iPhone XS Max
  • iPhone XS
  • iPhone XR

उपर लिस्ट में मौजूद सभी आईफोंस पर नया आईओएस 17 डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा।

पुराने आईफोंस पर आईओएस कैसे मिलेगा

एप्पल की ओर से आईफोन की ‘दसवीं’ जेनरेशन और उसके बाद वाले मॉडल्स के लिए आईओएस 17 की अपडेट जारी की जाएगी। iPhone X सीरीज़ के फोन अब इंडिया में बनने बंद हो चुके हैं परंतु जो लोग इन्हें पहले से यूज़ कर रहे हैं उनके लिए कंपनी iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट भेज देगी।

एप्पल आईफोन 10आर स्पेसिफिकेशन फीचर्स और प्राइस ​हिंदी में

आईफोन 12 से लेकर आईफोन 14 सीरीज़ तक के फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए मौजूद है। वहीं iPhone 11 Series का स्टॉक शॉपिंग साइट्स व रिटेल स्टोर्स पर मुहैया कराया गया है। मार्केट में बिकने वाला नया आईफोन स्टॉक आईओएस 17 के लैस होकर ही आएगा।

किन आईफोंस को नहीं मिलेगा iOS 17

  • iPhone X
  • iPhone 8 Plus
  • iPhone 8
  • iPhone 7 Plus
  • iPhone 7
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone 6a
  • iPhone SE

एप्पल इन आईफोंस को पूरी तरह से डिस्कंन्टिन्यू कर चुकी है। इन फोंस का निर्माण और सेल भारत में बंद हो चुका है। भले ही लोग इन्हें अभी भी यूज़ कर रहे हैं लेकिन कंपनी की ओर से इन आईफोंस पर नए आईओएस 17 की अपडेट नहीं दी जाएगी।

The post जानें किन iPhones को मिलेगा iOS 17 और कौन-से आईफोन नहीं पा सकेंगे इसकी अपडेट, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ios-17-eligible-iphones-in-india-list/feed/ 0
iOS 16 हुआ लॉन्च, हैरान कर देंगे Apple iPhone 14 को चलाने वाले इस नए ओएस के ये टॉप फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/5-best-features-of-ios-16-apple-iphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-best-features-of-ios-16-apple-iphone/#respond Tue, 07 Jun 2022 05:59:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81860 नया iOS 16 कई आर्कषक और शानदार फीचर्स से लैस होकर आया है।

The post iOS 16 हुआ लॉन्च, हैरान कर देंगे Apple iPhone 14 को चलाने वाले इस नए ओएस के ये टॉप फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple iPhone को जो चीज Android Smartphone से अलग बनाती है वह है आईफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस। अपने मोबाइल्स को और भी एडवांस करते हुए एप्पल ने आईओएस का नया, लेटेस्ट और एडवांस वर्जन iOS 16 पेश कर दिया है। WWDC 2022 यानि वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस के मंच से कंपनी ने iOS 16 के साथ iPadOS, macOS, watchOS और tvOS भी पेश किए हैं। इस बार नया आईओएस कई आर्कषक और शानदार फीचर्स से लैस होकर आया है जो फोन यूज़ करने के अंदाज को तो बदलेंगे ही तथा साथ ही यूजर की प्राइवेसी व सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखेंगे। आगे हमने आईओएस 16 के बेस्ट 5 फीचर्स की डिटेल्स शेयर की है।

iOS 16 के बेस्ट फीचर्स

Focus Mode

फोकस मोड नया नहीं है यह पिछले साल ही पेश कर दिया गया था। लेकिन इस बार iOS 16 के साथ Focus Mode को लॉकस्क्रीन पर भी जारी कर दिया गया है। यानि आईफोन यूजर्स फोकस मोड को फोन स्क्रीन लॉक होने पर भी एक्टिव कर सकेंगे। इस फीचर के बाद लॉकस्क्रीन से ही वालपेपर व विजेट्स चुने जा सकेंगे तथा फोन में सेट किए जा सकेंगे। इसके साथ ही फोकस मोड में टैब, अकाउंट्स व ऐप्स इत्यादि पर फिल्टर भी लगाया जा सकेगा कि क्या चीज लॉक स्क्रीन से ही खोली जा सकती है और क्या नहीं।

