iPhone 16 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Jul 2025 07:56:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 किफायती Apple MacBook हो सकता है लॉन्च, इसमें मिल सकता है A18 Pro चिपसेट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-developing-affordable-macbook-a18-pro-chip-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-developing-affordable-macbook-a18-pro-chip-report/#respond Tue, 01 Jul 2025 07:56:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177079 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

साल 2020 से Apple अपने सभी MacBook मॉडल्स में खुद की डिवेलप की गई M-सीरीज की कस्टम सिलिकॉन चिप्स का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, यह रणनीति 2026 में बदल सकती है। एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, Apple एक MacBook में Apple A18 Pro चिप लगाने की योजना बना रहा है। ऐसा करने से कंपनी […]

The post किफायती Apple MacBook हो सकता है लॉन्च, इसमें मिल सकता है A18 Pro चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • एंट्री-लेवल MacBook अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है।
  • इस MacBook में MacBook Air M4 के समान डिस्प्ले साइज दिया जा सकता है।
  • वर्तमान में Apple A18 Pro चिप टॉप-लेवल iPhones को पावर दे रही है।

साल 2020 से Apple अपने सभी MacBook मॉडल्स में खुद की डिवेलप की गई M-सीरीज की कस्टम सिलिकॉन चिप्स का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, यह रणनीति 2026 में बदल सकती है। एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, Apple एक MacBook में Apple A18 Pro चिप लगाने की योजना बना रहा है। ऐसा करने से कंपनी MacBook की मैन्युफैक्चरिंग लागत को काफी हद तक कम कर सकती है, जिससे इसे आम लोगों के लिए और अधिक किफायती बनाया जा सकेगा। फिलहाल A18 Pro चिप iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में इस्तेमाल की जा रही है। इसके बाद यह चिप A19 Pro से रिप्लेस हो सकती है, जो कि संभावित रूप से iPhone 17 Pro सीरीज के साथ लॉन्च होगी।

Apple A18 Pro वाले मैकबुक डिटेल्स (संभावित)

मिंग-ची कुओ की X (पूर्व में ट्विटर) पर की गई पोस्ट के अनुसार, Apple को उम्मीद है कि वह A18 Pro चिपसेट वाला MacBook का मास प्रोडक्शन 2025 की चौथी तिमाही के अंत या 2026 की पहली तिमाही की शुरुआत में शुरू करेगा। यह MacBook मौजूदा MacBook Air M4 की तरह 13-इंच का डिस्प्ले लेकर आ सकता है। रिपोर्ट में कुछ रंग विकल्पों का भी जिक्र किया गया है, जिनमें सिल्वर, ब्लू, पिंक और येलो शामिल हैं।

यह अंदाजा लगाना बिल्कुल उचित है कि iPhone-बेस्ड चिपसेट पर चलने वाला यह नया MacBook, मौजूदा MacBook Air M4 से सस्ता होगा, जो फिलहाल Apple की लाइनअप में सबसे किफायती MacBook है। इसके अलावा, मिंग-ची कुओ लिखते हैं कि इस कदम के जरिए Apple का लक्ष्य COVID-19 के पीक दौर में हुए MacBook शिपमेंट्स (लगभग 2.5 करोड़ यूनिट्स) को फिर से हासिल करना है। इसमें अकेले यह अफॉर्डेबल MacBook ही 2026 में 50 से 70 लाख यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े छू सकता है।

Apple A18 Pro वाले मैकबुक का लॉन्च टाइमलाइन और सॉफ्टवेयर (संभावित)

चूंकि मिंग-ची कुओ के अनुसार यह MacBook 2026 की पहली तिमाही तक मास प्रोडक्शन में जाएगा, इसलिए इसके 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। यही वह समय होता है जब Apple अपने MacBook Air लाइनअप को नए चिपसेट्स के साथ अपडेट करता है। हालांकि एनालिस्ट ने सॉफ्टवेयर को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह पहली बार होगा जब iPhone के लिए बना कोई चिपसेट macOS पर चलेगा (अगर Apple इसमें फुल-फ्लेज्ड macOS एक्सपीरियंस देता है)। जब इसकी तुलना M-सीरीज चिपसेट्स वाले MacBooks से की जाएगी। इस बात पर भी सवाल बना रहेगा कि क्या इस डिवाइस में कोई हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर लिमिटेशन होंगी।

Apple iPhone 16 Pro Max 7
The iPhone 16 Pro series runs on the Apple A18 Pro

हमारे टेस्ट में Apple A18 Pro चिपसेट पर चल रहे iPhone 16 Pro ने सिंगल-कोर स्कोर 3,317 और मल्टी-कोर स्कोर 8,115 हासिल किया है। वहीं दूसरी ओर, MacBook Air M4 ने Geekbench की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सिंगल-कोर स्कोर 3,763 और मल्टी-कोर स्कोर 14,694 प्राप्त किया है। हालांकि A18 Pro, M4 चिप जितना पावरफुल नहीं है, लेकिन इसमें इतना दम जरूर है कि यह मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और हेवी ब्राउजिंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सके।

