iphone 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:15:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-x-to-manufacture-in-india-from-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-x-to-manufacture-in-india-from-july/#respond Thu, 11 Apr 2019 12:51:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29628 आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जाएगा।

The post अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर प्रीमियम फोन ब्रांड्स की बात होती है तो एप्पल का नाम टॉप लिस्ट में शुमार होता है। एप्पल अपने प्रोडक्ट की ‘क्लॉस’ के लिए पहचानी जाती है और आईफोन ऐलीट कैटेगरी के फोन माने जाते हैं। एप्पल के आईफोन जितने फेमस होते हैं कीमत के मामले में भी उतने ही महंगे होते हैं। हाल ही में एप्पल ने घोषणा की थी कि अब आईफोन 7 को भारत में बनाया जाएगा। यानि आईफोन एसई, आईफोन 6एस के साथ ही अब आईफोन 7 भी इंडिया में असेंबल होगा। वहीं अब मीडिया रिर्पोट्स के जरिये सामने आया है कि आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जा सकता है।

एप्पल आईफोन एक्स अभी तक जहां बाहर से आयात किए जाते थे वहीं आने वाले दिनों में इस फोन का निर्माण भारत में किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईफोन एक्स सीरीज़ एप्पल के सबसे मंहगे फोन में आती है। लेकिन अब भारत में इन स्मार्टफोंस का निर्माण शुरू होने के बाद देश में आईफोंस की कीमत में भी भारी कमी देखने को मिलेगी। यानि ये शानदार मोबाइल फोन अब इंडियन्स को सस्ते में मिलने वाले है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जुलाई महीने से ही आईफोन एक्स का निर्माण भारत में शुरू हो सकता है।

apple iphone x to manufacture in india from july

प्राप्त जानकारी अनुसार एप्पल सप्लायर फॉक्सकॉन भारत में कपंनी के हाईएंड आईफोंस का निर्माण शुरू करना चाहती है। फिलहाल आईफोन एक्स सीरीज़ के इन फोन को चीन में बनाया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार एप्पल चीन में चल रहे प्लांट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती है और चीन से कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग बेस को शिफ्ट करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन अधिकारी भारत के चेन्नई स्थित प्लांट सें आईफोन एक्स के निर्माण की शुरूआत करेगी। एप्पल भारत में आईफोन एक्स का निर्माण कर उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि​ विश्व के अन्य देशों में भी सप्लाई करना चाह रहा है। यह भी पढ़ें : शाओमी ने शुरू की ‘मी सुपर सेल’, जानें किस स्मार्टफोन पर मिल रही है कितनी छूट

आपको बता दें कि फिलहाल एप्पल विंस्ट्रोन कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में आईफोन एसई, आईफोन 6एस और आईफोन 7 बनाती है। ऐसे में यदि आईफोन एक्स का निर्माण भी देश में शुरू होता है कि यह फॉक्सकॉन के द्वारा ही किया जाएगा। फॉक्सकॉन द्वारा आईफोन एक्स के सभी मॉडल्स का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि एप्पल कंपनी ​तमिलनाडु के ही श्रीपेरुमबुदुर में नए प्लांट की स्थापना कर सकती है और इस प्लांट में सिर्फ एप्पल के मंहगे हाईएंड आईफोन की बनाए जाएंगे।

apple iphone x to manufacture in india from july

फॉक्सकॉन की बात करें तो यही कंपनी भारत में शाओमी के स्मार्टफोन भी बनाती है। रिपोर्ट में सामने आया है कि फॉक्सकॉन भारत में करीब 25 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रही है। इस बड़ी धनराशि से ही प्लांट का​ विस्तार किया जाएगा और आईफोन का प्रोडक्शन भी इसी में शामिल होगा। कहा जा रहा है कि इस निवेश की वजह से 25000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें : रियलमी 3 प्रो की लॉन्च डेट का खुलासा, 22 अप्रैल को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन

वहीं दूसरी ओर एप्पल आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स और आईफोन एक्सआर जैसे हाईएंड आईफोन अभी तक जहां विदेश में बनते थे और इनका भारत में आयात किया जाता था। इसी वजह से रिटेल स्टोर्स तक पहुॅंचते पहुॅंचते इन आईफोंस की कीमते बढ़ जाती थी और मंहगे प्राइस पर ये सेल के लिए उपलब्ध होते थे। लेकिन भारत में निर्माण शुरू होने पर एप्पल के लेटेस्ट आईफोंस की कीमतें इंडिया में बेहद ही कम हो जाएंगी।