5 best features of iOS 16 for Apple iPhone

Safety Check

एप्पल कंपनी हमेशा ही अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी का खास ध्यान रखती है। इस बार आईओएस 16 के साथ एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने सेफ्टी चेक फीचर को जोड़ा है। यह फीचर मोबाइल यूजर को मौका देता है कि वह जब चाहे दूसरे व्यक्ति से अपने फोन में मौजूद चीजें छुपा सकते हैं। यह फीचर खासकर उन जोड़ों के लिए बनाया गया है जो दूसरे के मोबाइल फोन को चेक करते रहते हैं। Safety Check के साथ लोकेशन शेयरिंग, मैसेज व फोटोज़ इत्यादि को पार्टनर से छिपाया जा सकता है।

5 best features of iOS 16 for Apple iPhone

Apple Maps

एप्पल मैप्स इंडियन आईफोन यूजर्स के पास तो मौजूद है लेकिन दुनिया के कई देशों में एप्पल यूजर अभी तक इसका इस्तेमाल करने से वंछित थे। डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2022 के मंच से कंपनी ने Apple Maps का सपोर्ट 11 अन्य देशों के लिए भी जारी किए जाने की ऐलान कर दिया है। iOS 16 के साथ ही एप्पल मैप्स बेल्जियम, फ्रांस, इज़राइल, लिकटेंस्टीन, लक्जमबर्ग, मोनाको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलिस्तीनी क्षेत्र, सऊदी अरब और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध हो जाएगा और इसके साथ ही नई अपडेट में 15 स्टॉप्स को जोड़ा गया है।

5 best features of iOS 16 for Apple iPhone

Apple News

iOS 16 के साथ एप्पल न्यूज भी खास हो रही है। अभी तक जहां इस ऐप पर सिर्फ खबरें ही पढ़ी जा सकती थी, वहीं अब नई अपडेट के साथ एप्पल न्यूज में My Sports Section को भी जोड़ा जा रहा है। इस नए फीचर के साथ Apple News में किसी मैच की हाईलाइट्स भी देखी जा सकेगी। नई अपडेट में मैच क्लिप्स व वीडियो देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

5 best features of iOS 16 for Apple iPhone

iMessage

एप्पल ने आईओएस 16 के साथ आईमैसेज को भी एडवांस कर दिया है। नई अपडेट में iMessage के लिए Edit फीचर जारी किया जा रहा है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है एडिट फीचर लाईव हो जाने के बाद यूजर किसी भी भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे। यानि अगर मैसेज में कुछ गलत शब्द गलती से चला जाता है तो मैसेज भेजने वाला उसे फिर से एडिट करके ठीक कर सकेगा। एडिट करने के साथ ही iOS 16 में सेंड किए गए मैसेज को रिकॉल भी किया जा सकेगा। वहीं नई अपडेट में यूजर्स किसी मैसेज को अनरीड भी मार्क कर सेकेंगे।

The post iOS 16 हुआ लॉन्च, हैरान कर देंगे Apple iPhone 14 को चलाने वाले इस नए ओएस के ये टॉप फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-best-features-of-ios-16-apple-iphone/feed/ 0
WhatsApp ने लाइव किया ये खास फीचर, अब iOS से इस कंपनी के Android फोन में चैट होंगी ट्रांसफर https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-chat-data-transfer-from-ios-to-samsung-android-start/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-chat-data-transfer-from-ios-to-samsung-android-start/#respond Mon, 06 Sep 2021 02:25:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66356 WhatsApp ने पिछले महीने यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर की घोषणा की थी।

The post WhatsApp ने लाइव किया ये खास फीचर, अब iOS से इस कंपनी के Android फोन में चैट होंगी ट्रांसफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Whatsapp ने पिछले महीने चैट माइग्रेशन फीचर ( iOS से Android में चैट ट्रांसफर) को ग्लैक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान की थी। हालांकि, उस वक्त यह फीचर केवल फोल्डेबल फोन्स (Galaxy Z Fold3 और Z Flip3) के लिए जारी किया था। वहीं, अब कंपनी यह फीचर सभी सैमसंग फोन्स के लिए लाइव कर दिया है जो सैमसंग के र्टस्विच ऐप का 3.7.22.1 या इससे ज्यादा का वर्जन और एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर के वर्जन में काम कर रहे हैं। आइ आगे आपको बताते हैं कि कैसे इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Samsung के इन फोन में काम करेगा नया फीचर

