The post iPhone में चिंगारी निकलते ही लगी थी आग, अब यहां तक पहुंच गई बात, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन में आग लगने वाली खबरें अब आम हो चुकी हैं। वहीं, सैमसंग से लेकर शाओमी और एप्पल जैसे ब्रांड के फोन्स में भी अग लगने की घटना सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं यह घटनाएं भारत व दूसरे देशों से जब भी सामने आती हैं, तब-तब स्मार्टफोन यूजर में मन में इस बात का डर पैदा हो जाता है कि कहीं यह उनके साथ न हो। एक ऐसी ही घटना साल 2019 में हुई थी। उस समय एक युवक के Apple iPhone X में विस्फोट हुआ था और उसे काफी गंभीर चोट भी आई थी। इस मामले को लेकर ग्राहक अब एप्पल को मुकदमा कर रहा है।
इसके अलावा मेलबर्न में व्यक्ति की एप्पल वॉच कथित तौर पर गर्म होने के बाद उसकी कलाई जल गई थी और वह भी एप्पल पर मुकदमा कर रहा है। इन दोनों दलों का ऑस्ट्रेलिया में कार्बन वकीलों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा है और काउंटी कोर्ट में मामला दायर किया गया है। 7NEWS ऑस्ट्रेलिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
जब 7NEWS ने मुकदमे के संबंध में Apple से संपर्क किया, तो कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह रिपोर्टों की जांच कर रहा है और वे ग्राहक सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं। दोनों मुकदमे ऑस्ट्रेलिया के काउंटी कोर्ट में दायर किए गए हैं।

किसी स्मार्टफोन में आग लगना या पकड़ना असामान्य नहीं है। हालांकि यह बहुत दुर्लभ है और iPhone X में आग लगने की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले साल 2018 में ऐसा मामला सामने आया था जब iPhone X में आग लगी थी। उस समय एक युवक में रियर पॉकेट में आईफोन को रखा था और अचानक फोन ने आग पकड़ ली। घटना के बाद इस संबंध में युवक ने कंपनी से संपर्क किया था।
सामान्य तौर पर स्मार्टफोन और अन्य स्मार्ट डिवाइस में बैटरी के कारण आग लगती हैं। उपयोगकर्ताओं को ओवरचार्जिंग से बचने और अपने फोन को पीछे की जेब में रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर देखा गया है कि फोन ओवरहीट होने पर ही विस्फोट होता है।
The post iPhone में चिंगारी निकलते ही लगी थी आग, अब यहां तक पहुंच गई बात, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर प्रीमियम फोन ब्रांड्स की बात होती है तो एप्पल का नाम टॉप लिस्ट में शुमार होता है। एप्पल अपने प्रोडक्ट की ‘क्लॉस’ के लिए पहचानी जाती है और आईफोन ऐलीट कैटेगरी के फोन माने जाते हैं। एप्पल के आईफोन जितने फेमस होते हैं कीमत के मामले में भी उतने ही महंगे होते हैं। हाल ही में एप्पल ने घोषणा की थी कि अब आईफोन 7 को भारत में बनाया जाएगा। यानि आईफोन एसई, आईफोन 6एस के साथ ही अब आईफोन 7 भी इंडिया में असेंबल होगा। वहीं अब मीडिया रिर्पोट्स के जरिये सामने आया है कि आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जा सकता है।
एप्पल आईफोन एक्स अभी तक जहां बाहर से आयात किए जाते थे वहीं आने वाले दिनों में इस फोन का निर्माण भारत में किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईफोन एक्स सीरीज़ एप्पल के सबसे मंहगे फोन में आती है। लेकिन अब भारत में इन स्मार्टफोंस का निर्माण शुरू होने के बाद देश में आईफोंस की कीमत में भी भारी कमी देखने को मिलेगी। यानि ये शानदार मोबाइल फोन अब इंडियन्स को सस्ते में मिलने वाले है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जुलाई महीने से ही आईफोन एक्स का निर्माण भारत में शुरू हो सकता है।

