IPL 2020 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 15 Aug 2020 11:43:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ब्रेकिंग: Jio यूजर इन प्लांस पर मुफ्त में देख पाएंगे IPL 2020 लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-ipl-2020-on-jio-4g/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-ipl-2020-on-jio-4g/#respond Sat, 15 Aug 2020 11:43:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47626 Jio के कुछ प्लान के तहत Disney+ Hotstar सर्विस मुफ्त दिए जा रहे हैं और इन पर आप IPL 2020 लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

The post ब्रेकिंग: Jio यूजर इन प्लांस पर मुफ्त में देख पाएंगे IPL 2020 लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि मालूम है आईपीएल के लाइव स्ट्रीम का अधिकार भारत में सिर्फ हॉट स्टार के पास है। हाल में खबर आई थी कि Disney+ Hotstar ने भारत में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं से अपने करार को खत्म कर दिया है और Jio व Airtel सहित किसी भी नेटवर्क सर्विस पर IPL 2020 को लाइव नहीं देखा जा सकेगा। परंतु 91मोबाइल्स के पास जानकारी है कि अनुबंध तो खत्म हुआ है लेकिन अब ​भी जियो यूजर्स को कुछ प्लान में IPL 2020 लाइव सर्विस मुफ्त में मिलेगी। Jio मोबाइल यूजर्स 401 रुपये और 2,599 रुपये के पैक में आईपीएल 2020 लाइव सर्विस को मुफ्त में स्ट्रीम कर पाएंगे। वहीं जियो के ब्रॉडबैंड यूजर इस सर्विस का लाभ 849 रुपये वाले सिल्वर प्लान या इससे उपर के रिचार्ज पर पा सकेंगे। हमें यह जानकारी इंडस्ट्री सोर्स के माध्यम से मिली है।

आपको बता दूं कि जियो का 401 प्लान 28 दिनों के लिए वैध होता है और इसमें 90 जीबी का डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान में ​Disney+ Hotstar स्टार की वीआईपी सर्विस एक साल के लिए मुफ्त में दी जा रही है और उसी के तहत आप आईपीएल 2020 को लाइव जियो फोन पर लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे। ये सर्विसेज़ नई नहीं हैं लेकिन इन पर अनुबंध बरकरार है। इसे भी पढ़ें: 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ iQoo 5 जल्द इंडिया में कर सकता है एंट्री, कंपनी ने जारी किया टीजर

जहां तक जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर की बात है तो इसके तहत कंपनी के 849 रुपये वाले सिल्वर प्लान के अलावा गोल्ड 1,299, डायमंड 2,499, प्लेटिनम 3,999 और टाइटेनियम 8,499 प्लान में भी Disney+ Hotstar स्टार की सर्विस मुफ्त दी जा रही है और जियो फाइबर यूजर अपने टीवी पर आईपीएल 2020 को लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे।

exclusive hotstar to launch a feature sofia in india

गौरतलब है कि पिछले साल तक Hotstar का भारत में जियो और एयरटेल सहित दूसरे नेटवर्क सर्विस प्रदाताओं के साथ विशेष अनुबंध था जिसमें जियो नेटवर्क पर किसी भी डाटा प्लान पर JioTV के माध्यम से आईपीएल को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता था। हालांकि जियो टीवी भी पहले हॉट स्टार को इंस्टॉल करता था लेकिन इसके लिए अलग से किसी प्लान की जरूरत नहीं होती थी। जियो ने आईपीएल के नाम पर 251 का प्लान तो पेश किया था लेकिन उसमें सिर्फ डाटा दिया जाता था न कि कोई अतिरिक्त आईपीएल सर्विस। इसे भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं Second Hand Smartphone, तो इन बातों तो जरूर रखें ध्यान

वहीं जहां तक Disney+ Hotstar स्टार की बात है तो भारत में वीआईपी सर्विस के साथ ही क्रिकेट लाइव स्ट्रीम की सर्विस उपलब्ध है। कंपनी के पास 299 रुपये और 399 मासिक प्लान है इसके अलावा 1,499 का वार्षिक प्लान है और इसी पर ​आईपीएल को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में फिर से होगी TikTok की एंट्री! जानें क्या है पूरा मामला

Jio 401 प्लान
Reliance Jio 5G Phone Google Made In India affordable smartphone
रिलायंस जियो के 401 रुपये का प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और इसमें डेली के हिसाब से 3 जीबी ​डाटा दिया जाता है। इसके अलावा कंपनी 6 जीबी अतिरिक्त डाटा प्रदान करती है। प्लान के तहत आपको जियो टू जियो कॉलिंग मुफ्त मिलती है जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट की कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा जियो सावन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और डिज़नी+हॉट स्टार और ज़ी3 जैसी सेवाएं मुफ्त है।

Jio 2,599 प्लान
जियो के 2,599 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों अर्थात साल भर के लिए है। इस प्लान में डेली 2 जीबी डाटा मिलता है और अतिरिक्त 10जीबी डाटा मुफ्त दिया जाता है। इस प्लान में भी जियो टू जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं जियो से दूसरे नेटवर्क के लिए 12,000 मिनट दिया जाता है। जियो की अन्य सर्विस की तरह इसमें भी जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो सावन जैसी सर्विसेज मिलती हैं इसके साथ ही Disney+ Hotstar भी दिया जाता है।

Jio Fiber 849 सिल्वर प्लान
jio-fiber-plan-double-data
जियो फाइबर के Silver Plan का शुल्क 849 रुपये मासिक है और यह 30 दिनों की वैलिडिट के साथ आता है। Jio Fiber Silver Plan में यूजर्स 100 एमबीपीएस की स्पीड से 200GB डाटा मिलती है। इसके अलावा कंपनी 200GB अतिरिक्त डाटा देती है। प्लान में Disney+ Hotstar के साथ ही जी5, वूट, अल्ट बालाजी और शेमारू सहित कइ ओटीटी सर्विस मुफ्त दी जा रही है।

IPL 2020
ipl
आईपीएल 2020 का आयोजन इस बार यूएई में 19 सितंबर से किया जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 53 दिनों के लिए चलेगा और 10 नवंबर को इसका फाइनल खेला जाएगा। इसमें हर रोज लगभग दो मैचेज खेले जाएंगे जिसमें दोपहर का मैच भारतीय समय अनुसार 3:30 में शुरू होगा जबकि शाम का मैच 7:30 से शुरू होगा।

The post ब्रेकिंग: Jio यूजर इन प्लांस पर मुफ्त में देख पाएंगे IPL 2020 लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-ipl-2020-on-jio-4g/feed/ 0