iQOO 15 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Feb 2026 16:01:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO 15 Ultra हुआ लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5, एडवांस कूलिंग सिस्टम और 7,400mAh बैटरी के साथ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-launch-china-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-launch-china-price-specs/#respond Wed, 04 Feb 2026 15:58:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189728 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने अपना नया गेमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है। यह खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स को ध्यान में लाया गया है। इसमें ग्राहकों को पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कूलिंग सिस्टम और हाई-एंड डिस्प्ले मिलेगा। आइए, फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की जानकारी विस्तार से जानते हैं। iQOO 15 Ultra में […]

The post iQOO 15 Ultra हुआ लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5, एडवांस कूलिंग सिस्टम और 7,400mAh बैटरी के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने अपना नया गेमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है। यह खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स को ध्यान में लाया गया है। इसमें ग्राहकों को पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कूलिंग सिस्टम और हाई-एंड डिस्प्ले मिलेगा। आइए, फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की जानकारी विस्तार से जानते हैं।

iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का फ्लैट Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन (3168×1440 पिक्सल), 144Hz रिफ्रेश रेट और 8,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। यह डिस्प्ले 118% DCI-P3 कलर कवरेज, HDR सपोर्ट, 2160Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग के साथ आता है। जिसकी मदद से आंखों पर कम असर पड़ता है और मोशन क्लैरिटी बेहतर मिल सकती है। गेमिंग के लिए इसमें 4000Hz टच सैंपलिंग और 480Hz मल्टी-फिंगर रिस्पॉन्स भी दिया गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra में 3nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ Adreno 840 GPU, LPDDR5X Ultra Pro RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मौजूद है। फोन में कंपनी का इन-हाउस Q3 Esports चिप भी मौजूद है, जो रियल-टाइम 2K अपस्केलिंग, फुल-सीन रे-ट्रेसिंग और 120fps फ्रेम इंटरपोलेशन को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार यह फोन AnTuTu में करीब 4.51 मिलियन का स्कोर करता है, जो इसे Android सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बना सकता है।

लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए iQOO 15 Ultra में Ice Dome कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 17×17mm का 59-ब्लेड फैन, 8,000mm² वेपर चैंबर, ग्रेफाइट लेयर्स और एयरोज़ेल इंसुलेशन शामिल है। यह कूलिंग सिस्टम TÜV Rheinland सर्टिफाइड है। गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए फोन में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स, 4D वाइब्रेशन के लिए मैग्नेटिक-एक्सिस मोटर और 500Hz जायरोस्कोप भी मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 15 Ultra Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ रन करता है। इसमें Atomic Motion 6.0 एनिमेशन और नया Game Space डैशबोर्ड मिलता है, जिससे गेम मैनेजमेंट और परफॉरमेंस एनालिसिस आसान हो जाता है। फोन 2K 60fps कास्टिंग और कुछ लोकप्रिय गेम्स में 144fps तक की वन-टैप स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करता है।

iQOO 15 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हुआ है। जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा 107° फील्ड ऑफ व्यू के साथ और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम दे सकता है। मेन और टेलीफोटो दोनों कैमरा CIPA 4.5-लेवल स्टेबिलाइजेशन के साथ आए हैं। वहीं, सेफ्ली के लिए 32MP का कैमरा है। जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है जबकि रियर कैमरा से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी के मामले में iQOO 15 Ultra में 7,400mAh की सिंगल-सेल Blue Ocean बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC सपोर्ट, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 29 एंटेना जोड़े गए हैं। यह फोन डुअल SIM 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen1 को सपोर्ट से लैस है।

कीमत की बात करें तो iQOO 15 Ultra को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 5,699 युआन यानी करीब 74,200 रुपये रखी गई है। जबकि 16GB + 512GB वैरियंट 5,999 युआन यानी तकरीबन 78,200 रुपये में आता है। तीसरा मॉडल 16GB + 1TB मॉडल 6,999 युआन करीब 91,200 रुपये और टॉप मॉडल 24GB + 1TB की कीमत 7,699 युआन लगभग 1,00,300 रुपये है। यह तगड़ा आईक्यू स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 10 फरवरी से शुरू होगी।

