iPhone 14 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2023 08:47:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme Mobile में आएगी iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले! माधव सेठ ने पहले किया ट्वीट फिर किया डिलीट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mini-capsule-could-come-in-c-series-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mini-capsule-could-come-in-c-series-smartphone/#respond Thu, 23 Feb 2023 06:29:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98410 Realme C-series स्मार्टफोंस में iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसे ‘Realme Mini Capsule’ कहा गया है।

The post Realme Mobile में आएगी iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले! माधव सेठ ने पहले किया ट्वीट फिर किया डिलीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme C-series स्मार्टफोंस में iPhone Dynamic Island डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • कंपनी की ओर से इसे Realme Mini Capsule का नाम दिया जा सकता है।
  • रियलमी वीपी माधव सेठ ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीट में ही दी थी।
  • रोचक बात यह है कि माधव सेठ ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

iPhone 14 series में Apple ने अपने मोबाइल्स के स्क्रीन स्टाईल को बदलते हुए Dynamic Island डिस्प्ले पेश की है। नॉच और पंच-होल का मिलाजुला यह रूप लोगों को पसंद भी बहुत आया है। अब ऐसा ही डिस्प्ले डिजाईन Realme C-series के स्मार्टफोंस में भी देखने को मिल सकता है। कंपनी के वीपी माधव सेठ ने ट्वीट के जरिये इस बात की घोषणा की है जिसे ‘Realme Mini Capsule’ कहा गया है।

realme mini capsule could come in c series smartphone

Realme Vice President Madhav Sheth ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये कल घोषणा की थी, कि कंपनी की ‘सी’ सीरीज़ स्मार्टफोंस में Realme Mini Capsule डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन स्टाईल काफी हद तक iPhone 14 Pro और Pro Max जैसा था। रियलमी फैंस यह देखकर काफी ज्यादा उत्सुक हो गए थे, लेकिन कुछ ही घंटो बाद माधव सेठ ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

realme mini capsule could come in c series smartphone

Realme C-series स्मार्टफोंस में यह मिनी कैप्सूल दिए जाने को लेकर ब्रांड के फॉलोवर्स जितना खुश हुए थे, माधव सेठ द्वारा ट्वीट डिलीट किए जाने की उतना ही नाराज हो गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि आगामी Realme C55 में यह नया डिस्प्ले स्टाईल देखने को मिलेगा, लेकिन अब इसपर संदेह खड़ा होने लगा है। महंगे आईफोन जैसी डिस्प्ले सस्ते रियलमी फोंस में आएगी या नहीं इसकी पुष्टि के लिए इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। यह भी पढ़ें – Exclusive: Samsung Galaxy A34 और Galaxy A54 की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन​ की फुल डिटेल

Realme C55

रियलमी सी55 की बात करें तो इसे लेकर कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसे लेकर बताया गया कि यह स्मार्टफोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज शामिल हो सकती है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार रियलमी सी55 इंडियन मार्केट में Rainforest (Green), Rainy Night (black) और Sunshower (orange) कलर में बिकेगा।

Realme C55 and Realme C33 2023 india launch soon ram storage color variants leaked

यह स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS सहित कई जगहों पर लिस्ट हो चुका है। चर्चा है कि यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किा जा रहा है।

The post Realme Mobile में आएगी iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले! माधव सेठ ने पहले किया ट्वीट फिर किया डिलीट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mini-capsule-could-come-in-c-series-smartphone/feed/ 0
iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले पर लॉन्च होगा Xiaomi 13 Lite! फ्रंट पैनल पर मिलेगा 32MP Dual Selfie Camera https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-display-type-smartphone-xiaomi-13-lite-5g-price-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-display-type-smartphone-xiaomi-13-lite-5g-price-specifications-leaked/#respond Mon, 20 Feb 2023 06:45:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98187 Xiaomi 13 Lite 5G फोन को MWC 2023 के मंच से पेश किया जा सकता है लेकिन इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।

The post iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले पर लॉन्च होगा Xiaomi 13 Lite! फ्रंट पैनल पर मिलेगा 32MP Dual Selfie Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Xiaomi 13 Lite 5G का स्क्रीन स्टाईल iPhone 14 Pro जैसी होगी।
  • फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP Dual Selfie Camera दिया जा सकता है।
  • इस फोन की कीमत 499 यूरो के करीब देखने को मिल सकती है।

Xiaomi 13 Pro 26 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा और इसके साथ कंपनी Xiaomi 13 भी इंडिया में ला सकती है। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी अपनी नंबर सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन Xiaomi 13 Lite जोड़ने की तैयारी कर रही है जो आने वाले दिनों में मार्केट में एंट्री लेगा। शाओमी 13 लाइट को MWC 2023 के मंच से पेश किया जा सकता है लेकिन ताजा लीक में इस फोन की अनाउंसमेंट से पहले ही कीमत की जानकारी सामने आ गई है।

