iQOO 11 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Mar 2023 17:14:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2023 में लॉन्च हुए पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/powerfull-android-smartphone-2023/ https://www.91mobiles.com/hindi/powerfull-android-smartphone-2023/#respond Tue, 14 Mar 2023 12:48:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101053 2023 में क्वालकॉम के स्नेपड्रेगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ सैमसंग, वनप्लस, आइकू और शाओमी ने स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

The post 2023 में लॉन्च हुए पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। साल 2023 में भी कंपनियां एक दूसरे से आगे निकलने के लिए लेटेस्ट और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। स्मार्टफोन के लिए प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम के सबसे ताकतवर प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ मोबाइल कंपनियों के स्मार्टफोन मार्केट में आ चुके हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में 2023 में अब तक लॉन्च हुए सबसे दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम क्वालकॉम के सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी देंगे।

पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2023

  • सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा
  • सैमसंग गैलेक्सी एस23 प्लस
  • शाओमी 13 प्रो
  • वनप्लस 11
  • आइकू 11
  • सैमसंग गैलेक्सी एस23

सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा

कीमत : 1,24,999 रुपये से शुरू

सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.8-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। यह फोन लेटेस्ट Android 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर रन करता है।

Samsung Galaxy S22 Price in india drop

सैमसंग के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 200MP Samsung HP2 सेंसर है, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट और 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ 10x ऑप्टिकल जूम मिलता है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

सैमसंग गैलेक्सी एस23 प्लस

कीमत : 94,999 रुपये से शुरू

सैमसंग गैलेक्सी एस23 प्लस स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है, जो विजन बूस्टर के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU दिया जाएगा। यह फोन Android 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर रन करता है।

8gb ram smartphone Samsung Galaxy A54 5g price specifications leaked
Samsung Galaxy S23

गैलेक्सी एस23 प्लस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 12MP और 10MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 4,700mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शाओमी 13 प्रो

कीमत : 79,999 रुपये से शुरू

शाओमी 13 प्रो स्मार्टफोन स्मार्टफोन में 6.73-इंच का 2K OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz जो यूजर्स को शानदार व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। शाओमी का यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नेपड्रेगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन 12GB रैम और 512GB तक रैम सपेर्ट के साथ आता है।

xiaomi-13-pro-india-price

शाओमी का यह फोन 4,820mAh बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ साथ आता है। शाओमी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह पहला डिवाइस है जिसमें Leica का नया 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

वनप्लस 11

कीमत : 56,999 रुपये से शुरू

वनप्लस का इस साल का अब तक फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 11 लॉन्च हो चुका है। वनप्लस के इस फोन में 6.7-इंच का Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम के सबसे टॉप क्लास प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।

how to watch OnePlus 11 5G launch event

वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन WiFi 7, LPDDR5X RAM के साथ आता है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

आइकू 11

कीमत : 59,990 रुपये से शुरू

आइकू 11 स्मार्टफोन भारत में क्वालकॉम के स्नेपड्रेगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.78-इंच का 2K AMOLED LTPO 4.0 डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 3200 x 1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-144Hz (वेरिएबल) है। आइकू के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP OIS-सपोर्ट करने वाला Samsung HN5 सेंसर है।

how to watch mobile launch event live in india of iQOO 11 5G phone

इसके साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 13MP 2x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन मात्र 8 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 पर आधारित Funtouch OS 13 पर रन करता है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

The post 2023 में लॉन्च हुए पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/powerfull-android-smartphone-2023/feed/ 0
लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे तगड़े प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, इसकी ताकत के आगे OnePlus और Samsung भी पीछे छुटे! https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-launched-in-india-check-price-specifications-sale-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-launched-in-india-check-price-specifications-sale-offer-details/#respond Tue, 10 Jan 2023 06:39:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95846 iQOO 11 5G launched in india check price specifications sale offer details

