iPhone 17 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 Jan 2026 12:16:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone Air और iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट! Amazon Great Republic Day Sale में ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-15-iphone-air-iphone-17-pro-max-buy-with-discount-in-amazon-great-republic-day-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-15-iphone-air-iphone-17-pro-max-buy-with-discount-in-amazon-great-republic-day-sale-2026/#respond Tue, 13 Jan 2026 12:16:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188513 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन बेहद ही शानदार मौका लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की जा रही है जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित iPhone Air और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक […]

The post iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone Air और iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट! Amazon Great Republic Day Sale में ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन बेहद ही शानदार मौका लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की जा रही है जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित iPhone Air और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आईफोन 15 सिर्फ 50,249 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईफोन पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

आईफोन 15 को अमेजन पर 59,900 रुपये के सेलिंग प्राइस पर लिस्ट किया गया है। वहीं डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ इसे सिर्फ 50,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब लॉन्च प्राइस से तकरीबन 30 हजार रुपये सस्ते रेट में परचेज के लिए उपलब्ध हो रहा है।

सेलिंग प्राइस: 59,900 रुपये
डील प्राइस: 50,249 रुपये (बैंक छूट के साथ)

आईफोन एयर की बात करें तो यह एप्पल का सबसे पतला मोबाइल है। यह फोन 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 256GB स्टोरेज दी गई है। इस आईफोन को अमेजन पर 99,000 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है और अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इसे ऑफर्स इत्यादि के साथ 91,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

सेलिंग प्राइस: 99,000 रुपये
डील प्राइस: 91,249 रुपये (बैंक छूट के साथ)

आईफोन 17 प्रो सीरीज की बात करें तो Amazon Great Republic Day Sale में आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। 256GB iPhone 17 Pro पर 9,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह मोबाइल 1,34,900 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है जिसे 1,25,400 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है।

सेलिंग प्राइस: 1,34,900 रुपये
डील प्राइस: 1,25,400 रुपये (बैंक छूट के साथ)

iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इसका 256GB मेमोरी वाला मॉडल 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इसे 1,40,400 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी इस आईफोन पर 9,500 का डिस्काउंट मिलेगा। यह इफेक्टिव प्राइस बैंक ऑफर्स को मिलाकर प्राप्त होगा। बताते चलें कि आईफोन पर डिस्काउंट पाने के लिए SBI cards का इस्तेमाल करना होगा। क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर इस छूट को पाया जा सकता है।

सेलिंग प्राइस: 1,49,900 रुपये
डील प्राइस: 1,40,400 रुपये (बैंक छूट के साथ)

अगर आप आईफोन 15 लेना चाहते हैं तो इसे खरीदना कोई घाटे का सौदा नहीं है। यह मोबाइल पावरफुल A16 Bionic चिप पर काम करता है तो इसे अभी भी फ्लैगशिप सेगमेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोंस में से एक बनाता है। वहीं इस मोबाइल को लेटेस्ट iOS 26 की अपडेट भी दी गई है जो इसे चलाने पर लेटेस्ट आईफोन 17 जैसी फील दे सकती है। iPhone 15 का कैमरा कमाल है और इसमें 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है। 50 हजार की रेंज में आईफोन 15 को परचेज किया जा सकता है।

iPhone Air एप्पल का सबसे पतला फोन है। इसकी ​थिकनेस सिर्फ 5.6एमएम है और वजन केवल 165 ग्राम है। इसमें 6.5-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है। यह आईफोन 16-कोर न्यूरल इंजन तकनीक से लैस A19 Pro 6-कोर चिप पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP वाइड एंगल कैमरा और फ्रंट पर 18MP सेंसर दिया गया है। इस पतले कॉम्पैक्ट आईफोन में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की बात करें तो ये दोनों मोबाइल एप्पल के सबसे अधिक ताकतवर A19 Pro चिपसेट पर काम करते हैं। आईफोन 17 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9-इंच स्क्रीन लगाई गई है। यह OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion तकनीक प्राप्त होती है।

फोटोग्राफी के लिए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा लगाया गया है। इसमें 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto लेंस मौजूद है। वहीं इन दोनों आईफोंस के फ्रंट पैनल पर 18MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। ये दोनों फोन MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

