iQOO 3 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Jun 2021 11:05:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20,000 रुपए सस्ता हुआ 12GB रैम और 48MP कैमरा वाला 5G फोन iQOO 3, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-price-in-india-slashed-by-over-rs-20000/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-price-in-india-slashed-by-over-rs-20000/#respond Wed, 23 Jun 2021 11:05:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61421 iQOO 3 कीमत में कटौती के बाद अब आधिकारिक iQOO India वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है

The post 20,000 रुपए सस्ता हुआ 12GB रैम और 48MP कैमरा वाला 5G फोन iQOO 3, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G फोन iQOO 3 की कीमत में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर 50 प्रतिशत से अधिक की कटौती की गई है। स्मार्टफोन को आधिकारिक वेबसाइट पर 17,495 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 37,990 रुपए थी। कंपनी ने इस फोन के सभी वेरिएंट पर 20,000 रुपये से अधिक की छूट दी जा रही है। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर यह जानकारी नहीं दी है कि फोन की कीमत में की गई कटौती स्थाई है या अस्थाई। आपको याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन के iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा गया था जो 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था। इस फोन ने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली थी जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आइए आगे आपको फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

यह है नई कीमत

iQOO 3 के 5G मॉडल को कंपी ने तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। इस डिवाइस के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 17,495 रुपए, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,995 रुपए और 12 जीबी की रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,495 रुपए में खरीदा जा सकता है।

IQOO 3 MODEL ORIGINAL PRICE DISCOUNTED PRICE DIFFERENCE
8GB + 128GB Rs 37,990 Rs 17,495 Rs 20,495
8GB + 256GB Rs 41,990 Rs 18,995 Rs 22,995
12GB + 256GB Rs 46,990 Rs 22,495 Rs 24,495

न्यूज लिखते समय iQOO 3 फ्लिपकार्ट पर अभी भी 30,000 रुपए से ऊपर की कीमत में सेल किया जा रहा है। स्मार्टफोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस पर क्रमशः 34,990 रुपए और 37,990 रुपए है। वहीं, इसका टॉप-एंड 12GB रैम वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर आउट ऑफ स्टॉक है।

iQOO 3 की स्पेसिफिकेशन्स

आईक्यू 3 को 91.40 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया था, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन को बेजल लेस स्क्रीन दी गई है जिसके उपरी दाईं ओर पंच-होल मौजूद है। इसके अलावा आईक्यू 3 प्रो में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले है जो एचडीआर 10+ तथा 1200+ निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर से iQOO की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जिसके साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए इसे E3 पैनल से लैस है।

screenshot-2021-06-23-at-4-34-17-pm

iQOO 3 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया था। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 20X डिजीटल ज़ूम टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईक्यू 3 एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 3 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया था। जो आईक्यू यूआई 1.0 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 64बिट वाला 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए iQOO 3 एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 4,440 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 55वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करती है।

The post 20,000 रुपए सस्ता हुआ 12GB रैम और 48MP कैमरा वाला 5G फोन iQOO 3, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-price-in-india-slashed-by-over-rs-20000/feed/ 0
Vivo iQoo Neo 3 जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 के साथ कंपनी ने किया टीज https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-3-snapdragon-865-soc-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-3-snapdragon-865-soc-launch-soon/#respond Wed, 25 Mar 2020 07:05:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42136 iQoo Neo 3 में कंपनी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर को दे सकती है।

The post Vivo iQoo Neo 3 जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 के साथ कंपनी ने किया टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले साल दिसंबर में Vivo iQoo Neo 855 Racing Edition को पेश किया था। वहीं, चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो अब iQoo Neo 3 फोन को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। Vivo ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQoo Neo 3 को टीज करना शुरू कर दिया है।

Vivo’s iQoo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक नए फोन को टीज किया है। यह फोन iQoo Neo 3 के नाम से पेश किया जएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 865 SoC होगा। हालांकि, इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस नए अपकमिंग लॉन्च के साथ ही कंपनी Vivo iQoo Neo 2 को स्किप करेगी। कंनी सीधा Vivo iQoo Neo 3 को पेश करेगी। iQoo Neo की बात करें तो यह फोन गेमिंग-सेंट्रिक फोन फीचर्स से लैस था। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए Neo-सीरीज के अपकमिंग फोन में गेमिंग फीचर्स देगी।
vivo-iqoo-neo-3
बता दें कि हाल ही में इंडिया में iQoo 3 5G फोन को पेश किया गया था। Vivo ने iQoo को इंडिपेंडेंट ब्रांड के तौर पर पेश किया है। वहीं, चीन में iQoo सब-ब्रांड के तौर पर काम कर रहा है। अगर बात करें iQoo 3 की तो इसमें iQOO 3 में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ तथा 1200+ निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 865 के साथ यह फोन पेश किया गया था।

iQOO 3 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 20X डिजीटल ज़ूम टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईक्यू 3 एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 3 को कंपनी की द्वारा इन-​डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है इस फीचर के साथ ही कंपनी ने फोन स्क्रीन को गोरिल्ल ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू 3 में 4,440 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 55वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करती है। कंपनी के दावे के अनुसार सिर्फ 15 मिनट में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