The post किफायती Apple MacBook हो सकता है लॉन्च, इसमें मिल सकता है A18 Pro चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-developing-affordable-macbook-a18-pro-chip-report/feed/ 0
24 कैरेट गोल्ड वाला iPhone 16 Pro और Pro Max हुआ लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश! देखें फोटोज़ https://www.91mobiles.com/hindi/24k-gold-iphone-16-pro-and-iphone-16-pro-max-by-caviar-see-photos-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/24k-gold-iphone-16-pro-and-iphone-16-pro-max-by-caviar-see-photos-and-price/#respond Sat, 01 Feb 2025 13:45:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165769 इन गोल्ड आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स पर 24k गोल्ड चढ़ाया गया है।

The post 24 कैरेट गोल्ड वाला iPhone 16 Pro और Pro Max हुआ लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश! देखें फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के आईफोन अपनी प्रीमियम क्वालिटी और महंगे प्राइस की वेजह से फेमस हैं। इस बार भी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की कीमत 1 लाख से ऊपर गई है। दुबई बेस्ड कंपनी Caviar ने अब इस महंगे आईफोंस की वैल्यू और बढ़ा दी है। इन्होंने सोने का आईफोन (Gold iPhone) बनाया है। इन गोल्ड आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स पर 24k गोल्ड चढ़ाया गया है जिनकी फोटो और कीमत आप आगे देख सकते हैं।

सोने का आईफोन

गोल्ड वाले iPhone 16 Pro का प्राइस

  • 128GB = $11,130 डॉलर (तकरीबन ₹9,79,240)
  • 256GB = $11,410 डॉलर (तकरीबन ₹9,88,770)
  • 512GB = $11,770 डॉलर (तकरीबन ₹10,19,970)
  • 1TB = $12,130 डॉलर (तकरीबन ₹10,51,170)

गोल्ड iPhone 16 Pro Max का प्राइस

  • 256GB = $11,910 डॉलर (तकरीबन ₹10,32,100)
  • 512GB = $12,270 डॉलर (तकरीबन ₹10,63,300)
  • 1TB = $12,630 डॉलर (तकरीबन ₹10,94,500)

गोल्ड आईफोन

सोने के आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स को Caviar कंपनी ने बनाया है। इन मोबाइल्स के साइड फ्रेम पर पर्सनल एन्ग्रेविंग भी करवाई जा सकती है तथा डिजाइन एलिमेंट को भी मॉडीफाई किया जा सकता है। यहां यूजर अपनी कंपनी या ब्रांड का लोगो भी लगवा सकते हैं। फिलहाल इनके बैक पैनल पर Bitcoin का 3D लोगो लगाया है तथा फोन की रियर लुक ब्लॉकचेन पैटर्न वाली है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अभी कंपनी गोल्ड वाले आईफोन की सिर्फ 47 यूनिट्स ही बनाएगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं और इसका संबंध उनसे भी हो सकता है। वहीं Caviar ब्रांड का कहना है कि 24 कैरेट गोल्ड वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में और भी कस्टमाइजेशन संभव है।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप सोने के आईफोन की फोटो व वीडियो देख सकते हैं तथा अन्य डिटेल्स भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए यहां क्लिक करें

भारत में आईफोन 16 सीरीज की कीमत

iPhone 16 प्राइस

  • 128GB = 79,999 रुपये
  • 256GB = 89,999 रुपये
  • 512GB = 1,09,900 रुपये

iPhone 16 Plus प्राइस

  • 128GB = 89,999 रुपये
  • 256GB = 99,999 रुपये
  • 512GB = 1,19,900 रुपये

iPhone 16 Pro प्राइस

  • 128GB = 1,19,900 रुपये
  • 256GB = 1,29,900 रुपये
  • 512GB = 1,49,900 रुपये
  • 1TB = 1,69,900 रुपये

iPhone 16 Pro Max प्राइस

  • 256GB = 1,44,900 रुपये
  • 512GB = 1,64,900 रुपये
  • 1TB = 1,84,900 रुपये

आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस को ultramarine, teal, pink, white और black कलर में परचेज किया जा सकता है। इनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)। इसी तरह आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को White Titanium, Natural Titanium, Desert Titanium और Black Titanium कलर में खरीदा जा सकेगा। इन प्रो मॉडल्स की डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