The post iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone Air और iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट! Amazon Great Republic Day Sale में ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-15-iphone-air-iphone-17-pro-max-buy-with-discount-in-amazon-great-republic-day-sale-2026/feed/ 0
iPhone 17 series की सेल हुई शुरू! Apple स्टोर्स के बाहर लगी भीड़, जानें किस आईफोन पर कितना डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/buy-iphone-17-with-discount-offer-iphone-air-iphone-pro-max-sale-starts-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-iphone-17-with-discount-offer-iphone-air-iphone-pro-max-sale-starts-in-india/#respond Fri, 19 Sep 2025 07:44:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182702 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 17 की सेल शुरू हो गई है और इसी के साथ रात से ही Apple स्टोर्स के बाहर ये नए मोबाइल खरीदने का शौक रखने वालो भीड़ जुट गई है। देश के बड़े शहरों से फोटो और वीडियो सामने आ रही है कि नई आईफोन 17 सीरीज की दिवानगी किसी तरह से लोगों के […]

The post iPhone 17 series की सेल हुई शुरू! Apple स्टोर्स के बाहर लगी भीड़, जानें किस आईफोन पर कितना डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iPhone 17 की सेल शुरू हो गई है और इसी के साथ रात से ही Apple स्टोर्स के बाहर ये नए मोबाइल खरीदने का शौक रखने वालो भीड़ जुट गई है। देश के बड़े शहरों से फोटो और वीडियो सामने आ रही है कि नई आईफोन 17 सीरीज की दिवानगी किसी तरह से लोगों के सिर पर चढ़ी है। BKC Apple Store बाहर तो आईफोन 17 खरीदने वालों में हाथापाई तक हो गई है। अगर आप भी नई iPhone 17 series का मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो किस मॉडल पर कितनी छूट मिलेगी और नए आईफोन का रेट क्या है, इसकी पूरी जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 17 सीरीज पर ऑफर

नया आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो खरीदने वाले लोगों को कंपनी की ओर से 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जा रहा है। यह छूट Axis और ICICI बैंक के ग्राहकों को मिलेगी जिसका फायदा एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड दोनों से उठाया जा सकेगा। इसके साथ ही American Express यूजर्स भी आईफोन 17 पर 5 हजार का डिस्काउंट पा सकेंगे।

इस छूट के अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर कंपनी 3590 रुपये से लेकर 64,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह फोन की कंडीशन और वैल्यू पर निर्भर करेगा कि आपको एक्सचेंज ऑफर में कितना बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा नए आईफोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

बतात चलें कि नए आईफोन खरीदने पर कंपनी की ओर से 3 महीने का Apple Music, 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ्त दिया जाएगा।

डिस्काउंट के बाद iPhone 17 सीरीज का प्राइस

आईफोन 17 का रेट

iPhone 17 लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
256GB ₹82,900 ₹5,000 ₹77,900
512GB ₹1,02,900 ₹5,000 ₹97,900

आईफोन एयर का रेट

iPhone Air लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
256GB ₹1,19,900 ₹5,000 ₹1,14,900
512GB ₹1,39,900 ₹5,000 ₹1,34,900
1TB ₹1,59,900 ₹5,000 ₹1,54,900

आईफोन 17 प्रो का रेट

iPhone 17 Pro लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
256GB ₹1,34,900 ₹5,000 ₹1,29,900
512GB ₹1,54,900 ₹5,000 ₹1,49,900
1TB ₹1,74,900 ₹5,000 ₹1,69,900

 