The post अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-x-to-manufacture-in-india-from-july/feed/ 0
आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-old-models-price-cut-india-features-specifications-in-hindi/ Fri, 14 Sep 2018 07:01:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22803 सभी आईफोन बड़े प्राइस कट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

The post आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल ने पूरी दुनिया का इंतजार खत्म करते हुए नए आईफोन वैश्विक मंच पर लॉच कर दिए हैं। एप्पल की ओर से आईफोन 10एस, आईफोन 10एस मैक्स और आईफोन 10आर लॉन्च किए गए हैं। पावरफुल प्रोसेसिंग और शानदार फीचर्स वाले इन फोंस को पेश करने के साथ ही कंपनी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा दिया है। एप्पल ने अपने सभी पुराने आईफोंस की कीमतें कम कर दी है। आईफोन 10 के साथ ही आईफोन 8 सीरीज़, आइफोन 7 सीरीज़ और आईफोन 6 सीरीज़ के सभी आईफोन बड़े प्राइस कट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

आईफोन 10

सबसे पहले बात करें आईफोन 10 की तो इस फोन का 256 जीबी वेरिएंट पहले जहां 1,08,930 रुपये की कीमत पर मिलता था वहीं अब इस फोन को 1,06,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह फोन के 64 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 95,390 रुपये से गिर कर 91,900 रुपये आ गई है।

एप्पल आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हिंदी में

आईफोन 8 / 8 प्लस

एप्पल आईफोन 8 प्लस का 256जीबी वेरिएंट अब तक 91,110 रुपये की कीमत पर ​सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब प्राइस कट के साथ इस वेरिएंट को 84,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह आईफोन 8 प्लस का 64जीबी वेरिएंट पहले 77,560 रुपये में बिकता था लेकिन अब इसे 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 8 की बात करें तो इस फोन का 256जीबी वेरिएंट पहले 81,500 रुपये में उपलब्ध था लेकिन नई कीमतों के बाद यह 74,900 रुपये में मिलेगा। वहीं आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट को 67,940 रुपये की जगह अब 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

iphone 8 red

आईफोन 7 / 7 प्लस

एप्पल ने सबसे ज्यादा कटौती अपनी 7 जेनरेशन के आईफोन में ही की है। आईफोन 7 प्लस का 128जीबी वेरिएंट पहले 72,060 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे 59,900 रुपये मेें खरीदा जा सकता है। वहीं 62,840 रुपये में ​मिलने वाला आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट अब 49,900 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
आईफोन 7 के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 61,560 रुपये से घट कर 49,900 रुपये हो गई है तथा 52,370 रुपये में मिलने वाले आईफोन 7 के 32जीबी वेरिएंट को महज़ 39,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

girl-with-phone-indian-17

आईफोन 6एस / 6एस प्लस

128जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस प्लस की कीमत में एप्पल ने सीधे 16,550 रुपये की कटौती की है। यह फोन पहले 61,450 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इस फोन को 44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 32जीबी वेरिएंट की कीमत भी 52,240 रुपये से गिरकर 34,900 रुपये हो गई है। यानि इस फोन की कीमत में भी 17,340 रुपये की भारी कटौती हुई है।
इसी तरह आईफोन 6एस के 128जीबी वेरिएंट को अब 52,100 रुपये की बजाय 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा फोन के 32जीबी वेरिएंट को 42,900 रुपये की जगह सिर्फ 29,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

iphone6

लगे हाथ आपको नए आईफोंस की भारतीय कीमतें भी बता देते हैं..

आईफोन 10एस भारत में 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध होगा और इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 99,900 रुपये, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये होगी।

आईफोन 10एस मैक्स के 64जीबी वेरिएंट को 1,09,900 रुपये, 256जीबी मॉडल को 1,24,900 तथा फोन के 512जीबी वेरिएंट को 1,44,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

एप्पल आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हिंदी में

आईफोन 10आर को 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। इसी तरह 128जीबी वेरिएंट को 81,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 91,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स भारतीय बाजार में 28 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे तथा आईफोन 10आर की सेल 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

The post आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका, अमेज़न इंडिया पर शुरू हुआ ‘एप्पल फेस्ट’, मिल रहा है 10,000 तक का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-india-apple-fest-discount-on-iphone-x-iphone-8-iphone-8-plus-iphone-7-in-hindi/ Wed, 07 Mar 2018 10:31:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17735 यह एप्पल फेस्ट आने वाली 12 मार्च तक चलेगा।

