iQOO 10 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:15:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बवाल मचाने आए iQoo 10 और iQoo 10 Pro, पावरफुल फीचर्स लूट लेंगे आपका दिल https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-iqoo-10-pro-launched-with-snapdragon-8-gen1-200w-fast-charging-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-iqoo-10-pro-launched-with-snapdragon-8-gen1-200w-fast-charging-price-specs/#respond Tue, 19 Jul 2022 13:06:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84543 iQOO 10 औऱ iQOO 10 Pro दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen1 चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए हैं।

The post बवाल मचाने आए iQoo 10 और iQoo 10 Pro, पावरफुल फीचर्स लूट लेंगे आपका दिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 10 और iQOO 10 Pro phones को आज चीन में हुए लॉन्च इवेंट के दौरान पेश कर दिया गया है। दोनों ही फोन iQOO 9 सीरीज के अपग्रेड वर्जन के तौर पर iQOO 10 series को लाया गया है। अगर बात करें फोन में दिए गए फीचर्स की तो इन दोनों में ही पावरफुल Snapdragon 8+ Gen1 चिपसेट, 50MP Samsung GN5 primary sensor और Android 12 OS है। वहीं, दोनों ही डिवाइस में से iQOO 10 Pro दुनिया का ऐसा पहले फोन है जो कि 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। आइए आगे आपको इन दोनों ही फोन की कीमत (iQOO 10 Price in India), फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

iQOO 10 and 10 Pro का डिजाइन

iQOO 10 और 10 Pro लुक के मामले में लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों फोन के फ्रंट पर सेल्फी स्नैपर के लिए सेंटर पर एक पंच-होल कटआउट दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पीछे की तरफ एक डुअल-टोन डिजाइन है। रियर पर टॉप पर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। वहीं, बॉट पर स्पीकर ग्रिल व टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

iQOO 10 Pro comes with 200W Fast Charge

iQOO 10, iQOO 10 Pro की कीमतें, उपलब्धता

iQOO 10 की कीमत 8GB/128GB मॉडल के लिए RMB 3,699 (लगभग 43,900 रुपये), 8GB/256GB मॉडल के लिए RMB 3999 (लगभग 47,400 रुपये), 12GB/256GB मॉडल के लिए RMB 4299 (लगभग 51,000 रुपये) और टॉप-एंड 12GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत RMB 4699 (लगभग 55,700 रुपये) है। फोन ऑरेंज, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।

iQOO 10, iQOO 10 Pro launched with Snapdragon 8+ Gen1, 200W fast charging price specs

iQOO 10 Pro की कीमत (iQOO 10 Pro Price in India) की बात करें तो इसके 8GB/256GB मॉडल का प्राइस RMB 4,999 (लगभग 59,000 रुपये), 12GB/256GB मॉडल के लिए RMB 5,499(लगभग 65,000 रुपये) और 12GB/512GB की कीमत RMB 5999(लगभग 71,000 रुपये) है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।

iQOO 10 specifications

  • 6.78-inch FHD+ E5 AMOLED LTPO display
  • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 chipset
  • Android 12-based OriginOS Ocean
  • 50MP + 13MP + 12MP triple cameras
  • 16MP selfie snapper
  • 4,700mAh battery with 120W fast charging

iQOO 10 में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, नैरो बेजल्स और पंच-होल कटआउट के साथ 6.78-इंच FHD+ E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 चिपसेट पर काम करता है जो कि एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB, 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB,256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन है। यह फोन एंडरॉयड 12-आधारित ओरिजिनओएस ओशन स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है।

iqoo-10-launch

इसके अलावा iQOO 10 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी सैमसंग GN5 सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का स्नैपर है। iQOO 10 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी और सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

iQOO 10 Pro specifications

  • 6.78-inch 2K E5 AMOLED LTPO display
  • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 chipset
  • Android 12-based OriginOS Ocean
  • 50MP + 50MP + 14.6MP triple cameras
  • 16MP selfie snapper
  • 4,550mAh battery with 200W fast charging

iQOO 10 की तरह ही इस फोन में भी 6.78-इंच 2K E5 AMOLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है जिसमें 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 3200 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1500nits तक की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर, कर्व्ड एज और एक पंच-होल है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज तक। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 12-आधारित ओरिजिनओएस ओशन कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है।

iqoo-10-pro-launch

iQOO 10 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी सैमसंग GN5 सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 14.6MP का पोर्ट्रेट सेंसर है। इमेजिंग के लिए एक समर्पित V1+ चिप है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का सेंसर है। यह भी पढ़ें : 4000 रुपये कम में मिल रहा OnePlus का 8GB रैम, 64MP और 5000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

iQOO 10 Pro में 200W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस सपोर्ट के साथ 4,550mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 12 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। सुरक्षा के लिए एक ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है, 3930mm² बड़े क्षेत्र की वीसी सोकिंग प्लेट, स्टीरियो स्पीकर, हाई-फाई ऑडियो और टाइप-सी ऑडियो। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

The post बवाल मचाने आए iQoo 10 और iQoo 10 Pro, पावरफुल फीचर्स लूट लेंगे आपका दिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-iqoo-10-pro-launched-with-snapdragon-8-gen1-200w-fast-charging-price-specs/feed/ 0
iQOO 10 सीरीज में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से होगी लैस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-series-smartphone-will-get-snapdragon-8-gen-1-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-series-smartphone-will-get-snapdragon-8-gen-1-processor/#respond Tue, 05 Jul 2022 06:24:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83605 iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में 4,550mAh की बैटरी और 200W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

