iQOO 15 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Jun 2026 13:18:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO ने फिर बढ़ाई कीमतें, 2,000 रुपये तक महंगे हुए iQOO 15, 15R और Neo 10 https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/#respond Tue, 23 Jun 2026 13:18:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198642 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप iQOO की नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। दरअसल कंपनी ने एक बार फिर अपने तीन प्रीमियम स्मार्टफोंस iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसे लेकर टिप्स्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया साइट […]

The post iQOO ने फिर बढ़ाई कीमतें, 2,000 रुपये तक महंगे हुए iQOO 15, 15R और Neo 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप iQOO की नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। दरअसल कंपनी ने एक बार फिर अपने तीन प्रीमियम स्मार्टफोंस iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसे लेकर टिप्स्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया साइट X पर जानकारी शेयर की है। यह प्राइस हाइक इसलिए भी ग्राहकों को झटका दे सकता है क्योंकि यह 10 दिनों के अंदर दूसरी बार हुआ है। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत विस्तार से जानते हैं।

iQOO 15 की नई कीमत

iQOO 15 के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 74,999 रुपये से बढ़कर 76,999 रुपये हो गई है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल अब 81,999 की जगह 83,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यानी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

iQOO 15R

iQOO 15R की नई कीमत

iQOO 15R के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 हो गई है, जबकि पहले यह 52,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 61,999 रुपये कर दी गई है। यानी तीनों वेरिएंट्स पर 2,000 की बढ़ोतरी हुई है।

iQOO Neo 10 की नई कीमत

iQOO Neo 10 के 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये से बढ़ाकर 41,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 12GB + 256GB वेरिएंट अब 46,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी। यहां भी दोनों वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

कीमत क्यों बढ़ी?

iQOO ने फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई है। हालांकि माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा, सप्लाई चेन खर्च और बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के चलते ऐसा हुआ है। बता दें कि हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया है। जिससे भारतीय ग्राहकों को फोन पसंद का फोन लेने में दिक्कत हो रही है।

खरीदने की सोच रहे हैं तो क्या करें?

लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए अगर आप iQOO 15, iQOO 15R या iQOO Neo 10 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इससे पहले लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें। आने वाले दिनों में सेल ऑफर्स या बैंक डिस्काउंट के जरिए इन स्मार्टफोंस पर कुछ राहत भी मिल सकती है। जिससे कीमत में हुई बढ़ोतरी का असर कम हो सकता है। यदि आगे कोई बदलाव होगा तो हम फिर से नए पोस्ट में आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO ने फिर बढ़ाई कीमतें, 2,000 रुपये तक महंगे हुए iQOO 15, 15R और Neo 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/feed/ 0
iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-iqoo-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-iqoo-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/#respond Sat, 13 Jun 2026 04:00:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198115 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 जैसे स्मार्टफोंस को महंगा कर दिया है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं। आइए, सभी मॉडल्स की प्राइस जानते हैं। iQOO 15, […]

The post iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 जैसे स्मार्टफोंस को महंगा कर दिया है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं। आइए, सभी मॉडल्स की प्राइस जानते हैं।

iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 की नई कीमत

iQOO 15 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 74,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 72,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 81,999 रुपये हो गई है।

iQOO 15R के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये पेड़गी। यह पहले 46,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 50,999 रुपये से बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 12GB + 512GB मॉडल 59,999 रुपये में मिलेगा। जो पहले 57,999 रुपये में उपलब्ध था।

यदि iQOO Neo 10 की बात करें तो इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 35,999 रुपये में बिक रहा था। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये कर दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में और भी स्मार्टफोंस महंगे हो सकते हैं।

हालांकि कीमतें बढ़ने के बावजूद iQOO 15 और iQOO 15R अभी भी अपने सेगमेंट में अच्छे विकल्प बने हुए हैं। दोनों स्मार्टफोंस OnePlus 15 और OnePlus 15R की तुलना में कम कीमत पर दमदार खूबियां प्रदान करते हैं। वहीं, iQOO Neo 10 के लिए मुकाबला थोड़ा कड़ा हो सकता है क्योंकि इसकी नई कीमत OnePlus Nord 6 के करीब आ गई है।