आईफोन 17 प्रो मैक्स का रेट

iPhone 17 Pro Max लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
256GB ₹1,49,900 ₹5,000 ₹1,44,900
512GB ₹1,69,900 ₹5,000 ₹1,64,900
1TB ₹1,89,900 ₹5,000 ₹1,84,900
2TB ₹2,29,900 ₹5,000 ₹2,24,900

iPhone 17 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 17 में 6.3-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है। जिसमें ProMotion तकनीक और 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह A19 6-कोर चिप, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड एंगल और 48MP 120° Ultra Wide कैमरा शामिल किया गया है। फ्रंट कैमरा 18MP से लैस है। यह IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट तकनीक वाला है। इसमें MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फुल डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।

iPhone Air फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन एयर एप्पल का सबसे हल्का और पतला मोबाइल है। इस मोबाइल 6.5-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। यह A19 Pro 6-कोर चिप और 16-कोर न्यूरल इंजन तकनीक से लैस है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड एंगल और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसमें भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह भी IP68 वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। पूरी जानकारी यहां ​पढ़ें

iPhone 17 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.3-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले फीचर दिया जा रहा है। यह भी ProMotion तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है। इसमें A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto लेंस लगा हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है। यह भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। विस्तृत डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

iPhone 17 Pro Max फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

यह एप्पल का सबसे महंगा और पावरफुल मोबाइल फोन है। इस डिवाइस में 6.9-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है, यह भी Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले सपोर्ट देता है। इसमें A19 Pro प्रोसेसर 6-कोर GPU के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto कैमरा लगाया गया है। इसमें 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम और 40x डिजिटल ज़ूम की सुविधा दी गई है। वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है। यह भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन से जुड़ी सभी ​जानकारियां यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

The post iPhone 17 series की सेल हुई शुरू! Apple स्टोर्स के बाहर लगी भीड़, जानें किस आईफोन पर कितना डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-iphone-17-with-discount-offer-iphone-air-iphone-pro-max-sale-starts-in-india/feed/ 0
iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और iPhone Air: कीमत, स्टोरेज वैरियंट और उपलब्धता की पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-17-pro-17-pro-max-air-price-storage-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-17-pro-17-pro-max-air-price-storage-availability/#respond Wed, 10 Sep 2025 06:39:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182079 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने अपने वार्षिक इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air जैसे चार नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। इन मोबाइल्स में नया A19 और A19 Pro प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप, Dynamic Island, Always-On डिस्प्ले और ProMotion टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है। ब्रांड ने डिजाइन, परफॉरमेंस और […]

The post iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और iPhone Air: कीमत, स्टोरेज वैरियंट और उपलब्धता की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने अपने वार्षिक इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air जैसे चार नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। इन मोबाइल्स में नया A19 और A19 Pro प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप, Dynamic Island, Always-On डिस्प्ले और ProMotion टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है। ब्रांड ने डिजाइन, परफॉरमेंस और बैटरी के मामले में भी अपग्रेड दिए हैं। इन डिवाइसों को iOS 26 के साथ लाया गया है। आप इवेंट की फुल डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं, हम इस पोस्ट में चारों मोबाइल की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

iPhone 17 ब्लैक, वाइट, मिस्ट ब्लू, सेज और लैवेंडर रंगों में 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके 256GB मॉडल की कीमत 82,900 रुपये और 512GB की 1,02,900 रुपये है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू रंगों में 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत इस प्रकार है:

  • iPhone 17 Pro 256GB वैरियंट- 1,34,900 रुपये
  • iPhone 17 Pro 512GB वैरियंट – 1,54,900
  • iPhone 17 Pro 1TB वैरियंट- 1,74,900 रुपये
  • iPhone 17 Pro Max 256GB वैरियंट- 1,49,900 रुपये
  • iPhone 17 Pro Max 512GB वैरियंट- 1,69,900 रुपये
  • iPhone 17 Pro Max 1TB वैरियंट- 1,89,900 रुपये
  • iPhone 17 Pro Max 2TB वैरियंट- 2,29,900 रुपये

iPhone Air स्पेस ब्लैक, क्लाउड वाइट, लाइट गोल्ड, स्काई ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB की 1,39,900 रुपये और बड़े मॉडल 1TB की कीमत 1,59,900 रुपये है।

