iQOO 9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:29:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 [Exclusive] दुनिया के सबसे ताकतवर चिपसेट के साथ iQOO 9T अगले महीने होगा इंडिया लॉन्च, स्पेक्स कर देगी हैरान! https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9t-india-launch-in-july-with-qualcomm-snapdragon-8-gen-1-specs-price-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9t-india-launch-in-july-with-qualcomm-snapdragon-8-gen-1-specs-price-leak/#respond Mon, 20 Jun 2022 06:51:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82704 iQOO 9T Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 120W fast चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिसप्ले की ताकत से लैस होगा।

The post [Exclusive] दुनिया के सबसे ताकतवर चिपसेट के साथ iQOO 9T अगले महीने होगा इंडिया लॉन्च, स्पेक्स कर देगी हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 9T स्मार्टफोन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभी तक जहां कंपनी की ओर से iQOO 9 series को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है वहीं 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव डिटेल्स प्राप्त हुई है कि आईकू अपनी इस नंबर सीरीज़ की शुरूआत सबसे पहले आईकू 9टी स्मार्टफोन के साथ करने जा रही है। iQOO 9T अगले ही महीने यानी जुलाई में इंडिया में लॉन्च होने वाला है तथा यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 120W fast चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिसप्ले की ताकत से लैस होगा।

iQOO 9T इंडिया लॉन्च

91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर प्राप्त हुई है कि आईकू कंपनी इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की योजना बना रही है और कंपनी अगले महीने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह मोबाइल फोन iQOO 9T नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक फ्लैगशिप डिवाईस होगा। फोन की पुख्ता लॉन्च डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह साफ हो गया है​ कि आईकू 9टी जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि आईकू अपने इस नए स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च होने वाले OnePlus 10T स्मार्टफोन के आस पास ही पेश करेगी।

iQOO Z6 4G might launch on 27 april in india Price Specifications Leaked

iQOO 9T की स्पेसिफिकेशन्स

आईकू 9टी स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8प्लस ज़ेन 1 पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इंडिया में अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस चिपसेट के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। यानी iQOO 9T Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर OnePlus 10T से होगी। खबर है कि वनप्लस 10टी भी अगले महीने इंडिया में इसी क्वॉलकॉम चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। अब यह देखना रोचक होगा कि इंडिया के पहले Snapdragon 8+ Gen 1 फोन का खिताब किसके पाले में जाएगा, आईकू या फिर वनप्लस।

iQOO 9T India launch in july with qualcomm snapdragon 8 gen 1 specs price leak

आईकू 9टी के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल फोन 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा जो फोन की बड़ी बैटरी को मिनटों में ही 0 से 100 तक फुल चार्ज कर देगा। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिलेगी। फिलहाल फोन की स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह कंफर्म है कि iQOO 9T स्मार्टफोन की डिसप्ले एमोलेड पैनल वाली होगी। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा तथा पाठकों को सूचित किया जाएगा।

नोट : उपरोक्त फोटोज़ iQOO 9T की नहीं हैं, इन्हें सिर्फ प्रतीकात्मक तौर पर लगाया गया है।

ये हैं मार्केट में मौजूद आईकू ब्रांड के दो धाकड़ स्मार्टफोन! देखें वीडियो :

The post [Exclusive] दुनिया के सबसे ताकतवर चिपसेट के साथ iQOO 9T अगले महीने होगा इंडिया लॉन्च, स्पेक्स कर देगी हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9t-india-launch-in-july-with-qualcomm-snapdragon-8-gen-1-specs-price-leak/feed/ 0
iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-and-iqoo-9-se-launched-in-india-check-price-and-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-and-iqoo-9-se-launched-in-india-check-price-and-specification/#respond Wed, 23 Feb 2022 08:20:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76208 iQOO 9 स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट और iQOO 9 SE स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

The post iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने भारत में अपनी फ़्लैगशिप iQOO 9 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। iQOO 9 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन iQOO 9 Pro, iQOO 9 और iQOO 9 SE को पेश किया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। iQOO 9 और iQOO 9 SE दोनों स्मार्टफ़ोन इस सीरीज़ के अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन जो दमदार और प्रीमियम फ़ीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम आपको iQOO 9 और iQOO 9 SE दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

iQOO 9 स्पेसिफिकेशन्स के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 स्मार्टफ़ोन में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। iQOO का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO 9