यदि आप चीन में है और तगड़ा गेमिंग फोन तलाश रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। वहीं, ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO 15 Ultra हुआ लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5, एडवांस कूलिंग सिस्टम और 7,400mAh बैटरी के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-launch-china-price-specs/feed/ 0
iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50MP 3x पेरिस्कोप कैमरा, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-telephoto-camera-specs-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-telephoto-camera-specs-confirmed/#respond Mon, 02 Feb 2026 05:10:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189474 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra को 4 फरवरी को चीन में लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोबाइल गेमर्स को लुभा सकता है। क्योंकि इसमें हाई-एंड कैमरा सेटअप और तगड़ा परफॉरमेंस दिया जाएगा। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर […]

The post iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50MP 3x पेरिस्कोप कैमरा, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra को 4 फरवरी को चीन में लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोबाइल गेमर्स को लुभा सकता है। क्योंकि इसमें हाई-एंड कैमरा सेटअप और तगड़ा परफॉरमेंस दिया जाएगा। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर इसके कैमरा और कुछ अन्य फीचर्स कंफर्म किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड ने टीजर में कंफर्म किया है कि iQOO 15 Ultra में 50MP का Sony 3x सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जिसमें नया अपग्रेडेड CIPA 4.5-लेवल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट होगा। इसके साथ फोन में वीवो की फ्लैगशिप इमेजिंग टेक्नोलॉजी NICE 3.0 Optical Reconstruction Engine और Magic 2.0 Image Restoration Engine का उपयोग किया जाएगा। जिससे तस्वीरों की डिटेल और क्वालिटी बेहतर मिल पाएगी। वहीं, पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी कंफर्म हुआ है कि कनेक्टिविटी के लिए iQOO 15 Ultra में 29 सराउंड एंटेना दिए जाएंगे। जो फोन पकड़ने के तरीके के हिसाब से अपने आप सिग्नल पाथ स्विच कर लेते हैं। यह स्मार्टफोन N79 5G बैंड को सपोर्ट करेगा। इसमें AI Esports Signal Engine 2.0 दिया जाएगा, जो मोटी दीवारों के आर-पार भी Wi-Fi सिग्नल को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने यूनिवर्स मेट्रो गेमिंग नेटवर्क भी देने की बात कही है। जिससे अंडरग्राउंड इलाकों में भी लो-लेटेंसी ऑनलाइन गेमिंग संभव हो सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO 15 Ultra फोन में 6.85 इंच का 2K फ्लैट LTPO पैनल होगा। जिसे Samsung ब्रांड ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन Honor of Kings जैसे पॉपुलर गेम्स को 144fps पर अल्ट्रा सेटिंग्स और बेहतर मैप टेक्सचर के साथ दिखा सकेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Ice Dome Air Cooling सिस्टम दिया जाएगा। जिसमें इन-बिल्ट फैन शामिल होंगे। गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए फोन में कैपेसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स, हाई-प्रिसिजन जाइरोस्कोप और फास्ट टच रिस्पॉन्स रेट भी मिलेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की पूरी संभावना है। जिसे कंपनी के इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप के साथ जोड़ा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 2K नेटिव अपस्केलिंग, 120fps फ्रेम इंटरपोलेशन और रियल-टाइम रे ट्रेसिंग जैसे फीचर्स भी मिलने की बात सामने आई है।