WhatsApp ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए की है. कंपनी का यह नया फीचर सैमसंग के र्टस्विच ऐप का 3.7.22.1 या इससे ज्यादा का वर्जन और एंडरॉयड 10 या उससे ऊपर के वर्जन में काम कर रहे हैं. कंपनी ने यह भी बताया है कि बहुत जल्द इस फीचर को अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ने 46 दिनों में बैन किए 30 लाख 27 हजार इंडियन अकाउंट! यह छोटी सी गलती आप पर भी पड़ सकती है भारी

ios-to-android-whatsapp-chat-transfer

इसके अलावा iPhone में वाट्सएप आईओएस वर्जन 2.21.160.17 या नया होना चाहिए और नए सैमसंग फोन में वाट्सऐप एंड्रॉयड वर्जन 2.21.16.20 या नया होना चाहिए। नए डिवाइस में सैमसंग स्मार्टस्विच ऐप वर्जन 3.7.22.1 या नया इंस्टॉल होना चाहिए।

ऐसे करें iOS से Android में चैट ट्रांसफर

  • सबसे पहले अपने सैमसंग फोन को USB टाइप-सी टू लाइनटनिंग केबल की मदद से iPhone से कनेक्ट करें।
  • इसके बाद सैमसंग के फोन में स्मार्ट स्विच स्टेप्स को फॉलो करें।
  • फोन पर नोटिफिकेशन आने के बाद नए सैमसंग फोन में दिखाई दे रहे QR कोड को iPhone कैमरे से स्कैन करें।
  • iPhone में स्टार्ट पर टैप करें और इंतजार करें और फिर नए सैमसंग फोन में सेटअप करें।
  • होम स्क्रीन आने पर व्हाट्सएप शुरू करें और पुराने फोन नंबर से ही लॉग-इन करें।
  • इसके बाद import पर टैप करें और एक्टिवेशन पूरा होने पर आपको आपके चैट्स दिखाई देंगी।

नोट: आपका डाटा पुराने iPhone में तब तक सेफ रहेगा जबतक आप व्हाट्सएप से चैट को डिलीट नहीं कर देते।

Photo: Freepik
Photo: Freepik

आपको बता दें कि यह फीचर अभी सिर्फ Android 10 या हाई वर्जन पर चलने वाले किसी भी Samsung डिवाइस पर काम करेगा। लेकिन आने वाले सभी Android डिवाइस में भी यह फीचर काम करना शुरू कर देगा। लेकिन इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp Payment सर्विस में आया नया फीचर, अब पैसे ट्रान्सफर करना पहले से ज्यादा होगा मजेदार

चैट के साथ वॉयस नोट और फोटो भी होंगी ट्रांसफर

इस फीचर के आने से पहले iPhone से Android फोन पर स्विच करते थे तो हमें चैट ट्रांसफर क करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता था। इसके अलावा और भी कई झंझटों से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब WhatsApp के फीचर के बाद व्हाट्सएप हिस्ट्री ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।

The post WhatsApp ने लाइव किया ये खास फीचर, अब iOS से इस कंपनी के Android फोन में चैट होंगी ट्रांसफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-chat-data-transfer-from-ios-to-samsung-android-start/feed/ 0
20 अगस्त से Apple iPhone में भी डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा Battlegrounds Mobile India (BGMI) https://www.91mobiles.com/hindi/battlegrounds-mobile-india-bgmi-ios-release-date-20-august-for-apple-iphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/battlegrounds-mobile-india-bgmi-ios-release-date-20-august-for-apple-iphone/#respond Wed, 11 Aug 2021 11:25:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64703 20 अगस्त से आईफोंस में भी BGMI Game को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा।

The post 20 अगस्त से Apple iPhone में भी डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा Battlegrounds Mobile India (BGMI) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

