iPhone 12 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Aug 2021 15:39:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20 लाख रुपये के 14 Apple iPhone 12 Pro Max लेकर डिलीवरी बॉय हुआ फरार, ले ली BMW कार https://www.91mobiles.com/hindi/china-delivery-boy-steals-14-apple-iphone-12-pro-max-units-of-worth-rs-20-lakh-hire-bmw/ https://www.91mobiles.com/hindi/china-delivery-boy-steals-14-apple-iphone-12-pro-max-units-of-worth-rs-20-lakh-hire-bmw/#comments Fri, 20 Nov 2020 08:02:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51174 एक आईफोन उस दोस्त को दे दिया, जिससे पैसे उधार ले रखे थे।

The post 20 लाख रुपये के 14 Apple iPhone 12 Pro Max लेकर डिलीवरी बॉय हुआ फरार, ले ली BMW कार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह डायलॉग तो अक्सर सुनने को मिल जाता है कि जो लोग Apple iPhone रखते हैं वो लोग रईस होते हैं। किसी के पास एप्पल का लेटेस्ट आईफोन हो तो इसे स्टेट्स सिंबल के तौर पर भी देखा जाता है। महंगे आईफोन रखने की ख्वाहिश बहुत से लोगों की होती है लेकिन ऐसा किस्सा पहली बार सुनने को मिला है कि एक डिलीवरी बॉय ने फोन उसके ठिकाने पर पहुॅंचाने की बजाय, ठिकाने पर ही लगा दिए। वो भी 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 14 सबसे लेटेस्ट और महंगे iPhone 12 Pro Max.

यह अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला किस्सा चीन का है। विस्तार में बताए तो टैंग नाम का व्यक्ति एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था। टैंग को Apple iPhone 12 Pro Max की 14 यूनिट्स को एक एप्पल स्टोर पर से लेकर दूसरे एप्पल स्टोर पर डिलीवर करने का काम मिला। टैंग बताए गए वक्त पर एप्पल स्टोर पहुॅंच गया और 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स फोंस को रिसीव करके दूसरे स्टोर के लिए निकल गया। लेकिन इसी बीच रास्ते में टैंग का ईमान डगमगा गया और वह iPhone 12 Pro Max को दूसरे स्टोर पर डिलीवर करने की बजाय कहीं और रफू चक्कर हो गया।

china delivery boy steals 14 apple iphone 12 pro max units of worth rs 20 lakh hire bmw

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन 14 आईफोंस की कीमत 1,80,000 चाइनीज़ युआन यानि 20 लाख 29 हजार रुपये के करीब थी। Apple iPhone 12 Pro Max की यूनिट्स को एप्पल स्टोर पर डिलीवर करने की जगह टैंग ने उस ऑर्डर को कैंसिल कर दिया जिसके बदले में उसे 10 युआन यानि महज़ 113 रुपये के करीब जुर्माना भरना पड़ा। मामला जब पुलिस तक पहुॅंचा तो टैंग की खोजबीन शुरू हुई और कुछ दिनों बाद चीन की पुलिस ने उसे किसी अन्य ईलाके से धर दबोचा।

शौक में उड़ा दिए पैसे

टैंग को जब पकड़ा गया तो पता चला कि उसने 14 में से एक Apple iPhone 12 Pro Max को अपने खुद के यूज़ के लिए खोला और एक आईफोन 12 प्रो मैक्स को उस दोस्त को बेच दिया, जिससे उसने कुछ पैसे उधार ले रखे थे। एक आईफोन टैंग ने किसी दुकान पर गिरवी रख दिया, जिसके बदले में तकरीबन 1,00,000 रुपये उसे मिल गए। इसी तरह तकरीबन 1,13,000 रुपये की कीमत वाले एक iPhone 12 Pro Max को टैंग ने मोबाइल शॉप पर सिर्फ 79,999 रुपये के करीब प्राइस में बेच दिया।

china delivery boy steals 14 apple iphone 12 pro max units of worth rs 20 lakh hire bmw

एक दम से मिला इतना सारा पैसा संभालना भी हर किसी को नहीं आता और यही गलती टैंग ने की। लाखों रुपये पाकर टैंग ने शॉपिंग शुरू कर दी और महंगे-महंगे कपड़े खरीद डाले। सिर्फ इतना ही टैंग ने अपने शौक पूरे करने के लिए एक बीएमडब्ल्यू कार भी किराए पर ले ली। खैर, अंत में जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो टैंग के पास से 10 iPhone 12 Pro Max रिकवर कर लिए गए और मामले की जॉंच करने के बाद डिलीवरी बॉय को जेल में डाल दिया गया।