The post लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे तगड़े प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, इसकी ताकत के आगे OnePlus और Samsung भी पीछे छुटे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन है।
  • यह मोबाइल फोन 120W fast charging सपोर्ट करता है।
  • हैवी गेमिंग के लिए इसे Vapour Chamber Liquid कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है।

आईकू ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 11 5G लॉन्च कर दिया है। यह इंडिया का पहला मोबाइल है जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आया है। सिर्फ इतना ही नहीं यह भारत में लॉन्च होने वाला फर्स्ट स्मार्टफोन है जिसमें 2K E6 AMOLED display पैनल का यूज़ किया गया है। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह फ्लैगशिप मोबाइल OnePlus और Samsung को तगड़ी टक्कर देने का मादा रखता है। आगे आप इस आईकू फोन के प्राइस, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व सेल से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 11 5G Price

आईकू 11 5जी भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा मॉडल 16जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 59,999 रुपये और 64,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुए है। आईकू 11 5जी को 13 जनवरी से कंपनी वेबसाइट पर अमेजन पर खरीदा जा सकेगा।

how to watch mobile launch event live in india of iQOO 11 5G phone

iQOO 11 5G लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से आईसीआईसीआई तथा एचडीएफसी बैंक कार्ड यूज़ करने पर सीधे 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद 8जीबी रैम वेरिएंट 54,999 रुपये तथा 16जीबी रैम वेरिएंट 59,999 रुपये का पड़ेगा। वहीं एक्सचेंज बोनस और प्राइम डिस्काउंट के रुप में 4 हजार की छूट भी मिल रही है। तमाम ऑफर्स के बाद आईकू 11 5जी की शुरूआती कीमत 50,999 रुपये बनेगी। यह भी पढ़ें- Realme 10 4G : नए पैकेट में बासी खाना! क्या कंपनी ने कई महीने पुराना प्रोसेसर देकर यूजर्स को बहलाया?

iQOO 11 5G Specifications

  • 6.78″ FHD+ AMOLED 144Hz डिस्प्ले
  • 16GB RAM + 512GB storage
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • 120W fast charging

आईकू 11 5जी इंडिया का पहला 2के 144हर्ट्ज़ ई6 एमोलेड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस मोबाइल में 6.78 इंच की लार्ज पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो पूरी तरह से बेजल लेस है। एलटीपीओ टेक्नोलॉजी पर बनी इस डिस्प्ले के साथ 1800निट्स ब्राइटनेस, 1440पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 517पीपीआई और एचडीआर10+ जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही आंखों को सुरक्षित रखने के लिए एसजीएस से लैस किया गया है।

iQOO 11 5G launched in india check price specifications sale offer details

यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह आईकू फोन 16 जीबी तक की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इसे वैपर चैंबर लिक्विड कूलिंग​ सिस्टम से लैस किया गया है।

iQOO 11 5G launched in india check price specifications sale offer details

iQOO 11 5G फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 50MP ISOCELL GN5 कैमरा सेंसर दिया गया है जो गिंबल तकनीक से लैस है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो व पोर्टरेट लेंस तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईकू फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 11 5G launched in india check price specifications sale offer details

आईकू 11 5जी एंडरॉयड आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि iQOO 11 5G स्मार्टफोन सिर्फ 8 मिनट में ही जीरो से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

The post लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे तगड़े प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, इसकी ताकत के आगे OnePlus और Samsung भी पीछे छुटे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-launched-in-india-check-price-specifications-sale-offer-details/feed/ 0
इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला फोन कल हो रहा है लॉन्च, इस बड़े ईवेंट को यहां देखें लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-mobile-launch-event-live-in-india-of-iqoo-11-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-mobile-launch-event-live-in-india-of-iqoo-11-5g-phone/#respond Mon, 09 Jan 2023 14:45:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95811 कल यानी 10 जनवरी को इंडिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है।