BGMI यानी PUBG Mobile का नया और इंडियन वर्ज़न देश में खूब पसंद किया जा रहा है। लॉन्च के दो महीनों के भीतर ही इस गेम ने सफलता के कई रिकॉर्ड बना लिए है। KRAFTON कंपनी ने इस मोबाइल गेम को फिलहाल सिर्फ Android Smartphones यूजर्स के लिए इस जारी कर रखा है लेकिन कंपनी जल्द ही इसे Apple iPhone भी उपलब्ध कराने वाली है। बीतें दिनों कंपनी ने Battlegrounds Mobile India को iOS डिवाईसेज़ पर लॉन्च करने की बात कही थी, वहीं आज इस गेम की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) की iOS रिलीज डेट अभी KRAFTON कंपनी की ओर से अनाउंस नहीं की गई है लेकिन एक ताजा लीक में दावा किया गया है कि यह मोबाइल गेम आने वाली 20 अगस्त से इंडिया में आईओएस डिवाईस पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Apple iPhone यूजर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सबकुछ सही रहा तो 20 अगस्त से आईफोंस में भी इस गेम को इंस्टाल किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि गेम को आईओएस पर रिलीज़ करने के बाद कंपनी एक Streamer battle ईवेंट की शुरूआत करेगी।

7 दिन में बैन हुए 3,36,736 BGMI प्लेयर

BGMI ने पिछले एक हफ्ते में 3 लाख से भी अकाउंट्स का बैन करके दे दिया है। इन 3,36,736 प्लेयर्स के अकाउंट को इसलिए बैन किया है क्योंकि ये यूजर्स गेम में चीटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक Krafton ने 30 जुलाई से लेकर 5 अगस्त के बीच 336,736 Accounts Ban किए हैं। ये सभी यूजर Battlegrounds Mobile India गेम खेलने के दौरान चीटिंग करने के दोषी पाए गए हैं। क्रॉफ्टन ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में सुरक्षित और इंटरटेनमेंट वाला गेम यूजर्स को प्राप्त हो। यह भी पढ़ें : BattleGrounds Mobile India आपके फोन में किस-किस Data का रखेगा नज़र, डाउनलोड करने के पहले जरूर पढ़ें यह काम की खबर

सुरक्षित गेम प्ले के लिए फॉलों करें ये स्टेप्स

1) अनधिकृत प्रोग्राम या हार्डवेयर डिवाइस का उपयोग न करें

यदि आप अनधिकृत प्रोग्राम या हार्डवेयर डिवाइस का उपयोग करते हैं जो क्राफ्टन द्वारा अनुमत नहीं हैं जैसे विशेष माउस या अन्य हार्डवेयर डिवाइस तो आप हमेशा के लिए बैन हो सकते हैं। यदि आप अनधिकृत कार्यक्रमों या हार्डवेयर का विकास, विज्ञापन, व्यापार या वितरण करते हैं, तो क्राफ्टन आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है और साथ ही खेल के भीतर दंड लगा सकता है।

Krafton Battlegrounds Mobile India BGMI Permanently Banned 336736 Accounts For Cheating in Seven Days

2) गेम क्लाइंट, सर्वर या गेम डाटा मॉडिफाई न करें

गेम क्लाइंट (“आईएनआई” फ़ाइल मॉडिफाई, आदि), सर्वर, या डाटा (जैसे पैकेट) में अनधिकृत परिवर्तन ऐसे कार्य हैं जो गेम सेवाओं में हस्तक्षेप करते हैं और कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन करते हैं। आपको इन कार्यों में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा किसी के द्वारा किया जाता है तो कंपनी उस पर बैन लगा सकती है। यह भी पढ़ें : PUBG के नए अवतार BGMI के हर गेम में होगा Chicken Dinner, बस फॉलो करें ये ललनटॉप Trick

3) दूसरों के खिलाफ भेदभाव न करें (जैसे नस्लीय या यौन भेदभाव)

गेम के दौरान किसी की जाति, लिंग, राष्ट्रीयता आदि के आधार पर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करना अस्वीकार्य है। अगर आप ऐसा करते हुए पाय जाते हैं या फिर आपकी शिकायत की जाती है तो आप पर दंड लगाया जा सकता है।

Krafton Battlegrounds Mobile India BGMI Permanently Banned 336736 Accounts For Cheating in Seven Days

4) अनुपयुक्त निकनेम का प्रयोग न करें

अनुपयुक्त उपनाम या जो आपत्तिजनक हो सकते हैं या नकारात्मक इमेजरी को भड़का सकते हैं। जैसे कि एक निकनेम जो यौन रूप से स्पष्ट या अश्लील है का उयोग गेम के दौरान न करें। इसके अलावा, यदि आप अनुपयुक्त उपनाम का प्रयोग करते हैं तो कंपनी द्वारा उपनाम तुरंत बदल दिया जाएगा और दंड भी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile से कितना अलग है BattleGrounds Mobile India, डाउनलोड करने के पहले जरूर जानें ये 5 अंतर