Apple iPhone 16 Pro Max Price
Rs. 127,490
Go To Store
See All Prices

The post 24 कैरेट गोल्ड वाला iPhone 16 Pro और Pro Max हुआ लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश! देखें फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/24k-gold-iphone-16-pro-and-iphone-16-pro-max-by-caviar-see-photos-and-price/feed/ 0
OPPO Find X8 Pro vs iPhone 16 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें दोनों में कौन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x8-pro-vs-iphone-16-pro-performance-comparison-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x8-pro-vs-iphone-16-pro-performance-comparison-details-in-hindi/#respond Sat, 23 Nov 2024 03:30:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160052 OPPO Find X8 Pro में MediaTek का सबसे एडवांस Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे पावरफुल फ्लैगशिप डिवाइस बनाता है। वहीं, Apple iPhone 16 Pro में कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Apple A18 Pro मौजूद है। हमने इन दोनों डिवाइसों का परफॉर्मेंस तुलना के लिए टेस्ट किया, ताकि यह पता लगाया जा सके […]

The post OPPO Find X8 Pro vs iPhone 16 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें दोनों में कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO Find X8 Pro में MediaTek का सबसे एडवांस Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे पावरफुल फ्लैगशिप डिवाइस बनाता है। वहीं, Apple iPhone 16 Pro में कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Apple A18 Pro मौजूद है। हमने इन दोनों डिवाइसों का परफॉर्मेंस तुलना के लिए टेस्ट किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें से कौन अधिक ताकतवर है।

इसके लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोन्स को बेंचमार्क स्कोर और रियल वर्ल्ड सीनेरियो के आधार पर टेस्ट किया। बेंचमार्क के लिए हमने डिवाइस की ओवलऑल परफॉर्मेंस को जांचने के लिए AnTuTu और सीपीयू परफॉर्मेंस मापने के लिए Geekbench जैसे पॉपुलर टूल्स का उपयोग किया। इसके अलावा, हमने Burnout Benchmark ऐप का उपयोग करके सीपीयू थ्रॉटलिंग का परीक्षण किया और DMark Stress Test (क्योंकि Burnout iOS पर काम नहीं करता) का उपयोग किया। हमने दोनों डिवाइसों की गेमिंग परफॉर्मेंस को औसत FPS (Frames Per Second) और टेम्परेचर में बढ़ोतरी को मापकर किया है। जानते हैं दोनों किसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है।

Tests OPPO Find X8 Pro iPhone 16 Pro
Geekbench single-core (CPU test) 2177 3317
Geekbench multi-core (CPU test) 8051 8115
AnTuTu (overall performance) 23,36,485 17,47,550
Performance under throttling (CPU) 51.9 percent (Burnout) 63.9 percent (3DMark stress test)
Gaming (total temperature increase after 90 mins of gaming) 19.2 degrees Celsius 14.1 degrees Celsius

 

नोट: इन बेंचमार्क इमेजेज में OPPO Find X8 Pro दाईं ओर है और iPhone 16 Pro भी दाईं ओर है।

फैसला (Verdict)

  • Geekbench: यह टूल फोन के चिपसेट के CPU को टेस्ट करता है और इसकी परफॉर्मेंस को दो कैटेगरी में बांटता है:
    1. सिंगल-कोर परफॉर्मेंस: रोजमर्रा के कार्यों, जैसे- वेब ब्राउजिंग और ऐप लोडिंग के लिए।
    2. मल्टी-कोर परफॉर्मेंस: अधिक डिमांड वाले कार्यों, जैसे-गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग के लिए। दोनों फोन्स के मल्टी-कोर स्कोर लगभग समान हैं, लेकिन iPhone 16 Pro सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में काफी आगे है। यह iPhone को वेब ब्राउजिंग, वर्ड प्रोसेसर्स और ऐप लोडिंग में एक छोटा-सा फायदा देता है।
  • AnTuTu: OPPO Find X8 Pro ने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में iPhone 16 Pro पर बड़ी बढ़त बनाई है। यह बढ़त मुख्यतः एक ही सबकैटेगरी से आई है: GPU परफॉर्मेंस, जहां OPPO का स्कोर iPhone से दोगुना है।
    iPhone अन्य कैटेगरी में आगे है, लेकिन GPU में OPPO की बड़ी बढ़त इसे GPU-डिपेंडिंग टास्क जैसे गेमिंग, वीडियो/फोटो एडिटिंग आदि में बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
  • CPU थ्रॉटल टेस्ट: यह टेस्ट यह जांचने के लिए किया जाता है कि भारी दबाव में फोन का चिपसेट कैसा परफॉर्मेंस करता है। iPhone 16 Pro पर हमारा नियमित ऐप काम नहीं करता है, इसलिए हमने 3D Mark Stress Test का उपयोग किया। परिणाम बताते हैं कि OPPO Find X8 Pro भारी दबाव में थोड़ा अधिक परफॉर्मेंस गिरावट दिखाता है, जबकि iPhone 16 Pro लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
  • गेमिंग टेस्ट: दोनों फोन के प्रोसेसर टॉप-नॉच हैं, इसलिए गेमिंग परफॉर्मेंस लगभग समान है और दोनों ने अधिकतम ग्राफिकल सेटिंग्स पर औसतन 60FPS दिया। हालांकि थर्मल मैनेजमेंट में अंतर है। iPhone 16 Pro में हीट कम होती है, जबकि OPPO Find X8 Pro अपेक्षाकृत अधिक गर्म होता है। अगर आप ज्यादा गेमिंग करते हैं, तो iPhone 16 Pro बेहतर विकल्प है।