अगर आप परफॉरमेंस फोकस स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत बढ़ने के बाद भी iQOO के ये फोंस बढ़िया विकल्प माने जा सकते हैं। हालांकि iQOO Neo 10 के मुकाबले आप OnePlus या Motorola ब्रांड के विकल्प भी देख सकते हैं।

iQOO 15 के के स्पेसिफिकेशंस 

iQOO 15 स्मार्टफोन में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले है इस पर यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सहित 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

आइकू 15 क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आईकू 15 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह OnePlus 15 सहित OPPO Find X9 और Vivo X300 Pro से भी ज्यादा है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 15 5G फोन 7,000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

The post iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-iqoo-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/feed/ 0
200MP कैमरा, 2K डिस्प्ले और 8000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है iQOO 15T, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15t-specifications-leaked-with-mediatek-dimensity-9500-processor-200mp-camera-and-8000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15t-specifications-leaked-with-mediatek-dimensity-9500-processor-200mp-camera-and-8000mah-battery/#respond Tue, 28 Apr 2026 06:47:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195134 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO 15 और iQOO 15R इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हैं और अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया नया स्मार्टफोन मॉडल जोड़ सकती है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि जल्द ही iQOO 15T […]

The post 200MP कैमरा, 2K डिस्प्ले और 8000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है iQOO 15T, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 15 और iQOO 15R इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हैं और अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया नया स्मार्टफोन मॉडल जोड़ सकती है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में सामने आया है कि जल्द ही iQOO 15T पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर शेयर हुई है जिन्हें देखकर पता चलता है कि आइकू 15टी फ्लैगशिप फोन होगा जिसे हाईएंड स्पेक्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

iQOO 15T को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने iQOO 15 को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और iQOO 15R को Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया था। यानी आई15टी मीडियाटेक प्रोसेसर पर आने वाले सीरीज का पहला फोन बन सकता है।

iQOO 15R

लीक के अनुसार अपकमिंग फोन आइकू 15टी को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। यह 200MP HP5 लेंस बताया गया है जो मेन कैमरा होगा। लीक की मानें तो कंपनी इसे 1/1.56″ सेंसर पर लेकर आएगी। वहीं iQOO 15T में 2K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इसप फास्ट रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 15T 5G फोन में 8000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने iQOO 15R को 7600mAh battery पर लॉन्च किया था और iQOO 15 स्मार्टफोन 7000mAh battery पर आया था। ये दोनों मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं और अपकमिंग आइकू 15टी में भी ऐसी ही चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। बहरहाल फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

iQOO 15

iQOO 15 5G फोन की बात करें तो इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट का रेट 79,999 रुपये है। स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर के साथ यह 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। बिना रूकावट गेम खेलने के लिए इसमें Supercomputing Chip Q3 लगाई गई है और मोबाइल गेमिंग में 144FPS फ्रेम रेट मिलती है।

आइकू 15 में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000एमएएच बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX921 VCS + 50MP ultra-wide + 50MP 3x periscope telephoto ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

iQOO 15R

iQOO 15R का प्राइस 46,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए 7600एमएएच बैटरी लगी है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। आइकू 15आर 5जी फोन स्नेपड्रेगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसका 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में AnTuTu Score 30,78,708 आ चुका है।

The post 200MP कैमरा, 2K डिस्प्ले और 8000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है iQOO 15T, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15t-specifications-leaked-with-mediatek-dimensity-9500-processor-200mp-camera-and-8000mah-battery/feed/ 0
16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Apex इंडिया में लॉन्च, जानें क्या है इसके डिजाइन में खास https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-apex-launched-in-india-know-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-apex-launched-in-india-know-details-in-hindi/#respond Wed, 01 Apr 2026 07:07:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193343 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने पिछले साल नवंबर 2025 में अपना सबसे ताकतवर स्मार्टफोन iQOO 15 इंडिया में लॉन्च किया था। यह ब्रांड का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया था। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल को स्टाइलिश लुक देते हुए iQOO 15 Apex Edition पेश कर दिया है। यह आइकू 15 […]

