IPL | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 May 2025 05:30:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फ्री IPL के लिए Jio, Airtel और Vi के ये प्लान हैं बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/free-live-ipl-match-jiohotstar-plan/ https://www.91mobiles.com/hindi/free-live-ipl-match-jiohotstar-plan/#respond Fri, 28 Mar 2025 15:35:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170534 सस्ते और किफायती मोबाइल प्लान पेश किए हैं जो कम पैसे में आईपीएल देखने का मजा दे रहे हैं।

The post फ्री IPL के लिए Jio, Airtel और Vi के ये प्लान हैं बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

IPL धूम मचा रहा है! इस बार तो माहौल कुछ ऐसा जमा है कि जो लोग क्रिकेट में रूचि नहीं रखते थे, वो भी अपनी फोन स्क्रीन पर टकटकी लगाए मैच देख रहे हैं। देश दुनिया के दिग्गज किक्रेट खिलाड़ियों का जमावड़ा इंडियन प्रीमियर लीग में लगा है और सभी अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) और डिज्नी हॉटस्टार (Disney Hotstar) का विलय होने के बाद पहली बार IPL JioHotstar पर देख सकते हैं। फैंस की जरूरत को समझते हुए Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने भी सस्ते और किफायती मोबाइल प्लान पेश किए हैं जो कम पैसे में आईपीएल देखने का मजा दे रहे हैं। इन सस्ते प्लान्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं और अपने लिए बेस्ट आईपीएल का रिचार्ज चुन सकते हैं।

सस्ते JioHotstar रिचार्ज

कंपनी Jio Airtel Vi
प्राइस 949 रुपये 398 रुपये 469 रुपये
जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन 84 दिन 28 दिन 3 महीने
इंटरनेट डाटा 2GB Data/Day 2GB Data/Day 2.5GB Data/Day
प्लान वैलिडिटी 84 दिन 28 दिन 28 दिन

सबसे पहले एयरटेल की बात करें तो इस कंपनी का प्लान सबसे सस्ता है। इसके बाद वोडाफोन आइडिया और फिर रिलायंस जियो का नंबर आता है। यहां एयरटेल सिर्फ 28 दिन के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रही है तथा इसके प्लान की वैधता भी 28 दिन की ही है। यह रिचार्ज कराने के बाद हर दिन 2जीबी के हिसाब से यूजर्स को कुल 56GB Data मिलेगा।

अब रिलायंस जियो के प्लान पर नज़र डालें तो यह 949 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी दे रही है। कंपनी का रिचार्ज प्लान भी 84 दिन वाला है और इसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी 84 दिन के लिए ही मिल रहा है। वहीं 2जीबी डेली डाटा के हिसाब से पूरे प्लान में कुल 168GB Data मिल रहा है।

वीआई के प्लान की कीमत जियो से कम और एयरटेल से ज्यादा है। इसका प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी वाला है जो हर दिन 2.5जीबी डाटा देता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 70GB Data मिलेगा। वहीं अब IPL देखने के लिए JioHotstar चलाना है तो कंपनी इसका सब्सक्रिप्शन पूरे ​3 महीनों के लिए दे रही है। यानी 91 दिन तक आईपीएल देख सकते हैं। 28 दिन कंपनी का डाटा चलेगा, उसके बाद किसी का वाईफाई या अन्य डाटा पैक लेना होगा।

सस्ते डाटा ऐड-ऑन JioHotstar रिचार्ज

कंपनी Jio Airtel Vi
प्राइस 100 रुपये 100 रुपये 151 रुपये
जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन 90 दिन 90 दिन 3 महीने
इंटरनेट डाटा 5GB Data 5GB Data 4GB Data
प्लान वैलिडिटी 90 दिन 30 दिन 30 दिन

अगर आपके नंबर पर पहले से ही कोई ​प्लान चल रहा है लेकिन आप स्पेशल IPL देखने के लिए किसी JioHotstar वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं तो ऊपर टेबल में मौजूद जियो, एयरटेल और वीआई के सस्ते पैक खरीद सकते हैं।

सीधे तौर कहें तो हमें जियो का जियोहॉटस्टार वाला पैक सबसे बेस्ट लगा। यह सिर्फ 100 रुपये है जो वीआई से काफी सस्ता है। वहीं एयरटेल की तुलना में अधिक दिनों की वैधता के साथ आता है। जाहिर सी बात है Jio पर आईपीएल चल रहा है तो इसके नंबर पर ही सस्ता पड़ेगा।

हॉं, अगर आप एयरटेल सिम चलाते हैं तो 100 रुपये में और वीआई नंबर यूज़ करते हैं तो 151 रुपये में आईपीएल के लिए डाटा ऐड-ऑन पैक खरीद सकते हैं।

IPL 2025 Dream 11 Predication

IPL में आज के मैच का शेड्यूल और टाइम टेबल देखने के लिए (यहां क्लिक करें)। वहीं अगर आप Deram 11 पर टीम बनाते हैं तो हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा की गई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post फ्री IPL के लिए Jio, Airtel और Vi के ये प्लान हैं बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/free-live-ipl-match-jiohotstar-plan/feed/ 0
IPL नहीं रहा फ्री, मोबाइल पर देखने के लिए Jio ने लॉन्च किए नए प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-plan-discontinued/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-plan-discontinued/#respond Tue, 18 Mar 2025 03:27:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169406 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर अब आईपीएल मुफ्त में नहीं देखा जा सकेगा। जी हां! यह खबर करोड़ों आईपीएल प्रशंसकों के लिए झटका हो सकती है, लेकिन यही सच्चाई है। दो वर्षों तक मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा देने के बाद, अब Reliance Jio मोबाइल और टीवी पर IPL मैच देखने के लिए शुल्क वसूलेगी। […]

The post IPL नहीं रहा फ्री, मोबाइल पर देखने के लिए Jio ने लॉन्च किए नए प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर अब आईपीएल मुफ्त में नहीं देखा जा सकेगा। जी हां! यह खबर करोड़ों आईपीएल प्रशंसकों के लिए झटका हो सकती है, लेकिन यही सच्चाई है। दो वर्षों तक मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा देने के बाद, अब Reliance Jio मोबाइल और टीवी पर IPL मैच देखने के लिए शुल्क वसूलेगी। कंपनी ने इसके लिए नए प्लान की घोषणा कर दी है। 22 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2025 का पूरा शेड्यूल आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

मोबाइल और TV पर IPL मैच नहीं रहा फ्री

जियो पहले जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म से आईपीएल मैच को मोबाइल और टीवी पर ​स्ट्रीम करता था जहां यूजर्स फ्री में आईपीएल मैच देख सकते थे। परंतु 14 फरवरी 2025 को जियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का विलय हो गया और हॉटस्टार को खत्म कर JioHotStar नाम से नए प्लेटफॉर्म की घोषणा कर दी। अब आईपीएल के मैच इसी प्लेटफॉर्म से स्ट्रीम होने हैं। इस विलय की घोषणा के बाद JioCinema ऐप को भी JioHotStar ऐप पर रिडायरेक्ट कर दिया गया। यानी कि अब आप JioCInema ऐप को खोलेंगे तो भी JioHotStar ऐप शुरू होगा।