प्राप्त जानकारी अनुसार एप्पल सप्लायर फॉक्सकॉन भारत में कपंनी के हाईएंड आईफोंस का निर्माण शुरू करना चाहती है। फिलहाल आईफोन एक्स सीरीज़ के इन फोन को चीन में बनाया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार एप्पल चीन में चल रहे प्लांट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती है और चीन से कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग बेस को शिफ्ट करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन अधिकारी भारत के चेन्नई स्थित प्लांट सें आईफोन एक्स के निर्माण की शुरूआत करेगी। एप्पल भारत में आईफोन एक्स का निर्माण कर उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी सप्लाई करना चाह रहा है। यह भी पढ़ें : शाओमी ने शुरू की ‘मी सुपर सेल’, जानें किस स्मार्टफोन पर मिल रही है कितनी छूट
आपको बता दें कि फिलहाल एप्पल विंस्ट्रोन कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में आईफोन एसई, आईफोन 6एस और आईफोन 7 बनाती है। ऐसे में यदि आईफोन एक्स का निर्माण भी देश में शुरू होता है कि यह फॉक्सकॉन के द्वारा ही किया जाएगा। फॉक्सकॉन द्वारा आईफोन एक्स के सभी मॉडल्स का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि एप्पल कंपनी तमिलनाडु के ही श्रीपेरुमबुदुर में नए प्लांट की स्थापना कर सकती है और इस प्लांट में सिर्फ एप्पल के मंहगे हाईएंड आईफोन की बनाए जाएंगे।