Xiaomi 13 Lite 5G Price

शाओमी 13 लाइट को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत 499 यूरो के करीब होगी। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 44,000 रुपये है। हालांकि अगर यह फोन इंडिया आता है तो इसकी कीमत में कम ही रखी जाएगी। लीक के अनुसार Xiaomi 13 Lite 5G फोन ग्लोबल मार्केट में Black, Blue और Pink कलर में लॉन्च किया जाएगा।

iphone 14 pro display type smartphone Xiaomi 13 Lite 5G price specifications leaked

Xiaomi 13 Lite 5G Specifications

  • 6.55″ FHD+ 120Hz AMOLED
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Dual Selfie Camera
  • 67W 4,500mAh battery
  • शाओमी 13 लाइट के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के अनुसार फोन डिस्प्ले पर 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यू डिमिंग और 1000निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह भी पढ़ें: 1 मार्च को लॉन्च होगी Vivo V27 Series, देखें कौन-कौन से फोन की होगी एंट्री

    Xiaomi 13 Lite 5G फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस शाओमी फोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

    iphone 14 pro display type smartphone Xiaomi 13 Lite 5G price specifications leaked

    फोटोग्राफी के लिए शाओमी 13 लाइट 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। इसमें 50 मेगा​पिक्सल सोनी आईएमएक्स766 प्राइमरी सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल रहेगा। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

    The post iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले पर लॉन्च होगा Xiaomi 13 Lite! फ्रंट पैनल पर मिलेगा 32MP Dual Selfie Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-display-type-smartphone-xiaomi-13-lite-5g-price-specifications-leaked/feed/ 0
    iPhone 14 Pro खरीदने केरल से दुबई पहुंच गया यह शख्स! बनना चाहता था नया आईफोन पाने वाला पहला इंडियन https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-price-in-dubai/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-price-in-dubai/#respond Mon, 19 Sep 2022 07:17:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88566 iPhone 14 Pro सबसे पहले पाने के लिए केरल का एक शख्स हवाईजहाज से उड़कर दुबई तक जा पहुचा है।

    The post iPhone 14 Pro खरीदने केरल से दुबई पहुंच गया यह शख्स! बनना चाहता था नया आईफोन पाने वाला पहला इंडियन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Android Smartphone जो चलाते हैं वो अक्सर Apple iPhones की कमियां गिनाते नज़र आते हैं। वहीं आईफोंस यूजर्स की दिवानगी तो किसी से छिपी ही नहीं हैं। नया आईफोन पाने के लिए ये एप्पल फैन किसी भी हद तक चले जाते हैं और महंगे फोन खरीदने के लिए मोटी रकम चुकाने से भी परहेज़ नहीं करते हैं। ऐसा ही एक रोचक उदाहरण सामने आया है जहां नया iPhone 14 Pro सबसे पहले पाने के लिए केरल का एक शख्स हवाईजहाज से उड़कर दुबई तक जा पहुचा है।

    iPhone 14 Pro खरीदने पहुंच गया दुबई!

    Apple iPhone 14 Series की सेल भारत में 16 सितंबर से शुरू हो गई है। सीरीज़ में iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च हुए हैं तथा नए आईफोंस का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आईफोन की दिवानगी एक शख्स पर इतनी तगड़ी छाई है कि वह देश में सबसे पहला आईफोन 14 प्रो यूजर बनने के लिए फ्लाइट पकड़ कर दुबई तक जा पहुंचा है।

    iphone 14 price in dubai

    केरल के इस शख्स का नाम धीरज पल्लियिल है जो कोच्चि का व्यवसायी है। इस बंदे के सिर पर जुनून चढ़ा था कि उसे इंडिया में सबसे पहले आईफोन 14 प्रो पाना है। इसके लिए 16 सितंबर को भारत में सेल शुरू होने से एक दिन पहले यह शख्स फ्लाइट पकड़ कर सीधे दुबई जा पहुंचा और वहां से इसने अपना नया iPhone 14 Pro खरीदा। इस तरह से वह आईफोन 14 प्रो के सबसे पहले भारतीय खरीदारों में से एक बन गया।

    iPhone 14 Price in Dubai

    धीरज के इस शौक ने उसे सबसे पहले iPhone 14 Pro तो दिलवाया लेकिन इसके लिए उसे लंबा चौड़ा खर्चा भी करना पड़ा। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 14 प्रो के लिए इस शख्स ने केरल से दुबई तक की फ्लाइट टिकट बुकिंग और वीज़ा पर 40,000 रुपये खर्च किए थे तथा दुबई जाकर इसने मिर्डिफ सिटी सेंटर से iPhone 14 Pro 512GB Storage वेरिएंट खरीदा जिसका प्राइस 1,29,000 रुपये है।

