iQOO 15R | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Jun 2026 13:18:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO ने फिर बढ़ाई कीमतें, 2,000 रुपये तक महंगे हुए iQOO 15, 15R और Neo 10 https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/#respond Tue, 23 Jun 2026 13:18:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198642 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप iQOO की नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। दरअसल कंपनी ने एक बार फिर अपने तीन प्रीमियम स्मार्टफोंस iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसे लेकर टिप्स्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया साइट […]

The post iQOO ने फिर बढ़ाई कीमतें, 2,000 रुपये तक महंगे हुए iQOO 15, 15R और Neo 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप iQOO की नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। दरअसल कंपनी ने एक बार फिर अपने तीन प्रीमियम स्मार्टफोंस iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसे लेकर टिप्स्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया साइट X पर जानकारी शेयर की है। यह प्राइस हाइक इसलिए भी ग्राहकों को झटका दे सकता है क्योंकि यह 10 दिनों के अंदर दूसरी बार हुआ है। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत विस्तार से जानते हैं।

iQOO 15 की नई कीमत

iQOO 15 के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 74,999 रुपये से बढ़कर 76,999 रुपये हो गई है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल अब 81,999 की जगह 83,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यानी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

iQOO 15R

iQOO 15R की नई कीमत

iQOO 15R के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 हो गई है, जबकि पहले यह 52,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 61,999 रुपये कर दी गई है। यानी तीनों वेरिएंट्स पर 2,000 की बढ़ोतरी हुई है।

iQOO Neo 10 की नई कीमत

iQOO Neo 10 के 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये से बढ़ाकर 41,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 12GB + 256GB वेरिएंट अब 46,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी। यहां भी दोनों वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

कीमत क्यों बढ़ी?

iQOO ने फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई है। हालांकि माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा, सप्लाई चेन खर्च और बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के चलते ऐसा हुआ है। बता दें कि हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया है। जिससे भारतीय ग्राहकों को फोन पसंद का फोन लेने में दिक्कत हो रही है।

खरीदने की सोच रहे हैं तो क्या करें?

लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए अगर आप iQOO 15, iQOO 15R या iQOO Neo 10 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इससे पहले लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें। आने वाले दिनों में सेल ऑफर्स या बैंक डिस्काउंट के जरिए इन स्मार्टफोंस पर कुछ राहत भी मिल सकती है। जिससे कीमत में हुई बढ़ोतरी का असर कम हो सकता है। यदि आगे कोई बदलाव होगा तो हम फिर से नए पोस्ट में आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO ने फिर बढ़ाई कीमतें, 2,000 रुपये तक महंगे हुए iQOO 15, 15R और Neo 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/feed/ 0
iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-iqoo-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-iqoo-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/#respond Sat, 13 Jun 2026 04:00:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198115 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 जैसे स्मार्टफोंस को महंगा कर दिया है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं। आइए, सभी मॉडल्स की प्राइस जानते हैं। iQOO 15, […]

The post iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 जैसे स्मार्टफोंस को महंगा कर दिया है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं। आइए, सभी मॉडल्स की प्राइस जानते हैं।

iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 की नई कीमत

iQOO 15 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 74,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 72,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 81,999 रुपये हो गई है।

iQOO 15R के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये पेड़गी। यह पहले 46,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 50,999 रुपये से बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 12GB + 512GB मॉडल 59,999 रुपये में मिलेगा। जो पहले 57,999 रुपये में उपलब्ध था।

यदि iQOO Neo 10 की बात करें तो इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 35,999 रुपये में बिक रहा था। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये कर दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में और भी स्मार्टफोंस महंगे हो सकते हैं।

हालांकि कीमतें बढ़ने के बावजूद iQOO 15 और iQOO 15R अभी भी अपने सेगमेंट में अच्छे विकल्प बने हुए हैं। दोनों स्मार्टफोंस OnePlus 15 और OnePlus 15R की तुलना में कम कीमत पर दमदार खूबियां प्रदान करते हैं। वहीं, iQOO Neo 10 के लिए मुकाबला थोड़ा कड़ा हो सकता है क्योंकि इसकी नई कीमत OnePlus Nord 6 के करीब आ गई है।