बैटरी के मामले में iQOO 15 Ultra में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है। अन्य खूबियों की बात करें तो सामने आया है कि फोन में Dolby Atmos के साथ ट्यून किए गए स्टीरियो 1115 कोएक्सियल स्पीकर्स, एडवांस्ड डुअल-एक्सिस हैप्टिक्स सिस्टम, 144fps लाइवस्ट्रीमिंग सपोर्ट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कलर्स की बात करें तो ब्रांड ने कंफर्म किया है कि iQOO 15 Ultra स्मार्टफोन 2077 Black और 2049 Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह गेमिंग, कैमरा और परफॉरमेंस के साथ प्रीमियम यूजर्स को टारगेट कर सकता है। इसलिए यदि आप चीन में हैं और आने वाले दिनों में पावरफुल गेमिंग फोन लेने चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 4 फरवरी को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50MP 3x पेरिस्कोप कैमरा, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-telephoto-camera-specs-confirmed/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन, लोगों को मिलेंगे नए लो बजट मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-samsung-galaxy-a07-oppo-k14x-and-iqoo-15-ultra/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-samsung-galaxy-a07-oppo-k14x-and-iqoo-15-ultra/#respond Sun, 01 Feb 2026 12:30:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189456 जनवरी में इंडियन मार्केट में कई नए और शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। अब साल का दूसरा महीना शुरू हो गया है और फरवरी के पहले सप्ताह में ही कई शानदार मोबाइल बाजार में एंट्री लेगा। यह हफ्ता लो बजट सस्ते फोन के नाम होगा जिसमें Samsung Galaxy A07 और OPPO K14x लॉन्च के साथ […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन, लोगों को मिलेंगे नए लो बजट मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जनवरी में इंडियन मार्केट में कई नए और शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। अब साल का दूसरा महीना शुरू हो गया है और फरवरी के पहले सप्ताह में ही कई शानदार मोबाइल बाजार में एंट्री लेगा। यह हफ्ता लो बजट सस्ते फोन के नाम होगा जिसमें Samsung Galaxy A07 और OPPO K14x लॉन्च के साथ ही नई Galaxy F70 सीरीज की अनाउंसमेंट होगी। 1 फरवरी से 7 फरवरी तक इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A07 5G

सैमसंग ने गैलेक्सी ए07 की अनाउंसमेंट कर दी है और फरवरी के पहले सप्ताह में इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह 15 से 18 हजार रुपये का फोन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। उम्मीद है कि कंपनी इस नए मोबाइल को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी।

OPPO K14x 5G

ओपो के14एक्स 5जी फोन फरवरी के पहले सप्ताह में इंडिया में लॉन्च होगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए ओपो के14एक्स को 7000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। यह नया ओपो मोबाइल MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8जीबी रैम दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है और फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है।

Samsung Galaxy F70e

सैमसंग पहली बार ‘e’ मॉडल वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसे 2 फरवरी को अनाउंस किया जाएगा। यह मोबाइल गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज में जोड़ा जाएगा जिसे Galaxy F70e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में इस मोबाइल को 6GB RAM और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। मोबाइल में सुपर एमोलड स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO 15 Ultra (चीन)

4 फरवरी को आइकू 15 अल्ट्रा चाइना में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल बनकर आएगा जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है। इस मोबाइल को 6.85-इंच की 2K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। वहीं iQOO 15 Ultra में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन, लोगों को मिलेंगे नए लो बजट मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-samsung-galaxy-a07-oppo-k14x-and-iqoo-15-ultra/feed/ 0
16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Thu, 29 Jan 2026 09:35:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189311 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले […]

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले ही यह स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इस अपकमिंग फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आ गई है।

आइकू 15 अल्ट्रा को गीकबेंच पर V2546A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 3601 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं इस अपकमिंग आइकू 5जी फोन मल्टी-कोर बेंचमार्क में 11434 स्कोर मिले हैं। गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra 5G फोन को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस बताया गया है। कंपनी की ओर से पहले ही इस चिपसेट की जानकारी ऑफिशियल की जा चुकी है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह अपकमिंग मोबाइल नंबर सीरीज में आने वाला आइकू का पहला ‘Ultra’ मॉडल बनेगा।

आइकू 15 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 6.85-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी OLED पैनल स्क्रीन बताई जा रही है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 6000निट्स पीक ब्राइटनेस और 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार यह पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी iQOO 15 में भी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के मुताबिक iQOO 15 Ultra 5G में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

iQOO 15R

लगे हाथ iQOO 15R 5G का भी जिक्र करें तो यह मोबाइल 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। चर्चा है कि कंपनी इसे 7600mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। वहीं मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं आइकू 15आर के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। iQOO 15R 5G फोन 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
4 फरवरी को आएगा आइकू का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra, आसानी से हैंडल करेगा हैवी गेमिंग https://www.91mobiles.com/hindi/4-february-iqoo-15-ultra-launch-date-in-china-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/4-february-iqoo-15-ultra-launch-date-in-china-confirmed/#respond Tue, 27 Jan 2026 05:42:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189149 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने काफी समय पहले ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज को सबसे अधिक पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि आइकू 15 अल्ट्रा 4 फरवरी […]