The post Vivo iQoo Neo 3 जल्द होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 के साथ कंपनी ने किया टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-3-snapdragon-865-soc-launch-soon/feed/ 0
12 जीबी रैम और 4440एमएएच बैटरी वाले iQOO 3 की कल होगी पहली सेल, 4G और 5G दोनों मॉडल्स होंगे उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-5g-4g-version-first-sale-tomorrow-4-march-flipkart-sale-offer-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-5g-4g-version-first-sale-tomorrow-4-march-flipkart-sale-offer-discount/#respond Tue, 03 Mar 2020 11:27:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41360 फोन के 5G वर्जन को भी सेल के लिए पेश किया जाएगा।

The post 12 जीबी रैम और 4440एमएएच बैटरी वाले iQOO 3 की कल होगी पहली सेल, 4G और 5G दोनों मॉडल्स होंगे उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड एंट्री करते हुए अपने पहले स्मार्टफोन iQOO 3 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस डिवाइस को 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया था। वहीं, अब कल यानी 4 मार्च को इस फोन को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो 4 मार्च को दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस सेल के लिए उपलब्ध होगा। iQOO 3 को कंपनी ने दो मॉडल्स 5G और 4G में पेश किया था।

कीमत

सबसे पहले 5G मॉडल की बात करें तो यह फोन 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से आईक्यू 3 के 5जी मॉडल को 44,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो iQOO 3 4G का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,990 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

ऑफर्स

iQoo 3 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो के ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का फायदा होगा। इसके अलावा 3000 रुपए किसी दूसरे फोन को एक्सचेंज करने पर डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, बजाज फिनसर्व और मेजर क्रेडिट कार्ड की मदद से फोन को नो-कोस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 3 में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ तथा 1200+ निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 865 के साथ यह फोन पेश किया गया था।

iQOO 3 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 20X डिजीटल ज़ूम टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईक्यू 3 एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 3 को कंपनी की द्वारा इन-​डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है इस फीचर के साथ ही कंपनी ने फोन स्क्रीन को गोरिल्ल ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू 3 में 4,440 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 55वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करती है। कंपनी के दावे के अनुसार सिर्फ 15 मिनट में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

The post 12 जीबी रैम और 4440एमएएच बैटरी वाले iQOO 3 की कल होगी पहली सेल, 4G और 5G दोनों मॉडल्स होंगे उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-5g-4g-version-first-sale-tomorrow-4-march-flipkart-sale-offer-discount/feed/ 0
12 जीबी रैम, 4440एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ iQOO 3 इंडिया में लॉन्च, 4G और 5G दो मॉडल्स ने ली एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-launched-in-india-5g-4g-models-snapdragon-865-chipset-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-launched-in-india-5g-4g-models-snapdragon-865-chipset-specs-price/#comments Tue, 25 Feb 2020 07:47:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41152 आईये नज़र डालते हैं iQOO की पावर पर

The post 12 जीबी रैम, 4440एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ iQOO 3 इंडिया में लॉन्च, 4G और 5G दो मॉडल्स ने ली एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने आज भारतीय बाजार में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा गया है जो 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है। आईक्यू की कोशिश थी कि वह इंडिया का पहला 5जी फोन अपने ब्रांड के तहत ही लॉन्च करें, लेकिन रियलमी ने एक दिन पहले ही Realme X50 Pro के रूप में भारतीय बाजार का पहला 5जी फोन लॉन्च कर दिया है। iQOO 3 ने आज बाजार में एंट्री ली है जो आने वाली 4 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईये नज़र डालते हैं iQOO की पावर पर।

वेरिएंट्स व कीमत

iQOO 3 दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 5G और 4G शामिल है। आईक्यू फोन LPDDR5 रैम और UFS 3.1 Flash Storage सपोर्ट करते हैं। सबसे पहले 5G मॉडल की बात करें तो यह फोन 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से आईक्यू 3 के 5जी मॉडल को 44,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो iQOO 3 4G का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,990 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

डिसप्ले

iQOO 3 को 91.40 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है,​ जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन को बेजल लेस स्क्रीन दी गई है जिसके उपरी दाईं ओर पंच-होल मौजूद है। कंपनी ने इस स्क्रीन को पोलर व्यू डिसप्ले का नाम दिया है। आईक्यू 3 प्रो में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ तथा 1200+ निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर से iQOO की स्क्रीन को इन-डिसप्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जिसके साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए इसे E3 पैनल से लैस किया गया है।