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Apex इंडिया में लॉन्च, जानें क्या है इसके डिजाइन में खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने पिछले साल नवंबर 2025 में अपना सबसे ताकतवर स्मार्टफोन iQOO 15 इंडिया में लॉन्च किया था। यह ब्रांड का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया था। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल को स्टाइलिश लुक देते हुए iQOO 15 Apex Edition पेश कर दिया है। यह आइकू 15 का स्पेशल एडिशन इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 15 Apex पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन आइकू 15 का नया कलर मॉडल है। कंपनी का कहना है कि यह इंडस्ट्री का पहला मोबाइल है जिसके रियर पैनल पर laser holographic टेक्नोलॉजी से डायनामिक पार्टिकल डिजाइन बनाया गया है। फोन में 3D बैक लुक मिलती है जो आस-पास मौजूद लाइट्स बदलने पर कुछ ऐसा अहसास पैदा करती है, मानों लाइव मोशन चल रहा हो। यह मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट और वॉटर डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

कीमत की बात करें तो आइकू 15 अपेक्स एडिशन 72,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 79,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी और स्टार्टिंग सेल में इसपर 6,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी iQOO 15 Apex 66,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी फोन के साथ iQOO TWS इयरबड्स मुफ्त देगी।

iQOO 15 Apex 5G फोन को M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया गया है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह पोलराइज़र-लेस है जिसके चलते स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन बिल्कुल कम हो जाते हैं और स्क्रीन विजिबिलिटी बढ़ती है। मोबाइल में 6.85-इंच की 2K OLED डिस्प्ले लगाई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर ​दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। iQOO 15 Apex तो अभी हमें नहीं मिला है लेकिन पहले लॉन्च हुए इसी प्रोसेसर वाले iQOO 15 का AnTuTu score 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 आ चुका है। वहीं हैवी गेमिंग के लिए फोन में Supercomputing Chip Q3 भी लगाई गई है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो iQOO 15 Apex फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 100x zoom की क्षमता वाला 50MP Sony IMX882 3x periscope telephoto लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आइकू 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए आइकू 15 अपेक्स स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर नॉर्मल आइकू 15 5जी फोन की ही तरह 13 घंटे से अधिक का रहेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है।

iQOO 15 Price
Rs. 75,999
Go To Store
See All Prices

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Apex इंडिया में लॉन्च, जानें क्या है इसके डिजाइन में खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-apex-launched-in-india-know-details-in-hindi/feed/ 0
16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Thu, 29 Jan 2026 09:35:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189311 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले […]

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले ही यह स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इस अपकमिंग फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आ गई है।

आइकू 15 अल्ट्रा को गीकबेंच पर V2546A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 3601 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं इस अपकमिंग आइकू 5जी फोन मल्टी-कोर बेंचमार्क में 11434 स्कोर मिले हैं। गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra 5G फोन को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस बताया गया है। कंपनी की ओर से पहले ही इस चिपसेट की जानकारी ऑफिशियल की जा चुकी है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह अपकमिंग मोबाइल नंबर सीरीज में आने वाला आइकू का पहला ‘Ultra’ मॉडल बनेगा।

आइकू 15 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 6.85-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी OLED पैनल स्क्रीन बताई जा रही है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 6000निट्स पीक ब्राइटनेस और 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार यह पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी iQOO 15 में भी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के मुताबिक iQOO 15 Ultra 5G में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

iQOO 15R

लगे हाथ iQOO 15R 5G का भी जिक्र करें तो यह मोबाइल 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। चर्चा है कि कंपनी इसे 7600mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। वहीं मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं आइकू 15आर के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। iQOO 15R 5G फोन 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
8000 रुपये तक के डिस्कांउट ऑफर के साथ शुरू हुई iQOO 15 की सेल, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-sale-starts-in-india-with-upto-8000-discount-know-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-sale-starts-in-india-with-upto-8000-discount-know-offers/#respond Mon, 01 Dec 2025 06:30:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186335 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO 15 की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है। इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है जिसके साथ 16GB RAM भी मिलती है। आइकू 15 में Samsung की स्क्रीन लगाई गई है और इसका कैमरा भी कमाल है। एडवांस फीचर्स और हाईएंड […]

