iPhone Duo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Sep 2026 18:09:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iPhone Duo हुआ लॉन्च, देखें कैसा है Apple का पहला फोल्डेबल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-duo-launched-apple-first-foldable-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-duo-launched-apple-first-foldable-phone/#respond Wed, 09 Sep 2026 18:09:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203739 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple फैंस के लिए आज का दिन खास बेहद खास है। एप्पल के इतिहास का सबसे अलग और महंगा मोबाइल iPhone Duo लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल की इंतजार सिर्फ एप्पल फैंस ही नहीं बल्कि पूरा टेक जगत और प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन कंपनियां भी कर रही थी। आईफोन डुओ एप्पल का पहला मुड़ने वाला मोबाइल […]

The post iPhone Duo हुआ लॉन्च, देखें कैसा है Apple का पहला फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple फैंस के लिए आज का दिन खास बेहद खास है। एप्पल के इतिहास का सबसे अलग और महंगा मोबाइल iPhone Duo लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल की इंतजार सिर्फ एप्पल फैंस ही नहीं बल्कि पूरा टेक जगत और प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन कंपनियां भी कर रही थी। आईफोन डुओ एप्पल का पहला मुड़ने वाला मोबाइल यानी फोल्डेबल फोन है। इस Apple iPhone Duo में क्या-क्या खास है इसकी पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

एप्पल आईफोन डुओ को 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जिसके चलते मोबाइल को खोलने यानी अनफोल्ड करने पर बड़ी व्यूइंग स्क्रीन प्राप्त होगी। फोन के इंटरनल कंपोनेंट्स को कुछ इस तरीके से सेट किया गया है कि स्क्रीन पर हिंज बेहद पतला दिखाई देता है। यह मोबाइल एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है।

iPhone Duo की थिकनेस सिर्फ 4.5mm है जो इसे दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन में से एक बनाती है। वहीं इस एप्पल के मुड़ने वाले फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई 9.5mm हो जाती है। Apple ने इस फोन में Titanium Hinge का इस्तेमाल किया है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल शेप का प्लेटो-स्टाइल कैमरा बंप लगाया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो Apple iPhone Duo को 2200 x 2480 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7.8-इंच की मेन स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइमरी डिस्प्ले फोन को खोलने पर सामने आती है जो किसी मिनी पैड वाली लुक देती है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद 5.4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है जिसे कवर डिस्प्ले भी कहा जा सकता है।

एप्पल के फोल्डेबल फोन में दोनों डिस्प्ले पर कंपनी ने OLED पैनल पर इस्तेमाल किया है। यह ProMotion स्क्रीन है जिनपर 1Hz से लेकर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और 2600nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इनपर Ceramic Shield का इस्तेमाल किया है।

आईफोन डुओ को कंपनी के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Apple A20 Pro पर लॉन्च किया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हेक्सा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.6गीगाहर्ट्ज़ वाला क्वॉड-कोर और 4.9गीगाहर्ट्ज़ की टॉप क्लॉक स्पीड वाला डुअल-कोर शामिल है। इस एप्पल प्रोसेसर में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 7-कोर GPU और 32-core ANU यानी एप्पल न्यूरल इंजन भी शामिल है।

updating….

The post iPhone Duo हुआ लॉन्च, देखें कैसा है Apple का पहला फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-duo-launched-apple-first-foldable-phone/feed/ 0