फॉक्सकॉन की बात करें तो यही कंपनी भारत में शाओमी के स्मार्टफोन भी बनाती है। रिपोर्ट में सामने आया है कि फॉक्सकॉन भारत में करीब 25 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रही है। इस बड़ी धनराशि से ही प्लांट का विस्तार किया जाएगा और आईफोन का प्रोडक्शन भी इसी में शामिल होगा। कहा जा रहा है कि इस निवेश की वजह से 25000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें : रियलमी 3 प्रो की लॉन्च डेट का खुलासा, 22 अप्रैल को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन
वहीं दूसरी ओर एप्पल आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स और आईफोन एक्सआर जैसे हाईएंड आईफोन अभी तक जहां विदेश में बनते थे और इनका भारत में आयात किया जाता था। इसी वजह से रिटेल स्टोर्स तक पहुॅंचते पहुॅंचते इन आईफोंस की कीमते बढ़ जाती थी और मंहगे प्राइस पर ये सेल के लिए उपलब्ध होते थे। लेकिन भारत में निर्माण शुरू होने पर एप्पल के लेटेस्ट आईफोंस की कीमतें इंडिया में बेहद ही कम हो जाएंगी।
The post अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आईफोन 10 में लगी आग, एप्पल सवालों के घेरे में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन में आग लगने व ब्लास्ट होने की घटनाएं थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर सामने आती रहती है। भारत व विश्व के अन्य देशों से फोन में आग लगने और धमाका होने की खबरें जब-जब सामने आती है, तब-तब स्मार्टफोन यूजर में मन में डर पनपा है। सैमसंग से लेकर शाओमी और एप्पल जैसे ब्रांड भी ऐसी दुर्धटनाओं से अछूते नहीं रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी और स्टेटस सिंबल मानी जानी कंपनी एप्पल एक बार फिर फोन ब्लास्ट के हादसे से सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार यह सवाल कुछ ज्यादा कटु और बड़ा है क्योंकि जिस फोन में ब्लास्ट हुआ है वह एप्पल का सबसे हिट स्मार्टफोन आईफोन 10 है।
एप्पल आईफोन 10 में आग लगने का यह ताजा मामला अमेरिका के वाशिंगटन का है। आईफोन यूजर में अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इस हादसे ही जानकारी सार्वजनिक की है। आईफोन यूजर का नाम राहेल मोहम्मद है जिसके आईफोन 10 में आग लगने के हादसे पर एप्पल को कटघरे में घसीटा है। मोहम्मद ने अपने ट्वीट में जले हुए आईफोन 10 की फोटोज़ शेयर करते हुए बताया है कि उनके आईफोन 10 में आग उस वक्त लगी है जब उनका फोन आईओएस 12.1 पर अपडेट हो रहा था।
@Apple iPhone X just got hot and exploded in the process of upgrading to 12.1 IOS. What’s going on here??? pic.twitter.com/OhljIICJan
— Rocky Mohamadali (@rocky_mohamad) November 14, 2018
मोहम्मद ने कल रात को जले हुए आईफोन 10 की फोटो इंटरनेट पर शेयर की है। मोहम्मद ने गैजेट 360 को बताया है कि उनका आईफोन एक्स सिर्फ 10 महीने पुराना है। उनके आईफोन में नए आईओएस 12.1 की अपडेट आई थी। उन्होंने फोन में अपडेट प्रोसेस को शुरू कर उसे चार्जिंग पर लगा दिया। अपडेट के दौरान मोहम्मद ने फोन को हाथ में ही पकड़ा हुआ था। कुछ ही सेकेंड में फोन बेहद गर्म हो गया है जैसे ही यूजर ने फोन के हाथ से छोड़ा आईफोन 10 से गहरा घुॅंआ निकलने लगा और अचानक से उनके फोन में आग लग गई।
5जी सपोर्ट और 10जीबी रैम वाला शाओमी मी 9 आ गया सामने, स्पेसिफिकेशन्स पढ़कर हो जाएंगे हैरान
आईफोन 10 में आग लगने की इस घटना से हालांकि यूजर को कोई नुकसान नहीं पहुॅंचा है लेकिन इस हादसे ने एप्पल पर बड़े सवाल खड़े दिए हैं। कंपनी ने हालांकि इस हादसे की जानकारी मिलते ही यूजर से कॉन्टेक्ट कर लिया है और उन्हें नया आईफोन 10 दिए जाने की बात भी कही है। बता दें कि आईफोन 10 को एप्पल ने आईफोन की दसवीं सालगिरह पर लॉन्च किया था और इसी फोन के बाद से स्मार्टफोन में नॉच दिए जाने तथा वर्टिकल शेप वाले रियर कैमरा का ट्रेंड शुरू हुआ था।
The post आईफोन 10 में लगी आग, एप्पल सवालों के घेरे में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एप्पल ने पूरी दुनिया का इंतजार खत्म करते हुए नए आईफोन वैश्विक मंच पर लॉच कर दिए हैं। एप्पल की ओर से आईफोन 10एस, आईफोन 10एस मैक्स और आईफोन 10आर लॉन्च किए गए हैं। पावरफुल प्रोसेसिंग और शानदार फीचर्स वाले इन फोंस को पेश करने के साथ ही कंपनी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा दिया है। एप्पल ने अपने सभी पुराने आईफोंस की कीमतें कम कर दी है। आईफोन 10 के साथ ही आईफोन 8 सीरीज़, आइफोन 7 सीरीज़ और आईफोन 6 सीरीज़ के सभी आईफोन बड़े प्राइस कट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
सबसे पहले बात करें आईफोन 10 की तो इस फोन का 256 जीबी वेरिएंट पहले जहां 1,08,930 रुपये की कीमत पर मिलता था वहीं अब इस फोन को 1,06,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह फोन के 64 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 95,390 रुपये से गिर कर 91,900 रुपये आ गई है।

एप्पल आईफोन 8 प्लस का 256जीबी वेरिएंट अब तक 91,110 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब प्राइस कट के साथ इस वेरिएंट को 84,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह आईफोन 8 प्लस का 64जीबी वेरिएंट पहले 77,560 रुपये में बिकता था लेकिन अब इसे 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 8 की बात करें तो इस फोन का 256जीबी वेरिएंट पहले 81,500 रुपये में उपलब्ध था लेकिन नई कीमतों के बाद यह 74,900 रुपये में मिलेगा। वहीं आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट को 67,940 रुपये की जगह अब 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

एप्पल ने सबसे ज्यादा कटौती अपनी 7 जेनरेशन के आईफोन में ही की है। आईफोन 7 प्लस का 128जीबी वेरिएंट पहले 72,060 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे 59,900 रुपये मेें खरीदा जा सकता है। वहीं 62,840 रुपये में मिलने वाला आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट अब 49,900 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
आईफोन 7 के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 61,560 रुपये से घट कर 49,900 रुपये हो गई है तथा 52,370 रुपये में मिलने वाले आईफोन 7 के 32जीबी वेरिएंट को महज़ 39,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

128जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस प्लस की कीमत में एप्पल ने सीधे 16,550 रुपये की कटौती की है। यह फोन पहले 61,450 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इस फोन को 44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 32जीबी वेरिएंट की कीमत भी 52,240 रुपये से गिरकर 34,900 रुपये हो गई है। यानि इस फोन की कीमत में भी 17,340 रुपये की भारी कटौती हुई है।
इसी तरह आईफोन 6एस के 128जीबी वेरिएंट को अब 52,100 रुपये की बजाय 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा फोन के 32जीबी वेरिएंट को 42,900 रुपये की जगह सिर्फ 29,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

लगे हाथ आपको नए आईफोंस की भारतीय कीमतें भी बता देते हैं..
आईफोन 10एस भारत में 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध होगा और इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 99,900 रुपये, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये होगी।
आईफोन 10एस मैक्स के 64जीबी वेरिएंट को 1,09,900 रुपये, 256जीबी मॉडल को 1,24,900 तथा फोन के 512जीबी वेरिएंट को 1,44,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

आईफोन 10आर को 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। इसी तरह 128जीबी वेरिएंट को 81,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 91,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स भारतीय बाजार में 28 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे तथा आईफोन 10आर की सेल 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
The post आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आईफोन एक्स का सस्ता वेरिएंट आया सामनें, 6.1-इंच एलसीडी डिसप्ले वाले आईफोन की फोटो हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एप्पल को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी इस साल तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और ये तीनों ही डिवाईस कपंनी के सुपरहिट आईफोन 10 की तरह ही नॉच डिसप्ले पर पेश होंगे। खबर थी कि आईफोन 10 की सफलता के बाद कंपनी इसी लुक में एक सस्ता आईफोन भी लाएगी जो एलसीडी डिसप्ले पर बना होगा। वहीं अब एक लीक के माध्यम से इस कथित सस्ते आईफोन 10 की रेंडर ईमेज भी सामनें आ गई है।
बीजीआर वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इस नए आईफोन की रेंडर ईमेज को शेयर किया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि एप्पल को लेकर चर्चा कि इस साल सितंबर महीने में कंपनी तीन नए डिवाईस लॉन्च करेगी और ये तीनों ही डिवाईस नॉच डिसप्ले वाले होंगे। दो आईफोन जहां ओएलईडी डिसप्ले पर बने होंगे वहीं एक को एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।