इसके बाद सोमवार, 17 मार्च 2025 को रिलायंस जियो ने घोषणा की कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें (IPL 2025) सीजन के सभी मैचों की स्ट्रीमिंग के लिए शुल्क लेगा। यानी भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले खेल आयोजन की स्ट्रीम अब सभी यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगा। इसके साथ ही कंपनी ने नए प्लान की भी घोषणा कर दी है।

Ipl 2025 match schedule venue timings ticket booking online stream details
Ipl 2025 match schedule venue timings ticket booking online stream details

IPL 2025 के लिए Jio के नए प्लान

IPL के लिए Jioi की ओर से तीन प्रीपेड प्लान्स में जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इन तीनों प्लान की डिटेल आप नीचे देख सकते हैं।

  1. 949 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में कंपनी की ओर से 84 दिन की वैधता, 2GB डेली डाटा, JioHotstar के 2 ओटीटी का सब्सक्रिप्श दिया जा रहा है।
  2. 100 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में कंपनी 90 दिन की वैधता और 5GB डाटा के साथ फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दे रही है।
  3. 195 रुपये वाला प्लान: रिचार्ज में 90 दिनों की वैधता के साथ 15GB डाटा और फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

आपको याद दिला दें कि तीन साल पहले 2023 में जियोसिनेमा ने पांच साल के लिए IPL के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे थे। 2023 और 2024 में JioCinema ने अपने प्लेटफॉर्म पर IPL मैचों का मुफ्त प्रसारण किया था। यानी उस समय एयरटेल, जियो, वीआई व बीएसएनएल यूजर्स सिर्फ अपने नंबर की मदद से लॉगइन कर फ्री में IPL देख सकते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। इस बार जियो और हॉटस्टार के विलय के बाद JioHotstar पर फ्री में आईपीएल का लाइव स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा।

Airtel, VI और BSNL यूजर्स नहीं देख पाएंगे फ्री में IPL

दो साल पहले Jio के पास IPL का OTT राइट्स आने के साथ ही कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए फ्री IPL की घोषणा कर दी थी, जहां JioCinema ऐप के माध्यम से सिर्फ Jio यूजर्स ही नहीं बल्कि Airtel, VI और BSNL सहित सभी यूजर्स फ्री में IPL मैच देख सकते थे। परंतु डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ विलय के बाद अब Airtel, VI और BSNL यूजर फ्री में पूरा आईपीएल नहीं देख पाएंगे। उन्हें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। फिलहाल इन यूजर्स के लिए महीना में कुछ घंटे ही फ्री में IPL उपलब्ध होगा। हालांकि जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने खास प्लान पेश किया है।

IPL के लिए जियो यूजर्स को खास तोहफा

जियो ने हाल ही में घोषणा की है कि यदि कोई नया जियो सिम कनेक्शन लेता है और 299 रुपये या उससे अधिक के प्लान का रिचार्ज करता है, तो वह जियोहॉटस्टार पर आईपीएल 2025 का मुफ्त आनंद उठा सकेगा। इसके अलावा, मौजूदा जियो ग्राहक भी कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

इस विशेष ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे वे सिर्फ IPL 2025 ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही जो यूजर्स पहले ही रिचार्ज कर चुके हैं, वे केवल 100 रुपये का एड-ऑन पैक लेकर जियोहॉटस्टार पर फ्री में आईपीएल 2025 देख सकते हैं, जिसमें 90 दिन वैधता और 5GB डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि यह ऑफर पूरे 90 दिनों के लिए वैध रहेगा, जिससे यूजर्स एक ही बार रिचार्ज कर पूरे आईपीएल 2025 सीजन का आनंद ले सकेंगे।

इसके अलावा जियो अपने ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट और मनोरंजन अनुभव देने के लिए जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर का 50 दिनों तक का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन दे रही है। इस ट्रायल के तहत उपयोगकर्ताओं को 800 से अधिक टीवी चैनलों, 11 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स और अनलिमिटेड वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपने घर पर ही एक शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव का आनंद उठा सकेंगे।

22 मार्च से शुरू हो रहा IPL 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शु्रुआत 22 मार्च शानिवार को हो रही है। इस बार लीग में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जहां कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन यानी 22 मार्च को नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे दिन 23 मार्च रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स दोपहर में टकराएंगी। वहीं शाम में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे।

Jio ने दो साल फ्री दिखाया IPL

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में जियोसिनेमा ने पांच साल के लिए IPL के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे थे। 2023 और 2024 में JioCinema ने अपने प्लेटफॉर्म पर IPL मैचों का मुफ्त प्रसारण किया था। लेकिन अब कंपनी हाइब्रिड मॉडल अपनाने जा रही है, जहां कुछ हद तक मुफ्त कंटेंट उपलब्ध रहेगा, उसके बाद दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।

The post IPL नहीं रहा फ्री, मोबाइल पर देखने के लिए Jio ने लॉन्च किए नए प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-plan-discontinued/feed/ 0
IPL 2025 Ticket Booking: जानें कैसे खरीदें KKR vs RCB मैच लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट https://www.91mobiles.com/hindi/book-todays-ipl-match-tickets-online-offline-price-match-time-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/book-todays-ipl-match-tickets-online-offline-price-match-time-details/#respond Mon, 17 Mar 2025 06:47:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169146 IPL 2025 आगाज 22 मार्च 2025 से होने वाला है और इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यहां पर पिछले साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को मैदान से देखने की योजना […]

The post IPL 2025 Ticket Booking: जानें कैसे खरीदें KKR vs RCB मैच लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

IPL 2025 आगाज 22 मार्च 2025 से होने वाला है और इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यहां पर पिछले साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को मैदान से देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपको समय रहते टिकट बुक करनी होगी। IPL के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट, टिकटिंग पार्टनर प्लेटफॉर्म्स और टीमों के ऑफिशियल ऐप्स का उपयोग किया जाता है। वहीं, कुछ स्टेडियमों में काउंटर से भी टिकट मिलती हैं। आइए आगे जानें कि आप आसानी से IPL 2025 के पहले मैच (KKR vs RCB Ticket Booking) के लिए टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।

IPL का पहला मैच (KKR vs RCB)

IPL का पहला मुकाबला KKR vs RCB
मैच डेट 22 मार्च, 2025
मैच कहां होगा कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम
मैच की टाइमिंग शाम 7:30 बजे
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्पोर्ट्स 18 1
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप

 

