iPhone XR | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:12:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-old-models-price-cut-india-features-specifications-in-hindi/ Fri, 14 Sep 2018 07:01:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22803 सभी आईफोन बड़े प्राइस कट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

The post आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल ने पूरी दुनिया का इंतजार खत्म करते हुए नए आईफोन वैश्विक मंच पर लॉच कर दिए हैं। एप्पल की ओर से आईफोन 10एस, आईफोन 10एस मैक्स और आईफोन 10आर लॉन्च किए गए हैं। पावरफुल प्रोसेसिंग और शानदार फीचर्स वाले इन फोंस को पेश करने के साथ ही कंपनी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा दिया है। एप्पल ने अपने सभी पुराने आईफोंस की कीमतें कम कर दी है। आईफोन 10 के साथ ही आईफोन 8 सीरीज़, आइफोन 7 सीरीज़ और आईफोन 6 सीरीज़ के सभी आईफोन बड़े प्राइस कट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

आईफोन 10

सबसे पहले बात करें आईफोन 10 की तो इस फोन का 256 जीबी वेरिएंट पहले जहां 1,08,930 रुपये की कीमत पर मिलता था वहीं अब इस फोन को 1,06,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह फोन के 64 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 95,390 रुपये से गिर कर 91,900 रुपये आ गई है।

एप्पल आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हिंदी में

आईफोन 8 / 8 प्लस

एप्पल आईफोन 8 प्लस का 256जीबी वेरिएंट अब तक 91,110 रुपये की कीमत पर ​सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब प्राइस कट के साथ इस वेरिएंट को 84,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह आईफोन 8 प्लस का 64जीबी वेरिएंट पहले 77,560 रुपये में बिकता था लेकिन अब इसे 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 8 की बात करें तो इस फोन का 256जीबी वेरिएंट पहले 81,500 रुपये में उपलब्ध था लेकिन नई कीमतों के बाद यह 74,900 रुपये में मिलेगा। वहीं आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट को 67,940 रुपये की जगह अब 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

iphone 8 red

आईफोन 7 / 7 प्लस

एप्पल ने सबसे ज्यादा कटौती अपनी 7 जेनरेशन के आईफोन में ही की है। आईफोन 7 प्लस का 128जीबी वेरिएंट पहले 72,060 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे 59,900 रुपये मेें खरीदा जा सकता है। वहीं 62,840 रुपये में ​मिलने वाला आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट अब 49,900 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
आईफोन 7 के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 61,560 रुपये से घट कर 49,900 रुपये हो गई है तथा 52,370 रुपये में मिलने वाले आईफोन 7 के 32जीबी वेरिएंट को महज़ 39,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

girl-with-phone-indian-17

आईफोन 6एस / 6एस प्लस

128जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस प्लस की कीमत में एप्पल ने सीधे 16,550 रुपये की कटौती की है। यह फोन पहले 61,450 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इस फोन को 44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 32जीबी वेरिएंट की कीमत भी 52,240 रुपये से गिरकर 34,900 रुपये हो गई है। यानि इस फोन की कीमत में भी 17,340 रुपये की भारी कटौती हुई है।
इसी तरह आईफोन 6एस के 128जीबी वेरिएंट को अब 52,100 रुपये की बजाय 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा फोन के 32जीबी वेरिएंट को 42,900 रुपये की जगह सिर्फ 29,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

iphone6

लगे हाथ आपको नए आईफोंस की भारतीय कीमतें भी बता देते हैं..

आईफोन 10एस भारत में 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध होगा और इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 99,900 रुपये, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये होगी।

आईफोन 10एस मैक्स के 64जीबी वेरिएंट को 1,09,900 रुपये, 256जीबी मॉडल को 1,24,900 तथा फोन के 512जीबी वेरिएंट को 1,44,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

एप्पल आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हिंदी में

आईफोन 10आर को 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। इसी तरह 128जीबी वेरिएंट को 81,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 91,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स भारतीय बाजार में 28 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे तथा आईफोन 10आर की सेल 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

The post आईफोन लेने का सबसे बेस्ट मौका, एप्पल ने आईफोंस की कीमतें की 17,000 रुपये तक कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
17 सितंबर से उपलब्ध होगा एप्पल का सबसे एडवांस आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 12, जानें इसके शानदार व मजेदार फीचर् https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-12-rolling-out-from-17-september-in-india-features-in-hindi/ Thu, 13 Sep 2018 07:08:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22767 नए आईफोंस के साथ ही आईओएस 12 को कंपनी अपने पुराने आईफोंस में भी लाने जा रही है

The post 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एप्पल का सबसे एडवांस आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 12, जानें इसके शानदार व मजेदार फीचर् first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल अपने प्रोडक्ट्स के साथ साथ अपनी ‘क्लास’ के लिए भी जानी जाती है। एप्पल ने कल वैश्विक मंच पर अपने 3 नए आईफोन पेश कर दिए हैं। इनमें आईफोन 10आर, आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स शामिल है। आईफोंस के साथ ही कंपनी ने एप्पल वॉच सीरीज़ 4 भी पेश की है। एप्पल के सभी फोन कंपनी के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 12 पर काम करते हैं। नए आईफोंस के साथ ही आईओएस 12 को कंपनी अपने पुराने आईफोंस में भी लाने जा रही है और यह आने वाली 17 सितंबर से सभी आईफोंस में अपडेट हो जाएगा।