अगर आप परफॉरमेंस फोकस स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत बढ़ने के बाद भी iQOO के ये फोंस बढ़िया विकल्प माने जा सकते हैं। हालांकि iQOO Neo 10 के मुकाबले आप OnePlus या Motorola ब्रांड के विकल्प भी देख सकते हैं।

iQOO 15 के के स्पेसिफिकेशंस 

iQOO 15 स्मार्टफोन में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले है इस पर यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सहित 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

आइकू 15 क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में आईकू 15 38,42,735 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह OnePlus 15 सहित OPPO Find X9 और Vivo X300 Pro से भी ज्यादा है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 VCS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए iQOO 15 5G फोन 7,000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

The post iQOO 15, iQOO 15R और Neo 10 हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15-iqoo-15r-neo-10-price-hike-india-june-2026/feed/ 0
iQOO 15R हुआ महंगा, ₹5,000 तक बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत और वजह https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-price-hike-5000rs-new-price-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-price-hike-5000rs-new-price-india/#respond Thu, 23 Apr 2026 11:26:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194905 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने अपने मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है, जिसमें टॉप मॉडल 5,000 रुपये तक महंगा मिलेगा। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं और जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर अपडेट हो जाएंगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं। […]

The post iQOO 15R हुआ महंगा, ₹5,000 तक बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत और वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने अपने मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है, जिसमें टॉप मॉडल 5,000 रुपये तक महंगा मिलेगा। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं और जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर अपडेट हो जाएंगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

नई कीमतों की बात करें तो iQOO 15R का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट पहले 44,999 रुपये में उपलब्ध था। जिसे फिलहाल 46,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये से बढ़ाकर 50,999 रुपये कर दी गई है। सबसे टॉप मॉडल 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 52,999 रुपये से बढ़ाकर 57,999 रुपये कर दी गई है, यानी इस मॉडल पर सबसे ज्यादा 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

ब्रांड ने कीमत में बदलाव का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, प्रीमियम हार्डवेयर और लेटेस्ट चिपसेट की डिमांड इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा रुपये में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़े खर्च भी कंपनियों को कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO 15R में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जो Adreno 826 GPU के साथ आता है। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO 15R स्मार्टफोन में 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी की बात करें तो iQOO 15R में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। कंपनी फोन के साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है।

iqoo-15r-india-sale-4000-discount-price-specifications

यदि विकल्प की बात करें तो यूजर्स Motorola Signature और OnePlus 15R जैसे स्मार्टफोंस पर भी विचार कर सकते हैं, जो इसी सेगमेंट में अच्छे हैं। iQOO 15R की कीमत बढ़ने से यह पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा जरूर हो गया है, लेकिन इसके फीचर्स और परफॉरमेंस को देखते हुए यह अभी भी प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बना हुआ है। आप अपनी इच्छा अनुसार चुनाव कर सकते है। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें।

The post iQOO 15R हुआ महंगा, ₹5,000 तक बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत और वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-price-hike-5000rs-new-price-india/feed/ 0
iQOO 15R की सेल शुरू: 4,000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-india-sale-4000-discount-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-india-sale-4000-discount-price-specifications/#respond Tue, 03 Mar 2026 07:52:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191455 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R आज दोपहर 12 बजे से भारत में सेल होना शुरू हो गया है। कंपनी ने इसे फरवरी में लॉन्च किया था। जिसे Amazon, iQOO इंडिया स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। यह मॉडल कंपनी की लाइनअप में iQOO 15 से लोअर रेंज में आता […]

The post iQOO 15R की सेल शुरू: 4,000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R आज दोपहर 12 बजे से भारत में सेल होना शुरू हो गया है। कंपनी ने इसे फरवरी में लॉन्च किया था। जिसे Amazon, iQOO इंडिया स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। यह मॉडल कंपनी की लाइनअप में iQOO 15 से लोअर रेंज में आता है। इसमें ग्राहकों को दमदार परफॉरमेंस व बड़ी बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए, ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