इन एप्पल डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2025 से शुरू होगा। यह सेल के लिए 19 सितंबर से उपलब्ध होंगे। iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air मोबाइल्स Apple की वेबसाइट, Apple Store ऐप और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

iPhone 17 फीचर्स : इसमें 6.3-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है। जिसमें ProMotion तकनीक और 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह A19 6-कोर चिप, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड एंगल और 48MP 120° Ultra Wide कैमरा शामिल किया गया है। फ्रंट कैमरा 18MP से लैस है। यह IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट तकनीक वाला है। इसमें MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

iPhone 17 Pro फीचर्स : इसमें 6.3-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले फीचर दिया जा रहा है। यह भी ProMotion तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है। इसमें A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto लेंस लगा हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है। यह भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

iPhone 17 Pro Max फीचर्स : एप्पल के इस डिवाइस में 6.9-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है, यह भी Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले सपोर्ट देता है। इसमें A19 Pro प्रोसेसर 6-कोर GPU के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto कैमरा लगाया गया है। इसमें 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम और 40x डिजिटल ज़ूम की सुविधा दी गई है। वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है। यह भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

iPhone Air फीचर्स : एप्पल के अब तक के सबसे पतले मॉडल में 6.5-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। यह A19 Pro 6-कोर चिप और 16-कोर न्यूरल इंजन तकनीक से लैस है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड एंगल और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसमें भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह भी IP68 वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है।

अन्य देशों में कितनी है iPhone 17 सीरीज और iPhone Air की कीमत

देश iPhone 17 iPhone 17 Pro  iPhone 17 Pro Max iPhone Air
India 82,900 रुपये 134,900 रुपये 149,900 रुपये 119,900 रुपये
US $799 $1,099 $1,199 $999
UK GBP 949 GBP 1,099 GBP 1,199 GBP 999
Japan JPY 129,800 JPY 179,800 JPY 194,800 JPY 159,800
UAE AED 3,099 AED 4,299 AED 4,699 AED 3,499
Germany EUR 949 EUR 1,299 EUR 1,449 EUR 1,199

ऊपर बताए गए प्राइस को देखें तो iPhone 17 सीरीज और iPhone Air की कीमत अन्य देशों में अलग है। उदाहरण के तौर पर iPhone 17 जापान में लगभग 78,000 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 71,000 रुपये है। वहीं, UAE में iPhone 17 की कीमत करीब 75,000 रुपये रखी गई है। जर्मनी में यह फोन लगभग 98,000 रुपये में मिलेगा और यूके में इसकी कीमत लगभग 1,14,000 रुपये तक है। इस हिसाब से देखा जाए तो अमेरिका में iPhone 17 सबसे सस्ता लग सकता है।

iPhone 17 सीरीज और Air का मुकाबला Samsung Galaxy S25 सीरीज और Google Pixel 10 Pro सीरीज से हो सकता है। इनमें से iPhone 17 Pro Max अपनी कैमरा क्षमता, Dynamic Island और 2TB तक स्टोरेज विकल्प के साथ हाई-एंड यूजर्स को टारगेट कर सकता है। iPhone Air पतला डिवाइस पसंद करने वालों को लुभा सकता है।

यदि आप कैमरा और तगड़े परफॉरमेंस के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं तो iPhone 17 सीरीज आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यदि आप इन मोबाइल्स को लेना चाहे तो आने वाले शक्रवार से प्री-बुक कर सकते हैं। वहीं, ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

The post iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और iPhone Air: कीमत, स्टोरेज वैरियंट और उपलब्धता की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-17-pro-17-pro-max-air-price-storage-availability/feed/ 0
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: A19 Pro चिपसेट, 48MP वाले ट्रिपल रियर कैमरे से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-pro-iphone-17-pro-max-with-a19-pro-chipset-48mp-triple-rear-camera-ios-26-launched-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-pro-iphone-17-pro-max-with-a19-pro-chipset-48mp-triple-rear-camera-ios-26-launched-price-specs/#respond Tue, 09 Sep 2025 18:21:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182040 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने आज यानी 9 सितंबर, 2025 को अपने अपने मेगा Awe Dropping इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार […]

