iPhone 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 21 Apr 2022 05:04:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Apple की सबसे सस्ती iPhone 11 सीरीज़ हो सकती है डिस्कंटीन्यू! फिर नहीं मिलेगा खरीदने का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-series-to-discontinue-in-india-iphone-12-price-will-slash-down-in-50000-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-series-to-discontinue-in-india-iphone-12-price-will-slash-down-in-50000-budget/#respond Thu, 21 Apr 2022 05:04:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79206 सस्ता आईफोन पाने का यह मौका खत्म होने वाला है और इंडिया में iPhone 11 सीरीज़ डिस्कंटीन्यू होने वाली है।

The post Apple की सबसे सस्ती iPhone 11 सीरीज़ हो सकती है डिस्कंटीन्यू! फिर नहीं मिलेगा खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple फैंस के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी! अच्छी खबर से ही शुरूआत करें तो इस साल यानी 2022 में एप्पल की सबसे नई और एडवांस iPhone 14 Series लॉन्च होने वाली है। वहीं इंडियन यूजर्स के लिए बुरी खबर यह है कि आने वाले दिनों में एप्पल कंपनी भारत में अपनी iPhone 11 Series को बंद कर सकती है। फिलहाल यही एक आईफोन सीरीज़ है जिसे कम दामों में खरीदा जा सकता है। जो लोग महंगे आईफोंस नहीं खरीद सकते उनके लिए आईफोन 11 सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन कुछ ही समय बाद सस्ता आईफोन पाने का यह मौका खत्म होने वाला है और इंडिया में iPhone 11 सीरीज़ डिस्कंटीन्यू होने वाली है।

iPhone 11 Series सितंबर 2019 में इंडिया में लॉन्च हुई थी और इसके बाद आईफोन 12 तथा आईफोन 13 सीरीज़ के साथ ही iPhone SE 3 भी भारत मेें लॉन्च किए जा चुके हैं। सीरीज़ के तौर पर इस वक्त सिर्फ आईफोन 11 मॉडल ही है जो 50 हजार रुपये से कम प्राइस पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसी बजट सेग्मेंट में आईफोन मुहैया कराने के मकसद से एप्पल कंपनी आईफोन एसई 3 यानी आईफोन एसई 2022 भी लेकर आई है जो इस वक्त 43,900 रुपये प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं इस साल iPhone 14 Series लॉन्च करने के साथ ही तीन साल पुराना आईफोन 11 भी भारतीय बाजार को अलविदा कह सकता है।

apple iPhone 11 Series to discontinue in india iphone 12 price will slash down in 50000 budget

iPhone 12 Series होगी सस्ती

आईफोन 11 को भारतीय बाजार में बंद करन के साथ ही एप्पल कंपनी आईफोन 12 की कीमत भी इंडिया में कम कर सकती है। इन दिनों iPhone 12 जहां 65,900 रुपये की कीमत पर बिक रहा है वहीं सीरीज़ का iPhone 12 mini 59,900 रुपये में बेचा जा रहा है। iPhone 11 के बंद होने पर iPhone 12 इसकी जगह ले सकता है और Apple की ओर से इस फोन के दाम कम किए जा सकते हैं। वैसे उम्मीद कर सकते हैं कि आईफोन 11 बंद होने के बाद आईफोन 12 सीरीज़ का दाम भी भारत में 50,000 रुपये के बजट में आ सकता है।

apple iPhone 11 Series to discontinue in india iphone 12 price will slash down in 50000 budget

iPhone 14 Series में क्या होगा खास

आने वाली Apple iPhone 14 Series की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार आईफोन 14 को जहां 6.1 इंच डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं Apple iPhone 14 Pro Max में 6.7 इंच की पंच-होल डिसप्ले दी जा सकती है। इसी तरह iPhone 14 में जहां डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं प्रो तथा मैक्स मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इस कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल लेंस दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। बता दें कि अभी तक कोई भी Apple iPhone पंच-होल डिसप्ले या 48एमपी कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च नहीं हुआ है।