सामनें आई रेंडर ईमेज में आईफोन में नॉच डिखाई गई है। फोन के फ्रंट पैनल कोई भी फिजिकल बटन या 3डी टच नहीं दिया गया है। उपर दी गई नॉच में सेल्फी कैमरे के साथ अन्य सेंसर भी नज़र आ रहे हैं। फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और म्यूट बटन दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा मौजूद है जिसके नीचे एलईडी लाईट भी दी गई है, पैनल के बीच में एप्पल लोगो दिया गया है।। फोन के नीचे यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
शाओमी रेडमी 6 प्रो लॉन्च, नॉच डिसप्ले के साथ है 4,000एमएएच बैटरी, डुअल कैमरा और 4जीबी रैम
एप्पल के इस सस्ते आईफोन में 6.1-इंच की एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा फोन में को 3जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लगे हाथ आपको बता दें कि एप्पल के अन्य दो आईफोन ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किये जा सकते हैं जिनमें 6.5-इंच और 5.8-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एप्पल विशेषज्ञ मिंग ची कुओ ने कहा था कि एप्पल का आगामी 6.1-इंच की एलसीडी स्क्रीन वाला आईफोन एप्पल के लिए खास होने वाला है। कुओ का कहना है कि एप्पल के इस फोन की तकरीबन 100 मीलियन यूनिट इस साल के अंत तक बिक सकती है। कुओ के अनुसार यह आईफोन 700 से 800 यूएस डॉलर के बीच ही लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 45,000 रुपये से 52,000 रुपये के बीच होगी।
6,000एमएएच बैटरी और 8-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी मी पैड 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्पल का यह वाला आईफोन बाजार में आईफोन 8 की जगह लेने की क्षमता के साथ पेश होगा। इसी तरह 5.8-इंच ओएलईडी आईफोन जहां आईफोन 10 सेकेंड जेनरेशन के रूप में पेश हो सकता है वहीं 6.5-इंच ओएलईडी आईफोन को एप्पल आईफोन 10 प्लस के तौर पर सामनें ला सकती है। कहा जा रहा है कि एप्पल के इन तीनों ही आईफोन्स में 19.5:9 का आस्पेक्ट रेशियो होगा और ये फोन फेस आईडी फीचर से लैस होंगे।
The post आईफोन एक्स का सस्ता वेरिएंट आया सामनें, 6.1-इंच एलसीडी डिसप्ले वाले आईफोन की फोटो हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 85,61,169 रुपये के 100 आईफोन 10 के साथ एयरपोर्ट पर धरा गया शख्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एप्पल ने पिछले साल अपनी दसवीं सालगिरह मनाते हुए कंपनी का हाईएंड डिवाईस आईफोन 10 लॉन्च किया था, जो विश्व का पहला नॉच बेजल लेस डिसप्ले वाला फोन है। आईफोन 10 देखने में जितना शानदार है इसकी कीमत उतनी ही ज्यादा है। 1 लाख से भी ज्यादा की कीमत वाले आईफोन 10 को लेकर कई जोक्स और मेम भी बने हैं। कोई इसके लिए किडनी बेचने की बात पर व्यंग्य कर रहा था तो कोई गर्लफ्रैंड की जिद पूरी करने के लिए आईफोन 10 की चोरी जैसे कमेंट्स दे रहा है। लेकिन एप्पल से जुड़ा अब ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामनें आया है कि जिसमें एक व्यक्ति ने रूपये, पैसों व गहनों को छोड़कर एप्पल के आईफोन 10 की चोरी की और इसकी कीमत है 85 लाख से भी ज्यादा।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से सामनें आई खबर के मुताबिक गत शुक्रवार दिल्ली अंर्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक शख्स को 100 एप्पल आईफोन 10 के साथ पकड़ा गया है जो गैरकानूनी तरीके से फोन को भारत लाया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस व्यक्ति की उम्र तकरीबन 53 साल है और कस्टम विभाग ने इसे आईफोन 10 की 100 यूनिट के साथ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस व्यक्ति के पास मिले एप्पल आईफोन 10 की कीमत कुल मिलाकर 85,61,169 रुपये के करीब है।
Custom officers seized 100 Apple iPhone X from valued at Rs 85,61,169, from passenger at Delhi's Indira Gandhi International airport; Passenger arrested, further investigation is underway. pic.twitter.com/ieWDnov4HR
— ANI (@ANI) May 6, 2018
85 लाख से भी ज्यादा की कीमत वाले एप्पल आईफोन 10 के साथ पकड़े गए इस शख्स को फिलहाल हिरासत में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि एप्पल आईफोन 10 की 100 यूनिट राष्ट्रीय राजधानी में लाने के पीछे इस शख्स का क्या मकसद था। यह व्यक्ति आईफोन की तस्करी किसलिए और कब से कर रहा है यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
फेसबुक के बाद अब ट्वीटर की सुरक्षा में लगी सेंध, 33,60,00,000 यूजर्स को पासवर्ड बदलने की मिली हिदायत
बहरहाल 1 लाख से अधिक कीमत वाले आईफोन 10 को लेकर इस तरह की कालाबाजारी के कुछ मामलें पहले भी सामनें आते रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2018 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन 10 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है और भारत में भी इस फोन के चाहने वालो की गिनती बहुत ज्यादा है। फोन की अधिक डिमांड के चलते भी आईफोन 10 की कालाबाजारी किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
जियो ने लॉन्च की नई सर्विस ‘जियो इंटरेक्ट’, अमिताभ बच्चन से हो सकेगी लाईव वीडियो चैट
लगे हाथ आपको बता दें कि दुबई में एप्पल आईफोन 10 के 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 81,775 रुपये है और यह वेरिएंट भारत में 1,05,720 रुपये की कीमत पर बिकता है। ऐसे में यदि पकड़ा गया शख्स 256जीबी वाले 100 एप्पल आईफोन 10 लेकर आया होगा तो भारत में उसकी कीमत 1 करोड़ से भी पार होगी।
The post 85,61,169 रुपये के 100 आईफोन 10 के साथ एयरपोर्ट पर धरा गया शख्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
तमाम टेक कंपनियों के बीच एप्पल का रुतबा अलब ही माना जाता है। स्मार्टफोन कंपनियां कितने ही शानदार फीचर्स या दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन ले आएं लेकिए प्रिमियम स्मार्टफोंस की श्रेणी में एप्पल के आईफोन अलग ही मुकाम पर हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एप्पल कंपनी अपने आईफोन में किसी नई तकनीक, फीचर या डिजाईन को लेकर आती है और अन्य टेक कंपनियां उसकी नकल करके अपने डिवाईस बेचती है। पिछले साल आईफोन की दसवीं सालगिरह पर एप्पल ने शानदार स्मार्टफोन आईफोन 10 लॉन्च किया था जिसकी नॉच डिसप्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सबसे अनूठा था। एप्पल आईफोन 10 के बाद जैसे बाजार में नॉच डिसप्ले और वर्टिकल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन्स की लाईन ही लग गई। सभी छोटी व बड़ी कंपनियां आईफोन 10 की कॉपी कर अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। आगे हमनें भारत में मौजूद ऐसे ही स्मार्टफोंस का जिक्र किया है जिन्हें अगर एप्पल आईफोन 10 की सस्ती कॉपी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।
वीवो वी9
वीवो वी9 कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया गया वीवो का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन था। यह फोन मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.3-इंच की नॉच डिसप्ले है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ फुल एचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की मैमोरी के साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर कार्य करता है।