The post iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: A19 Pro चिपसेट, 48MP वाले ट्रिपल रियर कैमरे से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने आज यानी 9 सितंबर, 2025 को अपने अपने मेगा Awe Dropping इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। Apple ने इस सीरीज में पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने iOS 26 में कई नए AI-बेस्ड फीचर्स और स्मार्ट सॉफ्टवेयर की सुविधाएं दी हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी स्मूद और इंटेलिजेंट बन गया है। आइए जानते हैं iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के फीचर और स्पेसिफिकेशंस डिटेल मेंः

iPhone 17 Pro and Pro Max

iPhone 17 Pro और Pro Max को आकर्षक डिजाइन और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ब्रश्ड एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन है, जो 7000-सीरीज के एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम से बना है। यह डिजाइन हल्का, मजबूत और हीट को बेहतर तरीके से मैनेज करने वाला है। फोन में वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। यह सिस्टम A19 Pro चिप की हीट को तेजी से बाहर निकालता है, जिससे फोन लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस देता है। नया डिजाइन बैटरी के लिए ज्यादा जगह देता है और A19 Pro चिप की दक्षता के साथ-साथ iOS 26 की एडवांस पावर मैनेजमेंट तकनीक की वजह से iPhone 17 Pro Max में अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। दोनों मॉडल 40W USB-C डायनामिक पावर एडाप्टर के साथ 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकते हैं। फोन की एंटीना सिस्टम को बॉडी के चारों ओर इंटीग्रेट किया गया है, जो अब तक का सबसे बेहतर वायरलेस कनेक्शन प्रदान करता है।

iPhone 17 Pro and Pro Max

डिस्प्ले की बात करें, तो iPhone 17 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। ये डिस्प्ले Ceramic Shield 2 से प्रोटेक्टेड हैं, जो किसी भी स्मार्टफोन ग्लास से ज्यादा मजबूत है। डिस्प्ले में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 120Hz ProMotion तकनीक स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाती है, जबकि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 2 गुना बेहतर आउटडोर कॉन्ट्रास्ट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती हैं। पहली बार फोन के पिछले हिस्से को भी Ceramic Shield से प्रोटेक्ट किया गया है, जो इसे और टिकाऊ बनाता है।

A19 Pro एप्पल की अब तक की सबसे एडवांस iPhone चिप है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस देती है, जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और बड़े AI मॉडल्स को सपोर्ट करने के लिए आदर्श है। इसमें 6-कोर CPU (स्मार्टफोन में सबसे तेज), 6-कोर GPU (न्यूरल एक्सेलेरेटर्स के साथ) और 16-कोर न्यूरल इंजन है। यह चिप AAA गेम्स जैसे कि Arknights: Endfield को हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग और हाई फ्रेम रेट्स के साथ चलाने में सक्षम है। नई N1 वायरलेस चिप Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करती है, जो Personal Hotspot और AirDrop जैसे फीचर्स की परफॉर्मेंस को बढ़ाती है।

iPhone 17 Pro and Pro Max

अब कैमरा फीचर की बात करें, तो iPhone 17 Pro और Pro Max में तीन 48MP फ्यूजन कैमरे (मेन, अल्ट्रा वाइड, टेलीफोटो) हैं। नया 48MP टेलीफोटो कैमरा पिछले मॉडल से 56 प्रतिशत बड़ा सेंसर लाता है, जो ब्राइट और डार्क लाइट में ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है। यह 8x ऑप्टिकल जूम (200mm) और 40x डिजिटल जूम देता है, जो iPhone में अब तक का सबसे लंबा जूम है। 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा वाइड फील्ड ऑफ व्यू और हाई रिजॉल्यूशन देता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल्स बेहतर होती हैं। डुअल कैप्चर फीचर से आप सामने और पीछे के कैमरे से एक साथ 4K HDR में रिकॉर्ड कर सकते हैं।

प्रो यूजर्स के लिए ProRes RAW, Apple Log 2 और genlock जैसे फीचर्स हैं, जो वीडियो प्रोडक्शन को आसान बनाते हैं। नया फोटोनिक इंजन मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके तस्वीरों में डिटेल्स बढ़ाता है, नॉइज कम करता है और कलर को ज्यादा सटीक बनाता है। iOS 26 में नया ब्राइट स्टाइल फोटो में स्किन टोन्स को चमकदार बनाता है। इसके अलावा, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision HDR सपोर्ट इसे प्रोफेशनल वीडियो मेकर्स के लिए शानदार बनाता है।

iPhone 17 Pro and Pro Max

iOS 26 iPhone के अनुभव को और बेहतर बनाता है। इसका लिक्विड ग्लास डिजाइन ऐप्स और सिस्टम को ज्यादा आकर्षक बनाता है। iOS 26 में CarPlay, Apple Music, Maps, Wallet और Apple Games (गेम्स के लिए नया ऐप) जैसे फीचर्स में भी सुधार किए गए हैं। ये अपडेट्स रोजमर्रा के कामों को और आसान और मजेदार बनाते हैं।