The post आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका, अमेज़न इंडिया पर शुरू हुआ ‘एप्पल फेस्ट’, मिल रहा है 10,000 तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए किसी न किसी शॉ​पिंग फेस्टीवल का आयोजन करती रहती है। देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया एप्पल फैन्स के लिए ऐसा ही एक शॉपिंग फेस्टीवल ‘एप्पल फेस्ट’ लेकर आई है जिसमें एप्पल कंपनी के विभिन्न आईफोन और प्रोडक्ट्स भारी छूट तथा आर्कषक आॅफर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। अमेज़न के एप्पल फेस्ट में आईफोन पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।गूगल मई में पेश कर देगा अपना नया एंडरॉयड ‘पी’, पहले से भी एडवांस होगा यह वर्ज़न

अमेज़न इंडिया द्वारा आयोजित एप्पल फेस्ट 6 मार्च से शुरू हो चुका है और आने वाली 12 मार्च तक चलेगा। 7 दिवसीय इस फेस्ट में एप्पल के विभिन्न आईफोंस के साथ ही मैकबुक, आईपैड व एप्पल वॉच के मॉडल्स भारी छूट व एक्सचेंज आॅफर के साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई पर सेल के लिए उपलब्ध है। अमेज़न की ओर से प्रोडक्ट्स पर दी जा रही छूट के अलावा एसबीआई कार्ड धारकों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत का कैशबैक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

apple-iphone-8-and-8plus

सबसे पहले एप्पल के सबसे नए और महंगे डिवाईस आईफोन 10 की बात करें तो इस फेस्ट में आईफोन 10 (64जीबी) पर सीधे 6,001 रुपये और आईफोन 10 (256जीबी) पर 4,001 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद 89,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 10 को 82,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ शाओमी का 32 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी, 40 इंच वाला मॉडल भी उतारा

इसी तरह एप्पल आईफोन 8 पर 9,001 रुपये की छूट दी जा रही है। इस फेस्ट में आईफोन 8 प्लस (64जीबी) जहां 65,999 रुपये में मिल रहा है वहीं 64,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 8(64जीबी) को 54,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 49,999 रुपये की कीमत वाले आईफोन 7(32जीबी) को 8,000 रुपये की छूट के साथ 41,999 में पाया जा सकता है।

iphone-6

एप्पल फेस्ट में 49,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 6एस प्लस(32जीबी) पर 10,001 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इस फोन को सिर्फ 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 32जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस पर 6,001 रुपये तथा आईफोन 6 पर 5,501 रुपये की छूट दी जा रही है।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी मॉडल भी भारत में होगा उपलब्ध

इस छूट के बाद 40,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 6एस को 33,999 रुपये तथा 29,500 रुपये की कीमत वाले आईफोन 6 को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेज़न इंडिया के एप्पल फेस्ट में आईफोन एसई पर 8,001 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद 26,000 रुपये की कीमत वाला यह फोन महज़ 17,999 रुपये में मिल रहा है।

The post आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका, अमेज़न इंडिया पर शुरू हुआ ‘एप्पल फेस्ट’, मिल रहा है 10,000 तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
और भी मंहगा हुआ आईफोन लेना, सभी आईफोन्स की कीमतें बढ़ी, जानें नए दाम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphones-includes-iphone-x-iphone-8-iphone-8-plus-iphone-7-plus-price-hike-in-india-in-hindi/ Mon, 05 Feb 2018 09:07:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16538 आज से ही एप्पल के आईफोन व अन्य प्रोडक्ट्स महंगे दामों पर मिलेंगे।

The post और भी मंहगा हुआ आईफोन लेना, सभी आईफोन्स की कीमतें बढ़ी, जानें नए दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गत सप्ताहांत भारत का बजट पेश हुआ है। इस बजट में सरकार की ओर से कस्टम ड्यूटी की दरें बढ़ा दी गई है। बाहर से आयात होने वाले जिन स्मार्टफोन्स व गैजेट्स पर पहले 15 प्रतिशत का कर चुकाया जाता था उन पर अब 20 प्रतिशत का कर चुकाना होगा। कस्टम ड्यूटी के बढ़ जाने से यह तय माना जा रहा था कि अब कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ेगी। और आशा के अनुरूप ही एप्पल ने सबसे पहले अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। आज से ही एप्पल के आईफोन व अन्य प्रोडक्ट्स महंगे दामों पर मिलेंगे।