5) टीम को न करें किल

टीम किल करने की गेम के दौरान इजाजत नहीं दी जाएगी क्योंकि यह सामान्य टीम गेमप्ले में हस्तक्षेप करता है और यदि टीम किल को जानबूझकर और फिर से होने के लिए निर्धारित किया जाता है तो आप पर बैन लगाया जा सकता है।

The post 20 अगस्त से Apple iPhone में भी डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा Battlegrounds Mobile India (BGMI) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/battlegrounds-mobile-india-bgmi-ios-release-date-20-august-for-apple-iphone/feed/ 0
WhatsApp का iPhone यूजर्स को तोहफा, भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-feature-iphone-users-will-be-able-to-send-high-quality-images-on-whatsapp/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-feature-iphone-users-will-be-able-to-send-high-quality-images-on-whatsapp/#respond Mon, 26 Jul 2021 13:33:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63533 WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में सबसे पहले जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है। इस नए फीचर की मदद से iPhone यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट और ग्रुप में हाई क्वालिटी फोटो शेयर कर पाएंगे।

The post WhatsApp का iPhone यूजर्स को तोहफा, भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp दुनियाभर में पॉपुलर मैसेंजिंग ऐप है। फ़ेसबुक के स्वामित्व वाली ऐप WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर एड करता रहा है, जिसके चलते यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के बीच खूब लोकप्रिय है। व्हाट्सऐप ने कुछ दिनों पहले Android Beta के लिए एक फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स हाई क्वालिटी इमेज भेज सकते हैं। अब व्हाट्सऐप ने इस फीचर को एक्सपेंड करते हुए iOS Beta ऐप के लिए भी पेश कर दिया है। यहां हम आपको व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर के बारे में बता रहे हैं।

WhatsApp का नया फीचर

WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में सबसे पहले जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है। इस नए फीचर की मदद से iPhone यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट और ग्रुप में हाई क्वालिटी फोटो शेयर कर पाएंगे। नए फ़ीचर के तहत व्हाट्सऐप यूज़र्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे। इन तीन ऑप्शन की बात करें तो इनमें पहला ऑटोमैटिकली इंटरनेट स्पीड के हिसाब से इमेज स्केल करता है। इसके साथ ही बेस्ट क्वालिटी ऑप्शन के तहत यूज़र्स बेहतर क्वालिटी की इमेज शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही डेटा सेवर ऑप्शन की मदद से यूज़र्स लोवर क्वालिटी की इमेज शेयर कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : Tecno Pova 2 स्मार्टफोन भारत में 7000mAh बैटरी और MediaTek G85 चिपसेट के साथ इस दिन होगा लॉन्च

व्हाट्सऐप पर मिले नए फ़ीचर में बेस्ट क्वालिटी ऑप्शन के जरिए इमेज क्वालिटी सिर्फ 80 प्रतिशत तक बरकरार रखता है। व्हाट्सऐप में फ़ोटो को कंप्रैस करने के लिए जिस ऐल्गोरिद्म का यूज किया गया है वह काफ़ी हल्का है। व्हाट्सऐप यूजर्स इस फीचर की मदद से स्टेटस अपडेट नहीं कर सकते हैं। स्टेटस में फोटो लगाने पर यह पहले ये फ़ोटो को कंप्रेस कर देता है। यह भी पढ़ें : Exclusive: Acer जल्द इंडियन टीवी मार्केट में लेगी एंट्री, क्या होगी Xiaomi-Realme को परेशानी

डाटा सेवर की मदद से व्हाट्सऐ जितना संभव हो फ़ोटो को उतना कंप्रेस कर देता है। ऐसे में हमारी रिकमंडेशन है कि आप इस फ़ीचर को तभी यूज करें जब Wi-Fi रेंज में न हो और आपका डेटा पैक ख़त्म न हो। अगर आपके इमेज का रेजलूशन 2048×2048 पिक्सल (2K) से ज्यादा है तो चैट में भेजे जाने से पहले इसका साइज़ बदल जाएगा। व्हाट्सऐप इस फ़ीचर को धीरे धीरे रोलआउट कर रहा है। अगर आप भी iOS पर व्हाट्सऐप के बीटा टेस्टर हैं तो जल्द ही आपको इस फीचर का अपडेट मिल जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