कीमत की बात करें, तो iPhone 17 Pro के शुरुआती बेस वैरियंट 256GB से शुरू होगा। इसके अलावा, यह 512GB और 1TB वैरियंट्स में भी उपलब्ध रहेगा। वहीं iPhone 17 Pro Max 256GB, 512GB, 1TB और पहली बार 2TB स्टोरेज कैपेसिटी में उपलब्ध होगा। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 है, वहीं iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,49,900 है। ये फोन कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर, 2025 से शुरू होंगे और बिक्री 19 सितंबर, 2025 से होगी।

वहीं अगर iPhone 17 Pro और Pro Max के पिछले वर्जन की बात करें, तो iPhone 16 Pro में 6.3-इंच का FHD+ सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple A18 Pro प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसके बेस वैरियंट में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज की सुविधा है। अगर कैमरा की बात करें, तो इसमें 48MP + 48MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटोज और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए शानदार है। वहीं फ्रंट कैमरा 12MP का है। इसमें कंपनी ने 3582mAh की बैटरी दी है, जो पूरे दिन इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है।

वहीं iPhone 16 Pro Max को देखें, तो इसमें कंपनी ने 6.9-इंच का बड़ा FHD+ सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। चाहे आप गेम खेल रहे हों या हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो देख रहे हों, यह अभी भी शानदार है। डिवाइस के बेस वैरियंट में आपको 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 48MP + 48MP + 12MP के ट्रिपल लेंस हैं, जो फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए शानदार है। वहीं फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी है। बैटरी क्षमता 4685mAh है, जो लंबा बैकअप देती है।

iPhone 17 Pro और Pro Max के नए डिजाइन, A19 Pro चिप, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और बड़ी बैटरी के साथ अब तक के सबसे एडवांस iPhone हैं। हालांकि iPhone 16 Pro और Pro Max आज भी मजबूत विकल्प हैं, खासकर उनके लिए जो थोड़ा सस्ता और भरोसेमंद फ्लैगशिप चाहते हैं। यदि आप लेटस्ट फीचर्स, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और सबसे बड़ी बैटरी चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max आपके लिए है। वहीं अगर आप एंड्रॉयड में अल्टरनेटिव की तलाश कर रहे हैं, तो फिर सैमसंग एस 25, सैमसंग एस 25 अल्ट्रा, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL जैसे फोन भी ऑप्शन हो सकते हैं।

The post iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: A19 Pro चिपसेट, 48MP वाले ट्रिपल रियर कैमरे से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-pro-iphone-17-pro-max-with-a19-pro-chipset-48mp-triple-rear-camera-ios-26-launched-price-specs/feed/ 0
iPhone 17 series के साथ ही इस सप्ताह ये मोबाइल फोन होंगे इंडिया में लॉन्च, देखें नाम और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-launch-this-week-in-india-iphone-17-air-iphone-17-pro-max-oppo-f31-pro-plus/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-launch-this-week-in-india-iphone-17-air-iphone-17-pro-max-oppo-f31-pro-plus/#respond Sun, 07 Sep 2025 05:17:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181808 इस सप्ताह OPPO F31 series भी पेश होने जा रही है।

The post iPhone 17 series के साथ ही इस सप्ताह ये मोबाइल फोन होंगे इंडिया में लॉन्च, देखें नाम और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वो दिन आखिर पास आ ही गया है जिसका इंतजार पूरी टेक इंडस्ट्री को था। पूरे मोबाइल बाजार के लिए यह हफ्ता यादगार साबित होगा क्योंकि इस सप्ताह नए iPhone होने जा रहे हैं। एप्पल आईफोन 17 सीरीज में चार मॉडल लाने की खबर है जिनमें iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है। नए आईफोंस के साथ ही इस सप्ताह OPPO F31 series भी पेश होने जा रही है। वहीं भारत से बाहर भी कई नए स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेंगे। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 17