आईफोन 10
एप्पल का सबसे मंहगा फोन आईफोन 10 भारत में 92,430 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था। ड्यूटी बढ़ने के बाद फोन का यह 64जीबी वेरिएंट अब 95,390 रुपये में मिलेगा। इसी तरह फोन का 256जीबी वेरिएंट 1,05,720 रुपये से बढ़कर 1,08,930 रुपये में मिलेगा।

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस
आईफोन 8 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत पहले 66,120 रुपये थी जो अब बढ़कर 67,940 रुपये हो गई है। फोन का 256 जीबी वेरिएंट जो पहले 79,420 रुपये का था उसे खरीदने के लिए अब 81,500 रुपये देने होंगे।

apple-store

आईफोन 8 प्लस के 64जीबी वेरिएंट का मूल्य 75,450 रुपये से बढ़कर 77,560 रुपये हो गया है तथा फोन के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 88,750 रुपये से बढ़कर 91,110 रुपये हो गई है।

आईफोन 7 और 7 प्लस
आईफोन 7 (32जीबी) 50,810 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 52,370 रुपये हो गई है। इसी तरह फोन का 128जीबी वेरिएंट 59,910 रुपये की जगह 61,560 रुपये का हो गया है।
आईफोन 7 प्लस का मूल्य 61,060 रुपये से बढ़कर 62,560 रुपये हो गया है तथा इस फोन का 128जीबी वेरिएंट अब 72,060 रुपये में बिकेगा।

आईफोन 6, आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस
आईफोन 6 की कीमत 30,780 रुपये से बढ़कर 31,900 रुपये हो गई है। इसी तरह आईफोन 6एस का 32जीबी वेरिएंट 42,900 रुपये तथा 128जीबी वेरिएंट 52,100 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
वहीं आईफोन 6एस प्लस के 32जीबी वेरिएंट की कीमत अब 52,240 रुपये होगी।

iphone

एप्पल वॉच सीरीज़ 3
आईफोन के साथ ही एप्पल ने अपनी आई वॉच की कीमत भी बढ़ा दी है। एप्पल वॉच का 38एमएम मॉडल 29,900 रुपये से बढ़कर 32,380 रुपये का हो गया है तथा 42एमएम मॉडल के लिए 31,900 रुपये की जगह 34,410 रुपये चुकाने होंगे।

गौरतलब है कि आईफोन की उपरोक्त कीमतें एप्पल इंडिया की वेबसाइट के अनुरूप बताई गई है। किसी भी शॉपिंग साइट या रिटेल स्टोर्स पर इन कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। वहीं आईफोन एसई की कीमत अभी तक समान ही रखी गई है।

The post और भी मंहगा हुआ आईफोन लेना, सभी आईफोन्स की कीमतें बढ़ी, जानें नए दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
​बीवी के लिए अमेज़न से मंगाया था आईफोन 7, बॉक्स में निकली रिन साबुन की टिकिया https://www.91mobiles.com/hindi/soap-turned-out-in-the-iphone-7-box-delivered-by-amazon-india-in-hindi/ Tue, 28 Nov 2017 07:04:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14098 इस फोन की कीमत 44,900 रुपये थी जो आॅर्डर के दौरान की चुका दी गई थी।

The post ​बीवी के लिए अमेज़न से मंगाया था आईफोन 7, बॉक्स में निकली रिन साबुन की टिकिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऐसे कई किस्से सामनें आते रहे हैं जिनमें किसी शॉपिंग साइट से सामान तो कुछ मंगाया जाता है लेकिन डिलीवर कुछ और ही होता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से तकरीबन 45 हजार का आईफोन मंगाया लेकिन फोन की जगह उसमें निकली रिन साबुन की ​टिकिया।