वीवो वी9 के बैक पैनल पर भी आईफोन 10 की ही तरह वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3,260एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो वी9 भारत में 22,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
ओपो एफ7
वीवो वी9 लॉन्च होने के एक हफ्ते की भीतर ही टेक कंपनी ओपो ने भी अपना नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो एफ7 इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया था। ओपो की ओर से इस फोन को 21,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एप्पल आईफोन की तुलना करते हुए इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.23-इंच की नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

ओपो एफ7 एंडरॉयड ओरियो के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। इसके फ्रंट पैनल पर एआई तकनीक वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा बैक पैनल पर एआई सीन रेक्ग्नेशन फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फिंंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो एफ7 में 3,400एमएच की बैटरी दी गई है। ओपो एफ7 के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये रखी गई है।
हुआवई पी20
पिछले माह ही हुआवई ने देश में दो स्मार्टफोन पी20 प्रो और प्री20 लाइट लॉन्च किए हैं जो एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। हुआवई पी20 लाइट की बात करें तो एप्पल आईफोन 10 की कॉपी लगने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत महज़ 19,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में ग्लास बॉडी व एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 5.84-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है।

हुआवई वी20 लाइट में 4जीबी की रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन हाइसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
वनप्लस 6
फ्लैगशिप कीलर स्मार्टफोंस के लिए मशहूर टेक कपंनी वनप्लस भी एप्पल से कंपटिशन करते करते उसकी कॉपी करने से खुद को नहीं रोक पाई है। आने वाले दिनों में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च करने वाली है जो एप्पल आईफोन 10 की ही तरह नॉच डिसप्ले से लैस होगा। सिर्फ डिसप्ले ही नहीं बल्कि फोन का रियर कैमरा सेटअप भी आईफोन 10 की तरह वर्टिकल शेप में होगा। फोन की डिसप्ले और लुक तो एप्पल आईफोन 10 जैसी होगी लेकिन कीमत आधी से भी कम।

वनप्लस 6 को लेकर खबर है कि इस फोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी शुरूआती कीमत तकरीबन 39,000 रुपये होगी। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन के साथ क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली पावरफुल बैटरी दी जाएगी। वनप्लस 6 के लिए अमेज़न इंडिया पर वेबपेज़ बनाया जा चुका है।
आॅनर 10
अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एप्पल की कड़ी प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली हुआवई की सब ब्रांड कंपनी भी इस होड़ में पीछे नहीं है। आॅनर अपने नए डिवाईस आॅनर 10 के साथ तैयार है जो इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फोन में भी बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो आईफोन 10 की तरह ही नॉच सपोर्ट करती है। यह फोन एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास पैनल पर बने इस फोन में 5.8-इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले दी गई है।