KKR vs RCB मैच का टिकट प्राइस

आपको बता दें कि पहले मैच के टिकट की कीमत 400 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए के बीच रखी गई है। IPL मैचों के टिकट की कीमतें टीम और स्टेडियम के हिसाब से तय की गई हैं। फैन्स बुक माई शो और पेटीएम इनसाइडर के साथ-साथ स्टेडियम में बने बॉक्स ऑफिस से भी टिकट खरीद सकते हैं। वहीं, कुछ आईपीएल टीमें अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी मैचों के टिकट्स बेचती हैं।

KKR vs RCB मैच के टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

TATA IPL 2025 के टिकट ऑनलाइन खरीदना बहुत आसान है। नीचे आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है। उससे पहले आपको बता दें कि KKR का टिकटिंग पार्टनर BookMyShow है और RCB का TicketGenie है।

RCB Vs KKR 1st IPL 2025 Match Online ticket
RCB Vs KKR 1st IPL 2025 Match Online ticket

स्टेप 1- सबसे पहले BookMyShow, TicketGenie या KKRRCB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
स्टेप 2- इसके बाद मैच और वेन्यू को सिलेक्ट करें।
स्टेप 3- इसके बाद और फिर सीट कैटेगरी चुनें। सीट कैटेगरी  के तौर पर आपको तीन विकल्प: जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम, और वीआईपी मिलेंगे।
स्टेप 4- सीट सिलेक्ट करने के बाद आपको डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या वॉलेट से पेमेंट करनी होगी।
स्टेप 5- सफल भुगतान के बाद, आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से बुकिंग डिटेल्स प्राप्त होंगी।

TATA IPL ऑफलाइन टिकट ऐसे खरीदें

अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो स्टेडियमों के बाहर काउंटर से या अधिकृत बिक्री केंद्रों से टिकट ले सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले नजदीकी स्टेडियम या अधिकृत आउटलेट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वहां मौजूद टिकट काउंटर पर प्रतिनिधी अपने पहचान पत्र जैसे कि आधार, पैन कार्ड या पासपोर्ट दिखाएं।
स्टेप 4- फिर आप नकद, कार्ड या डिजिटल वॉलेट से भुगतान कर अपनी पसंद की सीट ले सकते हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल टिकट खरीदने से पहले यह याद रखें कि बड़े मैचों के टिकट बहुत जल्दी बिकते हैं। इसलिए जल्दी से टिकट खरीदकर अपनी सीट सुरक्षित कर लें। साथ ही हमारी सलाह है कि हमेशा यह तय करें कि टिकट ऑफिशियल या ऑथराइज्ड वेबसाइट से ही बुक करें। अन्यथा आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

IPL 2025 ticket booking
IPL 2025 ticket booking

KKR और RCB टीम स्क्वाड

Kolkata Knight Riders: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रामनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, उमरान मलिक, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।

Royal Challengers Bengaluru (RCB): रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बिथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।

सवाल-जवाब

टाटा आईपीएल 2025 मैचों के लिए टिकटों की कीमत क्या होगी?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के टिकटों की कीमत बैठने की कैटेगरी, मैच की लोकप्रियता और स्टेडियम पर निर्भर करती है। आमतौर पर टिकट की कीमतें 499 सौ रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक हो सकती हैं, जो आईपीएल फैंस को उनकी पसंद और बजट के आधार पर विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदान करती हैं।

कौन-सा शहर आईपीएल 2025 के पहले मैच की मेजबानी करेगा?

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मैं आईपीएल 2025 के मैच लाइव कैसे देख सकता हूं?

आईपीएल 2025 के मैचों को विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे क्रिकेट मैचों का प्रसारण करने वाले टेलीविजन चैनलों, जियोहॉटस्टार ऐप जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं और आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

क्या मैं आईपीएल 2025 मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीद सकता हूं?

हां, आईपीएल 2025 मैचों के टिकट अधिकृत टिकटिंग प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम इनसाइडर और बुकमायशो के माध्यम से या फिर सीधे आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। अधिक मांग के कारण पहले से टिकट बुक कर लें, तो बेहतर होगा।

The post IPL 2025 Ticket Booking: जानें कैसे खरीदें KKR vs RCB मैच लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/book-todays-ipl-match-tickets-online-offline-price-match-time-details/feed/ 0
Jio लाया महा क्रिकेट ऑफर, JioHotstar पर मुफ्त में देख सकेंगे IPL 2025 https://www.91mobiles.com/hindi/jio-ipl-offer-free-jiohotstar-subscription-above-rs-299/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-ipl-offer-free-jiohotstar-subscription-above-rs-299/#respond Mon, 17 Mar 2025 05:33:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169282 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रिलायंस जियो अपने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है, जिससे वह IPL 2025 के पूरे सीजन का मजा बिल्कुल मुफ्त ले सकते हैं। जी हां, अगर आप 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं या फिर नया जियो सिम कनेक्शन लेते हैं, तो आपको जियोहॉटस्टार पर 90 […]

The post Jio लाया महा क्रिकेट ऑफर, JioHotstar पर मुफ्त में देख सकेंगे IPL 2025 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Highlights

•⁠ ⁠मौजूदा और नए जियो सिम यूजर्स के लिए यह विशेष ऑफर लाया गया है। •⁠ ⁠टीवी/मोबाइल पर 4K में 90-दिन का फ्री जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। •⁠ ⁠50-दिन के लिए फ्री जियोफ़ाइबर/एयरफ़ाइबर ट्रायल कनेक्शन दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो अपने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है, जिससे वह IPL 2025 के पूरे सीजन का मजा बिल्कुल मुफ्त ले सकते हैं। जी हां, अगर आप 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं या फिर नया जियो सिम कनेक्शन लेते हैं, तो आपको जियोहॉटस्टार पर 90 दिनों तक IPL 2025 देखने की सुविधा मिलेगी और वो भी 4K क्वालिटी में। यानी, 22 मार्च 2025 से शुरू हो रहे इस रोमांचक क्रिकेट सीजन को आप अपने मोबाइल या टीवी पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के लाइव देख सकते हैं। IPL 2025 की पूरा शेड्यूल देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। साथ ही IPL 2025 की टिकट बुकिंग डिटेल की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

299 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर मिलेगा IPL ऑफर

जियो ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर केवल उन ग्राहकों के लिए वैध होगा जो 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं। यदि कोई नया यूजर जियो सिम लेता है, तो उसे कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा, ताकि वह आईपीएल 2025 का मुफ्त में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लाभ उठा सके। वहीं, मौजूदा ग्राहकों के लिए भी इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कम से कम 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराना आवश्यक होगा।

इसके अलावा, जियो अपने ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट और मनोरंजन अनुभव देने के लिए जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर का 50 दिनों तक का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी दे रही है। इस ट्रायल के तहत उपयोगकर्ताओं को 800 से अधिक टीवी चैनलों, 11 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स और अनलिमिटेड वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपने घर पर ही एक शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव का आनंद उठा सकेंगे।

  • 90 दिनों तक फ्री IPL 2025 स्ट्रीमिंग (4K क्वालिटी में)।
  • जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर का 50 दिनों तक फ्री ट्रायल।
  • 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप्स और अनलिमिटेड WiFi।

ऑफर कब और कैसे मिलेगा?