899 रुपये वाले फोन के बाद एम-टेक ने लॉन्च किया एक और सस्ता 4जी स्मार्टफोन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम की प्रिस्टेन एस्टेट सोसायटी निवासी राजीव जुल्का ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि उन्होंने गत 24 नवंबर को अमेज़न से आईफोन 7 आॅर्डर किया था। इस फोन की कीमत 44,900 रुपये थी जो उन्होंने आॅर्डर के दौरान की चुका दी थी। और दो दिन बाद 26 नवंबर को उन्हें फोन की डिलीवरी किए जाने का मैसेज आया।

iphone 91 mobiles

26 नवंबर यानि रविवार के दिन तकरीबन शाम 4 बजे इस फोन घर पर डिलीवर कर दिया गया। राजीव ने बेहद ही खुशी और प्यार से यह फोन अपनी पत्नी को दिया। और जब दोनों ने मिलकर यह फोन खोला तो फोन के बॉक्स में आईफोन चॉर्जर, ईयर फोन, फोन कवर समेत सभी एक्सेसरीज तो मिली लेकिन आईफोन 7 नहीं मिला। इस कपल के होश तब उड़ गए जब फोन के बॉक्स में आईफोन 7 की जगह रिन साबुन की टिकिया निकली।

जियो यूजर्स को अब 15 दिसंबर तक मिलेगा ट्रिपल कैशबैक ऑफर, 399 के रिचार्ज पर 2,599 रुपये का आॅफर

समझदारी दिखाते हुए राजीव ने सोसायटी के गार्ड से डिलीवरी बॉय को पकड़वा लिया और फिर पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने डिलिवरी बॉय के साथ ही ऐमजॉन के अधिकारियों को से पूछताछ की तो पता चला कि यह बॉक्स बेंगलुरू से मानेसर वेयर हाउस में आया था और वहीं से इसे डिलीवर किया गया है।

फिर से शुरू हो रही है जियोफोन की प्री-बुकिंग, 1 करोड़ फोन डिलीवर करेगी जियो

अमेज़न ने मामले की जानकारी मिलने के बाद राजीव के पैसे वापस कर दिए जिसके बाद राजीव ने भी अपनी ​शिकायत वापस ले ली। लेकिन इतनी बड़ी रकम का सामान न मिल पाना और इस तरह की धोखाधड़ी न सिर्फ इन शॉपिंग साइट्स से ग्राहकों का विश्वास उठाती है बल्कि साथ ही डिजीटल होते की राह में प्रयासरत इंडिया की तरक्की पर भी रोड़ा साबित होती है।

The post ​बीवी के लिए अमेज़न से मंगाया था आईफोन 7, बॉक्स में निकली रिन साबुन की टिकिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-7-iphone-7-plus-iphone-6-iphone-6s-plus-price-slash-down-after-iphone-x-and-iphone-8-launch-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 06:46:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11801 किफ़ायती दाम पर ये आईफोन खरीदने के लिए इससे बढ़िया सौदा नहीं मिलेगा।

The post एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईफोन की दसवीं सालगिरह पर सबको इंतज़ार था कि एप्पल कंपनी क्या नया करने वाली है। इस मौके पर आईफोन एक्स, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करके एप्पल सबकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। हां, कुछ वर्गो के लिए एप्पल के नए स्मार्टफोन थोड़े मंहगे हैं लेकिन आईफोन के चाहने वालों को एक और तोहफा देते हुए एप्पल के पुराने स्मार्टफोन्स के दाम कम कर दिए गए हैं। इसके बाद आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस, आइफोन 6एस प्लस के साथ ही अन्य आईफोन बड़े डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।

आईफोन की दसवीं सालगिरह पर एप्पल ने पेश किए ये 5 अनूठे डिवाईस

सबसे पहले आईफोन 7 प्लस की बात करें तो इसका 32 जीबी वेरिएंट पहले जहां 67,300 रुपये की कीमत पर मिलता था वहीं अब यह 59,000 रुपये में उपलब्ध हो गया है। वहीं इस फोन के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 76,200 रुपये से गिर कर 68,000 रुपये आ गई है।

iphone7plus-lineup-pb_pr-print

वहीं आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 56,200 रुपये से गिर कर 49,000 रुपये तक आ पहॅुंचा है वहीं इस फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले जहां 65,200 रुपये थी, वहीं अब इस वेरिएंट को 58,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

इसी तरह आईफोन 6एस प्लस का 32 जीबी वेरिएंट पहले 56,100 रुपये तथा 128 जीबी वेरिएंट 65,000 रुपये में आता था। लेकिन अब इस फोन के 32जीबी वेरिएंट को 49,000 रुपये और 128जीबी वेरिएंट को 58,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iphone-6

कीमतों में गिरावट के बाद आईफोन 6एस के 32 जीबी वेरिएंट का दाम 46,000 रुपये से 40,000 रुपये आ गया है तथा 128जीबी वेरिएंट की कीमत भी 55,900 रुपये से 49,000 रुपये हो गई है।