अंतिम निष्कर्ष

iPhone 16 Pro इस तुलना में आगे है, क्योंकि इसके Geekbench स्कोर अधिक हैं और CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट में बेहतर है। इसके अलावा, गेमिंग के दौरान हीट कम होता है। हालांकि OPPO Find X8 Pro भी पीछे नहीं है और इसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है। यदि आप एक पावर यूजर हैं और स्थिर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 16 Pro बेहतर विकल्प है, लेकिन OPPO Find X8 Pro भी प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान करता है और GPU-निर्भर कार्यों में बेहतरीन है।

The post OPPO Find X8 Pro vs iPhone 16 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें दोनों में कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x8-pro-vs-iphone-16-pro-performance-comparison-details-in-hindi/feed/ 0
iPhone 16 सीरीज की कीमत: जानें किस देश में कौन सा मॉडल किस रेट में मिलेगा https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-price-in-dubai-usa-canada-china-thailand-australia/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-price-in-dubai-usa-canada-china-thailand-australia/#respond Tue, 10 Sep 2024 12:27:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=152934 अपनी महंगी कीमत के लिए मशहूर आईफोन इस बार कितने रुपये में लॉन्च हुए हैं तथा बाहर देशों में आईफोन 16 सीरीज का प्राइस कितना है?

The post iPhone 16 सीरीज की कीमत: जानें किस देश में कौन सा मॉडल किस रेट में मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइफोन 16 सीरीज लॉन्च हो गई है। Apple ने चार नए मोबाइल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max इंडिया में लॉन्च कर दिए हैं। अपनी महंगी कीमत के लिए मशहूर आईफोन इस बार कितने रुपये में लॉन्च हुए हैं तथा बाहर देशों में आईफोन 16 सीरीज का प्राइस कितना है यह जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 16 series प्राइस इन इंडिया

आईफोन 16

  • 128GB = 79,999 रुपये
  • 256GB = 89,999 रुपये
  • 512GB = 1,09,900 रुपये

आईफोन 16 प्लस

  • 128GB = 89,999 रुपये
  • 256GB = 99,999 रुपये
  • 512GB = 1,19,900 रुपये

iPhone 16 और iPhone 16 Plus की प्री-बुकिंग 13 सितंबर की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। इन दोनों मोबाइल्स को 20 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस को ultramarine, teal, pink, white और black कलर में परचेज किया जा सकेगा। iPhone 16 और iPhone 16 Plus के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

iPhone 16 Pro

आईफोन 16 प्रो

  • 128GB = 1,19,900 रुपये
  • 256GB = 1,29,900 रुपये
  • 512GB = 1,49,900 रुपये
  • 1TB = 1,69,900 रुपये

आईफोन 16 प्रो मैक्स

  • 256GB = 1,44,900 रुपये
  • 512GB = 1,64,900 रुपये
  • 1TB = 1,84,900 रुपये

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को White Titanium, Natural Titanium, Desert Titanium और Black Titanium कलर में खरीदा जा सकेगा। यह मोबाइल भी 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएंगे जिसके साथ 20 सितंबर से इनकी सेल शुरू हो जाएगी। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

किस देश में कितना है iPhone 16 सीरीज का प्राइस

आईफोन 16 की कीमत

देश iPhone 16 Price INR में कीमत (तकरीबन)
भारत ₹79,999 79,999 रुपये
अमेरिका $799 67,100 रुपये
इंग्लैंड £799 87,750 रुपये
कनाडा $1,129 69,900 रुपये
दुबई AED 3,399 77,700 रुपये
आस्ट्रेलिया A$ 1,399 78,370 रुपये
चाइना RMB 5,999 70,760 रुपये
सिंगापुर S$ 1,299 83,550 रुपये
हांगकांग HK$ 6,899 74,300 रुपये
वियनताम VND 22,999,000 78,300 रुपये
थाईलैंड ฿ 29,900 74,200 रुपये
जापान 124,800 Yen 73,100 रुपये