The post WhatsApp का iPhone यूजर्स को तोहफा, भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-feature-iphone-users-will-be-able-to-send-high-quality-images-on-whatsapp/feed/ 0
Apple की बड़ी साजिश, जानबूझकर iPhones धीमे करने का लगा आरोप, iOS Updates भेजकर करती है प्रोसेसिंग स्लो https://www.91mobiles.com/hindi/apple-accused-of-slowing-down-iphones-deliberately-with-new-ios-update/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-accused-of-slowing-down-iphones-deliberately-with-new-ios-update/#respond Wed, 21 Jul 2021 06:24:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63137 Apple ने जान-बूझकर अपने पुराने iPhones मॉडल्स को स्लो किया है ताकि लोग नए आईफोन मॉडल को खरीद लें।

The post Apple की बड़ी साजिश, जानबूझकर iPhones धीमे करने का लगा आरोप, iOS Updates भेजकर करती है प्रोसेसिंग स्लो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple का नाम जब भी आता है तो प्रीमियम क्वॉलिटी के मोबाइल फोंस ही दिमाग में आते हैं। Apple iPhone दाम में तो महंगे होते ही है लेकिन साथ ही इस फोंस की सिक्योरिटी और प्रोसेसिंग भी लाजवाब होती है। आईफोंस में हैंग होने की समस्या देखने को नहीं मिलती है और ये हर वक्त स्मूथ और लैग फ्री काम के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन एप्पल की छवि के उल्ट इस कंपनी पर एक बड़ा आरोप लगा है कि Apple ने जान-बूझकर अपने पुराने iPhones मॉडल्स को स्लो किया है ताकि लोग नए आईफोन मॉडल को खरीद लें।

Apple पर यह बड़ा और संगीन आरोप Spain Consumer Protection Organization (OCU) ने लगाया है। इस संगठन का कहना है कि अमेरिकी कंपनी एप्पल ने अपने आईफोंस के पुराने मॉडल्स पर ऐसी अपडेट्स भेजी है जिन्हें फोन में डाउनलोड करने के बाद यूजर्स के आईफोन घीमे हो गए हैं। एप्पल पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि यह सब कंपनी की सोची समझी स्ट्रेटजी थी, जिससे कि पुराने आईफोंस की प्रोसेसिंग स्लो हो जाए और एप्पल यूजर नए आईफोन मॉडल्स को परचेज कर लें।

top-features-of-ios-15-in-apple-iphones-wwdc-2021

iOS updates ने स्लो किए iPhone

Spanish consumer rights agency का आरोप है कि Apple ने iOS 14.5, iOS 14.5.1 और iOS 14.6 अपडेट के जरिये iPhones को स्लो किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आईओएस के इन वर्ज़न को आईफोन फोन में इंस्टाल करने के साथ मोबाइल की प्रोसेसिंग स्पीड में कमी देखी गई है और ऐप ओपनिंग से लेकर टच रिस्पांस तक बेहद ज्यादा स्लो हो गए है हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आई आईओएस अपडेट के बाद iPhone की बैटरी तेजी से ड्रेन होने की बात भी सामने आई है।

Apple की सोची समझी चाल

OCU ने आईओएस अपडेट के बाद आईफोन के स्लो हो जाने को एप्पल की सोची समझी चाल कहा है। संगठन का मानना है कि एप्पल कंपनी ने जानबूझकर अपनी ओएस अपडेट के माध्यम से आईफोंस की प्रोसेसिंग धीमी की है ताकि मोबाइल यूजर इससे परेशान होकर नए आईफोन मॉडल्स को खरीदना शुरू कर दें। रिपोर्ट के अनुसार नई अपडेट के बाद iPhone 8 और iPhone XS के साथ ही iPhone 11 और नए iPhone 12 में भी समस्या देखने को मिली है।

Apple accused of slowing down iPhones deliberately with new iOS update

कंपनी से मांगा जवाब

Apple पर अपने iPhones को स्लो किए जाने का आरोप लगाने के साथ ही स्पेन कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइज़ेशन ने अमेरिकी टेक ब्रांड को पत्र लिखते हुए इस मामले पर जवाबदेही मांगी है। फिलहाल तो एप्पल ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है लेकिन अगर एप्पल पर लगाया गया यह बड़ा आरोप सच साबित हो जाता है कि एक तरह जहां इस कंपनी को करोड़ों का जुर्माना भुगतना पड़ेगा वहीं दूसरी ओर Apple पर भरोसा करने वाले लाखों iPhone यूजर की निराशा भी झेलनी पड़ेगी।