The post iQOO 10 सीरीज में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से होगी लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। आइकू के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले कई महीनों से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। iQOO 10 लाइअप को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज दो स्मार्टफोन – iQOO 10 और iQOO 10 Pro स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक होम मार्केट चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक आइकू की ओर से iQOO 10 सीरीज़ के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए iQOO 10 सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है।

आइकू ने प्रोसेसर पर लगाई मोहर

iQOO ने अपने सोशल मीडिया हैंडल Weibo के ऑफिशियल अकाउंट से कंफर्म किया है कि iQOO 10 सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रोसेसर से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई है कि iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे। हालांकि फिलहाल कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि क्वालकॉम का यह प्रोसेसर सिर्फ iQOO 10 Pro में दिया जाएगा या फिर इस सीरीज के सभी फोन इस दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएँगे।

iQOO 10

iQOO 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

iQOO 10 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.78-इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

iqoo

इसके साथ ही फोन में 16GB तक के रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 14.6MP टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 117 स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Mi Smart Band 7 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में Android 12 पर आधारित OriginOS दिया जाएगा। इसके साथ ही iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में 4,550mAh की बैटरी और 200W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी iQOO 10 Legend BMW Edition भी लॉन्च करेगी।

The post iQOO 10 सीरीज में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से होगी लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-series-smartphone-will-get-snapdragon-8-gen-1-processor/feed/ 0
iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, ये हैं खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-series-smartphone-specifications-and-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-series-smartphone-specifications-and-design-leaked/#respond Thu, 30 Jun 2022 07:48:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83325 iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

The post iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, ये हैं खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 10-सीरीज होम मार्केट चीन में जुलाई महीने में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन iQOO 10 और iQOO 10 Pro मॉडल लॉन्च किया जाएगा। iQOO 10 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन को लेकर पहले भी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही iQOO 10 सीरीज़ का डिज़ाइन रेंडर भी लीक हो गया है। इसके साथ ही इस सीरीज़ का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफ़ोन iQOO 10 Pro को TENAA पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी मिलती है। यहां हम आपको iQOO 10 और iQOO 10 Pro स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।

iQOO 10 डिज़ाइन

iQOO 10 के डिजाइन की बात करें तो यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस फोन में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसके साथ LED फ्लैश दिया जाएगा। कैमरा मॉड्यूल में गिंबल स्टेबलाइजेशन देखने को मिल रहा है। iQOO 10 स्मार्टफोन में रियर पैनल में iQOO ब्रांडिंग दिया जाएगा। ब्लैक कलर वेरिएंट में iQOO 10 टेक्चर फाइबर स्ट्रिप दिया जाएगा। वहीं व्हाइट मॉडल में प्लेन फ़िनिश दिया जाएगा।

iQOO 10 design

iQOO 10 स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 10 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल दिया जाएगा। आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 12GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। iQOO 10 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जो कि 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में होगा Snapdragon 778G+ प्रोसेसर, जानें कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

iqoo-10-pro

iQOO 10 Pro स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में हाई-एंड 10 बिट 6.78-इंच LTPO डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 3200 x 1440 पिक्सल है। यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में कैमरा इमेज प्रोसेसिंग के लिए Vivo का शानदार V1 Plus सेकेंड जेनेरेशन इमेज सिंग्नल प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

The post iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, ये हैं खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-10-series-smartphone-specifications-and-design-leaked/feed/ 0
200W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा iQOO 10 Pro स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/200w-fast-charging-iqoo-10-pro-smartphone-will-launched-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/200w-fast-charging-iqoo-10-pro-smartphone-will-launched-soon/#respond Mon, 06 Jun 2022 08:00:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81809 iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा।

The post 200W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा iQOO 10 Pro स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने कुछ हफ्ते पहले ही भारत में अपनी फ्लैगशिप iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के फ़्लैगशिप सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन – iQOO 9, iQOO 9 Pro और iQOO 9 SE है। iQOO ने कंफर्म कर दिया है वह जल्द ही अपना नेक्स्ट फ्लैगशिप सीरीज के स्मार्टफोन iQOO 10 सीरीज को लॉन्च करेगा। iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में Vivo का सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी के अपकमिंग iQOO 10 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

iQOO 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

iQOO 10 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन 2022 के दूसरे हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके फास्ट चार्जिंग की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपनी सोशल पोस्ट में दावा किया है कि आईकू के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। चार्जर का मॉडल नंबर V200100L0B0-CN हो सकता है।

इसके साथ ही टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में 65W फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। iQOO 9 Pro की तुलना में दोनों ही चार्जिंग को कंपनी ने अपग्रेड किया है। आइकू के मौजूदा फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सोप्ट दिया गया है। 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4700 mAh की बैटरी को मात्र 19 मिनट में चार्ज कर देती है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) में मिलेगा OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले यहां जानें क्या होगी खासियत

iQOO 10 Pro स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी को लेकर अगर जानकारी नहीं है। अगर इस फोन में भी 4700 mAh की बैटरी दी जाती है तो यह 15 मिनट के अंदर फुल चार्ज हो जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आइकू फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से बैटरी की हेल्थ खराब न हो इसके लिए क्या उपाय करता है। बता दें कि हाई वोल्टेज से हीट जनरेट होती है जो बैटरी की लाइफ को प्रभावित करता है।

खबरों की माने तो iQOO 10 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। क्वालकॉम के नए चिपसेट के बारे में बताया जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत बेहतर है। इसके साथ ही इस चिपसेट के GPU और CPU पहले के मुकाबले 30 प्रतिशत कम पावर कंज्यूम करते हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों iQOO 10 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में और भी जानकारी मिल सकती है।

The post 200W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा iQOO 10 Pro स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200w-fast-charging-iqoo-10-pro-smartphone-will-launched-soon/feed/ 0