आईफोन 16 प्लस की कीमत

देश iPhone 16 Plus Price INR में कीमत (तकरीबन)
भारत ₹89,900 89,900 रुपये
अमेरिका $899 75,500 रुपये
इंग्लैंड £899 98,770 रुपये
कनाडा $1,279 79,200 रुपये
दुबई AED 3,799 86,700 रुपये
आस्ट्रेलिया A$ 1,599 89,600 रुपये
चाइना RMB 6,999 82,550 रुपये
सिंगापुर S$ 1,399 89,900 रुपये
हांगकांग HK$ 7,699 82,900 रुपये
वियनताम VND 25,999,000 88,500 रुपये
थाईलैंड ฿ 34,900 86,590 रुपये
जापान 139,800 Yen 81,890 रुपये

आईफोन 16 प्रो की कीमत

देश iPhone 16 Pro Price INR में कीमत (तकरीबन)
भारत ₹1,19,900 1,19,900 रुपये
अमेरिका $999 83,900 रुपये
इंग्लैंड £999 1,09,750 रुपये
कनाडा $1,449 89,700 रुपये
दुबई AED 4,299 98,200 रुपये
आस्ट्रेलिया A$ 1,799 1,00,780 रुपये
चाइना RMB 7,999 94,350 रुपये
सिंगापुर S$ 1,599 1,02,850 रुपये
हांगकांग HK$ 8,599 92,600 रुपये
वियनताम VND 28,999,000 98,700 रुपये
थाईलैंड ฿ 39,900 98,990 रुपये
जापान 159,800 Yen 93,600 रुपये

आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत

देश iPhone 16 Pro Max Price INR में कीमत (तकरीबन)
भारत ₹1,44,900 1,44,900 रुपये
अमेरिका $1,199 1,00,690 रुपये
इंग्लैंड £1199 1,31,700 रुपये
कनाडा $1,749 1,08,280 रुपये
दुबई AED 5,099 1,16,500 रुपये
आस्ट्रेलिया A$ 2,149 1,20,390 रुपये
चाइना RMB 9,999 1,17,960 रुपये
सिंगापुर S$ 1,899 1,22,200 रुपये
हांगकांग HK$ 10,199 1,09,900 रुपये
वियनताम VND 34,999,000 1,19,100 रुपये
थाईलैंड ฿ 48,900 1,21,300 रुपये
जापान 189,800 Yen 1,11,150 रुपये

नोट : उपरोक्त प्राइस 10 सितंबर को करंसी एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से उल्लेखित किया गया है। इन कीमतों में मामूली बदलाव अपेक्षित है।

इंडिया से सस्ता आईफोन कहां मिलेगा?

भारत में iPhone 16 की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं iPhone 16 Pro Max का स्टार्टिंग प्राइस 1,44,900 रुपये है। बता दें कि इंडिया में आईफोंस का रेट दुनिया के कई देशों से महंगा है। अगर यही Apple मोबाइल अमेरिका, कनाडा, दुबई, चाइना, हांगकांग, जापान या थाईलैंड से खरीदे जाएंगी तो इंडिया की तुलना में सस्ते पड़ेंगे।

एक गणित और बता दें कि जैसे-जैसे आईफोन का मॉडल बड़ा होगा, उसके इंडिया प्राइस और विदेशी रेट का अंतर भी बढ़ता चला जाएगा। अगर iphone 16 price in usa देखें तो इंडिया में 79,999 रुपये वाले आईफोन 16 की कीमत यूएसए में 67,100 रुपये के करीब है। यानि तकरीबन 12,899 रुपये का अंतर है।

इसी तरह 1TB iPhone 16 Pro Max का रेट इंडिया में 1,84,900 है। यही मॉडल अमेरिका में $1599 में लॉन्च हुआ है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह कीमत भारत में 1,34,280 रुपये के करीब है। यानी 50 हजार रुपये से भी ज्यादा का फर्क।

लगे हाथ iphone 16 price in dubai की भी बात कर लें तो वहां पर 1TB iPhone 16 Pro Max का प्राइस AED 6,799 है जो इंडियन करंसी के हिसाब से 1,55,000 रुपये के करीब होगा। इंडिया से तकरीबन 30,000 रुपये सस्ता! इतने में तो फ्लाइट से दुबई आना-जाना, एक दिन का रहना, खाना-पीना और नहाना भी हो जाएगा।

Apple iPhone 16 Pro Max Price
Rs. 127,490
Go To Store
See All Prices

The post iPhone 16 सीरीज की कीमत: जानें किस देश में कौन सा मॉडल किस रेट में मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-price-in-dubai-usa-canada-china-thailand-australia/feed/ 0
iphone 16 सीरीज EMI पर कैसे खरीदें, जानें EMI और बैंक छूट की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-series-emi-per-kaise-le/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-series-emi-per-kaise-le/#respond Tue, 10 Sep 2024 07:03:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=152879 लेटेस्ट आईफोन (iphone) को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज रहता है। अब आईफोन ने अपना लेटेस्ट iphone 16 सीरीज लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी नया iPhone 16 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके शुरुआती बेस मॉडल यानी 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत 79,900 रुपये है। इसकी सेल भारत में 20 […]