जानें क्यों नहीं है एप्पल आईफोन 8 बेस्ट च्वाइस

लगे हाथ आपको ये भी बता दें कि एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को कंपनी ने सिर्फ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर ही उतारा था लेकिन अब यह फोन 32जीबी स्टोरेज पर भी उपलब्ध हो गया है।

The post एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हो गया खुलासा: नहीं लॉन्च होगा एप्पल आईफोन 8 https://www.91mobiles.com/hindi/new-iphone-7s-leaks-disappointing-iphone-8-delay-in-hindi/ Mon, 01 May 2017 10:36:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7266 एप्पल प्रेमियों के लिए यह खबर झटका देने वाली है कि आईफोन 8 का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। खबर के मुताबिक कंपनी इस साल एप्पल आईफोन 8 को नहीं लॉन्च करने वाली है।

The post हो गया खुलासा: नहीं लॉन्च होगा एप्पल आईफोन 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लॉन्च के बाद से ही टेक वर्ल्ड में हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की रेस और भी तेज हो गई है। ऐसे में एप्पल आईफोन 8 के लॉन्च का सभी को इंतजार है। स्मार्टफोन यूजर्स को उम्मीद है कि आईफोन 8 तकनीक को एक अलग ही स्तर पर लेकर जाऐगा। परंतु एप्पल प्रेमियों के लिए यह खबर झटका देने वाली है कि आईफोन 8 का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। खबर के मुताबिक कंपनी इस साल एप्पल आईफोन 8 को नहीं लॉन्च करने वाली है।

फोर्ब्स डॉट कॉम ने सिलिकॉन वैली के हवाले से खबर छापी है, जिसके अनुसार एप्पल के आगामी स्मार्टफोन आईफोन 8 के लॉन्च में अभी और भी देरी हो सकती है। फोर्ब्स ने कहा है कि कंपनी आईफोन 8 से पहले अपने दूसरे डिवाईस लॉन्च करने की तैयारी में है। एप्पल की इस सूची में आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस का नाम सबसे उपर है।

Image credit: Veniamin Geskin
Image credit: Veniamin Geskin

इस रिपोर्ट से यह भी काफी हद तक साफ हो रहा है कि एप्पल इस साल आईफोन 7 के दो नए वर्ज़न पेश कर सकती है। फोर्ब्स के अनुसार एप्पल के ये आगामी फोन आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस को कंपनी द्वारा ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। बड़ी गिनती में आईफोन 7 इन दो नए मॉडल में ओएलईडी डिसप्ले लगाना भी आईफोन 8 में देरी का एक कारण हो सकता है।

एप्पल खोलेगा देश में पहला ई-स्टोर, आईफोन समेत अन्स प्रोक्डट्स होंगे सस्ते

आपको याद होगा कि साल 2017 में एप्पल आईफोन की दसवीं सालगिरह बना रहा है। 2007 में ही एप्पल ने अपना पहला आईफोन पेश किया था। ऐसे में टेक जगत में चर्चा बना हुई है कि इस साल एप्पल नए बदलावों व उच्च तकनीक के लैस आईफोन पेश करेगी। अगर आईफोन 8 देर से सामनें आता है तो हो सकता है आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस एप्पल के सबसे दमदार फोन साबित हों।

The post हो गया खुलासा: नहीं लॉन्च होगा एप्पल आईफोन 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-7plus-caught-fire-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 10:22:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7166 एक सनसनीखेज़ खबर सामनें आई है, जिसमें आईफोन 7 प्लस में आग लगने से एक महिला यूजर की जान पर बन आई। थोड़ी देर होती तो महिला का सिर जल जाता।

The post आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक वर्ल्ड हो या स्मार्टफोन यूजर्स सबको इंतज़ार है एप्पल के नए स्मार्टफोन आईफोन 8 के आने का। लेकिन एप्पल से जुड़ी एक सनसनीखेज़ खबर सामनें आई है, जिसमें आईफोन 7 प्लस में आग लगने से एक महिला यूजर की जान पर बन आई। थोड़ी देर होती तो महिला का सिर जल जाता।