The post Apple की सबसे सस्ती iPhone 11 सीरीज़ हो सकती है डिस्कंटीन्यू! फिर नहीं मिलेगा खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-series-to-discontinue-in-india-iphone-12-price-will-slash-down-in-50000-budget/feed/ 0
16,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है Apple iPhone 11, यही है खरीदने का बेस्ट मौका, iPhone 12 mini पर भी है भारी डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-holi-offer-effective-price-rs-41900-in-india-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-holi-offer-effective-price-rs-41900-in-india-discount/#comments Thu, 25 Mar 2021 10:09:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55869 Apple iPhone 11 को कम कीमत और ज्यादा बेनिफिट के साथ खरीदने का यह अवसर होली ऑफर के तहत जारी किया गया है जो एप्पल आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका है।

The post 16,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है Apple iPhone 11, यही है खरीदने का बेस्ट मौका, iPhone 12 mini पर भी है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple कंपनी उन ब्रांड्स में शुमार है जिनके मोबाइल फोन सेकेंड हैंड होने के बाद भी डिमांड में रखते हैं। नए आईफोन के चाहने वालों की तो कमी नहीं लेकिन अगर पुराना आईफोन भी कम दाम में मिल रहा हो तो उसके ग्राहकों की लाईन भी लंबी होती है। ऐसे ही एप्पल फैन्स के लिए कंपनी एक खास मौका लेकर आई है जिसमें Apple iPhone 11 को सीधे 13,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आईफोन 11 को कम कीमत और ज्यादा बेनिफिट के साथ खरीदने का यह अवसर होली ऑफर के तहत जारी किया गया है जो एप्पल आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका है।

iPhone 11 को खरीदने का यह शानदार डिस्काउंट ऑफर एप्पल प्रीमियम रिसेलर ईमेजिन द्वारा जारी किया गया है। इस होली स्पेशल ऑफर में एप्पल आईफोन 11 की खरीद पर 13,000 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है। इस ऑफर में 54,900 रुपये की कीमत वाला Apple iPhone 11 मोबाइल 41,900 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है। कंपनी की ओर से यह स्कीम सीमित समय के लिए जारी की गई है जिसमें बैंक ऑफर का लाभ 27 मार्च तक ही मिल रहा है। यह ऑफर बेनिफिट iPhone 12 mini और iPhone 12 पर भी मिल रहा है जिसके तहत इन एप्पल फोंस की कीमत क्रमश: 48,900 और 65,900 रुपये तक हो जाती है।

Apple iphone 11 holi offer effective price rs 41900 in india discount

ऑफर डिटेल बताएं तो Apple iPhone 11 खरीदने के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड का यूज़ करने पर 5,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। इसी तरह ईजीईएमआई ऑप्शन चुनने पर भी 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं आईफोन 11 खरीदने पर कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को 8,000 रुपये के एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं जिसमें कंपनी की एक्सेसरीज़ फ्री दी जाएगी। वहीं जो ग्राहक आईफोन 11 को खरीदते हुए कोई पुराना आईफोन देते हैं तो 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त होगा। यानि Apple iPhone 11 पर 16,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है।

Apple iPhone 11

इस फोन में आपको 6.1 इंच की नॉच स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 828 x 1792 एचडी+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया है। फोन में 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन स्क्रैचप्रूफ है और हर बार की तरह इस बार भी ओलियोफोबिक कोटिंग का उपयोग किया गया है। आईओएस 13 ऑपरेटिंग आधारित इस फोन में 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले Apple A13 Bionic पिचसेट का अपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि पुराने चिपसेट के मुकाबले यह काफी अडवांस हो गया है। आईफोन 11 में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।

Apple iphone 11 holi offer effective price rs 41900 in india discount

कैमरे की ओर रुख करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इसका मेन सेंसर 12 एमपी का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर भी 12 एमपी का ही दिया गया है। जो अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है और यह एफ/2.4, अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस बार फ्रंट कैमरे में भी स्लोमोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है।