  • ऑफर का लाभ 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक लिया जा सकता है।
  • मौजूदा जियो ग्राहकों को कम से कम ₹299 का रिचार्ज कराना होगा।
  • नए जियो ग्राहक को ₹299 या अधिक का प्लान वाला जियो सिम कनेक्शन लेना होगा।
  • अगर आपने 17 मार्च से पहले रिचार्ज करा लिया है, तो ₹100 के ऐड-ऑन पैक के जरिए भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

22 मार्च से शुरू हो रहा IPL 2025

अगर आप भी बिना किसी रुकावट के हाई-क्वालिटी में IPL 2025 का आनंद लेना चाहते हैं, तो तुरंत जियो का यह ऑफर लें और फ्री में क्रिकेट का धमाल देखें। आपको बता दें कि इस बार लीग में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जहां कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। TATA IPL के शुरुआत के दो दिनों में ही महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।

मैच का शुरुआती मुकाबला जहां 22 मार्च को नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे दिन 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स दोपहर में टकराएंगी। वहीं शाम में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे।

The post Jio लाया महा क्रिकेट ऑफर, JioHotstar पर मुफ्त में देख सकेंगे IPL 2025 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-ipl-offer-free-jiohotstar-subscription-above-rs-299/feed/ 0
IPL 2025 ticket book कैसे करें, जानें प्राइस और मैच डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2024-tickets-booking-price-and-matches/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2024-tickets-booking-price-and-matches/#respond Wed, 12 Mar 2025 09:43:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=132956 अगर आप IPL 2024 match के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग (online tickets booking) करना चाहते हैं, तो जानें क्या है तरीका

The post IPL 2025 ticket book कैसे करें, जानें प्राइस और मैच डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज होने वाला है। वहीं, क्रिकेट महाकुंभ से पहले बीसीसीआाई सभी मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, आपको बता दें कि मैच का शुरुआती मुकाबला जहां 22 मार्च को नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे दिन 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स दोपहर में टकराएंगी। वहीं शाम में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे। अगर आप IPL 2025 के लिए टिकट बुकिंग करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया आसान है। IPL 2025 match के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग (online tickets booking) करना चाहते हैं आइए आगे जानते हैं कि टिकट बुक कैसे कर सकते हैं।

India Premier League 2025 (IPL 2025)

TATA IPL की शुरुआत 22 मार्च, 2025
फाइनल 3 जून 2025
आईपीएल सीजन 18वां
लीग मैचों की कुल संख्या 74
टीमों की संख्या 10
फाइनल मैच कहां होगा कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम

IPL 2025 टिकट की बुकिंग शुरू

TATA IPL 2025 के आधिकारिक टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इस साल भी BookMyShow को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया गया है। फैंस BookMyShow के अलावा Paytm Insider और आधिकारिक आईपीएल टीम वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, RCB ने TicketGenie के साथ साझेदारी की है, जिससे वे अपने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से टिकट बेचेंगे।

TATA IPL टीमें और उनके टिकटिंग पार्टनर

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – Paytm Insider
  2. मुंबई इंडियंस (MI) – BookMyShow
  3. गुजरात टाइटंस (GT) – Paytm Insider
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – BookMyShow
  5. राजस्थान रॉयल्स (RR) – BookMyShow
  6. पंजाब किंग्स (PBKS) – Paytm Insider
  7. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – Paytm Insider
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – BookMyShow
  9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – TicketGenie
  10. दिल्ली कैपिटल्स (DC) – Paytm Insider (अब तक होम मैच टिकट जारी नहीं किए गए हैं)

TATA IPL 2025 के टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

TATA IPL 2025 के टिकट ऑनलाइन खरीदना बहुत आसान है। नीचे आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है।

स्टेप 1- सबसे पहले BookMyShow, Paytm Insider, TicketGenie या आईपीएल टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।

स्टेप 2- इसके बाद मैच और वेन्यू को सिलेक्ट करें।
स्टेप 3- इसके बाद और फिर सीट कैटेगरी चुनें। सीट कैटेगरी  के तौर पर आपको तीन विकल्प: जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम, और वीआईपी मिलेंगे।
स्टेप 4- सीट सिलेक्ट करने के बाद आपको डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या वॉलेट से पेमेंट करनी होगी।
स्टेप 5- सफल भुगतान के बाद, आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से बुकिंग डिटेल्स प्राप्त होंगी।

TATA IPL ऑफलाइन टिकट ऐसे खरीदें

अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो स्टेडियमों के बाहर काउंटर से या अधिकृत बिक्री केंद्रों से टिकट ले सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले नजदीकी स्टेडियम या अधिकृत आउटलेट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वहां मौजूद टिकट काउंटर पर प्रतिनिधी अपने पहचान पत्र जैसे कि आधार, पैन कार्ड या पासपोर्ट दिखाएं।
स्टेप 4- फिर आप नकद, कार्ड या डिजिटल वॉलेट से भुगतान कर अपनी पसंद की सीट ले सकते हैं।

TATA IPL 2025 Ticket प्राइस

टिकट की कीमतें टीम, वेन्यू और मैच स्टेज के आधार पर अलग-अलग होती हैं। यहां एक अनुमानित प्राइस रेंज दी गई है।

  • IPL ticket की शुरुआती कीमत : 450 रुपये से 850 रुपये
  • मिड रेंज टिकट : 900 रुपये से 3,000 रुपये
  • प्रीमियम टिकट : 4,000 रुपये से 18,000 रुपये
  • VIP टिकट : 19,000 रुपये या फिर इससे ज्यादा

IPL 2025 टीम और आधिकारिक वेबसाइट 

आईपीएल 2025 टीम आधिकारिक वेबसाइट
Mumbai Indians https://www.mumbaiindians.com/
Kolkata Knights https://www.kkr.in/
Chennai Super Kings (CSK) https://www.chennaisuperkings.com/
Punjab Kings https://www.punjabkingsipl.in/
Delhi Capitals https://www.delhicapitals.in/
Rajasthan Royals https://www.rajasthanroyals.com/
Sunrisers Hyderabad https://www.sunrisershyderabad.in/
Lucknow Super Giants https://www.lucknowsupergiants.in/
Royal Challengers Bangalore https://www.royalchallengers.com/
Gujarat Titans https://www.gujarattitansipl.com/

सवाल-जवाब

टाटा आईपीएल 2025 मैचों के लिए टिकटों की कीमत क्या होगी?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के टिकटों की कीमत बैठने की कैटेगरी, मैच की लोकप्रियता और स्टेडियम पर निर्भर करती है। आमतौर पर टिकट की कीमतें 499 सौ रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक हो सकती हैं, जो आईपीएल फैंस को उनकी पसंद और बजट के आधार पर विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदान करती हैं।

कौन-सा शहर आईपीएल 2025 के पहले मैच की मेजबानी करेगा?