लॉन्च डेट – 9 सितंबर

नई एप्पल आईफोन 17 सीरीज़ इस महीने सितंबर में लॉन्च होगी। सीरीज के बेस मॉडल iPhone 17 में इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super Retina XDR OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। यह मोबाइल एडवांस Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है और फ्रंट पर 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। चर्चा है कि इस बार नए आईफोन में लगी Dynamic Island का साइज भी पहले से छोटा कर दिया जाएगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन आईफोन 17 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।

iPhone 17 Air

लॉन्च डेट – 9 सितंबर

साल का मोस्ट अवेटेड मोबाइल है आईफोन 17 एयर। पहली बार एप्पल ‘एयर’ मॉडल लेकर आ रही है और इसकी थिकनेस सिर्फ 5.5mm से 6mm तक बताई जा रही है। iPhone 17 Air में 6.6-इंच की OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। इस मोबाइल को A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP और फ्रंट पर 24MP कैमरा दिया जा सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें मोबाइल सिम नहीं लगेगी, सिर्फ eSIM चलेगी। वहीं आईफोन 17 एयर में MagSafe और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max

लॉन्च डेट – 9 सितंबर

नई आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स की बात करें तो इन्हें प्रीमियम Apple A19 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। आईफोन 17 प्रो का स्क्रीन साइज 6.3-इंच और प्रो मैक्स का 6.9-इंच बताया जा रहा है। ये ProMotion 120Hz डिस्प्ले हो सकती है। वहीं फोटोग्राफी के ​इनमें डिफरेंट स्टाइल का आयताकार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8x ज़ूम और 48एमपी टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये 24MP Selfie कैमरा वाले iPhone हो सकते हैं। वहीं आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में vc कूलिंग सिस्टम और reverse wireless चार्जिंंग टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि iPhone 17 Pro Max 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है।

OPPO A6 Pro 5G

लॉन्च डेट – 9 सितंबर (चीन)

जिस दिन आईफोन 17 सीरीज अनाउंस होगी, उसी दिन ओपो भी चीन में नया ए6 प्रो स्मार्टफोन लेकर आएगी। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा और इसमें 12GB RAM भी मिलेगी। इसे फ्लैट स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसे 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

OPPO A6i 5G

लॉन्च डेट – 12 सितंबर (चीन)

खबर है कि ओपो ए6 प्रो के बाद कंपनी इस सप्ताह 12 सितंबर को ए6आई 5जी फोन भी चाइना में पेश करेगी। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8GB RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 5,860mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह 5जी फोन 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च होगा।

OPPO F31 5G

लॉन्च डेट – 12 सितंबर

ओपो एफ31 सीरीज़ इसी सप्ताह भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। हालांकि अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आई है लेकिन तारीख 12 हो सकती है। लीक के अनुसार बेस मॉडल OPPO F31 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। यह ओपो का 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है और इसमें IP69 रेटिंग व 360° Armour Body दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7,000एमएएच बैटरी दिए जाने की चर्चा है।

OPPO F31 Pro और F31 Pro+

लॉन्च डेट – 12 सितंबर

पिछली बार कंपनी ने एफ29 और एफ29 प्रो को लॉन्च किया था। इस बार ‘प्रो+’ मॉडल भी आ रहा है। एफ31 प्रो और एफ31 प्रो+ दोनों ही 7,000mAh battery सपोर्ट करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। सीरीज के सबसे बड़े मॉडल ओपो एफ31 प्रो प्लस को Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। पुख्ता तो नहीं है लेकिन ओपो एफ31 प्रो को 28 से 30 हजार रुपये और ओपो एफ31 प्रो+ को 35 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इन दोनों मॉडल्स में 50एमपी डुअल रियर कैमरा और 32एमपी सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

