iQOO 7 Legend | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Jul 2023 09:06:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO 7 की कीमत में हुई कटौती, iQOO 7 Legend, iQOO Z3 और iQOO Z5 स्मार्टफोन पर मिल रहा 3000 रुपये तक का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-gets-permanent-price-cut-discounts-on-iqoo-7-legend-iqoo-z3-and-iqoo-z5-smartphones/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-gets-permanent-price-cut-discounts-on-iqoo-7-legend-iqoo-z3-and-iqoo-z5-smartphones/#respond Wed, 05 Jan 2022 07:58:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73251 ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर iQOO Quest Days सेल के दौरान iQOO स्मार्टफोन डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं।

The post iQOO 7 की कीमत में हुई कटौती, iQOO 7 Legend, iQOO Z3 और iQOO Z5 स्मार्टफोन पर मिल रहा 3000 रुपये तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO इन दिनों अपने फ्लैगशिप iQOO 9 सीरीज के लॉन्च पर काम कर रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले iQOO ने भारत में अपने मौजूदा फ्लैगशिप iQOO 7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर iQOO Quest Days सेल के दौरान iQOO स्मार्टफोन डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। यह सेल 8 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान कंपनी बायर्स को डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई और 3000 रुपये तक एक्सेंच ऑफर प्रोवाइड कर रही है। इसके साथ iQOO के स्मार्टफोन पर बायर्स को 3000 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन भी ऑफर किए जा रहे हैं।

iQOO 7 स्मार्टफोन भारत में हुआ सस्ता

iQOO ने भारत में iQOO 7 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। यह स्मार्टफोन भारत में 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसे अब 27,990 की कीमत में खरीदा जा सकता है। iQOO Quest Days सेल के दौरान पुराने स्मार्टफोन पर यूजर्स को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी कंपनी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही नौ महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी इस फोन को खरीदा जा सकता है।

iQOO 7 Legend पर 3000 रुपये का डिस्काउंट

दूसरी ओर iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को सिर्फ सेल के दौरान ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान इस फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को सेल के दौरान फिलहाल 36,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो फोन में 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर की जा रही है। यह भी पढ़ें : Realme 9i की लॉन्चिंग से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

iQOO Z3 और Z5 पर भी मिल रहा डिस्काउंट

अमेजन पर चल रही सेल के दौरान iQOO Z3 और Z5 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद दोनों स्मार्टफोन फिलहाल क्रमश: 15,990 रुपये और 21,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी Z5 स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 स्मार्टफ़ोन स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post iQOO 7 की कीमत में हुई कटौती, iQOO 7 Legend, iQOO Z3 और iQOO Z5 स्मार्टफोन पर मिल रहा 3000 रुपये तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-gets-permanent-price-cut-discounts-on-iqoo-7-legend-iqoo-z3-and-iqoo-z5-smartphones/feed/ 0
5G स्मार्टफोन सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग बनी iQOO 7 Series, जाने किन फीचर्स से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-series-becomes-the-best-selling-premium-5g-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-series-becomes-the-best-selling-premium-5g-smartphone/#respond Wed, 13 Oct 2021 02:56:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68623 iQOO 7 लीजेंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 12GB तक रैम के साथ आता है।

The post 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग बनी iQOO 7 Series, जाने किन फीचर्स से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 7 सीरीज के तहत दो डिवाइस – iQOO 7 और iQOO 7 Legend को अगस्त महीने में भारत में 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के सेगमेंट में सबसे ज्यादा शिप किए जाने वाले स्मार्टफोन बने हैं। इस बात की जानकारी काउंटरपॉइंट की टाटा रिपोर्ट में सामने आई है। याद दिला दें कि अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गए iQOO 7 सीरीज इस साल लॉन्च किए गए सबसे पावर-पैक और डायनेमिक स्मार्टफोन्स में से एक रहा है और इसने गेमिंग लवर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है।

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : कीमत

iQOO ने भारत में iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को दो वेरिएंट और iQOO 7 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। iQOO 7 Legend स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 39,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। वहीं इसका टॉपएंड वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरोज के साथ 43,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Realme X7 Max 5G Vs iQOO 7 5G: जानें, प्रीमियम फीचर्स और कम कीमत में कौन सा फोन है बेस्ट
iqoo-7-legend

iQOO 7 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 31,990 रुपये में की शुरुआती कीमत में पेश किया है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज के साथ 33,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 35,990 रुपये में पेश किया गया है।

iQOO 8 might launch on 4 August with 5g

iQoo 7 की स्पेसिफिकेशन

iQoo 7 में 6.62 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले एमोलेड है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU दिया है। फोन मे एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर मे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जो कि Sony IMX598 सेंसर है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। इसके अलावा थर्ड लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4400mAh की बैटरी है जो कि 66W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: iQOO 7 5G स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां

iQoo 7 Legend की स्पेसिफिकेशन

iQoo 7 Legend में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन मे एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX598 सेंसर है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस भी 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट मोड है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल सेल 4000mAh की बैटरी है जो कि 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

The post 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग बनी iQOO 7 Series, जाने किन फीचर्स से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-series-becomes-the-best-selling-premium-5g-smartphone/feed/ 0
iQOO 7 सीरीज दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-legend-and-iqoo-7-launched-in-india-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-legend-and-iqoo-7-launched-in-india-price-and-specs/#respond Mon, 26 Apr 2021 07:08:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57873 iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वहीं iQOO 7 स्मार्टफोन को Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