आॅनर 10 एंडरॉयड ओरियो के साथ किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन को 4जीबी व 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोन में 20-मेगापिक्सल और 24-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर 10 फ्लिपकार्ट पर एक्सक्सूसिव लिस्ट हो चुका है।
The post भारत में मौजूद 5 ऐसे फोन जिन्होंने किया है एप्पल आईफोन 10 को कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका, अमेज़न इंडिया पर शुरू हुआ ‘एप्पल फेस्ट’, मिल रहा है 10,000 तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए किसी न किसी शॉपिंग फेस्टीवल का आयोजन करती रहती है। देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया एप्पल फैन्स के लिए ऐसा ही एक शॉपिंग फेस्टीवल ‘एप्पल फेस्ट’ लेकर आई है जिसमें एप्पल कंपनी के विभिन्न आईफोन और प्रोडक्ट्स भारी छूट तथा आर्कषक आॅफर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। अमेज़न के एप्पल फेस्ट में आईफोन पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।गूगल मई में पेश कर देगा अपना नया एंडरॉयड ‘पी’, पहले से भी एडवांस होगा यह वर्ज़न
अमेज़न इंडिया द्वारा आयोजित एप्पल फेस्ट 6 मार्च से शुरू हो चुका है और आने वाली 12 मार्च तक चलेगा। 7 दिवसीय इस फेस्ट में एप्पल के विभिन्न आईफोंस के साथ ही मैकबुक, आईपैड व एप्पल वॉच के मॉडल्स भारी छूट व एक्सचेंज आॅफर के साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई पर सेल के लिए उपलब्ध है। अमेज़न की ओर से प्रोडक्ट्स पर दी जा रही छूट के अलावा एसबीआई कार्ड धारकों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत का कैशबैक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

सबसे पहले एप्पल के सबसे नए और महंगे डिवाईस आईफोन 10 की बात करें तो इस फेस्ट में आईफोन 10 (64जीबी) पर सीधे 6,001 रुपये और आईफोन 10 (256जीबी) पर 4,001 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद 89,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 10 को 82,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ शाओमी का 32 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी, 40 इंच वाला मॉडल भी उतारा
इसी तरह एप्पल आईफोन 8 पर 9,001 रुपये की छूट दी जा रही है। इस फेस्ट में आईफोन 8 प्लस (64जीबी) जहां 65,999 रुपये में मिल रहा है वहीं 64,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 8(64जीबी) को 54,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 49,999 रुपये की कीमत वाले आईफोन 7(32जीबी) को 8,000 रुपये की छूट के साथ 41,999 में पाया जा सकता है।

