The post iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे तगड़े डिस्काउंट और ऑफर, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
8GB रैम और Snapdragon 888 प्रोसेसर वाले स्मार्टफ़ोन पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। परफ़ॉर्मेंस के मामले में यह फ़ोन वनप्लस को भी मात देता है। हम बात कर रहे हैं iQOO 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन की जो हर मामले में वनप्लस को तगड़ी टक्कर देता है। iQOO के इस स्मार्टफोन के प्रमुख फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 888 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 14 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। आइकू के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर के साथ साथ इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेट अमेजन पर 39,990 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर कंपनी 23 प्रतिशत यानी 9000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस तरह से फ़ोन की क़ीमत घटकर 30,990 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से आइकू के इस फ़ोन को 27,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यानी इस फ़ोन पर कुल 12000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 2,400×1,080 पिक्सल है। इसके साथ ही रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह भी पढ़ें : Upcoming Smartphones December 2022 : दिसंबर में लॉन्च हो रहे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, जबरदस्त होंगे फीचर्स
आइकू के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का Sony IMX598 सेंसर है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड/ मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP मोनो सेंसर दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 16MP का है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban News: VLC मीडिया प्लेयर की तरह होगी BGMI की वापसी, जानें लेटेस्ट रिपोर्ट
iQOO 9 SE स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
The post iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे तगड़े डिस्काउंट और ऑफर, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 48MP कैमरा और Snapdragon 888 प्रोसेसर वाले iQOO के तगड़े स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदें, जानें ऑफर की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर बॉयर्स के लिए हर दिन कोई न कोई ऑफ़र लाइव रहता है। अगर आप दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले स्मार्टफ़ोन की तलाश में हैं तो अमेजन पर iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन पर इन दिनों धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। iQOO का यह स्मार्टफोन न सिर्फ़ तगड़े प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है बल्कि इस स्मार्टफ़ोन में यूज़र्स को शानदार कैमरा भी मिलता है। iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन पर अमेजन में कूपन और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888 प्रोसेसर, 66W फ़्लैश चार्ज और OIS सपोर्ट वाला 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन पर मिलने वाले डील के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन अमेजन पर 33,990 रुपये की कीमत में लिस्ट है। अमेजन पर इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से EMI पेमेंट पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन पर कुल 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कूपन और बैंक डिस्काउंट के बाद iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन की इफेक्टिव कीमत 29,990 रुपये रह जाती है। अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आप एडिशनल डिस्काउंट का भी बेनिफिट ले सकते हैं।

iQOO 9 SE स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज कंफीग्रेशन ऑप्शन में आता है। इस फोन का 8GB रैम वेरिएंट 33,990 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 36,990 रुपये की कीमत में आता है।
iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300nits है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफिकेशन सपोर्ट करती है। इसके साथ ही iQOO के इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

iQOO 9 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP Sony IMX598 सेंसर है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2MP का मोनो सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह भी पढ़ें : 8 मिनट में फुल होगी बैटरी! Xiaomi का 200W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
iQOO 9 SE स्मार्टफोन में Qualcomm का ऑक्टा कोर Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, LPDDR5 RAM, और UFS3.1 स्टोरेज दिया गया है। iQOO का यह स्मार्टफोन Android 12 पर रन करता है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। आइकू का यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन सनसेट सिएर और स्पेश फ्यूजन में बिक्री के लिए आता है।
The post 48MP कैमरा और Snapdragon 888 प्रोसेसर वाले iQOO के तगड़े स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदें, जानें ऑफर की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO ने भारत में अपनी फ़्लैगशिप iQOO 9 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। iQOO 9 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन iQOO 9 Pro, iQOO 9 और iQOO 9 SE को पेश किया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। iQOO 9 और iQOO 9 SE दोनों स्मार्टफ़ोन इस सीरीज़ के अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन जो दमदार और प्रीमियम फ़ीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम आपको iQOO 9 और iQOO 9 SE दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
iQOO 9 स्मार्टफ़ोन में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। iQOO का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।


iQOO 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP (अपर्चर f/1.75) है। इस फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री और अपर्चर f/2.2) और तीसरा कैमरा 13MP का डेप्थ दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन में 4350mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन के साइज की बात करें तो 164.55x 76.7x 8.37mm और भार 206.1 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,400×1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा Sony IMX598 सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा सेंसर और 2MP मोनो कैमरा सेंसर दिया गया है।

iQOO 9 SE स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन के साथ पेश किया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है। यह फोन में 66W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.2, GPS/GLONASS, और USB Type-C चार्जिंग दिया गया है।

iQOO 9 स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 42,990 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट को 46,990 रुपये में पेश किया गया है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन की बिक्री 23 फ़रवरी से शुरू होगी।

iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 33,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB वेरिएंट 37,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इस फ़ोन की बिक्री भी 23 फ़रवरी की क़ीमत में पेश किया गया है।
The post iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQoo भारत में iQoo 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQoo 9 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – iQoo 9 SE, iQoo 9, और iQoo 9 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQoo 9 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर पिछले काफी समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रहे हैं। अब कंपनी ने ऑफिशियली इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। से पहले रेंडर और इंडिया प्राइस ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

iQOO 9 Series के स्मार्टफोन भारत में 23 फरवरी को लॉन्च होंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वीवो का सब ब्रांड iQOO भारत में iQoo 9 SE, iQoo 9, और iQoo 9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।
PassionateGeekz ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि iQoo 9 SE स्मार्टफोन को 35,000 से 40,000 रुपये के सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। iQoo 9 स्मार्टफोन को 43,000 से 47,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय 9 Pro स्मार्टफोन को 55,000 रुपये से 58,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। PassionateGeekz ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि iQoo 9 Pro स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में फोन की कीमत 74,999 रुपये प्रिंट है।

इसके साथ ही लॉन्च डेट को लेकर PassionateGeekz ने दावा किया है कि iQoo 9 सीरीज को भारत में 23 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो iQoo 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट्स 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन – लीजेंड और डार्क क्रूज में पेश किया जा सकता है।
iQoo 9 स्मार्टफोन को 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में लीजेंड और अल्पा कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल iQoo 9 SE स्मार्टफोन को 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में स्पेस फ्यूजन और सनसेट सीरा कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
लीक रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी भारत में iQoo 9 Pro (चाइनीज वेरिएंट) और iQoo 8 (चाइनीज वेरिएंट) को भारत में iQoo 9 Pro और iQoo 9 स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQoo 9 Pro इंडियन वेरिएंट स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1, 12GB की रैम, Android 12, और Quad HD+ डिस्प्ले के साथ Google Play Console और Google Play सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में स्पॉट किया गया था। यह भी पढ़ें : Mahindra ने बताया कब लॉन्च होगी XUV300 इलेक्ट्रिक SUV, लंबे समय से हो रहा इंतजार
The post iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>