The post इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला फोन कल हो रहा है लॉन्च, इस बड़े ईवेंट को यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iQOO 11 5G फोन कल यानी 10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है।
  • यह इंडिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है।
  • इस फोन लॉन्च के साथ ही आईकू ब्रांड OnePlus-Samsung को पीछे छोड़ देगा।

जो भारतीय मोबाइल यूजर्स उम्मीद लगाए बैठे हैं कि नए साल 2023 में उन्हें नई व एडवांस तकनीक तथा इनोवेशन मिलेगी, उनके लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। कल यानी 10 जनवरी को इंडिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। टेक ब्रांड आईकू अपने सबसे शक्तिशाली फोन iQOO 11 5G को कल भारतीय बाजार में उतारने जा रही है जो फ्लैगशिप डिवाईसेज की लिस्ट में शुमार होगा।

iQOO 11 5G लॉन्च ईवेंट कैसे देखें?

iQOO 11 5G फोन कल भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन का लॉन्च ईवेंट 10 जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे हरेक स्मार्टफोन यूजर अपने मोबाइल पर ही लाईव देख सकता है। इस ईवेंट का सीधा प्रसारण कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा। इसके साथ ही आईकू इंडिया के यूट्यूब चैनल तथा कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही इस स्मार्टफोन लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर भी बिना किसी शुल्क के आईकू 11 5जी इंडिया लॉन्च को मुफ्त में लाईव देख सकते हैं।

iQOO 11 5G की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी?

  • 6.78″ FHD+ AMOLED 144Hz डिस्प्ले
  • 16GB RAM + 512GB storage
  • Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट
  • 120W fast charging

आईकू 11 5जी फोन को 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 16 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

how to watch mobile launch event live in india of iQOO 11 5G phone

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी है जो कि काफी अच्छा कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें – Flagship Phones in 2023: इस साल इंडिया में लॉन्च होंगे ये पावरफुल स्मार्टफोन, देखते ही करेगा ​खरीदने का मन

iQOO 11 5G का इंडिया प्राइस कितना होगा?

स्पेसिफिकेशन्स पढ़कर आप समझ ही गए होंगे कि आईकू 11 5जी फोन हाईएंड फीचर्स से लैस फ्लैगशिप फोन है। बता दें कि कंपनी ने अपनी होम मार्केट में इस स्मार्टफोन को पांच मैमोरी वेरिएंट्स में पेश कर रहा है जिसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसकी कीमत 3799 युआन यानी 44,000 रुपये के करीब है। वैसे तो फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा कल हो जाएगा लेकिन हमें उम्मीद है​ कि iQOO 11 5G की शुरूआती कीमत 35,999 रुपये के करीब हो सकती है। इस अनुमान की पुष्टि के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला फोन कल हो रहा है लॉन्च, इस बड़े ईवेंट को यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-mobile-launch-event-live-in-india-of-iqoo-11-5g-phone/feed/ 0
iQOO 11 5G 10 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, यह होगा देश का पहला Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट फोन https://www.91mobiles.com/hindi/10-january-2023-iqoo-11-5g-launch-date-in-india-know-features-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-january-2023-iqoo-11-5g-launch-date-in-india-know-features-specifications-sale-details/#respond Thu, 15 Dec 2022 05:56:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94096 iQOO 11 5G फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा।

The post iQOO 11 5G 10 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, यह होगा देश का पहला Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iQOO 11 5G 10 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च।
  • यह फोन स्पेशल बीएमडब्ल्यू एडिशन में भी लाया जाएगा।
  • आईकू 11 5जी सेल लॉन्च के तुरंत बाद 13 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