यह है Apple iPhone 12 Pro Max की कीमत

बता दें कि एप्पल आईफोन के सभी मॉडल्स का दाम चीन में अलग है और भारत में अलग है। एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स को इंडियन मार्केट में तीन स्टोरेज मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1,29,900 रुपये है। इसी तरह आईफोन 12 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को कंपनी की ओर से 1,39,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स का सबसे बड़ा मॉडल 512GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1,59,900 रुपये है। आईफोन 12 प्रो मैक्स Silver, Graphite, Gold और Pacific Blue कलर में लॉन्च हुआ है।

The post 20 लाख रुपये के 14 Apple iPhone 12 Pro Max लेकर डिलीवरी बॉय हुआ फरार, ले ली BMW कार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/china-delivery-boy-steals-14-apple-iphone-12-pro-max-units-of-worth-rs-20-lakh-hire-bmw/feed/ 3
जानें Apple iPhone 12 Pro Max की 10 बड़ी बातें, सभी फीचर्स एक से बढ़कर एक https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features/#respond Wed, 14 Oct 2020 08:38:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49970 हमने इस फोन के 10 बेस्ट फीचर्स का जिक्र किया है जिसे पढ़कर आप भी जान पाएंगे

The post जानें Apple iPhone 12 Pro Max की 10 बड़ी बातें, सभी फीचर्स एक से बढ़कर एक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple फैन्स के लिए कल की रात कुछ खास थी। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपने नए आईफोंस की बड़ी खेप टेक जगत के सामने पेश की है। नई जेनरेशन प्रस्तुत करते हुए एप्पल ने ‘आईफोन 12’ सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है और इसके तहत 4 नए फोन Apple iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को लॉन्च किया गया है। आईफोन 12 मिनी जहां सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन है वहीं आईफोन 12 प्रो मैक्स एप्पल का सबसे लेटेस्ट और महंगा फोन है। आज हमनें इस फोन के 10 बेस्ट फीचर्स का जिक्र किया है जिसे पढ़कर आप भी जान पाएंगे कि आखिर क्यूं इतना खास है नया Apple iPhone 12 Pro Max.

1. फर्स्ट 5G iPhone

आईफोन 12 सीरीज़ के साथ ही एप्पल ने 5जी के क्षेत्र में भी कदम रख लिया है। Apple iPhone 12 सीरीज़ कंपनी की पहली मोबाइल सीरीज़ है जो 5जी सपोर्ट करती है। iPhone 12 Pro Max स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है जो कंपनी के दावेनुसान वर्ल्ड-क्लॉस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटिग्रेशन से बना है। आईफोन 12 प्रो मैक्स में फास्ट डाउनलोड व अपलोड, हायर क्वॉलिटी वीडियो स्टीमिंग, रियल टाईम इंटरेक्टिविटी, एचडी फेसटाईम और अधिक रिस्पान्सिव गेमिंग की सुविधा मिलेगी। Apple iPhone 12 Pro Max में 4Gbps तक की स्पीड पर इंटरनेट चल सकता है।

apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features

2. अटरेक्टिव डिजाईन

Apple iPhone 12 Pro Max को स्टेनलेस स्टील डिजाईन पर पेश किया गया है बैक पैनल पर टेक्चर्ड मैट ग्लास का बना है और फ्रंट सैरॉमिक शिल्ड से प्रोटेक्टेड है। बेजल लेस डिसप्ले पर बना यह फोन चौड़ी नॉच सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ऊपरी दाईं ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में है। बैक पैनल पर ही बीच में Apple का लोगो लगा है तथा दाई ओर पावर बटन, बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर व साईलेंट की दी गई है। लोवर पैनल पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी पोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 78.1×160.8×7.4mm और वज़न 226 ग्राम है तथा आईफोन 12 प्रो मैक्स को IP68 रेटेड बनाया गया है।

apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features

3. लार्ज डिसप्ले

Apple iPhone 12 Pro Max फोन कंपनी के सबसे बड़े डिसप्ले वाले आईफोंस में से एक है। इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 2778 X 1284 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। यह सुपर रेटिना एक्सडीआर डिसप्ले है जिसमें एप्पल ने OLED पैनल का यूज़ किया है। आईफोन 12 प्रो मैक्स की डिसप्ले 458पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है तथा इस स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 2,000,000:1 और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1200nits है।

apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features

4. A14 Bionic की पावर

एप्पल ने आईफोन 12 प्रो मैक्स को अपने सबसे पावरफुल बॉयोनिक ए14 चिपसेट पर लॉन्च किया है। यह चिपसेट 5 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है जो 16-कोर न्यूरल इंजन पर काम करता है। यह चिपसेट फोन की परफॉर्मेंस को 80 प्रतिशत तक बूस्ट करने में सक्षम है तथा CPU और GPU को 50 प्रतिशत तक अधिक फास्ट बना देता है। बॉयोनिक ए14 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है और AR tasks यानि आग्यूमेंटेड रियालिटी से जुड़े कार्यो को बेहद ही फास्ट और लैग फ्री तरीके से ऑपरेट करता है।