कीमत की बात करें तो iQOO 15R का बेस वैरियंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज 44,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 47,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरियंट 52,999 रुपये में सेल होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 1,899 रुपये कीमत वाले iQOO/Vivo TWS ईयरबड्स भी फ्री मिल रहे हैं। यह स्मार्टफोन Dark Knight और Triumph Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K (1260×2750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दे सकता है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO 15R में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 826 GPU के साथ आता है। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। कंपनी ने चार साल तक Android अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

iQOO 15R में रियर पर 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया गया है। जिसे 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। iQOO 15R फोन में 7,600mAh की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप चिपसेट और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ iQOO 15R मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है। आप इसे चुन सकते हैं यह आपको निराश नहीं करेगा। यदि यह ब्रांड नहीं चाहिए तो Motorola Signature और OnePlus 15R भी ले सकते हैं। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।


iQOO 15R Price
Rs. 49,999
Go To Store
See All Prices

The post iQOO 15R की सेल शुरू: 4,000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-india-sale-4000-discount-price-specifications/feed/ 0
iQOO 15R की एंट्री के बाद महंगा हो सकता है OnePlus 15R, आप किसे चुनेंगे? https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-15r-price-hike-after-iqoo-15r-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-15r-price-hike-after-iqoo-15r-launch/#respond Wed, 25 Feb 2026 07:46:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190999 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट के दो नए डिवाइस को लेकर बड़ी चर्चा है। बीते दिन जहां iQOO ने अपना नया iQOO 15R कम कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, OnePlus के OnePlus 15R की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या वनप्लस ने सोच समझ कर […]

The post iQOO 15R की एंट्री के बाद महंगा हो सकता है OnePlus 15R, आप किसे चुनेंगे? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट के दो नए डिवाइस को लेकर बड़ी चर्चा है। बीते दिन जहां iQOO ने अपना नया iQOO 15R कम कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, OnePlus के OnePlus 15R की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या वनप्लस ने सोच समझ कर ऐसा किया है या दोनों ब्रांड की कुछ अलग प्लानिंग है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर टिप्स्टर Abhishek Yadav ने दावा किया है कि OnePlus 15R की नई MOP 1 मार्च 2026 से लागू हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 51,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 56,999 रुपये हो सकती है। यानी लॉन्च प्राइस 47,999 रुपये की तुलना में यह करीब 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी है।

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से OnePlus 15R दमदार फोन है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 6.83-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। सॉफ्टवेयर के मामले में Android 16 आधारित OxygenOS 16 और 4 साल के मेजर अपडेट के साथ 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है, लेकिन टेलीफोटो लेंस की कमी लग सकती है।

यदि iQOO 15R की बात करें तो iQOO ने इसे 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, साथ ही 144FPS गेमिंग सपोर्ट और 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो हैवी यूजर्स और गेमर्स को ज्यादा लुभा सकता है। ऐसे में जब समान चिपसेट और बड़ी बैटरी कम कीमत में मिल रही हो, तो OnePlus की बढ़ी हुई कीमत सवाल जरूर खड़े कर रही है।

क्या यह OnePlus की प्रीमियम ब्रांडिंग को मजबूत करने की रणनीति है? या फिर बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट और अन्य बातें इसका कारण है। हालांकि ब्रांड ने अभी कोई असल वजह नहीं बताई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कई कंपनियां ने कीमतों में इजाफा किया है इसमें realme, Vivo, Samsung और Motorola शामिल हैं। उम्मीद यही है कि ब्रांड्स बाजार की कंडीशन और कॉम्पोनेंट कॉस्ट की वजह से ऐसा कर रहे हैं।

फिलहाल 1 मार्च से पहले OnePlus 15R अपनी पुरानी कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे अभी भी आगे रख सकता है, लेकिन यदि प्राइस हाइक लागू होती है, तो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा। जहां कम कीमत में iQOO 15R बढ़िया विकल्प बन सकता है।