The post 8000 रुपये तक के डिस्कांउट ऑफर के साथ शुरू हुई iQOO 15 की सेल, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 15 की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है। इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है जिसके साथ 16GB RAM भी मिलती है। आइकू 15 में Samsung की स्क्रीन लगाई गई है और इसका कैमरा भी कमाल है। एडवांस फीचर्स और हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फ्लैगशिप फोन को कितने रुपये में खरीद सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 15 लॉन्च प्राइस बैंक डिस्कांउट कूपन डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage ₹72,999 ₹7,000 ₹1,000 ₹64,999
16GB RAM + 512GB Storage ₹79,999 ₹7,000 ₹1,000 ₹71,999

आइकू 15 5जी फोन दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 12जीबी रैम वेरिएंट का रेट 72,999 रुपये है और 16जीबी रैम का लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी आइकू 15 पर 7,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। Axis, HDFC, और ICICI Bank ग्राहक इस ​छूट का फायदा उठा सकते हैं। बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर iQOO 15 का रेट 65,999 रुपये पड़ेगा।

7,000 रुपये के बैंक डिस्कांउट के साथ ही सभी कस्टमर्स को 1,000 रुपये का एडिशनल कूपन डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। यह कूपन लगाने के बाद आइकू का प्राइस घटकर सिर्फ 63,999 रुपये हो जाएगा। बताते चलें कि कंपनी की ओर से इस मोबाइल पर no-cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। कस्टमर सिर्फ 2709 रुपये की किश्त बनवाकर नया फोन खरीद सकते हैं। आइकू 15 कंपनी वेबसाइट, आइकू ई-स्टोर्स और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। बताते चलें कि आइकू 15 Legend और Alpha Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

बीते कुछ दिन इंडियन मोबाइल मार्केट में फ्लैगशिप फोंस के नाम रहे हैं। iQOO 15 से पहले OnePlus 15, realme GT 8 Pro और OPPO Find X9 भारत में लॉन्च हुए हैं। ये चारों हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन हैं जो 35 से 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर प्राप्त कर चुके हैं। यूं तो इन सभी में कांटे की टक्कर है लेकिन बात यूजर प्रेफरेंस पर आ जाती है कि उनका फेवरेट ब्रांड कौन-सा है। 91मोबाइल्स पर आप इस सभी मोबाइल फोंस का कंपैरिजन पढ़ सकते हैं।

आइकू 15 स्मार्टफोन को कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह पोलराइज़र-लेस है जिसके चलते स्क्रीन विजिबिलिटी बढ़ती है और रिफ्लेक्शन कम होते हैं। आइकू 15 में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सहित 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने इसे इंडिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले कहा है।

आइकू 15 क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आईकू 15 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह OnePlus 15 सहित OPPO Find X9 और Vivo X300 Pro से भी ज्यादा है।

BGMI और COD: mobile जैसे गेम्स को स्लीमलेस तरीके से खेलने के लिए आइकू 15 में Supercomputing Chip Q3 लगाई गई है। यह मोबाइल यूजर्स को लंबा गेमिंग सेशन देती है और गेम खेलने के ​दौरान फोन को हीट होने से रोकती है। कंपनी का दावा है कि इसके चलते आइकू 15 में गेम खेलते वक्त 144FPS फ्रेम रेट प्राप्त होगी और लैग व हैंग जैसी प्रॉब्लम भी नहीं आएगी।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 15 5G फोन को 7,000mAh बैटरी से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 7 मिनट का रहा। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