    iphone 14 price in dubai

    iPhone in Dubai

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पल्लियिल ने ऐसा कुछ किया है। इससे पहले भी धीरज 3 बार दुबई जाकर नया आईफोन खरीद चुका है। iPhone 11 Pro Max, iPhone 12 और iPhone 13 को भी इस शख्स ने इसी तरह इंडिया सेल शुरू होने से एक दिन पहले दुबई जाकर खरीदा था। धीरज ने टीओआई को बताया है कि सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि दुबई में भी वह आईफोन 12 और आईफोन 13 को पाने वाला पहला कस्टमर बना था।

    The post iPhone 14 Pro खरीदने केरल से दुबई पहुंच गया यह शख्स! बनना चाहता था नया आईफोन पाने वाला पहला इंडियन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-price-in-dubai/feed/ 0
    iPhone 14 Pro Max चीन को छोड़ भारत में होगा असेंबल! इंडिया में भी सस्ता हो सकता है आईफोन https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-max-might-assemble-in-india-price-could-be-low/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-max-might-assemble-in-india-price-could-be-low/#respond Wed, 31 Aug 2022 05:35:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87087 Apple iPhone 14 Pro Max का निर्माण भारत में ही होगा।

    The post iPhone 14 Pro Max चीन को छोड़ भारत में होगा असेंबल! इंडिया में भी सस्ता हो सकता है आईफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    7 सितंबर Apple फैंस के लिए बड़ा दिन है। इन दिन कंपनी अपनी iPhone 14 Series से पर्दा उठाने जा रही है जिसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। पूरी दुनिया सहित भारत में भी एप्पल के लाखों फैन आईफोन 14 सीरीज़ लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। यह आईफोन सीरीज़ इंडियन्स के लिए अधिक खास इसलिए होने वाली है क्योंकि नए iPhone 14 Pro Max का निर्माण भारत में ही होगा।

    Apple iPhone 14 सीरीज को लेकर खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपनी नए मोबाइल फोंस का निर्माण भारत में ही करेगी। इनमें iPhone 14 सहित iPhone 14 Pro Max का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल कंपनी आईफोन 14 प्रो मैक्स को चीन में नहीं बल्कि भारत में बना रही है और ये Made in India iPhones इंडिया से बाहर दूसरे देशों में भी शिप किए जाएंगे।

    iphone 14 pro max might assemble in india price could be low

    चाइना को छोड़ इंडिया में बनेंगे नए आईफोंस

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल कंपनी अपने सबसे नए और बड़े मोबाइल iPhone 14 Pro Max की असेंबलिंग के लिए चाइना को छोड़कर इस बार भारत पर अपना भरोसा दिखा रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि चीन में पूरी तरह से आईफोन 14 सीरीज़ का निर्माण नहीं होगा। परंतु आईफोन 14 सीरीज़ प्रोडक्शन के एक बड़े हिस्से को चीन की जगह पर भारत में सेट कर दिया गया है। ऐसा करने की बड़ी वजह लॉन्च के बाद प्रोडक्शन में देरी ना हो यह बताया गया है।

    7 september iphone 14 series launch date Apple event announced

    Made in India iPhone 14 अक्टूबर से बिकेगा

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल आईफोन मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप चेन्नई स्थित अपने प्लांट में iPhone 14 Series असेंबलिंग का काम शुरू भी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि 7 सितंबर को सीरीज़ लॉन्च होने के बाद अगले महीने यानी अक्टूबर या नवंबर से ही मेड इन इंडिया आईफोन 14 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

    iPhone 14 Features and specs

    iPhone 14 Series का प्राइस कितना होगा?

    iPhone 14 Series का इंडिया में ही प्रोडक्शन होने के चलते फोन शिपमेंट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कंपनी को काफी फायदा होने वाला है। ऐसे में एप्पल इंडिया की फोन बनाने में लगने वाली लागत में भी कम आएगी तथा टोटल कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। जब फोन बनाने में खर्चा कम आएगा तो हो सकता है कि कंपनी फोन का सेल प्राइस भी कुछ कम ही रखे। आशा कर सकते हैं कि बाहर से इंपोर्ट होने पर आईफोन 14 सीरीज़ का जो प्राइस होने वाला था, वह अब इंडिया में मैन्युफैक्चर होने के चलते कुछ कम किया जा सकता है।

    The post iPhone 14 Pro Max चीन को छोड़ भारत में होगा असेंबल! इंडिया में भी सस्ता हो सकता है आईफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-max-might-assemble-in-india-price-could-be-low/feed/ 0