The post iQOO 7 सीरीज दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo के सबब्रांड iQOO ने भारत में अपनी फ्लैगशिप iQOO 7 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन iQOO 7 Legend और iQOO 7 को इंडियन मार्केट में उतारा है। ये दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टक्टिविटी और लेटेस्ट स्नेपड्रेगन चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वहीं iQOO 7 स्मार्टफोन को Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। चिपसेट के अलावा दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही हैं। यहां हम आपको iQOO 7 Legend और iQOO 7 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : डिजाइन और लुक

iQOO 7 Legend और iQOO 7 दोनों स्मार्टफोन को प्रीमियम और स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन का बैक पैनल ग्लास का बना हुआ है, जो AG matte ग्लास है। कंपनी का दावा है कि इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट और स्मज नहीं दिखाई देते हैं। वहीं iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को आइकॉनिक अवार्ड विनिंग डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल में दिया रेसिंग ट्रैक इस स्मार्टफोन की सुपरलाइटनिंग परफॉर्मेंस को शो करता है। फोन के बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मिलता है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है।

iqoo-7

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : डिस्प्ले

iQOO 7 Serie के दोनों स्मार्टफोन QOO 7 Legend और iQOO 7 में 6.62 इंच की 2400×1080 AMOLED IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 300Hz है। iQOO 7 Series के स्मार्टफो HDR10 और HDR10+ हाई डायनमिक रेंज वडियो कंटेंट और विविड कलर सपोर्ट के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है।

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : परफॉर्मेंस

iQOO 7 Legend स्मार्टफोन कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें क्वॉलकॉम का Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने iQOO 7 में प्रीमियम मिड रेंज Snapdragon 870 चिपसेट दिया है। iQOO 7 Legend और iQOO 7 स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने दमदार चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए क्रमश: Adreno 660 GPU और Adreno 650 GPU दिया गया है। iQOO 7 सीरीज स्मार्टफोन 66W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट दिया है। iQOO 7 Legend स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो महज 22 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही iQOO 7 स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

iqoo-7

iQOO 7 सीरीज स्मार्टफोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इंडस्ट्री लीडिंग कूलिंग सिस्टम दिया है। iQOO 7 Legend स्मार्टफोन में लीक्विड कूलिंग सिस्टम 4096mm2 Vapor Chamber है जो सभी हीटिंग कोर को कवर करता है। वहीं iQOO 7 स्मार्टफोन में 6000mm2 Graphite Layer फुल कवरेज लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि यह कूलिंग सिस्टम यूजर को स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : कैमरा

iQOO 7 Series स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 48MP का मेन कैमरा दिया है, जो SONY IMX598 सेंसर है। इसके साथ ही दोनों फोन में 13MP का सुपर वाइड एंगल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। दोनों फोन में तीसरा कैमरा सेंसर अलग-अलग दिया गया है। iQOO 7 स्मार्टफोन में जहां 2MP मोनो कैमरा दिया गया है, वहीं iQOO 7 Legend स्मार्टफोन 13MP का Pro Portrait Lens मिलता है।

iqoo 7 camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iQOO 7 Series स्मार्टफोन में दिया गया प्राइमेरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी फीचर्स की बात करें तो iQOO 7 Series स्मार्टफोन में एक्सट्रीम नाइट विजन प्रो, स्पोर्टस मोड, सुपर नाइट मोड, सुपर नाइट पैनो, डबल एक्सपोजर मोड दिए गए हैं।

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : अन्य फीचर्स

iQOO 7 Legend और iQOO 7 दोनों स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित कंपनी के कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। दोनों ही स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है जो सराउंड साउंड ऑफर करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में डुअल सिम 5G और 4G, डुअल WiFi बैंड, Bluetooth 5.1, USB Type C पोर्ट दिया गया है। iQOO 7 को दो कलर ऑप्शन – स्ट्रॉम ब्लैक और आइस ब्लू में पेश किया गया है।

iqoo-7-legend

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : कीमत

iQOO ने भारत में iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को दो वेरिएंट और iQOO 7 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। iQOO 7 Legend स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 39,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। वहीं इसका टॉपएंड वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरोज के साथ 43,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

iQOO 7 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 31,990 रुपये में की शुरुआती कीमत में पेश किया है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज के साथ 33,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 35,990 रुपये में पेश किया गया है।

iQOO 7 Legend और iQOO 7 : प्रीऑर्डर ऑफऱ

दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए 1 मई को अमेजन पर उपलब्ध होंगे। iQOO 7 सीरीज की प्री बुकिंग अमेजन और iQOO के ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है। दौरान iQOO 7 स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही 2000 रुपये का अमेजन कूपन ऑफर मिल रहा है। ऐसे में इस स्मार्टफोन को प्री ऑर्डर करने पर फोन को 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iQOO 7 Legend के फ्री ऑर्डर भी अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं। इस दौरान ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट पर 3000 रुपये का डिस्काउंट और 2000 रुपये का अमेजन कूपन का डिस्काउंट मिल रहा है। प्री-ऑर्डर के दौरान iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को 34,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post iQOO 7 सीरीज दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-7-legend-and-iqoo-7-launched-in-india-price-and-specs/feed/ 0