The post Apple की बड़ी साजिश, जानबूझकर iPhones धीमे करने का लगा आरोप, iOS Updates भेजकर करती है प्रोसेसिंग स्लो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-accused-of-slowing-down-iphones-deliberately-with-new-ios-update/feed/ 0
WhatsApp लाया कमाल का फीचर, देखते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-rolling-out-view-once-feature-on-web-users-ios-users/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-rolling-out-view-once-feature-on-web-users-ios-users/#respond Tue, 13 Jul 2021 06:40:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62626 यह फीचर कुछ-कुछ पिछले साल लॉन्च हुए डिसअपियरिंग मैसेज जैसा है।

The post WhatsApp लाया कमाल का फीचर, देखते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को शानदार बनाने के लिए काफी समय से नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। कंपनी ने अब तक ऐसे कई फीचर्स पेश किए जो यूजर्स को काफी पसंद भी आए हैं। वहीं, फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी व्हाट्सएप चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से और बेहतर बनाने के लिए ‘View Once’ फीचर रोलआउट करना शुरू कर रही है। इस फीचर की खासियत होगी कि इसे इनेबल करने के बाद भेजे गए फोटो और वीडियो देखे जाने के बाद खुद से रिसीवर के चैट से डिलीट हो जाएगी। यह फीचर कुछ-कुछ पिछले साल लॉन्च हुए डिसअपियरिंग मैसेज जैसा ही होगा। हालांकि, डिसअपियरिंग मैसेज फीचर में मैसेज सात दिन बाद मैसेज डिलीट होते हैं, लेकिन व्यू वन्स फीचर में मैसेज देखे जाने के तुरंत बाद डिलीट हो जाएंगे।

वॉट्सएप वेब पर आया नया फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर को WhatsApp Web के लिए रोलआउट कर रही है। व्यू वन्स फीचर को वॉट्सएप ऐप वेब के अपडेट वर्जन नंबर 2.2126.11 के साथ ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को बैचेज में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले दिनों में यह सभी वॉट्सएप वेब यूजर्स तक पहुंच जाएगा

एंडरॉयड यूजर्स के लिए कब रोलआउट होगा ये फीचर

व्यू वन्स फीचर को मोबाइल यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा इस बारे में अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हाल ही में जानकारी सामने आई थई कि वॉट्सएप इस फीचर को अभी एंडरॉयड वर्जन नंबर 2.21.14.3 के साथ बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट करेगी।

whatsapp

iOS यूजर्स को जल्द मिलेगा ये फीचर

दूसरी ओर एक नई WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही iOS बीटा वर्जन में ‘व्यू वन्स’ फीचर लाने वाला है। Android में बीटा वर्जन को हाल ही में देखा गया था। आईओएस पर व्हाट्सएप बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर v 2.21.140.9 अपडेट के साथ आने वाला है।

रीडिजाइन्ड इन-ऐप नोटिफिकेशन फीचर

एक और नई रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप रीडिजाइन्ड इन-ऐप नोटिफिकेशन पर काम कर रहा है। नए फीचर्स से वॉट्सएप बीटा यूजर्स को नोटिफिकेशन बैनर, फोटो, वीडियो, जीआईएफ और स्टिकर की सही जानकारी देगा। यूजर्स को इस सुबिधा का लाभ साल की आखिरी तिमाही में दिया जा सकता है।

The post WhatsApp लाया कमाल का फीचर, देखते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-rolling-out-view-once-feature-on-web-users-ios-users/feed/ 0
Android से iPhone में करना है डाटा ट्रांसफर तो ये रहा सबसे आसान तरीका, जानें फुल प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-data-to-new-iphone-from-android/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-data-to-new-iphone-from-android/#respond Tue, 25 May 2021 11:35:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59596 इस खबर को पढ़ने के बाद आपको इस बात की चिंता नहीं रहेगी कि नए आईफोन में डाटा का बैकअप कैसे लें।