The post 16,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है Apple iPhone 11, यही है खरीदने का बेस्ट मौका, iPhone 12 mini पर भी है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-holi-offer-effective-price-rs-41900-in-india-discount/feed/ 1
बॉक्स से iPhone निकालकर रखते थे ईंट और साबुन, एक-एक करके उड़ा दिए 1 करोड़ के 78 फोन https://www.91mobiles.com/hindi/2-amazon-warehouse-worker-arrested-steal-78-phones-apple-iphone-11-pro-samsung/ https://www.91mobiles.com/hindi/2-amazon-warehouse-worker-arrested-steal-78-phones-apple-iphone-11-pro-samsung/#respond Mon, 21 Dec 2020 08:43:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52016 इनमें 76 iPhone 11 व iPhone 11 Pro तथा 2 Samsung फोन शामिल है।

The post बॉक्स से iPhone निकालकर रखते थे ईंट और साबुन, एक-एक करके उड़ा दिए 1 करोड़ के 78 फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई बार इस तरह की खबरें सुनने में आती है कि नया और महंगा मोबाइल फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट से ऑर्डर किया जाता है लेकिन बॉक्स में से साबुन, ईंट या अन्य कचरा निकलता है। इस तरह की घटनाओं पर सबसे ज्यादा आलोचना उन ई-कॉमर्स वेबसाइट की ही होती है जिस पर से सामान खरीदा जाता है। इस बार फिर से एक ऐसी ही चौकाने वाली खबर सामने आई है। लेकिन इस खबर में किसी को महंगे स्मार्टफोन के बदले साबुन नहीं मिला है बल्कि जिसने आईफोन के डब्बे से फोन निकालकर साबुन रखा था उस व्यक्ति को पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि यहां एक या दो फोन नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ के मोबाइल फोंस का घपला किया गया है।

मामला कुछ ऐसा है कि अमेज़न इंडिया का एक वेयर हाऊस मेवात में बना हुआ है। Apple और Samsung जैसी कई बड़ी कंपनियां यहां अपने सामान का स्टॉक रखती है ताकि कोई भी व्यक्ति अमेज़न पर फोन ऑर्डर करे तो सीधे इसी वेयर हाऊस से निकालकर उसे डिलीवर कर दिया जाए। इन वेयर हाऊस में मोबाइल कंपनियां नहीं बल्कि शॉपिंग साइट्स कर्मचारी खुद ही फोन इत्यादि की पैंकिंग करते हैं और ग्राहक तक पहुॅंचाते हैं। इस प्रक्रिया में डिलीवरी फास्ट होती है और खर्चा भी कम लगता है।

2-amazon-warehouse-worker-arrested-steal-78-phones-apple-iphone-11-pro-samsung

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां काम करने वाले अंसार-उल-हक और नवाब नाम के दो कर्मचारी कई महीनों से वेयर हाऊस में रखे गए महंगे स्मार्टफोंस को चुरा रहे थे। ये लोग iPhone के बॉक्स में से मोबाइल फोन को निकालकर उसमें साबुन और ईंट जैसी चीजें भर रहे थे और फिर उसे पैक करके वापिस स्टॉक में रख रहे थे। ये दोनों कर्मचारी ​थोड़े-थोड़े दिनों बाद एक-एक दो-दो मोबाइल फोन चोरीछिपे निकालते रहे और किसी को पता भी नहीं चला। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ही महीनों में इन दोनों लोगों ने 78 मोबाइल फोन स्टॉक ने निकाल लिए जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें : Samsung के ये स्मार्टफोन साल 2021 में होंगे लाॅन्च