20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च

यह चौंकाने वाली खबर चीन के ननज़िंग से आई है जहां एक महिला का आईफोन 7 प्लस रात को उस समय आग पकड़ गया जब वह गहरी नींद में सो रही थी। सॉफ्टपीडिया न्यूज़ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि फोन महिला के सिर के कुछ ही इंच की दूरी पर रखा था और यदि महिला समय रहते न उठती तो यह हादसा भयानक रूप ले सकता था।

iphone_burns-1

न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक महिला का सरनेम चेन है और वह अपने आईफोन 7 प्लस को अपने पंलग पर तकिये के पास ही रखकर सो गई थी। रात को करीब 2 बजे उन्हें आग लगने पर किसी चीज के जलकर टूटने की आवाज़ों का अहसास हुआ। जैसे ही उनकी नींद खुली तो उन्होंने पाया कि उनके फोन में आग लग गई है और उससे धुंआ उठ रहा है। आनन फानन वह अपने पंलग से दूर भाग कर खड़ी हो गई।

एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान

चेन का कहना है कि फोन उनके तकिये के बेहद पास था। अगर उनकी नींद नहीं टूटती तो बिस्तर भी आग पकड़ सकता था। महिला के अनुसार अब उनका फोन सिर्फ प्लास्टिक का पिघला हुआ ढ़ेर और शीशे का टुकड़ा भर रह गया है।

फिर टाइज़न फोन लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग, सैमसंग ज़ेड 4 की जानकारी आई सामने

पीड़िता ने कहा है कि अब वह कभी आईफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहती। हालांकि इस खबर के बाद एप्पल की ओर से अब तक कोई ​प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है लेकिन कंपनी नाम पर भरोसा कर महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस तरह के हादसे बेहद खतरनाक और घातक है।

The post आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में मौजूद 10 बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-selfie-smartphone-in-india-in-hindi/ Thu, 09 Feb 2017 08:12:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4675 हमनें भारत में मौजूद ऐसे ही 10 बेहतरीन सेल्फी फोन की जानकारी दी हैं। फिलहाल सेल्फी के मामले में ये फोन बेस्ट कहे जा सकते हैं।

The post भारत में मौजूद 10 बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आपने आखिरी बार सेल्फी कब क्लिक की थी? अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो पक्की बात है कि आप अच्छा खासा समय फ्रंट कैमरे के सामने पाउट करते हुए बिताते होंगे। यूथ की इसी डिमांड को देखते हुए आज ज़्यादातर स्मार्टफोन निर्माता ​कम कीमत में अच्छे फ्रंट कैमरे वाले फोन लॉन्च कर रहे हैं। अगर आप भी किसी ऐसे ही नए फोन की चाह में है जिसमें खूबसूरत सेल्फी लेने के साथ ही इंस्टाग्राम और स्नैपचैट का आंनद भी ले सके तो आगे हमनें भारत में मौजूद ऐसे ही 10 बेहतरीन सेल्फी फोन की जानकारी दी हैं। फिलहाल सेल्फी के मामले में ये फोन बेस्ट कहे जा सकते हैं।

ओपो एफ1एस
oppo-f1s
ओपो का यह फोन अपने कैमरे की वजह से सेल्फी की दुनिया का पहला अहम कदम माना जा सकता है। एफ1एस में 1/3.1-सेंसर के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ब्यूटी मोड से लैस फोन का कैमरा शानदार सेल्फी लेने में सक्षम है। फोन के फ्रंट पैनल में मौजूद स्क्रीन-फ्लैश यूजर्स को कम रोशनी में भी साफ फोटो प्रदान करती है। बजट में बिल्कुल फिट बैठता यह स्मार्टफोन सेल्फी लवर्स की पहली पंसद बना हुआ है।

एचटीसी 10
htc-desire-10-pro-pdp-desktop-selfie-3 91Mobiles
इस फोन को क्यों खरीदा जाएं, इसकी अनेक वजह है। एचटीसी का यह फ्लैगशिप फोन दमदार बॉडी, बेहतरीन प्रोसेसिंग और शानदार फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन में आॅप्टिकल ईमेज स्टेब्लाईजेशन के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एचटीसी10 को इस फ़ीचर से लैस विश्व के पहले फोन का दर्जा प्रदान करता है। ओआईएस फ़ीचर मूविंग आब्जेक्ट को बड़ी खूबसू​रती के साथ कैप्चर करता है तथा सेल्फी को ब्लर होने से बचाता है।