अगर चार्जिंग स्पीड की बात करें तो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आइकू 15 की 7000एमएएच बैटरी को 100वॉट फास्ट चार्जिंग के जरिये 20% से 100% फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगा। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है।

iQOO 15 Price
Rs. 75,999
Go To Store
See All Prices

The post 8000 रुपये तक के डिस्कांउट ऑफर के साथ शुरू हुई iQOO 15 की सेल, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-sale-starts-in-india-with-upto-8000-discount-know-offers/feed/ 0
16GB RAM के साथ iQOO 15 इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/#respond Wed, 26 Nov 2025 07:42:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186156 स्टाइलिश लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाले आइकू 15 में एडवांस फीचर्स के साथ ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स दी गई है।

The post 16GB RAM के साथ iQOO 15 इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 15 इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर आया है। यही चिपसेट बीते दिनों लॉन्च हुए OnePlus 15 में दिया गया था। स्टाइलिश लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाले आइकू 15 में एडवांस फीचर्स के साथ ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। इस मोबाइल का प्राइस 72,999 रुपये से शुरू होता है जिसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

आइकू 15 इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये है और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 7,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ग्राहकों को 1,000 रुपये का एडिशनल कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके साथ iQOO 15 64,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

आइकू 15 की सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी जिसे कंपनी वेबसाइट और अमेजन इंडिया सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है और इसके लिए कस्टमर्स को सिर्फ 2709 रुपये प्रतिमाह की किश्त चुकानी होगी। यह नया आइकू फोन Legend और Alpha Black कलर में बिकेगा।

आइकू 15 क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आईकू 15 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह OnePlus 15 सहित OPPO Find X9 और Vivo X300 Pro से भी ज्यादा है।

BGMI और COD: mobile जैसे गेम्स को स्लीमलेस तरीके से खेलने के लिए आइकू 15 में Supercomputing Chip Q3 लगाई गई है। यह मोबाइल यूजर्स को लंबा गेमिंग सेशन देती है और गेम खेलने के ​दौरान फोन को हीट होने से रोकती है। कंपनी का दावा है कि इसके चलते आइकू 15 में गेम खेलते वक्त 144FPS फ्रेम रेट प्राप्त होगी और लैग व हैंग जैसी प्रॉब्लम भी नहीं आएगी।

आइकू 15 स्मार्टफोन को कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह पोलराइज़र-लेस है जिसके चलते स्क्रीन विजिबिलिटी बढ़ती है और रिफ्लेक्शन कम होते हैं। आइकू 15 में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सहित 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने इसे इंडिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले कहा है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 15 5G फोन को 7,000mAh बैटरी से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 7 मिनट का रहा। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

अगर चार्जिंग स्पीड की बात करें तो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आइकू 15 की 7000एमएएच बैटरी को 100वॉट फास्ट चार्जिंग के जरिये 20% से 100% फुल चार्ज होने में 45 मिनट का समय लगा। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 15 फ्लैगशिप फोन है। इसकी सीधी टक्कर बीते दिनों इंडिया में लॉन्च हुए OnePlus 15 और realme GT 8 Pro स्मार्टफोन से होगी। ये दोनों ही मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करते हैं और इन दोनों का प्राइस 72,999 रुपये से शुरू होता है। हमारी टेस्टिंग में आइकू 15 का एनटूटू स्कोर वनप्लस 15 से तो ज्यादा आया है लेकिन रियलमी जीटी 8 प्रो से कम रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कांटे की टक्कर में इन ​तीनों में से कौन-सा फोन ज्यादा तालियां बटोरता है।

iQOO 15 Price
Rs. 75,999
Go To Store
See All Prices

The post 16GB RAM के साथ iQOO 15 इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
iQOO 15 इंडिया प्राइस हुआ लीक, देखें OnePlus 15 और realme GT 8 Pro से ज्यादा है या कम https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-price-in-india-starts-at-72999-leaked-on-amazon-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-price-in-india-starts-at-72999-leaked-on-amazon-before-launch/#respond Fri, 21 Nov 2025 06:06:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185943 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर यह मोबाइल बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है जहां सिर्फ 1,000 रुपये में आइकू 15 प्री-बुक किया जा सकता है। 26 नवंबर को लॉन्च होने के बाद iQOO 15 की सेल 27 नवंबर से अमेजन पर शुरू हो जाएगी। मार्केट में […]

