iPhone 8 X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 21 Sep 2017 12:06:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एप्पल आईफोन के लिए जियो लाया है अनोखा आॅफर, सिर्फ 9,200 रुपये में होगा आपका https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-digital-offers-70-buyback-on-iphone-8-8-plus-with-10000-cashback-in-hindi/ Thu, 21 Sep 2017 12:00:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12003 यदि इस फोन को आप एक साल बाद लौटाते हैं तो यह कंंपनी क्रय मूल्य के 70 फीसदी हिस्से का भुगतान करेगी।

The post एप्पल आईफोन के लिए जियो लाया है अनोखा आॅफर, सिर्फ 9,200 रुपये में होगा आपका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल का सबसे लेटेस्ट मोबाइल आईफोन 8 आज रात से भारत में प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। एप्पल के इस फोन को रिलायंस डिजीटल स्टोर, जियो स्टोर व जियो डॉट कॉम के साथ ही अमेज़न इंडिया से बुक किया जा सकता है। वहीं नए आईफोन की सेल के पहले ही जियो ने एक अनोखी घोषणा की है जिसके तहत सिर्फ 9,200 रुपये में आईफोन आपका हो जाएगा वहीं लगभग 10,000 रुपये में आईफोन 10 का उपयोग आप साल भर के लिए कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आॅफर्स।

आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें आॅफर्स और डिस्काउंट

कंपनी ने जानकारी दी है कि रिलायंस जियो यूजर्स को फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। अर्थात यदि आप 64,000 वाला जियो फोन खरीदते हैं तो आपको 54,000 रुपये का पड़ेगा। इतना नहीं। इसके यदि इस फोन को आप एक साल बाद लौटाते हैं तो यह कंंपनी क्रय मूल्य का 70 फीसदी तक के कीमत का भुगतान करेगी। इस पूरे आॅफर को देखते हैं तो आप एक साल तक एप्पल आईफोन 8 के उपयोग के लिए सिर्फ 9,200 रुपये तक चुकाते हैं। य​ह ​डील आईफोन 10 के साथ भी कंपनी दे रही है।

iphone-8-3

सबसे पहले तो आपको बता दें कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के सभी मॉडल आज रात से प्री आॅर्डर के लिए वेबसाइट पर लिस्ट हो जाएंगे। यह प्रक्रिया 28 सितंबर तक चलेगी तथा 29 सितंबर से प्री आॅर्डर करने वाले उपभोक्ताओं को आईफोन की डिलीवरी कर दी जाएगी।

iphone-8-1

हालांकि इन आॅफर्स का फायदा लेने के लिए आपको एक साल तक अपने आईफोन के साथ जियो सिम का उपयोग करना होगा। कंपनी ने आईफोन के लिए अलग प्लान की घोषणा की है जहां 799 रुपये में आप प्रति माह 90 जीबी तक के डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

इन फोंस पर मिल रही है 25,000 रुपये तक की छूट

रिलायंस जियो ने साफ क​र दिया है कि जो भी यूजर जियो स्टोर या जियो की आॅफिशियल वेबसाइट से आईफोन 8 या आईफोन 8 प्लस को 29 सितंबर से पहले प्रीआॅर्डर करता है। उन यूजर्स को जियो की तरफ से 70प्रतिशत बॉयबैक गारंटी दी जाएगी। इस गारंटी के तहत फोन के खरीदने के 1 साल त​क यदि स्मार्टफोन यूजर आईफोन को वापिस करना चाहता है ​तो जियो की ओर से उसे कुल कीमत का 70 प्रतिशत अमांउट वापस कर दिया जाएगा।

The post एप्पल आईफोन के लिए जियो लाया है अनोखा आॅफर, सिर्फ 9,200 रुपये में होगा आपका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>