एक समय था जब सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ वनप्लस के फोन सबसे पहले लॉन्च होते थे लेकिन अब आईकू ने यह इंडिया फर्स्ट या वर्ल्ड फर्स्ट की यह टैग वनप्लस से छीन ली है। जी हां! आप सही समझ रहे हैं, मैं बात कर रहा हूं iQOO 11 5G की। पिछले सप्ताह इस फोन को चीन में पेश किया गया था लेकिन अब जल्द यह भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि 10 जनवरी को यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा और 13 जनवरी से इसकी सेल शुरू होगी। खास बात कही जा सकती है कि यह फोन Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला है जो बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर है।

iQOO 11 5G India Launch

आईकू ब्रांड के सीईओ निपुण मार्या ने 91मोबाइल्स से हुई बातचीत में बताया है कि “कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 11 5G 10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा और 13 जनवरी 2023 से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि  ” यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ इंडिया का पहला फोन होगा जो बेहद ही पावरफुल है।”

10 january 2023 iqoo 11 5g launch date in india know features specifications sale details

गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में iQOO 11 और iQOO 11 Pro दोनों स्मार्टफोन एंट्री ले चुके हैं। लेकिन आईकू इंडिया सीईओ निपुण मार्या के अनुसार कंपनी फिलहाल सीरीज़ का एक ही मॉडल आईकू 11 5जी ही इंडिया में लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन स्पेशल बीएमडब्ल्यू एडिशन में भी भारत में पेश किया जाएगा।

iQOO 11 5G की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ FHD+ AMOLED 144Hz डिस्प्ले
  • Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट
  • 16GB RAM + 512GB storage
  • 120W fast charging
  • 50MP+13MP+8MP रियर कैमरा

आईकू 11 5जी फोन को 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 16 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

10 january 2023 iqoo 11 5g launch date in india know features specifications sale details

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी है जो कि काफी अच्छा कहा जा सकता है।

The post iQOO 11 5G 10 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, यह होगा देश का पहला Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-january-2023-iqoo-11-5g-launch-date-in-india-know-features-specifications-sale-details/feed/ 0
12GB RAM और 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 7 5G आ रहा है इंडिया, मिडबजट में मिलेगा बेहतरीन ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-7-5g-india-launch-soon-phone-listed-on-bis-check-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-7-5g-india-launch-soon-phone-listed-on-bis-check-specifications/#respond Tue, 13 Dec 2022 05:46:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93959 iQOO Neo 7 5G भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर देखा गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

The post 12GB RAM और 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 7 5G आ रहा है इंडिया, मिडबजट में मिलेगा बेहतरीन ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

 

  • iQOO Neo 7 5G इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो गया है।
  • यह स्मार्टफोन जनवरी 2023 में iQOO 11 5G के साथ ही भारत में लॉन्च हो सकता है।
  • आईकू नियो 7 5जी में 12GB RAM और 120W fast charging दी जा सकती है।

iQOO ने हाल ही में चीन में तीन नए स्मार्टफोन iQOO 11 5G, iQOO 11 Pro 5G और iQOO Neo 7 SE लॉन्च किए हैं। कंपनी की नंबर सीरीज़ जहां फ्लैगशिप कैटेगरी में आई है वहीं नियो 7एसई मिडबजट फोन है। ये तीनों मोबाइल फोन भारतीय बाजार में भी जल्द लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन आज कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर एक नया स्मार्टफोन iQOO Neo 7 5G देखा गया है। इसके साथ ही यह संभावना लगाई जा रही है कि इस फोन को जल्द ही अब भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO Neo 7 5G india launch soon phone listed on bis check specifications

iQOO Neo 7 5G फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर लिस्ट हुआ है। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 7 SE का ही रिब्रांडिंड वर्जन बताया जा रहा है जो भारतीय बाजार में नियो 7 5जी नाम के साथ उतारा जा सकता है। गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक यह लिस्टिंग कल यानी 12 दिसंबर की ही है तथा इसमें सर्टिफाइड स्मार्टफोन आईकू नियो 7एसई ही है जो बेहद जल्द इंडिया में आईकू नियो 7 5जी नाम के साथ लॉन्च हो सकता है।

iQOO Neo 7 5G की स्पेसिफिकेशन्स

आईकू नियो 7 5जी फोन चीन में लॉन्च हुआ आईकू नियो 7 एसई स्मार्टफोन का ही इंडियन वर्ज़न बताया जा रहा है। ऐसे में इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स में भी समानता मिलने की संभावना है। iQOO Neo 7 SE स्मार्टफोन की ही बात करें तो इसे 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दी गई है।