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मैं आईपीएल 2025 के मैच लाइव कैसे देख सकता हूं?

आईपीएल 2025 के मैचों को विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे क्रिकेट मैचों का प्रसारण करने वाले टेलीविजन चैनलों, जियोहॉटस्टार ऐप जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं और आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

आईपीएल 2025 का प्रारूप क्या है?

आईपीएल 2025 एक राउंड-रॉबिन लीग प्रारूप का अनुसरण करता है जहां प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में हर दूसरी टीम के खिलाफ दो बार खेलती है। ग्रुप चरण से शीर्ष टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं, जिसमें क्वालीफायर मैच और एलिमिनेटर शामिल होते हैं, जो फाइनल मैच तक पहुंचते हैं।

क्या मैं आईपीएल 2025 मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीद सकता हूं?

हां, आईपीएल 2025 मैचों के टिकट अधिकृत टिकटिंग प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम इनसाइडर और बुकमायशो के माध्यम से या फिर सीधे आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। अधिक मांग के कारण पहले से टिकट बुक कर लें, तो बेहतर होगा।

आईपीएल 2025 की विजेता टीम के लिए पुरस्कार राशि क्या है?

आईपीएल 2025 की विजेता टीम की पुरस्कार राशि ₹20 करोड़ है। इसके अतिरिक्त, पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए कई अन्य नकद पुरस्कार और पुरस्कार भी हैं।

The post IPL 2025 ticket book कैसे करें, जानें प्राइस और मैच डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2024-tickets-booking-price-and-matches/feed/ 0
फ्री में JioCinema पर देख सकेंगे आईपीएल के सभी मैच, आज होगा GT और CSK के बीच पहला मुकाबला https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-me-kaise-dekhe/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-me-kaise-dekhe/#respond Fri, 31 Mar 2023 03:32:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98446 2023 इंडियन प्रीमियर लीग 31 मार्च से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा

The post फ्री में JioCinema पर देख सकेंगे आईपीएल के सभी मैच, आज होगा GT और CSK के बीच पहला मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Indian Premier League (IPL) का 16वां सीजन शुरु होने वाला है।
  • IPL की शुरआत March 31st से होगी जो कि May 28 तक चलेगा।
  • इस बार आईपीएल के सभी मैच फ्री में Jio Cinema पर 4K में दिखाए जाएंगे।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इस बार जियो सिनेमा ऐप पर 4K में मुफ्त स्ट्रीम किया जाने वाला है। 2023 इंडियन प्रीमियर लीग 31 मार्च से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा, जहां कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार खिताब जीत चुकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। इस बार 4K में Jiocinema के माध्यम से IPL मैचों की (Watch IPL 2023 for free in 4K on Jio Cinema) स्ट्रीमिंग की जाएगी। अगर आप भी बिना पैसे खर्च करे टाटा आईपीएल 2023 के सभी मैच लाइव और फ्री देखना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आपको नीचे फुल डिटेल में दी गई है।

JioCinema पर फ्री में देख सकेंगे IPL 2023

आपको बता दें कि Jio Cinema भारत में हो रहे IPL 2023 का आधिकारिक लाइव-स्ट्रीमिंग पार्टनर है। यह एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल समेत दूरसंचार सेवाओं के यूजर्स को आईपीएल में खेले जा रहे सभी मैचों को मुफ्त में ऑनलाइन स्ट्रीम करने की परमिशन देता है।

jiocinema

JioCinema आईपीएल के प्रत्येक खेल के प्री-मैच और पोस्ट-मैच की पेशकश भी करेगा, जिसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ऐप और वेबसाइट के माध्यम से स्ट्रीम किया जा सकेगा है। JioCinema ऐप के माध्यम से TATA IPL 2023 को मुफ्त में ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप / पीसी पर Jio Cinema ऐप डाउनलोड करने का तरीका आगे बताया गया है।

देखें कौनसी टीम का मैच कब और किससे

IPL 2023 फ्री में देखने के लिए ऐसे डाउनलोड करें Jio Cinema ऐप

on Android

  • सबसे पहले अपने एंडरॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • इसके बाद ‘jiocinema’ के लिए सर्च बार में सर्च करें।
  • इसके बाद दिखाई दे रहे ऐप को टैप कर ‘Install’ करें।

jio-cinema-1

  • एक बार इंस्टॉल होने के बाद Jio Cinema ऐप को ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।

jio-cinema-2

  • लॉग इन करने के बाद अपने कंटेंट की भाशा को सिलेक्ट करें।
    इसके बाद आप सीधा IPL 2023 के सभी मैच ऑनलाइन देख सकेंगे।

on iPhone

  • सबसे पहले iPhone की App Store पर जाएं।
  • इसके बाद सार्च टैब पर ‘jiocinema’ के लिए सर्च करें।
  • इसके बाद ‘इंस्टॉल’ पर टैप करके ऐप डाउनलोड करें।

jiocinema-3

इंस्टॉल हो जाने के बाद, Jio Cinema ऐप खोलें और अपने Jio मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। लॉग इन करने के दो तरीके हैं, एक OTP के माध्यम से और दूसरा Jio सिम के माध्यम से जिसमें ऐप आपके मोबाइल नंबर का अपने आप पता लगा लेगा।

  • लॉग इन करने के बाद, अपनी पसंद के कंटेंट को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आईपीएल 2023 को स्ट्रीम करने के लिए खेल सेक्शन पर जाएं।
  • विंडोज लैपटॉप/पीसी और मैक पर कैसे देखें आईपीएल 2023

jio-tv-app

IPL 2023 को ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए आपको लैपटॉप/पीसी पर Jio Cinema ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। आईपीएल मैच देखने के लिए बस, Jio Cinema वेब पेज पर जाएं और अपने Airtel, Jio, Vi या BSNL नंबर से लॉगिन करें।

क्या आप IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए टीवी पर Jio Cinema ऐप डाउनलोड कर सकते हैं?

how-to-get-free-jio-4k-led-tv

लैपटॉप और मोबाइल फोन के अलावा यूजर्स अपने टीवी पर भी Jio Cinema कंटेंट देख सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं। Jio Cinema ऐप विभिन्न प्रदाताओं से कई टीवी पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है जैसे कि Tizen OS 2.4 और इसके बाद के वर्जन वाले सैमसंग टीवी, OS 6 और इसके बाद के वर्जन के साथ Fire TV, 7 और इसके बाद के संस्करण वाले एंड्रॉइड टीवी और अंत में, Apple TV ओएस 10 और ऊपर वाले।

क्या आपको Jio Cinema ऐप का उपयोग करने के लिए Jio सिम की आवश्यकता है?

jio phone next at rs 4499 price is a best deal option before jio 5g phone launch know why

आपको Jio Cinema ऐप का उपयोग करने के लिए Jio सिम की आवश्यकता नहीं है। इससे Airtel, Vi और BSNL यूजर्स अपने डिवाइस पर Jio Cinema ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और आईपीएल 2023 सहित इसकी कंटेंट को मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं।

Jio Cinema support languages ?