क्या आप ब्रांड वैल्यू और सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए OnePlus चुनेंगे, या ज्यादा बैटरी और कम कीमत के लिए iQOO लेंगे? हमारे हिसाब से तो दोनों ही फोन अच्छे हैं और आपको इस रेंज में शानदार एक्सपीरियंस दे सकते हैं। आप पसंद की ब्रांड के अनुसार निर्णय ले सकते हैं। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहिए।

The post iQOO 15R की एंट्री के बाद महंगा हो सकता है OnePlus 15R, आप किसे चुनेंगे? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-15r-price-hike-after-iqoo-15r-launch/feed/ 0
7600mAh बैटरी, 144Hz गेमिंग स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ iQOO 15R इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/7600mah-battery-phone-iqoo-15r-launched-in-india-with-snapdragon-8-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/7600mah-battery-phone-iqoo-15r-launched-in-india-with-snapdragon-8-gen-5/#respond Tue, 24 Feb 2026 07:27:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190876 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सबसे बड़ी बैटरी वाला आइकू फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह ताज iQOO 15R के सिर पर सजा है जो 7600mAh battery सपोर्ट करता है। यह इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला देश का तीसरा Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस […]

The post 7600mAh बैटरी, 144Hz गेमिंग स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ iQOO 15R इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सबसे बड़ी बैटरी वाला आइकू फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह ताज iQOO 15R के सिर पर सजा है जो 7600mAh battery सपोर्ट करता है। यह इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला देश का तीसरा Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस लेटेस्ट मोबाइल फोन आइकू 15आर का प्राइस और अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। इस मोबाइल की सीधी टक्कर बाजार में पहले से मौजूद OnePlus 15R और Motorola Signature से होगी।

आइकू 15आर 5जी फोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल ​वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यूजर्स को इस फोन में HDR 10+ का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है।

प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6.5k IceCore VC कूलिंग सिस्टम लगाया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 826 जीपीयू मौजूद है।

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया आइकू 15आर इंडिया में स्नेपड्रेगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला तीसरा फोन है। इससे पहले सिर्फ OnePlus 15R और Motorola Signature ही इस चिपसेट पर आए हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में iQOO 15R ने 30,78,708 AnTuTu Score अचीव किया है। इसी टेस्ट में वनप्लस 15आर का स्कोर 29,57,229 आया था और मोटोरोला सिग्नेचर ने 30,98,258 स्कोर हासिल किया था।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15आर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए आइकू स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए आइकू 15आर 5जी फोन को बेहद ही शक्तिशाली 7600mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इंडिया में यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है। इससे पहले यह टैग iQOO Z10 के पास था जिसमें 7300एमएएच बैटरी दी गई है। बता दें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में iQOO 15R ने 18 घंटे, 23 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है।

iqoo-15r-key-specs-confirmed

वहीं आइकू ज़ेड10 ने इसी टेस्ट में 16 घंटे, 41 मिनट का स्कोर पाया था। बैटरी के मामले में अगर कहा जाए कि आइकू 15आर कंपनी का सबसे ज्यादा देर तक चलने वाला फोन है, तो शायद गलत नहीं होगा। इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने 45 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिया था।

कनेक्टिविटी के लिए आइकू 15आर में एडवांस Bluetooth 6.0 और Wi-Fi 7 के साथ ही NFC और IR Blaster जैसे ​ऑप्शन दिए गए हैं। यह मोबाइल IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। iQOO 15R 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Origin OS 6.0 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन को 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है।

कीमत की बात करें तो iQOO 15R 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं यह 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB स्टोेरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 47,999 रुपये और 52,999 रुपये है। आइकू 15आर को Triumph Silver और Dark Knight कलर में परचेज किया जा सकता है।

शुरुआती सेल में कंपनी आइकू 15आर पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी जो HDFC और Axis Bank कार्ड यूजर्स को प्राप्त होगा। इस ऑफर के साथ फोन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये पड़ेगी। iQOO 15R की सेल 3 मार्च से शुरू होगी और इसे कंपनी वेबसाइट व अमेजन सहित रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