एप्पल आईओएस 12 आईफोन 5एस से लेकर इस जेनरेशन के सभी आईफोन में 17 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। आईफोंस के साथ साथ आईओएस 12 आईपैड मिनी 2 और इसके बाद के वर्ज़न तथा आईपॉड टच 6 जेनरेशन और इसके बाद के सभी आईपॉड पर अपडेट हो जाएगा। एप्पल सीईओ टीम कुक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस (WWDC) 2018 के वार्षिक समारोह में पहले ही आईओएस 12 को पेश कर चुके हैं।

एप्पल आईफोन 10आर स्पेसिफिकेशन फीचर्स और प्राइस ​हिंदी में

एप्पल का कहना है कि आईओएस 12 पर अपडेट के बाद आइफोन जहां 40 प्रतिशत फास्ट हो जाएगा वहीं फोन का कीबोर्ड भी 50 प्रतिशत अधिक तेजी से काम करेगा। एप्पल आईओएस 12 उन सभी डिवाईसेज़ व आईफोन पर उपलब्ध होगा जिनमें आईओएस 11 मौजूद है। आईऐ नज़र डालते हैं आईओएस 12 के शानदार और मजेदार फीचर्स पर :

आग्यूमेंटेड रियालिटी (एआर) : एप्पल आईफोन में एआर एक्स​पीरियंस बेहतर करने के लिए एप्पल 3डी फीचर को अपडेट कर रही है। इसके लिए एप्पल आईओएस अब अडोब और यूएसडीसी सपोर्ट से लैस होगा जो एआर अनुभव को और भी शानदार कर देगा। यूएसडीसी की बदौलत ​किसी आर्टिकल में लगी फोटो को भी आग्यूमेंटेड रियालिटी के साथ 3डी में एक्सपीरियंस कर सकेंगे।

मेजर ऐप : मेजर ऐप से किसी भी आब्जेक्ट की फोटो क्लिक कर उसके साईज को भी मापा जा सकेगा। जैसे सामनें रखी किसी टेबल की फोटो मात्र खींचकर आप जान सकेंगे कि उस टेबल की उंचाई व लंबाई कितनी है।

ios12-lego-ar

एआर किट 2: आग्यूमेंटेड रियालिटी का मल्टीयूजर अनुभव देने के लिए एप्पल ने LEGO के साथ की पार्टनरशिप। LEGO एआर एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। अपडेट के बाद एआर फाइल्स को सफारी, आईमैसेज इत्यादि के जरिये भी शेयर कर सकेंगे।

फोटोज: आईओएस 12 के इस नए अपडेट के बाद फोन में फोटोज सर्च करना और भी आसान होगा। नई आईओएस अपडेट में फोटोज में ‘फॉर यू’ टैब जोड़ा गया है। वहीं फोटो की शेयरिंग आसान बनाने के लिए एप्पल ने सजेस्शन जैसे फीचर को भी अपडेट किया है।

सीरी: आईफोन यूजर की पर्सनल असिस्टेंट ‘सीरी’ को भी अपेडट करते हुए कंपनी ने इसमें शॉर्टकट फीचर जोड़ा है। अपडेट के बाद जहां सीरी यूजर्स द्वारा किए जाने वाले कार्यो के अनुसार उन्हें सुझाव देता रहेगा। वहीं इस नए फीचर की मदद से सिरी को खुद की कमांड से सिंक कर उसे अन्य ऐप्स से जोड़ा जा सकता है।

ios12-face-time

ग्रुप फेस टाइम : फेस टाइम की वीडियो चैट अब सिर्फ दो लोगों तक ही सीमित नहीं रहेगी। फेस टाइम पर अब एक साथ 32 लोगों से चैट की जा सकती है। ग्रुप फेस टाइम में मज़ेदार यह भी होगा कि इसमें जो भी व्यक्ति बोलेगा उसकी चैट विंडो खुद ब खुद बड़ी हो जाएगी। कंपनी ने इसमें ऐनिमोजी औमर मैमोजी जैसे फीचर्स भी अपडेट किए हैं। आईफोन 10 में अब अपने आॅनलाईन अवतार को अपनी पसंदानुसार कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

नई ऐप :
डू नॉट डिस्टर्ब मोड आॅन होते ही यूजर जो नोटिफिकेशन न पाना चाहे व बंद हो जाएगी।
नोटिफिकेशन्स – आईओएस 12 में लॉक स्क्रीन से ही नोटिफिकेशन्स को देखा या इग्नोर किया जा सकता है। साथ ही इसमें ग्रुप नोटिफिकेशन सपोर्ट भी दिया गया है।
स्क्रीन टाइम के नए आईओएस में आ जाने से आपने आईफोन का यूज़ ​कब हुआ है और किस वक्त आईफोन का क्या काम किया गया है, इसकी रिपोर्ट मिलती रहेगी। इसके साथ ही किस ऐप पर कितना वक्त लगाया जा रहा है जैसी जानकारी भी इसमे मिलती रहेगी।

एप्पल आईफोन 10एस और आईफोन 10एस मैक्स फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हिंदी में

आईओएस 12 में आईबुक जहां एप्पल बुक्स हो गई है, वहीं एप्पल न्यूज अब स्टॉक्स में भी दिखेगा। न्यूज ऐप में नेविगेशन और ब्राउजिंग विजेट भी मौजूद रहेंगे।
एप्पल ने आईओएस 12 में न्यू डिजीटल हेल्थ ऐप को भी अपडेट किया है।
एप्पल ने आईपैड ने वॉयस मेमो भी इस बार उपलब्ध करा दिया है। आईओएस 12 में कार प्ले थर्ड पार्टी नेविगेशन ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा।

The post 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एप्पल का सबसे एडवांस आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 12, जानें इसके शानदार व मजेदार फीचर् first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>