  • 6.78-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले
  • Snapdragon 888+ चिपसेट
  • 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज
  • Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 स्किन
  • 50MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रावाइड एंगल + 12MP डेप्थ लेंस
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 4,700mAh बैटरी (120W फास्ट चार्जिंग)

iqoo 9 gaming

iQOO 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP (अपर्चर f/1.75) है। इस फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री और अपर्चर f/2.2) और तीसरा कैमरा 13MP का डेप्थ दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन में 4350mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन के साइज की बात करें तो 164.55x 76.7x 8.37mm और भार 206.1 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

iQOO 9 SE के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,400×1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा Sony IMX598 सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा सेंसर और 2MP मोनो कैमरा सेंसर दिया गया है।

iQOO 9 SE

  • 6.62-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले
  • Snapdragon 888 चिपसेट
  • 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज
  • Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 स्किन
  • 48MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रावाइड एंगल + 2MP मोनो लेंस
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 4,500mAh बैटरी (66W चार्जिंग)

iQOO 9 SE स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन के साथ पेश किया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है। यह फोन में 66W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.2, GPS/GLONASS, और USB Type-C चार्जिंग दिया गया है।

iQOO 9 की क़ीमत

iQOO 9 Price in India

iQOO 9 स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 42,990 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट को 46,990 रुपये में पेश किया गया है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन की बिक्री 23 फ़रवरी से शुरू होगी।

iQOO 9 SE की क़ीमत

iQOO 9 SE Price in India

iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 33,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB वेरिएंट 37,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इस फ़ोन की बिक्री भी 23 फ़रवरी की क़ीमत में पेश किया गया है।

Video : कैसा है लेटेस्ट iQOO 9 स्मार्टफोन

The post iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-and-iqoo-9-se-launched-in-india-check-price-and-specification/feed/ 0
iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-iqoo-9-pro-and-iqoo-9-se-india-launch-date-and-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-iqoo-9-pro-and-iqoo-9-se-india-launch-date-and-price-leaked/#respond Fri, 11 Feb 2022 07:41:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75463 iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में 23 फरवरी को लॉन्च किए जाएंगे

The post iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQoo भारत में iQoo 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQoo 9 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – iQoo 9 SE, iQoo 9, और iQoo 9 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQoo 9 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर पिछले काफी समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रहे हैं। अब कंपनी ने ऑफिशियली इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। से पहले रेंडर और इंडिया प्राइस ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

iQOO 9 Series इंडिया लॉन्च

iQOO 9

iQOO 9 Series के स्मार्टफोन भारत में 23 फरवरी को लॉन्च होंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वीवो का सब ब्रांड iQOO भारत में iQoo 9 SE, iQoo 9, और iQoo 9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।

iQOO 9 Series की कीमत

PassionateGeekz ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि iQoo 9 SE स्मार्टफोन को 35,000 से 40,000 रुपये के सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। iQoo 9 स्मार्टफोन को 43,000 से 47,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय 9 Pro स्मार्टफोन को 55,000 रुपये से 58,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। PassionateGeekz ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि iQoo 9 Pro स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स में फोन की कीमत 74,999 रुपये प्रिंट है।

iQoo 9 Series

इसके साथ ही लॉन्च डेट को लेकर PassionateGeekz ने दावा किया है कि iQoo 9 सीरीज को भारत में 23 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो iQoo 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट्स 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन – लीजेंड और डार्क क्रूज में पेश किया जा सकता है।

iQoo 9 स्मार्टफोन को 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में लीजेंड और अल्पा कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल iQoo 9 SE स्मार्टफोन को 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में स्पेस फ्यूजन और सनसेट सीरा कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

लीक रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी भारत में iQoo 9 Pro (चाइनीज वेरिएंट) और iQoo 8 (चाइनीज वेरिएंट) को भारत में iQoo 9 Pro और iQoo 9 स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQoo 9 Pro इंडियन वेरिएंट स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1, 12GB की रैम, Android 12, और Quad HD+ डिस्प्ले के साथ Google Play Console और Google Play सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में स्पॉट किया गया था। यह भी पढ़ें : Mahindra ने बताया कब लॉन्च होगी XUV300 इलेक्ट्रिक SUV, लंबे समय से हो रहा इंतजार