The post iQOO 15 इंडिया प्राइस हुआ लीक, देखें OnePlus 15 और realme GT 8 Pro से ज्यादा है या कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर यह मोबाइल बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है जहां सिर्फ 1,000 रुपये में आइकू 15 प्री-बुक किया जा सकता है। 26 नवंबर को लॉन्च होने के बाद iQOO 15 की सेल 27 नवंबर से अमेजन पर शुरू हो जाएगी। मार्केट में आने से पहले ही अब इस स्मार्टफोन का प्राइस भी इंटरनेट पर लीक हो गया है। लीक के मुताबिक iQOO 15 की कीमत OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro के बराबर ही होगी।

iQOO 15 प्राइस (लीक):

12GB RAM + 256GB Storage – 72,999 रुपये
16GB RAM + 512GB Storage – 79,999 रुपये

कंपनी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन आइकू 15 का प्राइस अमेजन माइक्रोसाइट के जरिये सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गैजेट्सडाटा द्वारा इस अमेजन लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट ​शेयर किया गया है। लीक के अनुसार आइकू 15 की कीमत 72,999 रुपये से शुरू होगी जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी जाएगी। बताते चलें कि इसी रेट पर वनप्लस 15 और रियलमी जीटी 8 प्रो भी लॉन्च हुए हैं।

16जीबी रैम वाले आइकू 15 का लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये बताया जा रहा है जिसमें 512जीबी मेमोरी दी गई है। गौरतलब है कि 16जीबी+512जीबी वाले OnePlus 15 का प्राइस 79,999 रुपये है और Realme GT 8 Pro का लॉन्च प्राइस 78,999 रुपये है। अमेजन के मुताबिक इंडिया में आइकू 15 Legend और Alpha कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

आइकू 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो हैवी परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि आइकू 15 भारत में एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा और एडवांस Origin OS 6 पर काम करेगा। यह मोबाइल AI की क्षमता से लैस होगा।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO 15 5G फोन को कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। इस मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung Everest LEAD तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं फोन चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है जिसे मोबाइल हीट नहीं होता है और बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

iQOO 15 Price
Rs. 75,999
Go To Store
See All Prices

The post iQOO 15 इंडिया प्राइस हुआ लीक, देखें OnePlus 15 और realme GT 8 Pro से ज्यादा है या कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-price-in-india-starts-at-72999-leaked-on-amazon-before-launch/feed/ 0
iQOO 15 इंडिया में इतने रुपये में बिकेगा! लॉन्च से पहले ही लीक हुआ फोन प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-price-in-india-leaked-before-26-november-phone-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-price-in-india-leaked-before-26-november-phone-launch/#respond Wed, 12 Nov 2025 05:41:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185495 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने पिछले महीने ही अनाउंस कर दिया था कि वह 26 नवंबर को iQOO 15 इंडिया में लॉन्च करेगी। यह ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री लेने वाले इस मोबाइल फोन की कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ […]

The post iQOO 15 इंडिया में इतने रुपये में बिकेगा! लॉन्च से पहले ही लीक हुआ फोन प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने पिछले महीने ही अनाउंस कर दिया था कि वह 26 नवंबर को iQOO 15 इंडिया में लॉन्च करेगी। यह ब्रांड का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री लेने वाले इस मोबाइल फोन की कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। टेक वेबसाइट गैजेट्स360 ने आइकू 15 प्राइस रेंज शेयर की है जो इसे ‘बहुत महंगा’ फोन तो बिल्कुल नहीं बता रही है।

iQOO 15 का रेट इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से शेयर किया गया है। वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल 60,000 रुपये से कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह प्राइस लॉन्च ऑफर्स को मिलाकर बताया गया है जिसमें डिस्काउंट इत्यादि शामिल होंगे। हालांकि डिस्काउंट कितने रुपये का होगा, यह डिटेल रिपोर्ट में साफ तौर पर नहीं बताई गई है। बहरहाल यह तो साफ है कि आइकू 15 का लॉन्च प्राइस 60 हजार रुपये से अधिक ही रहेगा।