  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bengali
  • Gujarati
  • Punjabi
  • Bhojpuri

The post फ्री में JioCinema पर देख सकेंगे आईपीएल के सभी मैच, आज होगा GT और CSK के बीच पहला मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-me-kaise-dekhe/feed/ 0
फ्री में देखें IPL, Jio ने Airtel, VI और BSNL यूजर्स के लिए भी दिया यह खास ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/watch-ipl-free-jio-special-offer-for-airtel-vi-and-bsnl-users/ https://www.91mobiles.com/hindi/watch-ipl-free-jio-special-offer-for-airtel-vi-and-bsnl-users/#respond Mon, 27 Mar 2023 09:45:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101665 इस बार आईपीएल में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

The post फ्री में देखें IPL, Jio ने Airtel, VI और BSNL यूजर्स के लिए भी दिया यह खास ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग का मजा दोगुना होने वाला है क्योंकि रिलायंस जिओ के ओटीटी ऐप जिओसिनेमा पर दर्शक फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैचों का आनंद उठा सकेंगे। लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ जिओ ग्राहक है फ्री में ऑनलाइन मैच देख सकेंगे तो आपको जानकारी खुशी होगी कि ऐसा नहीं है क्योंकि एयरटेल, वोडाफोन-आईडिया (वी) और बीएसएनएल यूजर्स भी फ्री में सभी मैचों को अपने मोबाइस, लैपटॉप व टीवी पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे।

Vi, Airtel और BSNL यूजर्स भी फ्री में देख सकेंगे आईपीएल

आपको बता दें कि Jio Cinema भारत में हो रहे IPL 2023 का आधिकारिक लाइव-स्ट्रीमिंग पार्टनर है। यह एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल समेत दूरसंचार सेवाओं के यूजर्स को आईपीएल में खेले जा रहे सभी मैचों को मुफ्त में ऑनलाइन स्ट्रीम करने की परमिशन देता है। यानी आप किसी भी टेलीकॉम कंपनी के यूजर हो तो भी JioCinema ऐप के माध्यम से TATA IPL 2023 को मुफ्त में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। यहां क्लिक कर जिओ सिनेमा में लॉग इन करना।

ipl-2023

इन भाषाओं में ले पाएंगे आईपीएल का मजा

जिओ सिनेमा पर 12 अलग-अलग भाषा जैसे तमिल, इंग्लिश, हिंदी, तेलुगू, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी में मैच का आनंद ले पाएंगे। वहीं, ऐप पर न सिर्फ कॉमेंट्री की लैंग्वेज बदलेगी बल्कि मोबाइल पर दिख रहे स्टैटिस्टिक्स और ग्राफिक्स भी चुने हुए लैंग्वेज में हो जाएंगे।

आईपीएल 2023 में होंगे 74 मैच

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो रही है। वहीं, इस दिन पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच होगा। इस साल कुल 74 मैच खेले जाएंगेष। वहीं, जिओ सिनेमा ऐप पर आप आईपीएल के सभी मैच देख पाएंगे साथ ही अलग-अलग एंगल से मैच का आनंद ले पाएंगे। यानि आप कैमरा एंगल को फोन पर चेंज कर पाएंगे।

इस बार 52 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में कुल 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। सीजन कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले का आयोजन किया जाना है। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे।

The post फ्री में देखें IPL, Jio ने Airtel, VI और BSNL यूजर्स के लिए भी दिया यह खास ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/watch-ipl-free-jio-special-offer-for-airtel-vi-and-bsnl-users/feed/ 0
31 मार्च से शुरू होगा IPL 2023, अंबानी ने किया फ्री में देखने का इंतजाम https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2023-live-streaming-on-jio-cinema-for-free/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2023-live-streaming-on-jio-cinema-for-free/#respond Tue, 21 Feb 2023 05:24:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98221 जियो सिनेमा पर आईपीएल के सभी मैच फ्री में देखे जा सकेंगे।

The post 31 मार्च से शुरू होगा IPL 2023, अंबानी ने किया फ्री में देखने का इंतजाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • IPL 2023 इस साल 31 मार्च 2023 से 28 मई 2023 तक आयोजित होगा।
  • Jio Cinema पर IPL के 16वें सीजन के सभी मैच फ्री में दिखाए जाएंगे।
  • इस बार 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार IPL 2023 का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, 28 मई को फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा। साथ ही यह पक्का हो गया है कि इस बार आईपीएल के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो टीवी को दिए गए हैं। यानी इस बार आईपीएल के सभी मैच जियो यूजर्स के लिए Jio Cinema पर फ्री रहेंगे। इससे पहले आईपीएल के लाइव टेलिकास्ट के राइट हॉट स्टार के पास थे। आइए आगे आपको IPL 2023 Schedule की जानकारी देते हैं।

Jio Cinema पर देख सकेंगे IPL 2023

io Cinema पर इस बार IPL 2023 के मैचों को मुफ्त में स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि जियो यूजर्स बस अपने नंबर के माध्यम से जियो सिनेमा में लॉग इन कर आईपीएल के सभी मैच फ्री में देख पाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना होगा।

jiocinema

IPL 2023 Schedule

इस बार 52 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में कुल 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। सीजन कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले का आयोजन किया जाना है। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे।

पूरे देश में होंगे IPL 2023 के मैच

देश भर के कुल 12 मैदानों पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौर में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने दो-दो घरेलू मैच खेलेगी। इससे पहले 2022 में टूर्नामेंट पूरी तरह भारत में खेला गया था। हालांकि, मुंबई-पुणे में लीग और अहमदाबाद-कोलाकात में प्लेऑफ मैच हुए थे।

IPL 2023 team list

Best IPL apps watch live match streaming

  1. Gujarat Titans
  2. Mumbai Indians
  3. Punjab Kings
  4. Delhi Capitals
  5. Rajasthan Royal
  6. Royal Challengers Bangalore
  7. Sunrisers Hyderabad
  8. Chennai Super Kings
  9. Lucknow Supergiants
  10. Kolkata Knight Riders