अमेज़न वेयर हाऊस अधिकारियों को जब लगातार फोन के बॉक्स में मोबाइल की जगह दूसरी चीजें मिलने की खबर मिलने लगी तो उन्होंने चैकिंग की। इस चैकिंग के बाद पता चला है कि कई मोबाइल फोंस के रिटेल बॉक्स खाली हैं और उनमें स्मार्टफोन है ही नहीं। जब जोड़तोड़ किया गया तो पता चला है कि 1 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत के मोबाइल फोन गायब है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दो कर्मचारियों के नाम सामने आए जिन्होंने कुछ समय पहले ही नौकरी को छोड़ दिया था। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने कबूल कर लिया कि उन्होंने ही अमेज़न को करोड़ों का साबुन.. सॉरी.. चूना लगाया है।

2-amazon-warehouse-worker-arrested-steal-78-phones-apple-iphone-11-pro-samsung

क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 38 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं जिनकी कीमत 50 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। वहीं अन्य मोबाइल फोंस को दोनों युवकों द्वारा ठिकाने लगाया जा चुका है। इन 78 मोबाइल फोंस में 76 Apple और 2 Samsung के फोन बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस को शक है कि इन पूरे घोटाले में और भी लोगों को हाथ है। तहकीकात अभी भी जारी है और छानबीन चल रही है। बहरहाल इस पूरे मामले ने ​न सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को बल्कि सेलर और खुद अमेज़न वालों को भी सकते में डाल दिया है।

पुलिस का बयान :

सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार दोनों ही आरोपी सितंबर 2018 से अमेजन वेयरहाउस (जमालपुर) में नौकरी करते थे। अनलॉक में सामाजिक दायरे के साथ ड्यूटी करने का फायदा उठाते हुए iPhone 11 व iPhone 11 Pro चोरी करने शुरू कर दिए। मोबाइल निकालकर वह खाली डिब्बे को वेयरहाउस में फेंक देते थे। उन्होंने 76 iPhone व 2 Samsung के मोबाइल चोरी किए। चोरी के मोबाइल बेचने में उनके दो अन्य साथी शामिल हैं, जिनके पास 40 मोबाइल बेचने के लिए दिए हुए हैं। सितंबर 2020 में उन्होंने ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया था।

The post बॉक्स से iPhone निकालकर रखते थे ईंट और साबुन, एक-एक करके उड़ा दिए 1 करोड़ के 78 फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2-amazon-warehouse-worker-arrested-steal-78-phones-apple-iphone-11-pro-samsung/feed/ 0
Apple का मास्टर स्ट्रोक, कम किए iPhone 11, iPhone SE 2020 और iPhone XR के दाम, 14 हजार तक घटी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-iphone-xr-se-2020-price-cut-in-india-after-12-series-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-iphone-xr-se-2020-price-cut-in-india-after-12-series-launch/#respond Wed, 14 Oct 2020 04:10:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49958 Apple iPhone 12 सीरीज़ लॉन्च के बाद पुराने आईफोंस को सस्ता कर दिया है।

The post Apple का मास्टर स्ट्रोक, कम किए iPhone 11, iPhone SE 2020 और iPhone XR के दाम, 14 हजार तक घटी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने लंबे इंतजार के बाद कल रात अपनी ‘आईफोन 12’ सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से एक साथ 4 नए मोबाइल लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Apple iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये चारों फोन 5G सपोर्ट करते हैं। एप्पल ने आईफोन 12 सीरीज़ को इंडिया में ऑफिशियल की दिया है और इसके प्राइस व सेल डेट की घोषणा भी हो गई है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी नई iPhone सीरीज़ लाने के साथ ही एप्पल ने अपने पुराने आईफोंस के दाम में भी कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद पहले से बाजार में मौजूद Apple iPhones को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Apple iPhone 11