21 फरवरी को लॉन्च आॅनर लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला फोन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वीवो वी5
vivo-v5-plus-front
सेल्फी लवर्स के लिए वीवो का यह फोन किसी से कम नहीं। वीवो वी5 में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्लैश की वजह से ही आपको सेल्फी क्ल्कि करने से पहले लाईट की चिंता करने की जरूरत ही नहीं। यह फोन अंधेरे में ही ब्राईट फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। कीमत की बात की जाए तो फोन बिल्कुल बजट में है। हाल ही में लॉन्च वीवो वी5 के अपग्रेड वर्ज़न वीवो वी5 प्लस में कंपनी की ओर से दो फ्रंट शूटर दिए गए है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7
galaxy-s7-2 91Mobiles
सैमसंग ने साल 2016 में जब यह फोन लॉन्च किया था तो यह सभी आधुनिक फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक आल-राउंडर स्मार्टफोन के तौर पर आया था। डिसप्ले और परफॉर्मेन्स के बाद कैमरे के मामले में भी यह एक बेहतरीन फोन है। कंपनी की ओर से इसमें आॅटो एचडीआर मोड के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो यूजर्स की सेल्फी को नेचुरल और खूबसूरत लुक देता है। कह सकते है कि अपनी कीमत के अनुरूप ही यह फोन तकनीक से लैस है।

वनप्लस 3टी
oneplus-3t_3 91mobiles
वनप्लस एक ऐसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जिसने बेहद कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन पेश किए है। ‘वू सेल्फी’ की बात करें तो वनप्लस 3टी के लिए कह सकते है ​कि यह फोन इसी के लिए बना है। वनप्लस 3टी में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन सेल्फी प्रदान करता है।

6जीबी रैम के लैस होगा असूस ज़ेनफोन 4, लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो
samsung-galaxy-c9-pro-camera
सैमसंग का यह प्रीमियम फैबलेट कंपनी को पहला ऐसा डिवाइस है जो 6जीबी रैम के साथ 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर के सा​थ पेश किया गया था। आधुनिक फ़ीचर्स से लैस गैलेक्सी सी9 प्रो यूजर्स को आर्कषक सेल्फी लेने में मददगार है तथा अपने लेंस की बदौलत यह सेल्फी लवर्स को खूबसूरत अनुभव प्रदान करता है।

गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल
google-pixel-xl
स्मार्टफोन्स की दुनिया में गूगल ने अपने पिक्सल फोन उतार कर काफी कुछ बदल दिया। एक तरफ जहां इसे पहले ‘मेड बॉय गूगल’ फोन का दर्ज़ा प्राप्त है वहीं पिक्सल के फोन 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन का फ्रंट कैमरा पोपी कलर के साथ आर्कषक सेल्फी लेने में मददगार है। यूं तो गूगल के इस फोन को हर मामले में स्मार्ट कहा जा सकता है लेकिन कीमत के लिहाज ये मंहगें फोन की श्रेणी में आता है।

एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस
apple-iphone-7
एप्पल ने सदा से ही फोटोग्राफी के मामले में अपने फोन्स को अग्रणीय रखा है। और यही प्रथा आईफोन 7 तथा 7 प्ल्स में भी निभाई है। एप्पल से ये दोनों फोन 7-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। अगर आपके पास पैसा है और आप सेल्फ-पोट्रेट सेल्फी के शौकिन हैं तो आईफोन 7 तथा आईफोन 7 प्लस आपको कतई निराश नहीं करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की वीडियो लीक, लॉन्च से पहले ही जान सकते हैं फोन के बारें में सबकुछ

ओपो ए57
oppo-a57-2
सेल्फी सेंट्रिक फोन के बाजार में ओपो ने अपनी बादशाह बरकरार रखी हुई है। एफ1एस के बाद कंपनी की ओर से हाल ही में ए57 स्मार्टफोन पेश किया गया है जिसमें ब्यूटिफाई 4.0 और बौका मोड से लैस 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन मीड रेंज बजट में लॉन्च किया गया है तथा सेल्फी के दिवानों की चाह पर यह पूरी तरह खरा उतरता है।

जियोनी एस6एस
gionee_s6s
बेशक यह स्मार्टफोन पुराना हो गया है लेकिन आज भी अपने 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की बदौलत यह सेल्फी लवर्स को बेहतरीन अनुभव देता है। यह फोन फ्रंट फ्लैश से लैस है, जिससे कम रोशनी में भी उम्दा फोटो क्लिक की जा सकती है। फोन में मौजूद फेस ब्यूटी मोड दाग़ धब्बों तथा डार्क सर्कल को साफ करने में मददगार है।

The post भारत में मौजूद 10 बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>