The post iPhone 17 series के साथ ही इस सप्ताह ये मोबाइल फोन होंगे इंडिया में लॉन्च, देखें नाम और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-launch-this-week-in-india-iphone-17-air-iphone-17-pro-max-oppo-f31-pro-plus/feed/ 0
9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 17 series, इस बार डिजाइन होगा अलग और फीचर्स शानदार https://www.91mobiles.com/hindi/9-september-iphone-17-series-launch-date-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/9-september-iphone-17-series-launch-date-in-india-confirmed/#respond Wed, 27 Aug 2025 02:58:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181122 iPhone 17 series 9 सितंबर को लॉन्च होगी

The post 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 17 series, इस बार डिजाइन होगा अलग और फीचर्स शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple उन टेक कंपनियों में से एक है जो साल में सिर्फ एक बार अपने फोन लॉन्च करती है और फिर पूरे साल उनकी चर्चाऐं होती रहती है। अब फिर से वो समय आ गया है जब नए आईफोन मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं। अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि iPhone 17 series 9 सितंबर को लॉन्च होगी। नए आईफोन पहले से अलग और एडवांस होंगे जिनकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डिटेल्स की बात करें तो एप्पल आने वाली 9 सितंबर को नए आईफोंस पर से पर्दा उठाएगी। इस दिन अमेरिका में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से iPhone 17 series पेश होगी। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार रात के 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस Apple Event को कंपनी वेबसाइट सहित Apple TV app पर लाइव देखा जा सकेगा।

एप्पल ने अभी आईफोन 17 सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल्स का नाम तो नहीं बताया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो कंपनी इस बार 4 मॉडल्स लेकर आने वाली है जिनमें नाम हो सकते हैं:

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Air
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max

सीरीज के बेस मॉडल iPhone 17 में इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super Retina XDR OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। यह मोबाइल एडवांस Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस नए एप्पल फोन में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है जिसमें 48MP मेन सेंसर हो सकता है। वहीं फ्रंट पर 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। चर्चा है कि इस बार नए आईफोन में लगी Dynamic Island का साइज भी पहले से छोटा कर दिया जाएगा।

iPhone 17 Air साल का मोस्ट अवेटेड मोबाइल कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगी। यह पहली बार है जब एप्पल ‘एयर’ मॉडल लेकर आ रही है। इस कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.5mm से 6mm तक बताई जा रही है। iPhone 17 Air में 6.6-इंच की OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। इस मोबाइल को A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP और फ्रंट पर 24MP कैमरा दिया जा सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें मोबाइल सिम नहीं लगेगी, सिर्फ eSIM चलेगी। वहीं आईफोन 17 एयर में MagSafe और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

नई आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स की बात करें तो इन्हें प्रीमियम Apple A19 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। iPhone 17 Pro का स्क्रीन साइज 6.3-इंच और iPhone 17 Pro Max का डिस्प्ले 6.9-इंच बताया जा रहा है। ये ProMotion 120Hz डिस्प्ले हो सकती है। वहीं फोटोग्राफी के ​इनमें डिफरेंट स्टाइल का आयताकार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8x ज़ूम और 48एमपी टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये 24MP Selfie कैमरा वाले iPhone हो सकते हैं।

आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में vc कूलिंग सिस्टम और reverse wireless चार्जिंंग टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि आईफोन प्रो मैक्स 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है जो अभी तक किसी भी आईफोन में नहीं दी गई है। गौरतलब है कि Apple अपने मोबाइल्स में दी गई बैटरी एमएएच की जानकारी कम ही देती है ऐसे में देखना होगा कि इस बार कंपनी क्या कदम उठाएगी।

iPhone 17 series की टक्कर सीधे तौर पर मार्केट में मौजूद फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से होती है। इस बार Samsung Galaxy S25 series और Google Pixel 10 series के फोन नए एप्पल आईफोंस के सामने चुनौती बनेंगे। बताते चलें कि आने वाले दिनों में Vivo X300 series भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाली है। कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स के दमपर यह भी आईफोन 17 सीरीज के सामने तगड़ा कंपटीशन बन सकती है। बहरहाल अभी नए आईफोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Apple iPhone 17 Price
Rs. 82,900
Go To Store
See All Prices

The post 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 17 series, इस बार डिजाइन होगा अलग और फीचर्स शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/9-september-iphone-17-series-launch-date-in-india-confirmed/feed/ 0