The post 4 फरवरी को आएगा आइकू का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra, आसानी से हैंडल करेगा हैवी गेमिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने काफी समय पहले ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज को सबसे अधिक पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि आइकू 15 अल्ट्रा 4 फरवरी को लॉन्च होगा। इस दिन यह मोबाइल चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा। iQOO 15 Ultra कंपनी का सबसे ताकतवर और महंगा मोबाइल बनकर आएगा।

आइकू 15 अल्ट्रा 4 फरवरी को चीन में लॉन्च होगा। यह नंबर सीरीज में आने वाली कंपनी का पहला ‘Ultra’ मॉडल है। आइकू ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह मोबाइल खासतौर पर उन मोबाइल यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग चाहते हैं। यह इशारा करता है कि iQOO 15 Ultra में सबसे अभी तक का सबसे ताकतवर एंड्रॉयड मोबाइल प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से ऑफिशियल कर दिया गया है कि यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।

स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी iQOO 15 स्मार्टफोन को इसी प्रोसेसर पर लॉन्च कर चुकी है और यह 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। उम्मीद कर सकते हैं कि iQOO 15 Ultra भी 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकेगा बताते चलें कि इस फोन में कंपनी Q3 चिप भी लगाएगी।

लीक्स की मानें तो iQOO 15 Ultra को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी आइकू 15 में भी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के मुताबिक आइकू 15 अल्ट्रा मॉडल में कंपनी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दे सकती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में आइकू 15 वाली ही स्क्रीन लगाई जा सकती है। इस स्मार्टफोन को 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके लिए M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपकमिंग iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है और इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बताते चलें कि कंपनी इसे ट्रांसमेरेंट डिजाइन पर भी पेश करेगी।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

iQOO 15 Ultra की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी 4 फरवरी को ऑफिशियल की जाएगी। स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे फोन प्राइस अनाउंस होगा। यह वक्त इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। आइकू 15 अल्ट्रा भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। अगर आप इं​डियन मार्केट में मौजूद ब्रांड के सबसे ताकतवर फोन iQOO 15 की डिटेल्स पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

iQOO 15 Price
Rs. 76,999
Go To Store
See All Prices

The post 4 फरवरी को आएगा आइकू का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra, आसानी से हैंडल करेगा हैवी गेमिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4-february-iqoo-15-ultra-launch-date-in-china-confirmed/feed/ 0
iQOO 15 Ultra के कलर्स, डिजाइन स्पेसिफिकेशंस आए सामने, फरवरी में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-colors-design-specs-launch-february/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-colors-design-specs-launch-february/#respond Thu, 22 Jan 2026 07:27:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189034 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO चीन में अपनी नंबर सीरीज का अल्ट्रा मॉडल लेकर आ रहा है। इसे पिछले कुछ दिनों से iQOO 15 Ultra नाम से टीज किया जा रहा है। वहीं, अब ऑफिशियल डिजाइन रिवील हो गया है। कंपनी ने इसके दो कलर ऑप्शंस और डिजाइन को दर्शाया है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन […]

The post iQOO 15 Ultra के कलर्स, डिजाइन स्पेसिफिकेशंस आए सामने, फरवरी में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO चीन में अपनी नंबर सीरीज का अल्ट्रा मॉडल लेकर आ रहा है। इसे पिछले कुछ दिनों से iQOO 15 Ultra नाम से टीज किया जा रहा है। वहीं, अब ऑफिशियल डिजाइन रिवील हो गया है। कंपनी ने इसके दो कलर ऑप्शंस और डिजाइन को दर्शाया है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन यह फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि iQOO 15 Ultra को दो कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है। जिनके नाम 2077 Flowing Orange और 2049 Cold Blue रखे गए हैं। इन नाम से ही साफ है कि कंपनी ने आगामी फोन के डिजाइन में साइंस फिक्शन और फ्यूचरिस्टिक थीम का उपयोग किया है। Flowing Orange वैरियंट ज्यादा बोल्ड और एनर्जेटिक लुक देता है, जबकि Cold Blue वर्जन ज्यादा कूल विजुअल अपील में दिख रहा है।

डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे बड़ा स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें ट्रांसपेरेंट फिनिश देखने को मिलता है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रिप है, इसके नीचे एक्टिव कूलिंग सिस्टम के लिए एयर इनटेक वेंट को स्मार्ट तरीके से इंटीग्रेट किया गया है।

