iPhone Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Apr 2026 10:13:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Apple iPhone Ultra लीक: पहला फोल्डेबल iPhone इस साल Ultra नाम से हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-ultra-leak-foldable-this-year-ultra-name/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-ultra-leak-foldable-this-year-ultra-name/#respond Tue, 28 Apr 2026 10:13:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195151 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple इस साल अपने iPhone लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसे “Fold” नहीं बल्कि iPhone Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। यह जानकारी Macworld की रिपोर्ट से सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Apple […]

The post Apple iPhone Ultra लीक: पहला फोल्डेबल iPhone इस साल Ultra नाम से हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple इस साल अपने iPhone लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसे “Fold” नहीं बल्कि iPhone Ultra नाम से पेश किया जा सकता है। यह जानकारी Macworld की रिपोर्ट से सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Apple अपनी “Ultra” ब्रांडिंग को अलग लेवल पर ले सकता है।

लीक के अनुसार Apple इस नए फोल्डेबल iPhone को अपने लाइनअप में सबसे प्रीमियम मॉडल के तौर पर लॉन्च कर सकता है। यह मौजूदा Pro मॉडल्स को रिप्लेस नहीं करेगा, बल्कि हाई-एंड ऑप्शन के रूप में आ सकता है। यानी iPhone Ultra कंपनी का अब तक का सबसे महंगा और एडवांस फोन बन सकता है।

apple-foldable-iphone-metallic-glass-hinge-mechanism-report

नाम को लेकर लंबे समय से “iPhone Fold” की चर्चा थी, लेकिन लीक में दावा किया गया है कि Apple “Ultra” ब्रांडिंग को आगे बढ़ाते हुए इसे iPhone Ultra नाम दे सकता है। इससे पहले भी Apple “Ultra” नाम का उपयोग कर चुका है, जिसमें Apple Watch Ultra और M1 Ultra शामिल हैं। इन दोनों ही प्रोडक्ट्स में Ultra का मतलब सबसे प्रीमियम और पावरफुल वर्जन से है।

लीक के मुताबिक iPhone Ultra को आगामी iPhone 18 सीरीज का हिस्सा नहीं माना जाएगा, यानी इसके नाम में “18” भी नहीं होगा। हालांकि, इसे सितंबर में होने वाले iPhone 18 Pro इवेंट में ही पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple इसे Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, लेकिन इसकी उपलब्धता थोड़ी देरी से और सीमित यूनिट्स के साथ हो सकती है।

खास बात यह है कि Apple सिर्फ iPhone तक ही Ultra ब्रांडिंग को सीमित नहीं रखेगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक नए OLED टचस्क्रीन लैपटॉप पर भी काम कर रही है, जिसे MacBook Ultra नाम दिया जा सकता है। यह डिवाइस मौजूदा MacBook Pro लाइनअप से ज्यादा महंगा और एडवांस फीचर्स के साथ एंट्री ले सकता है। हालांकि RAM सप्लाई की कमी के चलते इसका लॉन्च 2027 तक जा सकता है। इसके अलावा, Ultra ब्रांडिंग में अन्य प्रोडक्ट्स भी आ सकते हैं। इसमें हाई-एंड AirPods Ultra, नए Mac Studio के साथ M5 Ultra और यहां तक कि प्रीमियम iPad Ultra की भी चर्चा जोरो पर है।

apple-ipad-air-ipad-mini-2019-launched-in-india-with-apple-pencil-a12-bionic-chipset-price-features-specifications

Apple “Ultra” ब्रांडिंग के तहत नए प्रीमियम डिवाइस लेकर आ सकता है। यह सबसे एडवांस और महंगे प्रोडक्ट्स हो सकते हैं। यदि ये लीक सही साबित होता है, तो ग्राहकों को पहली बार फोल्ड iPhone Ultra और अन्य नए डिवाइस का अनुभव मिल सकता है। यदि आप भी एप्पल का फोल्ड फोन लेने की सोच रहे हैं तो आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार जानकारी मिलेगी।

The post Apple iPhone Ultra लीक: पहला फोल्डेबल iPhone इस साल Ultra नाम से हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-ultra-leak-foldable-this-year-ultra-name/feed/ 0