The post 31 मार्च से शुरू होगा IPL 2023, अंबानी ने किया फ्री में देखने का इंतजाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2023-live-streaming-on-jio-cinema-for-free/feed/ 0
IPL 2023 के सभी मैच इस साल ऑनलाइन फ्री देख पाएंगे यूजर: रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2023-live-match-watch-free-at-jio-cinema-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2023-live-match-watch-free-at-jio-cinema-app/#respond Fri, 03 Feb 2023 09:05:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97199 हाल ही में जियो सिनेमा पर फीफा विश्वकप के मैच फ्री में दिखाए गए थे।

The post IPL 2023 के सभी मैच इस साल ऑनलाइन फ्री देख पाएंगे यूजर: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • IPL 2023 इस साल 20 मार्च 2023 से 28 मई 2023 तक आयोजित होगा।
  • Jio Cinema पर IPL के 16 वें सीजन के सभी मैच फ्री में दिखाए जाएंगे।
  • Sport18 को Jio TV ऐप पर IPL 2023 को स्ट्रीम करने की भी अफवाह है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज अगले माह होने वाला है। वहीं, जल्द ही इस सीजन के शेड्यूल की ऑफिशियल घोषणा की जाएगी। लेकिन, खबर है कि इस बार आईपीएल के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो टीवी को दिए गए हैं। यानी इस बार आईपीएल के सभी मैच जियो यूजर्स के लिए फ्री रहेगें। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जियो को आईपीएल के लाइव स्ट्रीमिंग इजाजत दे दी है। इससे पहले आईपीएल के लाइव टेलिकास्ट के राइट हॉट स्टार के पास थे।

जियोसिनेमा पर लाइव होगा IPL 2023

रिपोर्ट्स के अनुसार Jiocinema कथित तौर पर सभी IPL 2023 मैचों को अपने प्लेटफॉर्म पर 11 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में मुफ्त में (लेकिन विज्ञापनों के साथ) स्ट्रीम करेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज4मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, Sports18 ने भी Jio TV ऐप पर IPL 2023 को मुफ्त में प्रसारित करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी Sports18 के अधिकारियों ने न तो दावों को स्वीकार किया और न ही इनकार किया है।

फिलहाल वायकॉम18 के पास 2023-27 से आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हैं क्योंकि इसने इसके लिए 23,578 करोड़ रुपये का सौदा किया था। हालांकि, हाल की खबरों से पता चलता है कि Viacom18 आईपीएल 2023 की डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए एक मुफ्त देखने का विकल्प भी प्रदान कर सकता है। ऐसा लगता है कि Jio Cinema को IPL 2023 को मुफ्त में स्ट्रीम करने का अधिकार दिया गया है। यह मंच द्वारा फीफा विश्व कप 2022 के मैचों को मुफ्त में लाइव स्ट्रीम करने के बाद आया है।

watch free live tv on Reliance jio number jio tv app JioTV

आईपीएल लंबे समय से डिज़्नी+ हॉटस्टार के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट कर रहा है। वहीं, 2018 में, स्टार इंडिया ने आईपीएल के लिए 16,347 करोड़ रुपये में डिजिटल और टीवी अधिकार हासिल किए थे। हालांकि, इस वर्ष से, टीवी और डिजिटल के लिए अधिकारों को अलग-अलग विभाजित कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप स्टार इंडिया वायकॉम18 के डिजिटल अधिकारों से वंचित हो गया। हालांकि, टीवी अधिकार अभी भी स्टार इंडिया (स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर प्रसारित होंगे) के पास हैं।

IPL 2023 से बढ़ेंगे Jio Cinema subscribers

भारतीय ओटीटी सेगमेंट में, डिज्नी+ हॉटस्टार हाल ही में एक एक अहम खिलाड़ी बन गया है और आईपीएल के दर्शकों की संख्या के कारण 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है। लेकिन Jio Cinema कथित तौर पर IPL 2023 के मैचों को मुफ्त में स्ट्रीम करने के लिए तैयार है, हम Hotstar को लगभग 15-25 मिलियन ग्राहकों को खोते हुए देख सकते हैं।

The post IPL 2023 के सभी मैच इस साल ऑनलाइन फ्री देख पाएंगे यूजर: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2023-live-match-watch-free-at-jio-cinema-app/feed/ 0
इन ऐप्स पर लाइव देखें TATA IPL 2022 https://www.91mobiles.com/hindi/best-ipl-apps-watch-live-match/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-ipl-apps-watch-live-match/#respond Mon, 25 Apr 2022 10:18:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79411 आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में आईपीएल सीजन के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार हैं।

The post इन ऐप्स पर लाइव देखें TATA IPL 2022 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप ऐप के माध्यम से टाटा आईपीएल 2022 (TATA IPL 2022 Live) को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यहां आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आगे हमने आईपीएल मैच देखने के लिए उन ऐप्स की जानकारी दी है जो कि मोबाइल में इंस्टॉल कर चलते-फिरते लाइव मैचों को ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में आईपीएल सीजन के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार हैं। लेकिन, जिन क्षेत्रों में हॉटस्टार उपलब्ध नहीं है वहां अन्य ऐप के माध्यम से मैच देखे जा सकते हैं जैसे कि यप्पटीवी जिसका उपयोग आप टाटा आईपीएल को स्ट्रीम करने के लिए कर सकते हैं। ये ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने दोस्तों के साथ आईपीएल देखने, लाइव स्कोर देखने और बहुत कुछ करने की सुविधा देता हैं। आइए आगे YuppTV ऐप के अलावा दूसरे ऐप्स की जानकारी भी आपको देते हैं।

TATA IPL 2022 देखने के लिए बेस्ट ऐप्स

  1.  Disney Plus Hotstar
  2.  Tata Play
  3.  YuppTV
  4.  Willow
  5.  Sky Sports
  6.  Kayo

tata ipl 2022 match live telecast at just rs 1

आईपीएल ऐप्स

आईपीएल ऐप्स रीजन सब्सक्रिप्शन
Disney Plus Hotstar India Paid – starting at Rs 299
Tata Play India Free for Tata Sky (Play) DTH users
YuppTV Australia, Continental Europe, Japan, Pakistan, Sri Lanka, Nepal, Bhutan, Maldives, South East Asia, Central & South America, Central Asia Paid – Rs 49/ month
Willow TV US Paid
Sky Sports UK Paid
Kayo Australia Paid