The post 7600mAh बैटरी, 144Hz गेमिंग स्क्रीन और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ iQOO 15R इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7600mah-battery-phone-iqoo-15r-launched-in-india-with-snapdragon-8-gen-5/feed/ 0
iQOO 15R हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें इस 7600mAh बैटरी वाले फोन की लाइव स्ट्रीमिंग https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-launch-in-india-live-streaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-launch-in-india-live-streaming/#respond Mon, 23 Feb 2026 07:48:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190814 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO 15 की सफलता के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में एक और फ्लैगशिप फोन iQOO 15R जोड़ने जा रही है। यह कम कीमत वाला फ्लैगशिप फोन बनकर आएगा जिसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब हो सकती है। आइकू 15आर इं​डिया में लॉन्च होने वाला तीसरा स्मार्टफोन बनेगा जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 […]

The post iQOO 15R हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें इस 7600mAh बैटरी वाले फोन की लाइव स्ट्रीमिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 15 की सफलता के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में एक और फ्लैगशिप फोन iQOO 15R जोड़ने जा रही है। यह कम कीमत वाला फ्लैगशिप फोन बनकर आएगा जिसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब हो सकती है। आइकू 15आर इं​डिया में लॉन्च होने वाला तीसरा स्मार्टफोन बनेगा जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। आगे बताए गए तरीके से आज आइकू 15आर इंडिया लॉन्च अपने मोबाइल पर ही लाइव देख सकते हैं।

iQOO 15R 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च किया जा रहा है। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से यह नया 5जी फोन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसे पूरे देश में टेलीकॉस्ट किया जाएगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया हैंडल और शॉपिंग साइट अमेजन पर आइकू 15आर इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

आइकू 15आर 5जी फोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन कर सकता है। इंडिया में सिर्फ OnePlus 15R और Motorola Signature ही ऐसे स्मार्टफोन हैं जो इस प्रोसेसर पर काम करते हैं। आइकू 15आर को कंपनी एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर पेश कर सकती है।

बताते चलें कि Motorola Signature को 59,999 रुपये में लॉन्च गया था और OnePlus 15R का शुरुआती प्राइस 47,999 रुपये है। दोनों में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि iQOO 15R की कीमत भी 50 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। आइकू का दावा है कि 15आर 5जी फोन 3.5मिलियन से अधिक AnTuTu score पा सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में मोटोरोला का एनटूटू स्कोर 30,98,258 और वनप्लस 15आर का स्कोर 29,57,229 रहा है।

अपकमिंग आइकू 15आर बड़ी बैटरी वाला फोन साबित होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,600mAh battery दी गई है। वनप्लस 15आर में जहां 7400mAh बैटरी पर लाया गया वहीं वहीं मोटोरोला सिग्नेचर 5200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं iQOO 15R 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल Sony LYT-700V होगा। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट कैमरा को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

आइकू 15आर फोन को कंपनी 6.59-इंच 1.5K स्क्रीन पर इंडिया में लॉन्च कर सकती है। यह LTPS OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी ​शामिल रहेगा। भारतीय मोबाइल यूजर्स को यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मिल सकता है।

The post iQOO 15R हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें इस 7600mAh बैटरी वाले फोन की लाइव स्ट्रीमिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-launch-in-india-live-streaming/feed/ 0
अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होगा 7000 रुपये से भी सस्ता और 100000 से भी महंगा मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-this-week-iqoo-15r-samsung-galaxy-s26-ultra-ai-plus-pulse-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-this-week-iqoo-15r-samsung-galaxy-s26-ultra-ai-plus-pulse-2/#respond Sun, 22 Feb 2026 05:41:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190738 साल 2026 का दूसरा महीना खत्म हो रहा है। फरवरी का अंतिम सप्ताह भी कई बड़े स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। इस सप्ताह 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कई नए मोबाइल इंडिया में लॉन्च होंगे। एक ओर जहां 7 हजार से भी सस्ता फोन आएगा वहीं दूसरी ओर 1 लाख से भी […]