The post iphone 16 सीरीज EMI पर कैसे खरीदें, जानें EMI और बैंक छूट की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेटेस्ट आईफोन (iphone) को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज रहता है। अब आईफोन ने अपना लेटेस्ट iphone 16 सीरीज लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी नया iPhone 16 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके शुरुआती बेस मॉडल यानी 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत 79,900 रुपये है। इसकी सेल भारत में 20 सितंबर से शुरू होगी और प्री-ऑर्डर 13 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे। अगर आप iphone 16 सीरीज के मॉडल को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी की वेबसाइट पर इसकी सुविधा उपलब्ध है। आइए जानते हैं iphone 16 खरीदने पर मंथली EMI कितनी बनेगी

iphone 16 सीरीज की कीमत भारत में

मॉडल वैरियंट कीमत
iPhone 16 128GB 79,900 रुपये
iPhone 16 256GB 89,900 रुपये
iPhone 16 512GB 1,09,900 रुपये
iPhone 16 Plus 128GB 89,900 रुपये
iPhone 16 Plus 256GB 99,900 रुपये
iPhone 16 Plus 512GB 1,19,900 रुपये
iPhone 16 Pro 128GB 1,19,900 रुपये
iPhone 16 Pro 256GB 1,29,900 रुपये
iPhone 16 Pro 512GB 1,49,900 रुपये
iPhone 16 Pro 1TB 1,69,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max 256GB 1,44,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max 512GB 1,64,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max 1TB 1,84,900 रुपये

iphone 16 को ईएमआई पर कैसे खरीदें

iPhone 16 Plus

अगर आप क्वालिफाइंग कार्ड (अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई आदि) से छह महीने के इंस्टॉलमेंट पर iphone 16 को ईएमआई पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो 15.99% प्रति वर्ष (अलग अलग बैंकों के लिए दर भिन्न हैं) की दर से ब्याज दर का भुगतान करना होगा। उदाहरण के लिए, iphone 16 के बेस मॉडल की कीमत ₹79900 है, तो आपको 15.99% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर छह महीने में कुल ₹83667 रुपये का भुगतान करना होगा यानी आपको 3767 रुपये ब्याज के रूप में भुगतान करना होगा। इसके अलावा, नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मौजूद है। अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से न्यूनतम ₹10001 की लेनदेन पर इंस्टैंट कैशबैक भी उपलब्ध है।

Apple वेबसाइट पर ईएमआई प्लान (ICICI Credit Card)

iphone 16 का बेस मॉडल जिसकी कीमत ₹79900 है, खरीदने पर कितनी बनेगी मंथली ईएमआई? बता दें कि ब्याज दर बैंक के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

EMI (प्रति माह) इंस्टॉलमेंट ब्याज (प्रतिवर्ष) बचत
₹23966 3 महीना (नो कॉस्ट ईएमआई) 15.99% ₹23966
₹11983 6 महीना (नो कॉस्ट ईएमआई) 15.99% ₹11238
₹8531 9 महीना 15.99% ₹8000
₹6523 12 महीना 15.99% ₹8000
₹4519 18 महीना 15.99% ₹8000
₹3520 24 महीना 15.99% ₹8000


नोटः
मंथली ईएमआई अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड के हिसाब से भिन्न हो सकती है। यह जानकारी हमने आपको Apple की वेबसाइट पर मौजूद EMI कैलकुलेटर के माध्यम से ही है।

Apple वेबसाइट पर ईएमआई प्लान (HDFC debit card)

iphone 16 को आप डेबिट कार्ड के माध्यम से भी ईएमआई पर खरीद सकते हैं। यहां हम आपको iphone 16 मॉडल की मंथली ईएमआई डिटेल बता रहे हैं, जिसकी कीमत ₹79900 है। ब्याज दर बैंक के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

EMI (प्रति माह) इंस्टॉलमेंट ब्याज (प्रतिवर्ष) बचत
₹26633 3 महीना (नो कॉस्ट ईएमआई) 16% ₹2085
₹13317 6 महीना(नो कॉस्ट ईएमआई) 16% ₹3600
₹9480 9 महीना 16%
₹7249 12 महीना 16%
₹5022 18 महीना 16%
₹3912 24 महीना 16%