12gb ram and 120W fast charging phone iQOO Neo 7 5G launched with MediaTek Dimensity 9000 Plus know full specifications and price details

iQOO Neo 7 5G को मीडियाटेक डिमेनसिटी 8200 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजन ओएस 3 पर काम करेगा। चीन में आईकू नियो 7एसई 16जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था और ऐसे में भारत में आने वाले कंपनी के नियो 7 5जी फोन में भी 16जीबी रैम मिलेगी या नहीं यह कहना थोड़ा मुश्किल है। हॉं, यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम सपोर्ट करेगा इस बात में कोई दो राय नहीं।

फोटोग्राफी के लिए इंडिया में लॉन्च होने वाले आईकू नियो 7 5जी फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर शामिल हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

120W Fast Charging smartphone iQOO Neo 7 SE to Launch on 2 december with MediaTek Dimensity 8200 SoC

iQOO Neo 7 5G फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। चीन में iQOO Neo 7SE स्मार्टफोन इसी टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं साथ ही मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी भी दी गई है।

iQOO 11 5G India Launch

बताते चलें कि आईकू इंडिया अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर iQOO 11 5G फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर चुकी है जिसने साफ कर दिया है कि आईकू 11 सीरीज़ भारत में जल्द ही लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी ने अभी अपने नए स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी 2023 में iQOO 11 और iQOO 11 Pro के साथ iQOO Neo 7 5G फोन भी इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 12GB RAM और 120W चार्जिंग वाला iQOO Neo 7 5G आ रहा है इंडिया, मिडबजट में मिलेगा बेहतरीन ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-7-5g-india-launch-soon-phone-listed-on-bis-check-specifications/feed/ 0
iQOO 11 5G आ रहा है इंडिया, कंपनी ने टीज़ किया 16GB RAM और 120W Charging वाला पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-coming-soon-in-india-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-coming-soon-in-india-launch-date/#respond Fri, 09 Dec 2022 06:32:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93653 आईकू इंडिया वेबसाइट पर कंपनी ने आईकू 11 सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है।

The post iQOO 11 5G आ रहा है इंडिया, कंपनी ने टीज़ किया 16GB RAM और 120W Charging वाला पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

 

  • iQOO 11 5G फोन बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाला है।
  • आईकू इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव हो गया है।
  • iQOO 11 5G Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है।
  • इस आईकू मोबाइल में 120वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

 

 

iQOO 11 और iQOO 11 Pro को कंपनी ने कल चीन में लॉन्च कर दिया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये फोन अब भारतीय बाजार में भी एंट्री को तैयार हैं। क्योंकि इन फोंस को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। हालांंकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि एक मॉडल आएगा या दोनों लेकिन iQOO 11 5G कमिंग सून लिख कर पोस्ट कर को लाइव कर दिया गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो शेयर कर दी गई है और साथ ही Meet the Legend Soon भी लिखा है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि इस फोन को कंपनी जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वली है।

iQOO 11 5G इंडिया में कब लॉन्च होगा?

ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर iQOO 11 5G का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिए जाने के बाद से ही इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर चर्चा होने लगी है। हालांकि अभी अधिकारिक रूप से इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है  iQOO 11 और iQOO 11 Pro सहित दोनों मॉडल को इस महीने के अंत तक इंडिया में लॉन्च कर दिए जाएंगे और जनवरी के पहले सप्ताह से इसकी सेल शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अगले सप्ताह ही Launch Date से पर्दा उठा सकती है।

iqoo 11 5g coming soon in india launch date

iQOO 11 5G की स्पेसिफिकेशन्स

आईकू 11 5जी फोन को 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 16 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

iQOO 11 5G phone launch date 8 december know features and specifications

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी है जो कि काफी अच्छा कहा जा सकता है।

iQOO 11 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

आईकू 11 प्रो की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.78 इंच की क्वॉडएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह कर्व्ड एमोलेड पैनल वाली स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रो मॉडल भी 16 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर काम करता है।

iqoo-11-pro-launch

iQOO 11 Pro 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और 13 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 200वॉट फास्ट चार्जिंग की ताकत से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post iQOO 11 5G आ रहा है इंडिया, कंपनी ने टीज़ किया 16GB RAM और 120W Charging वाला पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-coming-soon-in-india-launch-date/feed/ 0
16GB RAM वाला iQOO 11 5G फोन 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 120W Fast Charging https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-phone-launch-date-8-december-know-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-phone-launch-date-8-december-know-features-and-specifications/#respond Mon, 05 Dec 2022 03:04:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93291 आईकू 11 सीरीज़ 8 दिसंबर को इंडोनेशिया में लॉन्च होगी और इस दिन नए मोबाइल फोन iQOO 11 5G और iQOO 11 Pro 5G मार्केट में लाए जा सकते हैं।

The post 16GB RAM वाला iQOO 11 5G फोन 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 120W Fast Charging first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 11 series 2 दिसंबर को टेक मार्केट में लॉन्च होने वाली थी लेकिन former Chinese President Jiang Zemin के निधन के चलते आईकू 11 सीरीज़ लॉन्च कैंसिल कर दिया गया था। चाइना लॉन्च टल जाने के बाद अब यह स्मार्टफोन सीरीज़ इंडोनेशिया के जरिये टेक मंच पर एंट्री लेगी। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि आईकू 11 सीरीज़ 8 दिसंबर को इंडोनेशिया में लॉन्च होगी और इस दिन नए मोबाइल फोन iQOO 11 5G और iQOO 11 Pro 5G मार्केट में लाए जा सकते हैं।

iQOO 11 5G कब होगा लॉन्च

iQOO 11 5G 8 दिसंबर को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईकू 11 सीरीज़ लॉन्च को टीज़ कर दिया है। यह स्मार्टफोन सीरीज़ 8 दिसंबर की शाम 4 बजे टेक मंच पर एंट्री लेगी जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगी। यहां गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने अपने टीज़र में सिर्फ आईकू 11 5जी फोन का ​ही जिक्र किया गया है, ऐसे में हो सकता है कि 8 दिसंबर को ​सिर्फ iQOO 11 5G फोन लॉन्च हो और iQOO 11 Pro 5G फोन ना लॉन्च हो।

iQOO 11 5G की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

आईकू 11 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की बड़ी ई6 एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। प्रोसेसिंग के लिए iQOO 11 5G फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट ​दिए जाने की बात कही गई है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

iQOO 11 5G phone launch date 8 december know features and specifications

iQOO 11 5G Phone में फोटोग्राफी के लिए ​ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकती है। इस कैमरा सेटअप में 50MP Samsung GN5 प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 16 जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 512 जीबी स्टोरेज दी जी सकती है। यह भी पढ़ें: नया मोबाइल खरीदना है तो ज़रा रूकिये! आ रहा है 108MP Camera वाला Redmi Note 12 Pro 4G फोन

iQOO 11 Pro की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

आईकू 11 प्रो में भी आईकू 11 5जी फोन वाला चिपसेट यानी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट देखने को मिलेगा तथा यह मोबाइल फोन भी 16 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार इस आईकू मोबाइल में 6.78 इंच ई6 एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जो पंच होल स्टाईल पर बनी होगी तथा क्यूएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी।

2 december iQOO 11 5G phone launch date features and specifications leaked before malaysia launch