1. डिज्नी प्लस हॉटस्टार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार भारत में सबसे लोकप्रिय आईपीएल स्ट्रीमिंग ऐप में से एक है। मैचों का सीधा प्रसारण देखने के लिए आप Disney+ Hotstar ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। यह आईपीएल ऐप तीन सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ आता है: मोबाइल, सुपर और प्रीमियम। अगर आप मोबाइल फोन पर आईपीएल 2022 देखना चाहते हैं, तो आप 499 रुपये की कीमत वाले मोबाइल प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं।

disney-plus-hotstar-new-plan

वहीं, आप इस प्लान के साथ मूवी, लाइव स्पोर्ट्स, टीवी, स्पेशल के साथ-साथ एक्सेस कर सकते हैं। क्वालिटी 720p तक सीमित होगी और ऑडियो स्टीरियो क्वालिटी का होगा। आपको इस प्लान के साथ समय-समय पर विज्ञापन भी दिखाई देंगे। हालांकि, यदि आप सुपर प्लान चुनते हैं, जिसकी कीमत 899 रुपये प्रति वर्ष है, तो आप डॉल्बी 5.1 साउंड क्वालिटी के साथ फुल एचडी (1080p) गुणवत्ता में सभी कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा आपको टीवी और लैपटॉप से भी कंटेंट का उपयोग करने की सुविधा मिलती है। प्रीमियम प्लान, जिसकी कीमत 1,499 प्रति वर्ष है, वीडियो की गुणवत्ता को 4K (2160p) तक बढ़ा देगा और विज्ञापनों से भी छुटकारा दिलाएगा।

How to watch TATA IPL match live on mobile and TV

डिज़्नी+हॉटस्टार को वेब ब्राउज़र, Android और iOS ऐप, AndroidTV, Apple TV (4th Gen), Fire TV, Google Chromecast, और अन्य डिवाइस की मदद से एक्सेस किया जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा, आप ऐप के जरिए आईपीएल हाइलाइट्स भी देख सकते हैं।

2. Tata Play

टाटा प्ले भारत में आईपीएल 2022 देखने के लिए एक शानदार ऐप कहा जा सकता है। हालांकि, टाटा प्ले ऐप पर आईपीएल देखने के लिए, आपके पास टाटा स्काई/प्ले डीटीएच कनेक्शन में स्टार स्पोर्ट्स चैनल की सदस्यता होनी चाहिए। इस सब्सक्रिप्शन के लेने के बाद क्रिटे मैच के अलावा टाटा प्ले ऐप का उपयोग ऑन-डिमांड कंटेंट के साथ-साथ लाइव टीवी चैनलों से फिल्में, समाचार, संगीत और बहुत कुछ ऑफर करता है। टाटा प्ले एंडरॉयड के साथ-साथ आईओएस डिवाइस पर भी उपलब्ध है।
tata-play-461x1024

 

3. YuppTV

यदि आप आईपीएल 2022 के सभी मैच देखना चाहते हैं तो YuppTV पर भी देख सकते हैं। YuppTV पर फिल्मों, टीवी शो, लाइव टीवी, और बहुत कुछ सहित पूरी दुनिया में ओटीटी कंटेंट देखने को मिलता है। यह आईपीएल ऐप निम्नलिखित क्षेत्रों में उपलब्ध है: ऑस्ट्रेलिया, महाद्वीपीय यूरोप (यूके और आयरलैंड को छोड़कर), जापान, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव, दक्षिण पूर्व एशिया (ब्रुनेई, कंबोडिया, पूर्वी तिमोर, हांगकांग) , इंडोनेशिया, जापान, लाओस, मकाऊ, मंगोलिया, म्यांमार, उत्तर कोरिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम), मध्य और दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना, असेंशन द्वीप हैं।
yupptv-461x1024

इसके अलावा बेलीज, बोलीविया, बोनेयर, ब्राजील, चिली, कोलंबिया) , कोस्टा रिका, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह, ग्वाटेमाला, होंडुरास, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेजुएला), मध्य एशिया (कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान)। आप इस लिंक से Android, Xbox, PS3, Apple TV और अन्य सहित कई प्लेटफार्मों के लिए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

4. Willow

यदि आप यूएस में आईपीएल 2022 की लाइव स्ट्रीम का उपयोग करना चाहते हैं तो विलो एक अन्य ऑप्शन है। विलो दुनिया भर से लाइव और ऑन-डिमांड क्रिकेट स्ट्रीमिंग करता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका सहित आधिकारिक प्रसारक के लिए कई क्रिकेट बोर्डों के साथ विशेष समझौते किया हुआ है।

willow

वहीं, क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, जिम्बाब्वे क्रिकेट, पाकिस्तान सुपर लीग और अन्य सीरीज के मैच भी इसमें देखे जा सकते हैं। ऐप यूएसए में मंथली सब्सक्रिप्शन के रूप में उपलब्ध है, जिसकी कीमत $9.99 (~ 762) प्रति माह (लगभग 750 रुपये) है। विलो टीवी चैनल Google Fibre, Fios, Xfinity, Sling, Dish, Spectrum, आदि सहित कई अन्य इंटरनेट, दूरसंचार और स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर पर भी उपलब्ध है।

5. Sky Sports

स्काई स्पोर्ट्स एक सब्सक्रिप्शन-आधारित स्पोर्ट्स चैनल है जो यूके में काफी लोकप्रिय है। अगर आपके पास स्काई सब्सक्रिप्शन है, तो आप आईपीएल 2022 का हर मैच सिर्फ £25 अतिरिक्त महीने (लगभग 2,500 रुपये) में देख पाएंगे। हालांकि, यदि आप स्काई में नए हैं, तो आप प्रति माह £46 की शुरुआती कीमत पर स्काई एक्सेस खरीद सकते हैं। सदस्यता स्काई स्पोर्ट्स वेबसाइट पर खरीदी जा सकती है। स्काई स्पोर्ट्स को एंड्रॉइड, आईओएस, पीसी, मैक, ब्राउजर और अन्य सहित कई डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है।
ipl-2020

नाउ स्पोर्ट्स एंड्रॉइड, आईओएस, विंडोज, मैक, कई स्मार्ट टीवी, एक्सबॉक्स, ऐप्पल टीवी, क्रोमकास्ट और अन्य सहित कई उपकरणों पर उपलब्ध है।

6. Kayo

यदि आप ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल 2022 को स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो कायो स्पोर्ट्स उपलब्ध बेस्ट ऑप्शन में से एक है। कायो ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग सर्विस है। आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, बीबीएल, एएफएल, एनआरएल, फुटबॉल, ला लीगा, लीग 1, मोटरस्पोर्ट, फॉर्मूला 1, सुपरकार, बास्केटबॉल, एनबीए, एनबीएल, रग्बी, एनएफएल और कॉलेज फुटबॉल सहित ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर के 50 से अधिक खेल देख सकते हैं।
kayo-app-ipl

कायो स्पोर्ट्स को एंड्रॉइड, आईओएस, प्लेस्टेशन, वेब ब्राउजर, ऐप्पल टीवी, एंडरॉयड टीवी, क्रोमकास्ट और अन्य सहित कई उपकरणों पर एक्सेस किया जा सकता है। कायो नए ग्राहकों के लिए अपने बेसिक और प्रीमियम प्लान्स पर 14 दिनों का निःशुल्क टेस्टिंग प्रदान करता है

The post इन ऐप्स पर लाइव देखें TATA IPL 2022 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-ipl-apps-watch-live-match/feed/ 0