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-iqoo-9-pro-and-iqoo-9-se-india-launch-date-and-price-leaked/feed/ 0
iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स ने अमेजन पर दी दस्तक, भारत में लॉन्च होने से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-series-smartphones-india-launch-timeline-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-series-smartphones-india-launch-timeline-and-price/#respond Fri, 04 Feb 2022 13:28:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75100 iQOO 9 सीरीज के तहत कंपनी भारत में iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

The post iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स ने अमेजन पर दी दस्तक, भारत में लॉन्च होने से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO भारत में अपने लेटेस्ट iQOO 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE को कंपनी ने चीन में लॉन्च किए हैं। अब कंपनी इन्हें भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। iQOO 9 सीरीज के इंडिया लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुके हैं। अब पॉपुलर यूट्यूबर टेक्नीकल गुरुजी ने एक वीडियो अपलोड कर iQOO 9 सीरीज के इंडिया लॉन्च और कीमत के बारे में जानकारी दी है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेनज ने भी iQOO 9 को टीज करते हुए माइक्रोसाइट लॉन्च की है। हालांकि फिलहाल इसमें फोन्स को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

iQOO 9 सीरीज की कीमत

Technical Guruji के मुताबिक, iQOO 9 सीरीज भारत में फरवरी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही iQOO 9 SE इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, जिसे 35,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 45,000 रुपये से 55,000 रुपये तक हो सकती है।

iQOO 9 स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LTPO 2.0 E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888+ फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 4,350mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 13MP पोर्टेट कैमरा और 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं चाइना वेरिएंट की बात करें तो चीन में इस स्मार्टफोन को 50MP + 13MP + 13MP सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR5 RAM दिया जा सकता है वहीं फोन में 4GB का वर्चुअल रैम और 512GB का UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।

iQOO 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LTPO 2.0 E5 2k AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 3200 x 1400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। आईकू के इस फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G और A53 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, Galaxy A73 5G स्मार्टफोन भी BIS पर हुआ लिस्ट

कैमरा की बात करें तो iQOO 9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 16MP का डेप्थ सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A53 के लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स ने अमेजन पर दी दस्तक, भारत में लॉन्च होने से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-series-smartphones-india-launch-timeline-and-price/feed/ 0
120W Charging की ताकत वाली iQOO 9 series आ रही है इंडिया, लॉन्च होंगे पावरफुल iQOO और iQOO 9 Pro 5G Phone https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-series-india-launch-confirm-in-bgis-tournament-know-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-series-india-launch-confirm-in-bgis-tournament-know-specs-price-sale/#respond Fri, 07 Jan 2022 04:24:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73363 iQOO 9 Series India Launch की जानकारी कंपनी सीईओ निपुण मार्या के जरिये सामने आई है।

The post 120W Charging की ताकत वाली iQOO 9 series आ रही है इंडिया, लॉन्च होंगे पावरफुल iQOO और iQOO 9 Pro 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने हाल ही में अपनी होम मार्केट चीन में लेटेस्ट iQOO 9 series को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ के तहत दो 5G Phone जोड़े गए हैं जिन्होंने iQOO 9 और iQOO 9 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। पावरफुल Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट और 120W fast charging से लैस यह सीरीज़ अब बेेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाली है और इसकी जानकारी स्वयं कंपनी के सीईओ निपुण मार्या के जरिये सामने आई है। आईकू 9 सीरीज़ की इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा आने वाले कुछ ही दिनों में कर दी जाएगी।

iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च किए जाएंगे, यह बात कंपनी सीईओ निपुण मार्या ने न्यूज एजेंसी एआईएनएस को बताई है जिसकी जानकारी हमें टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना के जरिये मिली है। ​वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार आईकू द्वारा आयोजित किए जा रहे Battlegrounds Mobile India Series (BGIS) tournament के दौरान कंपनी आईकू 9 सीरीज़ इंडिया लॉन्च से पर्दा उठाएगी। लॉन्च डेट की घोषणा 13 जनवरी या उसके बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान की जा सकती है।

iQOO 9 और iQOO 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

ये दोनों फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश वाली 6.78 इंच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं जो आईकू 9 में फुलएचडी+ और आईकू 9 प्रो में 2के क्वॉडएचडी+ रेज्ल्यूशन के साथ आती है। एंडरॉयड 12 आधारित ओरिजन ओएस ओशियन के साथ ये स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर रन करते हैं। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इन्हें वीसी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 18,999 रुपये में लॉन्च होगा Moto G71 5G Phone, इसमें मिलेगा 50MP Camera और 11GB RAM की ताकत