फोटोग्राफी के लिए आईकू 11 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 14.6 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 11 Pro में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

The post 16GB RAM वाला iQOO 11 5G फोन 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 120W Fast Charging first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-11-5g-phone-launch-date-8-december-know-features-and-specifications/feed/ 0
Xiaomi 13 series और iQOO 11 series का लॉन्च हुआ कैंसिल, जानें क्या है वजह https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-and-iqoo-11-series-launch-cancelled-know-the-reason-why/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-and-iqoo-11-series-launch-cancelled-know-the-reason-why/#respond Thu, 01 Dec 2022 05:25:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93116 शाओमी 13 5जी, शाओमी 13 प्रो, आईकू 11 5जी, आईकू 11 प्रो और आईकू नियो 7 एसई का लॉन्च कैंसिल हो गया है अब ये सभी मोबाइल फोन बाद में बाजार में आएंगे।

The post Xiaomi 13 series और iQOO 11 series का लॉन्च हुआ कैंसिल, जानें क्या है वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi 13 series आज 1 दिसंबर को लॉन्च होने वाली थी जिसके तहत Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध होते। वहीं कल यानी 2 दिसंबर को iQOO 11 series मार्केट में उतारी जानी थी जिसके तहत iQOO 11 5G और iQOO 11 Pro 5G फोन के साथ ही iQOO Neo 7 SE स्मार्टफोन भी आता। लेकिन अब इन दोनों ही स्मार्टफोन सीरीज़ का लॉन्च कैंसिल हो गया है। शाओमी 13 5जी, शाओमी 13 प्रो, आईकू 11 5जी, आईकू 11 प्रो और आईकू नियो 7 एसई का लॉन्च कैंसिल हो गया है अब ये सभी मोबाइल फोन बाद में बाजार में आएंगे।

क्यों कैंसिल हुआ शाओमी 13 और आईकू 11 का लॉन्च ईवेंट?

Xiaomi 13 सीरीज़ आज 1 दिसंबर को तथा iQOO 11 सीरीज़ और iQOO Neo 7 SE कल 2 दिसंबर को लॉन्च होना था, लेकिन अब शाओमी और आईकू दोनों कपंनियों ने अपने लॉन्च ईवेंट को कैंसिल कर दिया है। दरअसल चीन के पूर्व प्रधानमंत्री former Chinese President Jiang Zemin का निधन हो गया है। यह पूरे चीन के लिए राष्ट्रीय शोक है और इसीलिए Xiaomi और iQOO दोनों कंपनियों ने अपने लॉन्च ईवेंट कैंसिल कर दिए हैं।

xiaomi 13 series and iqoo 11 series launch cancelled know the reason why

iQoo Neo 7 SE specifications

विभिन्न लीक्स में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो आईकू नियो 7 एसई स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा तथा 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। हालांकि साथ ही इस मोबाइल फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मार्केट में उतारे जा सकते हैं। कंपनी मीडियाटेक डिमेनसिटी 8200 चिपसेट की पुष्टि कर चुकी है। बता दें कि यह प्रोसेसर 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।

120W Fast Charging smartphone iQOO Neo 7 SE to Launch on 2 december with MediaTek Dimensity 8200 SoC
iQOO Neo 7

iQoo Neo 7 SE स्मार्टफोन ग्लॉस पैनल पर बना होगा जिसमें पंच-होल स्टाईल वाला एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। लीक के अनुसार इसका स्क्रीन साईज 6.78 इंच होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए आईकू नियो 7 एसई में 50 मेेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए iQoo Neo 7 SE में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आ चुकी है।