फोन के बैक पैनल पर हेक्सागोनल हनीकॉम्ब टेक्सचर दिया गया है, जो इसके परफॉरमेंस-ओरिएंटेड डिजाइन को दर्शाता है। इसके अलावा फ्रेम पर डुअल शोल्डर बटन भी मौजूद हैं, जिससे संकेत मिलता है कि iQOO 15 Ultra को खास तौर पर गेमिंग कंट्रोल्स और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

iQOO ने फोन के परफॉरमेंस को लेकर भी बड़ा दावा किया है। iQOO के प्रोडक्ट डायरेक्टर Galant V ने iQOO 15 Ultra का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर शेयर किया है, जो 4.51 मिलियन से ज्यादा बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा और लंबे समय तक हाई परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए इसमें एक्टिव कूलिंग फैन भी मिलेगा।

लीक्स के अनुसार, iQOO 15 Ultra का बेस वैरियंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज हो सकता है। जबकि टॉप ऑप्शन 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। जिससे यह फोन पावर यूजर्स और हार्डकोर गेमर्स को टारगेट कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला Samsung AMOLED M14 फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फोन Android 16 पर रन कर सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYTIA LYT-600 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में iQOO 15 Ultra में 7,000mAh से ज्यादा साइज की बड़ी बैटरी मिलने बात सामने आई है। जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा फोन में डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप, एक्टिव कूलिंग फैन और प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

यदि आप चीन में हैं और iQOO ब्रांड पसंद साथ ही तगड़े स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो iQOO 15 Ultra का इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स पर आगे भी हम इससे जुड़े और अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post iQOO 15 Ultra के कलर्स, डिजाइन स्पेसिफिकेशंस आए सामने, फरवरी में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-colors-design-specs-launch-february/feed/ 0
iQOO 15 Ultra लॉन्च से पहले हुआ लीक, सामने आए स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-3c-certification-expected-specs-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-3c-certification-expected-specs-leak/#respond Thu, 15 Jan 2026 05:12:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188610 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO इस साल अपनी फ्लैगशिप नंबर सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है। उम्मीद है ब्रांड पहली बार “Ultra” मॉडल पेश कर सकती है। इसे iQOO 15 Ultra नाम से चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट डिवाइस […]

The post iQOO 15 Ultra लॉन्च से पहले हुआ लीक, सामने आए स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO इस साल अपनी फ्लैगशिप नंबर सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है। उम्मीद है ब्रांड पहली बार “Ultra” मॉडल पेश कर सकती है। इसे iQOO 15 Ultra नाम से चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट डिवाइस स्पॉट हुआ है। जिसमें चार्जिंग स्पीड की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही टिपस्टर Digital Chat Station ने खूबियां शेयर की हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार आगामी फोन iQOO 15 Ultra में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस प्लेटफार्म पर आने से लगता है कि इसे जल्द ही बाजार में लाया जा सकता है।

लीक के अनुसार, iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का बड़ा Samsung M14 डिस्प्ले मिल सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। खास बात यह है कि इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो खासतौर पर गेमिंग और सटीक टच रिस्पॉन्स पसंद करने वाले ग्राहकों के बढ़िया विकल्प बन सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ iQOO का इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी दिया जा सकता है। जो फ्रेम रेट कंट्रोल और पावर एफिशिएंसी को बेहतर बना सकता है।

कैमरा सेटअप में iQOO 15 Ultra में 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। हालांकि बाकी कैमरा सेंसर की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है, लेकिन Ultra नाम से लगता है कि इसमें शानदार कैमरा सेटअप हो सकता है।

बैटरी iQOO 15 Ultra फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट बन सकती है, क्योंकि लीक में 7000mAh या उससे बड़ी बैटरी का जिक्र किया गया है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

बताया गया है कि iQOO 15 Ultra में कुछ ऐसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो आमतौर पर डेडिकेटेड गेमिंग मोबाइल्स में मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। जिससे लंबे समय तक हैवी गेमिंग के दौरान भी थर्मल कंट्रोल बेहतर रह सकता है। साथ ही, गेमिंग के दौरान एक्स्ट्रा कंट्रोल के लिए फिजिकल शोल्डर बटन भी दिए जा सकते हैं, जो शूटिंग और एक्शन गेम्स खेलने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है।