नोटः
मंथली ईएमआई अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड के हिसाब से भिन्न हो सकती है। यह जानकारी हमने आपको Apple की वेबसाइट पर मौजूद EMI कैलकुलेटर के माध्यम से ही है।

iphone 16 सीरीज पर स्पेशल ऑफर

iphone 16 series emi per kaise le

ऐप्पल की वेबसाइट से आईफोन का लेटेस्ट मॉडल खरीदते हैं, तो कंपनी इस पर इंस्टैंट कैशबैक भी ऑफर कर रही है। यह ऑफर आपको अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक कार्ड आदि पर मिलता है, लेकिन इसके लिए आपको न्यूनतम ₹10001 की लेनदेन करनी होगी। देखिए किस प्रोडक्ट पर कितना है इंस्टैंट कैशबैकः

  • आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्सः 5000 रुपये
  • आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लसः 5000 रुपये
  • आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लसः 4000 रुपये की बचत
  • आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लसः 3000 रुपये की बचत
  • आईफोन एसई: 2500 रुपये की बचत

सवाल-जवाब (FAQs)

iPhone 16 सीरीज की सेल कब से शुरू हो रही है?

iPhone 16 की सेल भारत में 20 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू हो रहा है।

iPhone 16 के लिए मंथली ईएमआई कितनी बनेगी?

मंथली ईएमआई बैंक पर भी निर्भर करता है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है, तो फिर आईफोन को ईएमआई पर खरीदने पर ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है। वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर सही है, तो फिर इंट्रेस्ट रेट कम हो सकता है।

iPhone को कहां से खरीद सकते हैं?

iPhone सीरीज को आप ऐप्पल की वेबसाइट के अलावा, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं।

iphone 16 के लिए emi को कैसे कैलकुलेट करें?

ऐप्पल की वेबसाइट पर ईएमआई को कैलकुलेट करने की सुविधा मौजूद है। इसके लिए https://www.apple.com/in/shop/ways-to-buy पर विजिट कर सकते हैं।

The post iphone 16 सीरीज EMI पर कैसे खरीदें, जानें EMI और बैंक छूट की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-series-emi-per-kaise-le/feed/ 0
लॉन्च हुए बाहुबली फोन iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max, प्राइस और फीचर्स यहां जान लें https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-16-pro-max-launched-in-india-price-sale-specification-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-16-pro-max-launched-in-india-price-sale-specification-detail/#respond Mon, 09 Sep 2024 18:47:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=152694 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इस साल के सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज Apple iPhone 16 को पेश कर दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने कुल चार मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें Apple iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, हम आपको इस आर्टिकल में आज सीरीज के दो बड़े […]

The post लॉन्च हुए बाहुबली फोन iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max, प्राइस और फीचर्स यहां जान लें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max कंपनी के सबसे पावरफुल फोन हैं।
  • इस बार भी आईफोन्स में USB Type-C पोर्ट के साथ आए हैं।
  • iPhone 16 प्रो को कंपनी ने नए A18 Pro चिप के साथ पेश किया है।

इस साल के सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज Apple iPhone 16 को पेश कर दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने कुल चार मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें Apple iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, हम आपको इस आर्टिकल में आज सीरीज के दो बड़े मॉडल्स आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की जानकारी देंगे। उससे पहले आपको बता दें कि यह हैंडसेट्स Apple 3nm A18 प्रो चिपसेट और Grade 5 टाइटेनियम बिल्ड से बने हैं। आइए आगे आपको कंपनी के दोनों धमाकेदार फ्लैगशिप फोन की कीमत, सेल डेट और फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। यहां क्लिक कर जानें iPhone 16 और iPhone 16 Plus के बारे में सबकुछ।

इस साल के प्रो मॉडल के साथ, Apple ने एक नया ‘कैप्चर’ बटन जोड़ा गया जो DSLR के शटर बटन की तरह काम करता है। iPhone 16 Pro और Pro Max भी बड़े डिस्प्ले लेकिन पतले बेजल के साथ आते हैं। वहीं, प्रो मॉडल के लिए एक नया ‘डेजर्ट टाइटेनियम’ गोल्ड कलर भी आया है।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max प्राइस

  • आईफोन 16 प्रो की कीमत (128 जीबी स्टोरेज मॉडल की) 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत (256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए) 1,44,900 रुपये से शुरू होती है।
  • आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शुक्रवार से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
मैमोरी iPhone 16 Pro प्राइस iPhone 16 Pro Max प्राइस
128GB Rs 1,19,900 NA
256GB Rs 1,29,900 Rs 1,44,900
512GB Rs 1,49,900 Rs 1,64,900
1TB Rs 1,69,900 Rs 1,84,900