Xiaomi 13 Pro Specification

शाओमी 13 प्रो को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी एलटीपीओ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। Xiaomi 13 Pro 5G Phone को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को​ मिल सकती है।

xiaomi 13 series and iqoo 11 series launch cancelled know the reason why

Xiaomi 13 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें सभी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार Xiaomi 13 Pro 50MP Sony IMX989 1-inch sensor + 50MP ultrawide camera + 50MP telephoto camera सपोर्ट करेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 4,800एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post Xiaomi 13 series और iQOO 11 series का लॉन्च हुआ कैंसिल, जानें क्या है वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-and-iqoo-11-series-launch-cancelled-know-the-reason-why/feed/ 0
2 दिसंबर को लॉन्च होगा पावरफुल iQOO 11 5G Phone, कंपनी कह रही है इसे ‘किंग ऑफ गेमिंग स्मार्टफोंस’! https://www.91mobiles.com/hindi/2-december-iqoo-11-5g-phone-launch-date-features-and-specifications-leaked-before-malaysia-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/2-december-iqoo-11-5g-phone-launch-date-features-and-specifications-leaked-before-malaysia-launch/#respond Wed, 23 Nov 2022 05:32:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92631 आईकू ने घोषणा की है कि iQOO 11 5G 2 दिसंबर को लॉन्च होगा।

The post 2 दिसंबर को लॉन्च होगा पावरफुल iQOO 11 5G Phone, कंपनी कह रही है इसे ‘किंग ऑफ गेमिंग स्मार्टफोंस’! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 11 series को लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं जिनमें सीरीज़ में शामिल होने वाले iQOO 11 और iQOO 11 Pro के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स शेयर की जा रही है। वहीं अब कंपनी ने स्वयं ही अपनी आईकू 11 सीरीज़ के लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। आईकू ने घोषणा की है कि iQOO 11 5G 2 दिसंबर को लॉन्च होगा। आईकू 11 5जी दो दिसंबर को मलेशिया में लॉन्च होगा तथा बाद में अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।

iQOO 11 5G Launch

आईकू 11 5जी फोन 2 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि इस दिन आईकू 11 5जी मलेशियन मार्केट में उतारा जाएगा। यह iQOO 11 5G ग्लोबल डेब्यू होगा जो मलेशिया के बाद अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर आईकू 11 5जी लॉन्च ईवेंट शुरू होगा। उम्मीद है कि मलेशिया के बाद जल्द ही iQOO 11 तथा iQOO 11 Pro भी इंडिया में लॉन्च होंगे। यह भी पढ़ें: कैमरे से कहर ढाने आया Vivo X90 Pro+, इसके आगे तो DSLR भी होगा फेल!

iQOO 11 5G Specifications

आईकू 11 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की बड़ी ई6 एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। प्रोसेसिंग के लिए iQOO 11 5G फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट ​दिए जाने की बात कही गई है। बता दें कि यह अभी तक के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट में से एक है। वहीं आईकू 11 5जी को कंपनी ‘king of gaming smartphones’ भी कह रही है।

iQOO 11 5G Phone में फोटोग्राफी के लिए ​ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकती है। इस कैमरा सेटअप में 50MP Samsung GN5 प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। यह भी पढ़ें: 20GB RAM की ताकत के साथ Vivo X90 Pro हुआ लॉन्च! सीधे OnePlus और Samsung को देगा टक्कर

iQOO 11 Pro Specifications

आईकू 11 प्रो को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर ​लॉन्च किया जाएगा तथा मोबाइल फोन में 16 जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 512जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार इस आईकू मोबाइल में 6.78 इंच ई6 एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जो पंच होल स्टाईल पर बनी होगी तथा क्यूएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी।

2 december iQOO 11 5G phone launch date features and specifications leaked before malaysia launch
iQOO 10

फोटोग्राफी के लिए आईकू 11 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 14.6 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 11 Pro में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

The post 2 दिसंबर को लॉन्च होगा पावरफुल iQOO 11 5G Phone, कंपनी कह रही है इसे ‘किंग ऑफ गेमिंग स्मार्टफोंस’! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2-december-iqoo-11-5g-phone-launch-date-features-and-specifications-leaked-before-malaysia-launch/feed/ 0