The post Android से iPhone में करना है डाटा ट्रांसफर तो ये रहा सबसे आसान तरीका, जानें फुल प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आपने नया iPhone खरीदा है या फिर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस बात की टेंशन जरूर होगी कि आपको पुराने एंडरॉयड में मौजूद डाटा कैसे नए फोन में ट्रांसफर होगा। लेकिन, हम आपको बता दें कि इस बात की टेंशन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि एक एंडरॉयड डिवाइस से iOS डिवाइस में डाटा ट्रांसफर उतना ही आसान है जितना Android से एंडरॉयड फोन में डाटा भेजना होता है। लेकिन, इसका तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपको Android से iPhone में डाटा भेजने का सबसे आसान और बिल्कुल फ्री वाला तरीका बताने वाले हैं।

आइए अब आपको ज्यादा देर ना कराते हुए डाटा नए फोन आईफोन में ट्रांसफर करने की कुछ आसान टिप्स के बारे में जानकारी देते हैं। इन टिप्स की मदद से आप पुराने फोन का डाटा नए आईफोन में बिना झंझट के स्विच कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: पुराने फोन से नए SmartPhone में ऐसे करें कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर, ये रहा सबसे सिंपल तरीका
data-transfer-android-to-ios

Move to iOS एप

अगर आप अब तक एक एंडरॉयड फोन का इस्तेमाल करते थे। लेकिन, अब नया आईफोन खरीद लिया है तो आपका सारा एंडरॉयड (पुराने फोन) का डाटा ट्रांसफर करने से पहले आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस में Move to iOS नाम का ऐप इंस्टॉल करना होगा। यह एक काफी पॉपुलर और सिक्योर एप्स में से एक है। पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एप्पल की आधिकारिक ऐप है और कंपनी ने खुद भी यही एप डाउनलोड करने की सलाह देती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का साइज सिर्फ 1.1MB है। ऐप शुरू करने के लिए आपको इसके नियम और शर्तों को एक्सेप्ट करना होगा।

move-to-ios

कैसे करें Android से iPhone में डाटा ट्रांसफर

  • नया आईफोन लेने के बाद जब आप इसे सेटअप करते हैं तब आपको Apps & Data का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां आपको Move Data from Android ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा, जिसके बाद एक कोड दिखाई देगा।
  • अब एंडरॉयड डिवाइस में Move to iOS ऐप ओपन करें और Find your Code ऑप्शन में Continue पर टैप करें।
  • अब आपको आईफोन में दिख रहा 6-डिजिट कोड एंडरॉयड डिवाइस में लिखने होंगे।
  • एंडरॉयड फोन में अब आपको Camera, Messages, contacts जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इसके बाद आप जो भी डाटा ट्रांसफर करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर लें। ट्रांसफर पूरा होने के बाद Done पर टैप करें।

नोट: इस तरीके से आप म्यूजिक, बुक्स और पीडीएफ ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

Google Photo से करें एंडरॉयड से आईफोन में डाटा ट्रांसफर

मोबाइल में स्टोरेज को बचाने के लिए कई लोग Google Photos में अपनी जरूरी तस्वीरों और वीडियो को स्टोर करते हैं। अगर आप भी अपने एंडरॉयड फोन में इसका इस्तेमाल करते हैं तो नए आईफोन पर इसकी मदद से अपनी फोटो वीडियो को बैकअप लिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: क्या होता है IP67 और IP68 रेटिंग, क्यों फोंस में होती है इनकी चर्चा

google-photos

  • सबसे पहले आपको गूगल फोटो को एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • यह ऐप आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए फ्री में डाउनलोड के लिए मौजूद है। डाउनलोड होने के बाद आपको जीमेल आईडी से लॉग इन करना होगा।
  • लॉग-इन करने के बाद आप अपने एंडरॉयड फोन के सभी फोटो और वीडियो आईफोन में देख पाएंगे।

क्या आप सेटअप के बाद Android से iPhone में डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं?

अगर अपना अपना नया iOS डिवाइस सेटअप कर लिया है तो आप सीधा अपना एंडरॉयड का डाटा एप्पल के डिवाइस पर ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। अगर आप गलती से सेटअप पूरा कर चुके हैं तो फोन को erase करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि फोन इस्तेमाल करने से पहले ही डेटा ट्रांसफर कर लें।

The post Android से iPhone में करना है डाटा ट्रांसफर तो ये रहा सबसे आसान तरीका, जानें फुल प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-data-to-new-iphone-from-android/feed/ 0