सबसे पहले एप्पल आईफोन 11 सीरीज़ की बात करें तो इंडिया में Apple iPhone 11 तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का बेस वेरिएंट 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज और तीसरे वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। एप्पल ने इस आईफोन की कीमत में तकरीबन 15,000 रुपये की भारी कटौती कर दी है।

apple iPhone 11 iPhone xr SE 2020 price cut in India after 12 series launch

iPhone 11 का 64 जीबी स्टोरेज मॉडल अभी तक 68,300 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन प्राइस कट के बाद इस मॉडल की कीमत गिरकर 54,900 रुपये आ गई है। इसी तरह Apple iPhone 11 की कीमत 73,600 रुपये थी लेकिन दाम में कटौती के बाद इस मॉडल का मूल्य 59,900 रुपये हो गया है। 256 जीबी स्टोरेज वाला iPhone 11 बाजार में 84,100 रुपये में बिक रहा था, लेकिन कीमत में कटौती के बाद इस मॉडल का प्राइस 69,900 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें : Apple का सबसे पावरफुल फोन iPhone 12 Pro Max हुआ लॉन्च, इसके फीचर्स की नहीं कोई टक्कर

Apple iPhone SE 2020

कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए एप्पल आईफोन एसई 2020 के दाम भी कंपनी की ओर से कम किए गए हैं। गौरतलब है कि यह आईफोन वैसे भी एप्पल के सबसे सस्ते मोबाइल फोंस में से एक था, वहीं अब कंपनी ने 3,500 रुपये के करीब दाम कर करने के साथ ही इस iPhone को और भी अफॉर्डेबल बन दिया है। यह फोन की तीन मॉडल्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

apple iPhone 11 iPhone xr SE 2020 price cut in India after 12 series launch

iPhone SE 2020 का बेस मॉडल 64 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस मॉडल की कीमत 42,500 था जो अब कीमत में कटौती होने के बाद घटकर 39,900 रुपये हो गई है। इसी तरह आईफोन एसई 2020 का दूसरा मॉडल 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मॉडल 47,800 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब प्राइस कट के बाद इसे 44,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 256 जीबी स्टोरेज वाले Apple iPhone SE 2020 की कीमत भी 58,300 रुपये के गिरकर 54,900 रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : विश्व में सबसे तेज 5G नेटवर्क के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 12 5G, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Apple iPhone XR

iPhone 12 सीरीज़ लॉन्च करने के बाद एप्पल ने पिछले साल लॉन्च हुए iPhone XR के दामों में भी कटौती की है। आईफोन एक्सआर का 64 जीबी स्टोरेज मॉडल पहले 52,500 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन प्राइस कट के बाद इस मॉडल की कीमत 47,900 रुपये हो गई है। इसी तरह Apple iPhone XR के 128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत पहले जहां 57,800 रुपये थी, वहीं अब यह इस फोन का दाम घटकर 52,900 रुपये हो गया है।

The post Apple का मास्टर स्ट्रोक, कम किए iPhone 11, iPhone SE 2020 और iPhone XR के दाम, 14 हजार तक घटी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-iphone-xr-se-2020-price-cut-in-india-after-12-series-launch/feed/ 0
अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-made-in-india-manufacturing-starts-foxconn-chennai-plant/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-made-in-india-manufacturing-starts-foxconn-chennai-plant/#respond Fri, 24 Jul 2020 11:10:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46911 एप्पल को अब 22 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं चुकानी पड़ेगी

The post अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिग्गज कंपनी Apple को लेकर कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी कि कंपनी भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी व प्रोडक्टशन बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं अब एक और बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि एप्पल अपने सुपरहिट मोबाइल फोन iPhone 11 का निर्माण भी भारत में शुरू कर चुकी है। एप्पल आईफोन 11 अभी तक चाइना में असेंबल होता था लेकिन अब यह फोन इंडिया के चेन्नई में बनेगा और बेहद जल्द पूरी दुनिया में ‘Made In India’ टैग के साथ बिकेगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार Apple कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप फोन iPhone 11 का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। इस फोन को चेन्नई शहर के नजदीक चित्तूर ईलाके में स्थित प्लांट में बनाया जा रहा है। ईटी टेक की खबर के अनुसार एप्पल ने आईफोन 11 के निर्माण के ​लिए Foxconn से साझेदारी की है और फॉक्सकॉन ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में iPhone 11 का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई व आंध्रप्रदेश के कुछ रिटेलर्स को भारत में बने एप्पल आईफोन 11 मोबाइल भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