60 हजार रुपये से कम में आइकू 15 का बिकना मोबाइल यूजर्स को पसंद आ सकता है। लेकिन अब मुख्य प्वाइंट यह है कि कंपनी द्वारा लाया जाने वाला ऑफर फ्लैट डिस्काउंट के तौर पर दिया जाएगा, या फिर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर ही मिलेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत के लिए 26 नवंबर iQOO 15 लॉन्च का इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि यह 12GB और 16GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

आइकू 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो हैवी परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि आइकू 15 भारत में एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा और एडवांस Origin OS 6 पर काम करेगा। यह मोबाइल AI की क्षमता से लैस होगा।

iqoo-15-india-launch-november-confirmed

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं फोन चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है जिसे मोबाइल हीट नहीं होता है और बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

iQOO 15 5G फोन को कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। इस मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung Everest LEAD तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

iQOO 15 से पहले 13 नवंबर को OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं 20 नवंबर को इस प्रोसेसर के साथ realme GT 8 Pro भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। यानी इस महीने नवंबर में तीन फोन स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 पर लॉन्च होंगे। फ्लैगशिप सेग्मेंट में तगड़ा घमासान मचने जा रहा है।

iQOO 15 Price
Rs. 75,999
Go To Store
See All Prices

The post iQOO 15 इंडिया में इतने रुपये में बिकेगा! लॉन्च से पहले ही लीक हुआ फोन प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-price-in-india-leaked-before-26-november-phone-launch/feed/ 0
iQOO 15 26 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, 2K Samsung स्क्रीन और 100X Zoom कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-launch-date-in-india-26-november-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-launch-date-in-india-26-november-confirmed/#comments Tue, 28 Oct 2025 06:39:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184820 iQOO 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

The post iQOO 15 26 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, 2K Samsung स्क्रीन और 100X Zoom कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कई तरह की कयास और लीक्स के बीच कंपनी ने आज फोन लॉन्च डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी है। कल ही आइकू के इंडिया सीईओ निपुण मार्या ने ट्वीट के जरिये आइकू 15 इंडिया लॉन्च डेट का टीज़र वीडियो शेयर करके लोगों के ​बीच उत्सुकता बढ़ाई थी। वहीं आज लॉन्च की तारीख बताते हुए आइकू फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 सपोर्ट करेगा।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए घोषणा कर दी है कि आइकू 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। यहां फोन की फोटो के साथ ही iQOO 15 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है। कंपनी वेबसाइट सहित अभी आइकू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन लॉन्च ईवेंट लाइव प्रसारित किया जाएगा जिसे आप भी अपने मोबाइल पर लाइव देख सकेंगे।

जैसा कि हमने पहले ही बताया आइकू 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो हैवी परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि आइकू 15 भारत में एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा और एडवांस Origin OS 6 पर काम करेगा। यह मोबाइल AI की क्षमता से लैस होगा।

आइकू 15 चीन में पहले ही पेश हो चुका है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO 15 5G फोन को कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। इस मोबाइल में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung Everest LEAD तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

iQOO 15

पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल फोन ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है जिसे मोबाइल हीट नहीं होता है और बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

गौरतलब है कि अभी तक इंडिया में कोई भी स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर नहीं आया है। आइकू 15 से पहले नवंबर महीने में ही OnePlus 15 सहित realme GT 8 और OPPO Find X9 Series भी भारत में लॉन्च होंगे। इनमें भी नया क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा। ऐसे में आइकू 15 के सामने कई नए स्मार्टफोन चुनौती देने के ​लिए पहले से ही मौजूद रहेंगे।

The post iQOO 15 26 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, 2K Samsung स्क्रीन और 100X Zoom कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-launch-date-in-india-26-november-confirmed/feed/ 3