मार्केट में iQOO 15 Ultra की टक्कर संभावित तौर पर Xiaomi 17 Ultra और Vivo X200 Ultra जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकती है। हालांकि लीक में सामने आई एक्टिव कूलिंग फैन और शोल्डर बटन जैसे फीचर्स के चलते यह गेमिंग लवर्स के लिए आगे रह सकता है। वहीं, असल मुकाबला तभी समझ आएगा जब इसके फीचर्स ब्रांड शेयर करेगा।

यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो गेमिंग के लिए शानदार हो और बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सहित लेटेस्ट प्रोसेसर प्रदान करें तो iQOO 15 Ultra बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आगे भी आपको इस फोन की जानकारी मिलती रहेगी। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)

The post iQOO 15 Ultra लॉन्च से पहले हुआ लीक, सामने आए स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-3c-certification-expected-specs-leak/feed/ 0
iQOO 15 Ultra लॉन्च कंफर्म, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा यह प्रीमियम स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-launch-confirmed-in-china-know-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-launch-confirmed-in-china-know-details-in-hindi/#respond Mon, 05 Jan 2026 06:28:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187962 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू कुछ बड़ा करने की तैयारी में है! पिछले सप्ताह ही ब्रांड की ओर से टीज़ कर दिया गया था कि वह चाइना में ‘ज़ेड’ सीरीज का iQOO Z11 Turbo लेकर आ रही है। वहीं अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 15 Ultra लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। आइकू चाइना ने स्मार्टफोन […]

The post iQOO 15 Ultra लॉन्च कंफर्म, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा यह प्रीमियम स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू कुछ बड़ा करने की तैयारी में है! पिछले सप्ताह ही ब्रांड की ओर से टीज़ कर दिया गया था कि वह चाइना में ‘ज़ेड’ सीरीज का iQOO Z11 Turbo लेकर आ रही है। वहीं अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 15 Ultra लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। आइकू चाइना ने स्मार्टफोन का पोस्टर शेयर करते हुए बताया दिया है कि वह बेहद जल्द आइकू 15 अल्ट्रा पेश करने वाली है। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन ऑफिशियल पोस्टर सहित लीक्स स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।

iQOO 15 Ultra फरवरी में लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल 17 फरवरी को पेश होगा। दरअसल अगले महीने Chinese New Year शुरू होने वाला है। यह 15 दिन का फेस्टिवल होता है जो 17 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक चलेगा। इसीलिए खबरें सामने आ रही है कि कंपनी इस मौके पर आइकू 15 अल्ट्रा लॉन्च कर सकती है। इस फ्लैगशिप फोन के साथ ही आइकू ज़ेड11 टर्बो भी पेश किया जा सकता है।

कंपनी की ओर से फोन स्पेसिफिकेशन्स अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो आइकू 15 अल्ट्रा क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। आइकू 15 भी इसी ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। बता दें कि यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में iQOO 15 का AnTuTu स्कोर 38,42,735 आ चुका है और iQOO 15 Ultra में 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर अचीव हो सकता है।

आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 15 मॉडल वाली डिस्प्ले ही लगाई जा सकती है। आइकू 15 की ही बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। अपकमिंग iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है और इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

iQOO 15

iQOO 15 Ultra को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यही बैटरी आइकू 15 में भी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के अनुसार अल्ट्रा मॉडल में कंपनी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी देगी। इसमें रिवर्स चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

आइकू 15 अल्ट्रा इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। कंपनी पहले ही इंडिया में अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 15 पेश कर चुकी है और ऐसे में इससे अधिक बजट वाले अल्ट्रा मॉडल को लाए जाने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। आइकूू 15 की ही बात करें तो यह दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये है।

iQOO 15 Price
Rs. 76,999
Go To Store
See All Prices

The post iQOO 15 Ultra लॉन्च कंफर्म, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा यह प्रीमियम स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-launch-confirmed-in-china-know-details-in-hindi/feed/ 0
iQOO 15 का टीजर आया सामने, जानें फ्लैगशिप फोन का संभावित लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-teased-know-expected-launch-timeline-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-teased-know-expected-launch-timeline-specs/#respond Thu, 31 Jul 2025 09:45:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179461 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने आखिरकार अपने अगले नंबर सीरीज मोबाइल को नाम के साथ टीज कर दिया है। यह सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। जिसके बाद भारत सहित अन्य देशों में लाया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में इसे iQOO 14 कहा जा रहा था। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक पोस्टर में iQOO 15 नाम कंफर्म कर दिया […]