The post अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होगा 7000 रुपये से भी सस्ता और 100000 से भी महंगा मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2026 का दूसरा महीना खत्म हो रहा है। फरवरी का अंतिम सप्ताह भी कई बड़े स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। इस सप्ताह 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कई नए मोबाइल इंडिया में लॉन्च होंगे। एक ओर जहां 7 हजार से भी सस्ता फोन आएगा वहीं दूसरी ओर 1 लाख से भी महंगा मोेबाइल भारत में लॉन्च होगा। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 15R

लॉन्च डेट – 24 फरवरी

आइकू 15आर इस सप्ताह भारत में लॉन्च होगा जो पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए iQOO 15 को हल्का वर्जन होगा। यइ इंडिया का तीसरा मोबाइल होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर आएगा। इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 देखने को मिलेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन पर 144fps गेमिंग मिलेगी।

iQOO 15R 5G फोन को 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। इसे तगड़ी 7600mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700V मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

Ai+ Pulse 2 4G

लॉन्च डेट – 24 फरवरी

एआईप्लस का पल्स 2 4जी स्मार्टफोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। लीक में सामने आया है कि यह सस्ता स्मार्टफोन 6,999 रुपये में आएगा। कंपनी की ओर से हालांकि इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि इसे Unisoc प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जो Quatum OS पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 64GB Storage मिलेगी।

Ai+ Pulse 2 4G Smartphone में 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली होगी। लीक के मुताबिक यह डुअल रियर कैमरा वाला फोन होगा जिसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार कंपनी इस सस्ते मोबाइल फोन को Green, Blue, pink और white कलर में बेचेगी।

Samsung Galaxy S26, S26+

लॉन्च डेट – 25 फरवरी

सैमसंग गैलेक्सी ए26 और गैलेक्सी एस26 प्लस को Exynos 2600 डेका-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। दोनों में ही बेहद एडवांस Galaxy AI का सपोर्ट मिलेगा। इन्हें एंड्रॉयड 16 के साथ OneUI पर पेश किया जाएगा। अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 में 6.26-इंच से लेकर 6.3-इंच तक की डिस्प्ले दी जा सकती है और गैलेक्सी एस26 प्लस को 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों सैमसंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर आएंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। चर्चा है कि पावर बैकअप के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी 5000एमएएच बैटरी से कम बैटरी पर ला सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

लॉन्च डेट – 25 फरवरी

गैलेक्सी एस26 और एस26 प्लस को जहां सैमसंग के एक्सीनोस प्रोेसेसर पर लाया जा सकता है वहीं सीरीज के अल्ट्रा मॉडल को क्वालकॉम के Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की बड़ी यूएसपी इनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता होगी जिसमें एडवांस Galaxy AI फीचर्स मिलेंगे। इस मोबाइल के साथ S-Pen भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

samsung-galaxy-s26-ultra-iphone-like-color-leak

Galaxy S26 Ultra को M14 एलटीपीओ ओएलइडी पैनल बनी 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट दिया मिलेगा। य​​ह 200MP कैमरा वाला सैमसंग फोन होगा जिसमें मल्टीपल टेलीफोटो लेंस और बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट मिलेगा। इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

The post अपकमिंग फोन: इस सप्ताह लॉन्च होगा 7000 रुपये से भी सस्ता और 100000 से भी महंगा मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-this-week-iqoo-15r-samsung-galaxy-s26-ultra-ai-plus-pulse-2/feed/ 0
iQOO 15R के फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और दमदार गेमिंग परफॉरमेंस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-key-specs-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-key-specs-confirmed/#respond Tue, 10 Feb 2026 10:58:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190064 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर लगातार नए टीजर शेयर कर रहा है। जिससे इसके लॉन्च यानी 24 फरवरी से पहले फोन की चर्चा बनी हुई है। लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने डिवाइस के डिस्प्ले और गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स दी हैं। जिससे लगता है कि यह पावर यूजर्स और मोबाइल गेमर्स […]