apple iphone 11 made in india manufacturing starts foxconn chennai plant

Apple iPhone 11 से पहले iPhone SE, iPhone XR और iPhone 7 भी भारत में बनाए जाने लगे थे, लेकिन ये फोन एप्पल के कम कीमत वाले आईफोंस है। जब्कि आईफोन 11 एप्पल का अभी तक लॉन्च हुआ सबसे महंगा और हाईएंड डिवाईस है। यह फोन पहले चीन में बनता था और वहां से आयात होकर भारतीय बाजार में बिकता था, लेकिन अब iPhone 11 का प्रोडक्शन चीन से उठा चेन्नई में आ जाने को न सिर्फ मोबाइल बाजार के लिए बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ कैपेंन के लिए भी बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कीमत भी होगी कम

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 11 को इंडिया में इम्पोर्ट करने पर Apple को 22 प्रतिशत का आयात शुल्क चुकाना पड़ता था। इस टैक्स के भुगतान के बाद ही खर्चे के अनुसार आईफोन 11 की कीमत ​तय होती थी। लेकिन अब आईफोन 11 का निर्माण इंडिया में ही होने पर एप्पल को यह 22 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं चुकानी पड़ेगी और इसका सीधा असर Apple iPhone 11 की कीमत पर पड़ेगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में आईफोन 11 की कीमत 10,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो सकती है।

Apple iPhone SE 2020 का निर्माण भी होगा शुरू

iPhone 11 के बाद Apple iPhone SE 2020 को भी भारत में ही बनाया जाएगा। आईफोन 11 को बनाने का कॉन्ट्रेक्ट जहां Foxconn को दिया गया है वहीं नए आईफोन एसई 2020 का निर्माण Wistron कंपनी करेगी। आपको बता दें कि फॉक्सकॉन की मैन्युफैक्चर यूनिट जहां चेन्नई के पास में है वहीं विस्ट्रॉन की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री बैंगलोर के नज़दीक स्थित है। बता दें कि आईफोन एसई 2020 का बेस ​वेरिएंट फिलहाल 42,500 रुपये में बिक रहा है और आने वाले दिनों में यह कीमत और भी कम हो जाएगी।

The post अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-made-in-india-manufacturing-starts-foxconn-chennai-plant/feed/ 0
बिना चार्जर के चार्ज होगा आने वाला आईफोन 11 और साथ में होंगे कई दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-come-with-wireless-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-come-with-wireless-charging/#respond Mon, 25 Mar 2019 07:40:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28843 आज होने वाले इवेंट में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लॉन्चिंग की चर्चा हो रही है।

The post बिना चार्जर के चार्ज होगा आने वाला आईफोन 11 और साथ में होंगे कई दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल इस साल अपपनी नेक्स्ट जनरेशन आईफोन को लॉन्च करेगी। हर साल कि तरह ही इस साल भी कंपनी अपने नए आईफोन से सितंबर के महीने में पर्दा उठाने के लिए इवेंट का आयोजन करेगी। हालांकि, लॉन्च से पहले हमेशा की तरह नए आईफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 11 में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट दिया जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल पेश किए जाने वाले आईफोन 11 में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। हालांकि यह कोई नया फीचर नहीं है। इससे पहले कई कंपनियां इस तरह का फीचर अपने फोन में दे चुकी हैं। मार्केट में रिवर्स चार्जिंग के साथ हुआवई मेट 20 पहले से ही मौजूद है। इसका मतलब आप अपने फोन की मदद से दूसरे फोन को वायरलेस चार्ज कर सकते हैं।

अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो आने वाले समय में आप रिवर्स चार्जिंग फीचर का उपयोग कर अपने आईफोन्स से दूसरे एप्पल डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसमें 18वॉट फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करेगा। इसे भी पढ़ें: एप्पल ने भारत में लॉन्च किए आईपैड एयर और आईपैड मिनी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इसके अलावा कंपनी आईफोन एसई2 को लेकर भी चर्चा है कि कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। याद दिला दें कि कंपनी ने साल 2016 में अपने सेकेंड जेनरेशन स्मार्टफोन आईफोन एसई को लॉन्च किया था। वहीं, कहा जा रहा है कि आने वाले आईफोन एसई2 में पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 10एस और 10आर की तरह ही नॉच देखने को मिलेगी। हालांकि इसे लेकर एप्पल की ओर से कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि एप्पल आज यानि 25 मार्च 2019 को स्टीव जॉब्स थियेटर में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट की टैगलाइन इट्स शो टाइम दिया गया है। इवेंट को लेकर पहले से ही चर्चा है कि एप्पल इस इवेंट में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च कर सकता है। इसे भी पढ़ें: इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल इवेंट में दो तरह की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करेगा जिनमें एक टीवी सब्सक्रिप्शन और दूसरी वीडियो सर्विस होगी। एप्पल ने कई प्रोडक्शन हाउस और प्रोड्यूसर से वीडियो कंटेंट के लिए साझेदारी भी की है।

गौरतलब है कि आज होने वाले इवेंट में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लॉन्चिंग की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि कंपनी ने मीडिया इनवाइट में इट्स शो टाइम टैगलाइन का इस्तेमाल किया था। इवेंट आज रात भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा।

सोर्स

The post बिना चार्जर के चार्ज होगा आने वाला आईफोन 11 और साथ में होंगे कई दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-come-with-wireless-charging/feed/ 0
फिर आ रहा है एप्पल देने सबको टक्कर, आईफोन 11 हुआ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-listed-on-geekbench-with-ios-12-4gb-ram-feature-specifications-in-hindi/ Mon, 02 Jul 2018 05:35:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20867 पिछले हफ्ते ही एप्पल को लेकर खबर आई थी जिसमें कंपनी के आगामी आईफोन की रेंडर ईमेज को शेयर किया गया था। एप्पल को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस साल एक साथ तीन नए आईफोन पेश करेगी और तीनों ही फोन आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले वाले होंगे। वहीं आज […]

The post फिर आ रहा है एप्पल देने सबको टक्कर, आईफोन 11 हुआ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही एप्पल को लेकर खबर आई थी जिसमें कंपनी के आगामी आईफोन की रेंडर ईमेज को शेयर किया गया था। एप्पल को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस साल एक साथ तीन नए आईफोन पेश करेगी और तीनों ही फोन आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले वाले होंगे। वहीं आज एप्पल के एक नए आईफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है जहां ‘आईफोन 11’ नाम से नए डिवाईस को लिस्ट किया गया है।

एप्पल आईफोन 11 की यह लिस्टिंग 27 जून की है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर आईफोन 11,2 लिखा गया है। माना जा रहा है कि गीकबेंच की इस लिस्टिंग में दिखाया गया फोन एप्पल द्वारा लॉन्च किए जाने वाले 3 आईफोंस में से एक है। लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है जिसके मुताबिक यह आईफोन एप्पल के लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 12.0 पर रन करेगा।

apple-iphone-11

आईफोन 11,2 नाम वाले इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी बताई गई है। वहीं ​लिस्टिंग में पता चला है कि यह फोन 2.49गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 6-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। गीकबेंच के मुताबिक नए आईफोन में डी321एपी मदरबोर्ड देखने को मिल सकता है। गीकबेंच पर आईफोन 11 को सिंगल-कोर में 4673 स्कोर और मल्टी-कोर में 10912 स्कोर दिया गया है।

आपको बता दें कि एप्पल को लेकर चर्चा कि इस साल सितंबर महीने में कंपनी तीन नए डिवाईस लॉन्च करेगी और ये तीनों ही डिवाईस नॉच डिसप्ले वाले होंगे। दो ​आईफोन जहां ओएलईडी डिसप्ले पर बने होंगे जिनमें 6.5-इंच और 5.8-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं एक को 6.1-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है।

The post फिर आ रहा है एप्पल देने सबको टक्कर, आईफोन 11 हुआ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>