The post iQOO 15 का टीजर आया सामने, जानें फ्लैगशिप फोन का संभावित लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने आखिरकार अपने अगले नंबर सीरीज मोबाइल को नाम के साथ टीज कर दिया है। यह सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। जिसके बाद भारत सहित अन्य देशों में लाया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में इसे iQOO 14 कहा जा रहा था। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक पोस्टर में iQOO 15 नाम कंफर्म कर दिया है। इसका मतलब है iQOO 14 की जगह सीधा 15 आएगा। आइए, आगे अपकमिंग मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO 15 टीजर

कंपनी ने चीन में सोशल मीडिया चैनल्स पर पोस्टर शेयर करते हुए iQOO 15 सीरीज के लिए प्रमोशन अभियान शुरू किया है। इसके तहत ब्रांड ने “Experience Officer” भर्ती अभियान चलाया है। इस कैंपेन के जरिए चुने गए ग्राहकों को फोन के लॉन्च के बाद इसे एक्सपीरियंस करने की पेशकश की गई है। खास बात यह है कि इस नई पहल को 2025 ChinaJoy इवेंट से जोड़ा गया है, यानी आगामी iQOO 15 सीरीज पूर्व मॉडल से पहले आ सकती है। हालांकि, फोन को इस इवेंट में लाइव शोकेस नहीं किया जाएगा।

iQOO 15 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

1 अगस्त को ChinaJoy इवेंट के दौरान iQOO अपने बूथ पर लोकप्रिय गेम “Honor of Kings” के लिए 5v5 टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। इसमें मौके पर आठ टीमों को चुना जाएगा जो आपस में भेड़ेंगी। इसमें जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को फोन के लॉन्च के बाद मुफ्त में iQOO 15 दिया जाएगा। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के मुताबिक, iQOO 15 श्रृंखला चीन में अक्टूबर 2025 में आ सकती है। यह भी बताया गया है कि लाइनअप में बेस के साथ iQOO 15 Ultra भी आ सकता है।

iQOO 15 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

अब तक आए आए लीक्स के अनुसार iQOO 15 सीरीज में पहले से कई दमदार फीचर्स हो सकते हैं।

  • डिस्प्ले: फोन में में शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए 6.85-इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • चिपसेट: परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15 में अक्टूबर में ही लॉन्च होने वाला Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट लगाया जा सकता है। जो इस फोन को मार्केट में सबसे पावरफुल फ्लैगशिप्स बना सकता है।
  • कैमरा: कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है।
  • बैटरी: फोन में 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलने की संभावना है, जिससे ग्राहकों को लंबा बैकअप दिया जा सकता है। वहीं, Ultra मॉडल में एक्टिव कूलिंग फैन और गेमिंग ट्रिगर बटन भी मिल सकते हैं। जिससे यह प्रोफेशनल गेमर्स के लिए खास डिवाइस बन सकता है।
  • अन्य फीचर्स: सिक्योरिटी के लिए सीरीज में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यही नहीं फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

iQOO 14 की जगह iQOO 15 क्यों

iQOO ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को iQOO 15 नाम दिया है। इसका प्रमुख कारण यह है कि एशियाई देशों में और खासकर चीन में “4” अंक को अशुभ माना जाता है। ब्रांड पहले भी इस पैटर्न को फॉलो कर चुका है और iQOO 3 के बाद सीधे iQOO 5 लेकर आया था। इसी तरह अब भी कंपनी 15 लेकर आ रही है। चलिए आगे पूर्व मॉडल iQOO 13 की खूबियां जानते हैं।

iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: iQOO 13 में 6.82-इंच 2K (1440 x 3168 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स सामान्य ब्राइटनेस और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: iQOO 13 में कंपनी ने पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का उपयोग हुआ है।
  • कैमरा: फोन में रियर पैनल पर 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन Funtouch OS 15 (Android 15 आधारित) पर आया था। इसके साथ 4 साल के Android अपडेट्स, 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।
  • अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स के रूप में फोन में IP68/IP69 रेटिंग, अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और NFC जैसे कई फीचर्स हैं।