शानदार फोटोग्राफी

iQOO 3 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 20X डिजीटल ज़ूम टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईक्यू 3 एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 3 launched in india 5g 4g models snapdragon 865 chipset specs price

पावरफुल प्रोसेसिंग

iQOO 3 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो आईक्यू यूआई 1.0 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 64बिट वाला 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 ​दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए iQOO 3 एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है।

सिक्योरिटी व पावर

iQOO 3 को कंपनी की द्वारा इन-​डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है इस फीचर के साथ ही कंपनी ने फोन स्क्रीन को गोरिल्ल ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू 3 में 4,440 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 55वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करती है। कंपनी के दावे के अनुसार सिर्फ 15 मिनट में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

The post 12 जीबी रैम, 4440एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ iQOO 3 इंडिया में लॉन्च, 4G और 5G दो मॉडल्स ने ली एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-3-launched-in-india-5g-4g-models-snapdragon-865-chipset-specs-price/feed/ 1
Exclusive : 25 फरवरी को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 5G स्मार्टफोन, यह ब्रांड करेगा कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/india-first-5g-phone-iqoo-3-launching-in-india-on-25-february-qualcomm-snapdragon-865/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-first-5g-phone-iqoo-3-launching-in-india-on-25-february-qualcomm-snapdragon-865/#respond Tue, 11 Feb 2020 07:56:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40675 यह मोबाइल क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा।

The post Exclusive : 25 फरवरी को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 5G स्मार्टफोन, यह ब्रांड करेगा कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo के सब-ब्रांड के रूप में iQOO ने मार्केट में काफी प्रसिद्धि पाई है। पिछले दिनों वीवो और आईक्यू के अलग होने की खबर ने पूरे टेक बाजार को चौंका दिया था। पिछले हफ्ते ही आईक्यू के डायरेक्टर गगन अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये जानकारी दी थी कि कंपनी बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड iQOO के पहले स्मार्टफोन पर काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। वहीं आज हमें एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि iQOO ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन आने वाली 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

iQOO ने हालांकि अभी तक अपने स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये जानकारी मिली है कि आईक्यू आने वाली 25 फरवरी को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से बतौर इंडिपेंडेंड ब्रांड iQOO का पहला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देगा। गौरतलब है कि आईक्यू डायरेक्टर ने कहा था कि कंपनी इंडिया में अपना 5जी फोन लाने वाली है और यह मोबाइल क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 25 फरवरी को लॉच होने वाला iQOO का आगामी स्मार्टफोन एक 5G फोन होगा।

india first 5g phone iQOO 3 launching in india on 25 february qualcomm snapdragon 865

आईक्यू के इस आने वाले स्मार्टफोन के नाम की पुख्ता जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन लीक्स की मानें तो ब्रांड के इस नए स्मार्टफोन को iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। कुछ दिनों पहले ही इस फोन की फोटो भी इंटरनेट पर लीक हुई थी जिसमें iQOO 3 के डिजाईन का पता चला था। वहीं पिछले सप्ताह यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया था जहां से कथित iQOO 3 की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

iQOO के आगामी स्मार्टफोन को टेना पर V1955A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर हालांकि फोन के नाम की जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाईस आईक्यू 3 हो सकता है। जानकारी सामने आई है कि यह डिवाईस 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार iQOO 3 में 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिलेगा और इस फोन की डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली होगी। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual

टेना पर V1955A यानि iQOO 3 का डायमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16एमएम और वज़न 214.5 ग्राम बताया गया है। आईक्यू 3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। वहीं लीक के मुताबिक iQOO 3 को तीन रैम वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 12 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 6 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन बाजार में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

india first 5g phone iQOO 3 launching in india on 25 february qualcomm snapdragon 865

iQOO 3 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,410एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ फोन में 55वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। बता दें कि लीक हुई आईक्यू 3 की फोटो से पता चला था कि यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो Sony IMX686 या फिर Samsung GW1 सेंसर होगा। यह भी पढ़ें : 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा 6000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला Samsung Galaxy M31

इसके साथ ही iQOO 3 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर्स की जानकारी भी सामने आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। iQOO के इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और liquid कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी जिसकी जानकारी कंपनी अपने टीज़र में भी दे चुकी है। बहरहाल फोन के नाम और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 25 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

The post Exclusive : 25 फरवरी को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 5G स्मार्टफोन, यह ब्रांड करेगा कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-first-5g-phone-iqoo-3-launching-in-india-on-25-february-qualcomm-snapdragon-865/feed/ 0