The post iQOO 15R के फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और दमदार गेमिंग परफॉरमेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर लगातार नए टीजर शेयर कर रहा है। जिससे इसके लॉन्च यानी 24 फरवरी से पहले फोन की चर्चा बनी हुई है। लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने डिवाइस के डिस्प्ले और गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स दी हैं। जिससे लगता है कि यह पावर यूजर्स और मोबाइल गेमर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। आइए, अब तक आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि आगामी iQOO 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। यह हाई रिफ्रेश रेट न सिर्फ डेली यूज में स्मूद एक्सपीरियंस देगा बल्कि गेमिंग के दौरान भी विजुअल्स को बेहतर बना सकता है। इस स्क्रीन पर HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा साथ ही 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी अच्छी रह सकती है। हालांकि स्क्रीन साइज अभी सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लगभग 6.59-इंच का हो सकता है।

iQOO 15R के डिस्प्ले में आई-केयर फीचर्स पर भी खास फोकस किया गया है। इसमें अडैप्टिव कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट, लो-ब्राइटनेस स्लीप स्क्रीन मोड और मोशन-बेस्ड रिमाइंडर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। जो लंबे समय तक फोन उपयोग करने पर आंखों की थकान को कम कर सकते हैं ।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। जिसे कंपनी के इन-हाउस Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप के साथ जोड़ा जाएगा। यह कॉम्बिनेशन खास तौर पर स्टेबल 144fps गेमिंग के लिए बनाया गया है। इसके अलावा फोन में एक डेडिकेटेड नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी लगी मिलेगी। जो ऑनलाइन गेमिंग के दौरान लेटेंसी कम करने और कनेक्शन को ज्यादा स्टेबल बनाए रखने में मदद कर सकती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम जोड़ा जाएगा। जिससे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अनुभव बढ़िया मिल सकता है।

iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल Sony LYT-700V होगा। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट कैमरा को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी यह फोन दमदार साबित हो सकता है। क्योंकि iQOO 15R में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 4 साल के Android अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। जिससे यह लॉन्ग-टर्म यूज के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।

अन्य फीचर्स में फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी। जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और IR ब्लास्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल होंगे। iQOO 15R को Triumph Silver और Dark Knight कलर ऑप्शंस में एंट्री मिलने वाली है।

कीमत की बात करें तो iQOO ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 50,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला बाजार में मौजूद OnePlus 15R और Motorola Signature जैसे फोंस से हो सकता है। यह हाई-एंड गेमिंग, स्मूद डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों को लुभा सकता है।

यदि आप 50,000 रुपये के अंदर पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO 15R बढ़िया विकल्प बन सकता है। हम इसके लॉन्च होने पर आपको फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post iQOO 15R के फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और दमदार गेमिंग परफॉरमेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-15r-key-specs-confirmed/feed/ 0
16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Thu, 29 Jan 2026 09:35:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189311 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले […]

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। 24 फरवरी को iQOO 15R इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं 4 फरवरी को iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल आइकू 15 अल्ट्रा होगा। बाजार में आने से पहले ही यह स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इस अपकमिंग फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आ गई है।

आइकू 15 अल्ट्रा को गीकबेंच पर V2546A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 3601 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं इस अपकमिंग आइकू 5जी फोन मल्टी-कोर बेंचमार्क में 11434 स्कोर मिले हैं। गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra 5G फोन को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

गीकबेंच पर iQOO 15 Ultra को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस बताया गया है। कंपनी की ओर से पहले ही इस चिपसेट की जानकारी ऑफिशियल की जा चुकी है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह अपकमिंग मोबाइल नंबर सीरीज में आने वाला आइकू का पहला ‘Ultra’ मॉडल बनेगा।

आइकू 15 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 6.85-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी OLED पैनल स्क्रीन बताई जा रही है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 6000निट्स पीक ब्राइटनेस और 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार यह पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी iQOO 15 में भी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के मुताबिक iQOO 15 Ultra 5G में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

iQOO 15R

लगे हाथ iQOO 15R 5G का भी जिक्र करें तो यह मोबाइल 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जिसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। चर्चा है कि कंपनी इसे 7600mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। वहीं मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं आइकू 15आर के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। iQOO 15R 5G फोन 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

The post 16GB RAM वाला फोन iQOO 15 Ultra आया सामने! पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-iqoo-15-ultra-spotted-on-geekbench-with-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0