iQOO 15 Price
Rs. 76,999
Go To Store
See All Prices

The post iQOO 15 का टीजर आया सामने, जानें फ्लैगशिप फोन का संभावित लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-teased-know-expected-launch-timeline-specs/feed/ 0
स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ आ सकते हैं iQOO 15 Ultra और iQOO 15, लीक हुई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-iqoo-15-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-iqoo-15-specifications-leaked/#respond Thu, 03 Jul 2025 12:51:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177395 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप नंबर सीरीज स्मार्टफोंस को आने वाले कुछ महीनों में बाजार में उतार सकता है। इसमें iQOO 15 और iQOO 15 Ultra जैसे दो मोबाइल आने की उम्मीद है। इन्हें लेकर लेटेस्ट लीक में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। जिसमें कैमरा, चिपसेट और अन्य फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स बताई […]

The post स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ आ सकते हैं iQOO 15 Ultra और iQOO 15, लीक हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iQOO 15 सीरीज का लॉन्च अक्टूबर 2025 में हो सकता है।
  • इसमें iQOO 15 Ultra और iQOO 15 आ सकते हैं।
  • iQOO 15 Ultra में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

iQOO अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप नंबर सीरीज स्मार्टफोंस को आने वाले कुछ महीनों में बाजार में उतार सकता है। इसमें iQOO 15 और iQOO 15 Ultra जैसे दो मोबाइल आने की उम्मीद है। इन्हें लेकर लेटेस्ट लीक में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। जिसमें कैमरा, चिपसेट और अन्य फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स बताई गई हैं। आइए, आपको फोंस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

iQOO 15 Ultra और iQOO 15 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

चिपसेट

लीक के मुताबिक, iQOO 15 और iQOO 15 Ultra दोनों ही फोंस में SM8850 चिपसेट (संभावित नाम: Snapdragon 8 Elite 2) का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अगली पीढ़ी का प्रोसेसर Qualcomm की Oryon CPU आर्किटेक्चर पर आधारित होगा और बेंचमार्क टेस्ट्स में जबरदस्त स्कोर कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Geekbench 6 में इसका सिंगल-कोर में 4000+ और मल्टी-कोर में 11,000+ होने की उम्मीद है।

कैमरा

जानकारी के अनुसार, दोनों मॉडल्स में 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। जिसमें मीडियम-साइज सेंसर मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में तीनों सेंसर प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड 50MP के होने की उम्मीद है। यानी यूजर्स शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिल सकता है।

डिस्प्ले

पूर्व लीक के अनुसार iQOO 15 Ultra में 6.85-इंच का फ्लैट Samsung 2K LTPO पैनल दिया जा सकता है। जिसमें बेहद पतले बेजेल्स हो सकते हैं। यह डिस्प्ले Pol-less पोलराइजेशन रिमूवल, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग, और नई LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जा सकता है। जिससे स्क्रीन क्लैरिटी बनी रहती है और सिग्नल पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह अब तक के iQOO फोंस सीरीज का सबसे महंगा डिस्प्ले पैनल होने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग

iQOO 15 Ultra में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इससे यूजर्स को लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाएगा।

अन्य

लीक के अनुसार iQOO 15 Ultra वैरियंट में मिलने वाले गेमिंग शोल्डर बटन, एक्टिव कूलिंग फैन, और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे खासतौर पर गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए अलग बना सकते हैं। जबकि ये फीचर्स बेस मॉडल में नहीं होने का संकेत मिला है।

iQOO 15 Ultra और iQOO 15 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

अभी ब्रांड की ओर से कुछ भी आधिकारिक नहीं है लेकिन लीक के अनुसार iQOO 15 सीरीज में बेस और iQOO 15 Ultra फोन आने वाले अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च हो सकते हैं। जिसके कुछ हफ्तों बाद मोबाइल की एंट्री भारत सहित अन्य बाजारों में भी की जा सकती है।

The post स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ आ सकते हैं iQOO 15 Ultra और iQOO 15, लीक हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-ultra-iqoo-15-specifications-leaked/feed/ 0