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का डिजाइन व कलर ऑप्शन

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का डिजाइन पिछले साल के मॉडल जैसा ही है, लेकिन ये लंबे और चौड़े हैं। ऐसा प्रो मॉडल में बड़े डिस्प्ले की वजह से है। iPhone 16 Pro का डिस्प्ले 6.1-इंच से बढ़कर 6.3-इंच हो गया है, जबकि Pro Max का डिस्प्ले 6.7-इंच से बढ़कर 6.9-इंच हो गया है। हालांकि, दोनों फोन के बेजल पतले हैं और इनका वजन भी एक जैसा है।

iPhone 15 Pro सीरीज की तरह, नई पीढ़ी में भी एक्शन बटन है जो बाईं ओर म्यूट स्विच की जगह ली है। वहीं, दाईं ओर एक नया कैप्चर बटन भी है, जो साइड पैनल के साथ मिल जाता है। Apple ने iPhone 16 Pro सीरीज के लिए एक नया गोल्ड ‘डेजर्ट टाइटेनियम’ कलर भी आया है। यह पिछले साल के ब्लू टाइटेनियम की जगह लेता है। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को Desert Titanium, White Titanium, Black Titanium, व Natural Titanium कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Apple इंटेलिजेंस

इस बार नए एप्पल की खासियत है कि इनमें Apple इंटेलिजेंस है। यानी आपको iOS 18 में AI फीचर मिलेंगे। दरअसल, आपको सभी फीचर एक जगह हैं जिसे “Apple इंटेलिजेंस” के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा क्यूपर्टिनो की दिग्गज कंपनी का ऑन-डिवाइस और सर्वर-प्रोसेसिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करेगा। वहीं, Apple इंटेलिजेंस यूजर्स को संकेतों के आधार पर फास्ट टेक्स्ट लिख पाएगा। इतना ही नहीं इसमें इमेज जनरेशन, स्मार्ट रिप्लाई, नया सिरी और प्रायोरिटी नोटिफिकेशन का ऑप्शन होगा।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स iPhone 16 Pro iPhone 16 Pro Max
स्क्रीन साइज 6.3-inch OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले 6.9-inch LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले
बैक कैमरा 48MP प्राइमरी, 12MP टेलीफोटो लेंस व 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा 48MP प्राइमरी, 12MP टेलीफोटो लेंस व 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
फ्रंट कैमरा 12MP कैमरा 12MP कैमरा
प्रोसेसर एप्पल A18 Pro एप्पल A18 Pro
ओएस Apple Intelligence के साथ iOS 18 Apple Intelligence के साथ iOS 18

 

  1. डिस्प्ले: iPhone 16 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। वहीं, बड़े iPhone 16 Pro Max मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। 
  2. प्रोसेसर: दोनों प्रो मॉडल में नए A18 प्रो बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह एप्पल आईफोन 16 और 16 प्लास में दी गई A18 से ज्यादा फास्ट है। इसमें दूसरी पीढ़ी का 3nm डिजाइन इस्तेमाल किया गया है और इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन है जो A17 Pro से फास्ट और कुशल है। वहीं, यह A17 Pro की तुलना में 20 प्रतिशत कम बिजली का उपयोग करेगा इसके अलावा 6 कोर वाले इस नए चिपसेट का सीपीयू स्ट्रक्चर 2x 3.89 GHz 4x 2.2 GHz है।
  3. कैमरा: iPhone 16 Pro सीरीज में F/1.78 अपर्चर के साथ 48MP प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, 12MP 5x टेलीफोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए, आपको दोनों प्रो मॉडल पर 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 120p में 4K शूट कर सकते हैं, जिससे हाई रिजोल्यूशन वाली स्लो स्पीड की फुटेज प्राप्त करना संभव हो सकेगा।आपको प्रो सीरीज पर नया कैमरा कंट्रोल भी मिलेगा।
  4. बैटरी लाइफ:  कंपनी के अनुसार iPhone 16 प्रो सीरीज में अब तक की सबसे अच्छी बैटरी लाइफ दिए जाने का वादा किया गया है। दोनों फोंस को एप्पल ने यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस कर बाजार में उतारा है। दोनों में ही MagSafe और Qi wireless charging टेक्नोलॉजी से लैस हैं। डिवाइस 30W या उससे अधिक के एडॉप्टर के साथ 25W तक की मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा इनमें 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक समय मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी आईफोन्स की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं देती है।
  5. सॉफ्टवेयर: प्रो सीरीज के फोन्स Apple Intelligence बेस्ड iOS 18 पर कार्य करते हैं। iOS 18 के अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें, Homescreen personalisation, Revamped Control Centre, Additions to Messages app, Call recording, Passwords app और Game Mode है। वहीं, कंपनी के अनुसार इस साल के आखिर में Apple Intelligence का फ्री अपग्रेड मिलेगा।
  6. अन्य विशेषताएं: IP68 रेटिंग, USB टाइप-सी पोर्ट, मैगसेफ चार्जिंग और NFC सपोर्ट है।

The post लॉन्च हुए बाहुबली फोन iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max, प्राइस और फीचर्स यहां जान लें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-16-pro-max-launched-in-india-price-sale-specification-detail/feed/ 0