apple-iphone-12-pro-max-officially-launched-feature-specs-price

5. कैमरे का कमाल

Apple iPhone 12 Pro Max में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है जो 26एमएम फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। नए आईफोन का यह सेंसर OIS फीचर से लैस है। इसी तरह एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 52एमएम फोकल लेंथ के साथ 4एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। यह लेंस भी ओआईएस फीचर के साथ काम करता है। फोन में थर्ड सेंसर एक डेफ्थ सेंसिंग लेंस है जो 12 मेगापिक्सल का ही है।

apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features

6. LiDAR स्कैनर

कैमरा की बात हो रही है तो iPhone 12 Pro Max में मौजूद LiDAR स्कैनर का जिक्र करना भी जरूर बनता है। फोन के रियर कैमरा सेटअप पर तीन लेंस के अलावा एक यह सेंसर भी लगाया गया है। LiDAR स्कैनर मुख्य तौर पर पिक्सल डेफ्थ इंफॉर्मेशन और लाईड डिस्टेंस को सेंस और रीड करता है। यह स्कैनर AR यानि आग्यूमेंटेड रियालिटी को शार्प और रियल बनाता है और फोटोग्राफी में वातावरण को सेंस कर उसी के अनुरूप फोटो कैप्चर करता है। लो लाईट कंडिशन, नाईट सीन जैसे माहौल में भी यह सेंसर ऑटो फोकस को बेहतर बनाता है।

7. iOS 14

एप्पल ने अपनी iPhone 12 सीरीज़ को लेटेस्ट आईओएस 12 से लैस कर बाजार में उतार है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन फीचर्स के साथ रीडिजाइन की गई होम स्क्रीन है। iOS 14 में पुराने टुडे व्यू के साथ, विगेट्स को विभिन्न प्रकार के आकारों में होम स्क्रीन पर ऐड करने की परमिशन भी दी है। यूजर्स के लिए विजेट जोड़ने और कस्टमाइज़ करने के लिए एक नया “विजेट गैलरी” और “स्मार्ट स्टैक” विजेट है। नई ऐप लाइब्रेरी के साथ ही सिक्योरिटी और ऐप मैनेजमेंट के शानदार फीचर्स भी आईओएस 14 में मौजूद है।

apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features

8. पावर बैकअप

Apple ने iPhone 12 Pro Max में कितने एमएएच की बैटरी दी है इस बात से तो पर्दा नहीं उठाया है लेकिन कंपनी ने दावा किया है कि यह नया आईफोन एक बार के फुल चार्ज में 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 12 घंटे तक का ऑनलाईन वीडियो स्ट्रीमिंग और 80 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक टाईम देने की पावर रखती है। यह फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो 30 मिनट में आईफोन 12 प्रो मैक्स को 50 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।e

apple-iphone-12-pro-max-officially-launched-feature-specs-price

9. MagSafe बदलेगा चार्जिंग का तरीका

Apple ने अपनी आईफोन 12 सीरीज़ के साथ MagSafe एक्सेसरीज़ का भी पेश किया है। यह एक मैग्नेट यानि चुबंक पर बनी एक्सेसरीज़ है जो फोन के बैक पैनल पर चिपक जाती है। आमतौर पर वायरलेस चार्जिंग के लिए चार्जर प्लेट पर फोन को रखना पड़ता है। ऐसा करते वक्त ध्यान देना होता है कि फोन बिल्कुल सही तरीके से उस प्लेट पर प्लेस हो। अगर फोन की थोड़ा उपर या नीचे रखा जाता है तो चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है। ऐसी की समस्या से बचने के लिए मैगसेफ को लाया गया है। यह आईफोन के बैक पैनल पर चिपक उसे वायरलेस तरीके से चार्ज करता है। यह एक Qi-इनेबल्ड डिवाईस है जो 15वॉट तक वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features

10. वेरिएंट व प्राइस

Apple iPhone 12 Pro Max को इंडियन मार्केट में तीन स्टोरेज मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1,29,900 रुपये है। इसी तरह आईफोन 12 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को कंपनी की ओर से 1,39,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स का सबसे बड़ा मॉडल 512GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1,59,900 रुपये है। आईफोन 12 प्रो मैक्स Silver, Graphite, Gold और Pacific Blue कलर में लॉन्च हुआ है।

The post जानें Apple iPhone 12 Pro Max की 10 बड़ी बातें, सभी फीचर्स एक से बढ़कर एक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-12-pro-max-5g-10-best-features/feed/ 0