एप्पल फेस्ट में 49,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 6एस प्लस(32जीबी) पर 10,001 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इस फोन को सिर्फ 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 32जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस पर 6,001 रुपये तथा आईफोन 6 पर 5,501 रुपये की छूट दी जा रही है।
एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी मॉडल भी भारत में होगा उपलब्ध
इस छूट के बाद 40,000 रुपये की कीमत वाले आईफोन 6एस को 33,999 रुपये तथा 29,500 रुपये की कीमत वाले आईफोन 6 को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेज़न इंडिया के एप्पल फेस्ट में आईफोन एसई पर 8,001 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद 26,000 रुपये की कीमत वाला यह फोन महज़ 17,999 रुपये में मिल रहा है।
The post आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका, अमेज़न इंडिया पर शुरू हुआ ‘एप्पल फेस्ट’, मिल रहा है 10,000 तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 24 एमपी सेल्फी कैमरा और नोच स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा वीवो वी9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली टेक कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन वी9 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि वी9 के लॉन्च को लेकर कोई मीडिया इन्वाईट या किसी ईवेंट की सूचना नहीं दी गई है लेकिन वीवो के इस आगामी फोन के कुछ बैनर सार्वजनिक स्थानों पर देखे गए हैं। इन बैनर से एक तरफ जहां यह साफ हो गया है कि वीवो वी9 के लॉन्च के साथ तैयार है वहीं इस फोन के डिजाईन, डिसप्ले व स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।
एक ट्वीट में सबसे पहले वीवो वी9 के बिलबोर्ड होर्डिंग ऐड को सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस ट्वीट में दिखाए गए होर्डिंग पर ‘परफेक्ट शॉट परफेक्ट व्यू’ टैगलाईन के साथ वीवो वी9 स्मार्टफोन दिखाया गया है। ऐड में वीवो वी9 का फ्रंट पैनल एप्पल आईफोन 10 जैसा दिखाया गया है। इस फोन को फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस किया गया है तथा इसके फ्रंट पैनल के उपरी ओर ‘नोच’ दी गई है। फोन के तीनों किनारें बेज़ल लेस है तथा नीचले किनारे बेहद मामूली बॉडी मौजूद है।
Kampreet moment itu ketika gw baru beli Vivo V7 dan Vivo V9 mau rilis btw cantik banget @the_agnation pic.twitter.com/r5y4PbujKJ
— afriyan_daeng (@afriyanaja90) February 28, 2018
वीवो वी9 के बिलबोर्ड होर्डिंग ऐड में फोन में 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी पुष्टि की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन का सेल्फी कैमरा एआई फीचर्स से लैस होगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन न होने के चलते माना जा रहा है कि इस फोन में वीवो की अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और वी9 में अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
7 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का नया स्मार्ट टीवी, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आई सामनें
वहीं वीवो वी9 को लेकर सामनें आए लीक्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी वीवो वी9 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर देगी।
The post 24 एमपी सेल्फी कैमरा और नोच स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा वीवो वी9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एप्पल से भी आगे निकली हुआवई, आईफोन 10 जैसे 3 कैमरों के साथ पेश करेगी फ्लैगशिप फोन पी20 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जनवरी महीने में हुआवई के तीन कैमरे वाले फोन की रेंडर ईमेज़ सामनें आई थी। फोटोज़ के साथ बताया गया था कि यह फोन हुआवई पी20 नाम के साथ मार्केट में आएगा और कंपनी इसे फरवरी के अंत में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में प्रस्तुत करेगी। वहीं अब इस फोन का प्रोटेक्टिव केस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मोबाईल कवर से फोन के डिजाईन की जानकारी भी मिली है।
हुआवई पी20 के इस कवर से फोन के डिजाईन, डिसप्ले और बॉडी को साफ समझा जा सकता है। हुआवई ने एप्पल से भी आगे निकलते हुए इस फोन में वर्टिकल आकार के तीन कैमरा सेंसर देखने को दिए हैं। आईफोन 10 की तरह ही यह कैमरा सेटअप फोन के दाएं कोने पर दिया गया है। सामनें आई फोटो में रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और डुअल एलईडी फ्लैश लाईट दिखाई गई है।

फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो हुआवई पी20 बेज़ल लेस दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिखाया गया है। मोबाइल कवर में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह होने पर माना जा रहा है कि इस फोन में वीवो की तरह ही अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। वहीं साथ ही हुआवई पी20 में आईरिश स्कैनर या फेशियल अनलॉक फीचर भी देखने को मिल सकता है।
लीक्स के अनुसार हुआवई के इस फोन में 3डी कैमरा दिया जाएगा, जिसे ‘प्वाइंट क्लाउड डेफ्थ कैमरा’ नाम दिया जा सकता है। वहीं इस फोन में फेशियल रेक्ग्नेशन के लिए लेजर तकनीक की जगह फ्रिंज प्रोजेक्शन सिस्टम का यूज़ किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फोन के बैक पैनल पर 5एक्स जूम पावर के साथ 40-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप होगा।
बताया जा रहा है कि हुआवई पी20 का रियर कैमरा लेईका की मदद से बनाया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। गौरतलब है कि 27 मार्च को हुआवई पेरिस में एक बड़े ईवेंट का अयोजन करने जा रही है और ऐसे में चर्चा है कि इसी ईवेंट में हुआवई पी20 को पहली बार पेश किया जाएगा।
The post एप्पल से भी आगे निकली हुआवई, आईफोन 10 जैसे 3 कैमरों के साथ पेश करेगी फ्लैगशिप फोन पी20 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>