ये दोनों स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिनमें एफ/1.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग जीएन5 सेंसर दिया गया है। आईकू 9 प्रो के बैक पैनल 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 16 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है तथा आईकू 9 के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ये दोनों ही स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

iQOO 9 Pro 5g phone launched with 12GB RAM Snapdragon 8 Gen 1 soc 120W charging full specs price

iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन 4,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। कंपनी ने प्रो मॉडल को 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया है। गौरतलब है कि चीन में ये आईकू मोबाइल्स 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुए हैं। उम्मीद है कि इंडिया में भी iQOO 9 और iQOO 9 Pro इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ एंट्री लेंगे।

The post 120W Charging की ताकत वाली iQOO 9 series आ रही है इंडिया, लॉन्च होंगे पावरफुल iQOO और iQOO 9 Pro 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-series-india-launch-confirm-in-bgis-tournament-know-specs-price-sale/feed/ 0
12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ iQOO 9 और iQOO 9 Pro लॉन्च, मिली है 120W चार्जिंग की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-5g-phone-launched-with-12gb-ram-snapdragon-8-gen-1-soc-120w-charging-full-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-5g-phone-launched-with-12gb-ram-snapdragon-8-gen-1-soc-120w-charging-full-specs-price/#respond Wed, 05 Jan 2022 13:50:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73275 iQOO 9 और iQOO 9 Pro 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ 120W charging सपोर्ट करते हैं।

The post 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ iQOO 9 और iQOO 9 Pro लॉन्च, मिली है 120W चार्जिंग की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने आज टेक मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए आज आईकू 9 सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन जोड़े गए हैं जो 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ ही 120W fast charging सपोर्ट करते हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये 5G Phone फिलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया व अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आगे इन दोनों मोबाइल फोंस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।

iQOO 9 Series Price

iQOO 9 की कीमत

आईकू 9 स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CNY 3,999 यानी तकरीबन 46,500 रुपये है। इसी तरह फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दूसरे वेरिएंट को CNY 4,399 (तकरीबन 51,550 रुपये) तथा सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज को CNY 4,799 (तकरीबन 56,240 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

iQOO 9 Pro 5g phone launched with 12GB RAM Snapdragon 8 Gen 1 soc 120W charging full specs price

iQOO 9 Pro का प्राइस

आईकू 9 प्रो स्मार्टफोन ने भी तीन वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,999 (तकरीबन 58,500 रुपये), 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज को CNY 5,499 (तकरीबन 64,500 रुपये) तथा 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज को CNY 5,999 (तकरीबन 70,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है। ये दोनों फोन मॉडल Black, Orange और special BMW Motorsport Edition में खरीदे जा सकते हैं।

iQOO 9 और iQOO 9 Pro की डिसप्ले

आईकू 9 5जी फोन को कंपनी की ओर से 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह ई5 एमोलेड डिसप्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है। वहीं दूसरी ओर आईकू 9 प्रो को 6.78 इंच की ही 2के क्वॉडएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह ई5 एमोलेड एलटीपीओ 2.0 कर्व्ड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

iQOO 9 Pro 5g phone launched with 12GB RAM Snapdragon 8 Gen 1 soc 120W charging full specs price

iQOO 9 और iQOO 9 Pro की प्रोसेसिंग

आईकू 9 और आईकू 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुए हैं जो ओरिजन ओएस ओशियन के साथ मिलकर काम करते हैं। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इन मोबाइल फोंस में क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इन्हें वीसी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP Dual Selfie कैमरा वाला Vivo V23 Pro 5G Phone इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM की ताकत

iQOO 9 और iQOO 9 Pro का कैमरा

ये दोनों स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिनमें एफ/1.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग जीएन5 सेंसर दिया गया है। आईकू 9 प्रो के बैक पैनल 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 16 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है तथा आईकू 9 के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ये दोनों ही स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

iQOO 9 Pro 5g phone launched with 12GB RAM Snapdragon 8 Gen 1 soc 120W charging full specs price

iQOO 9 और iQOO 9 Pro की बैटरी

आईकू 9 सीरीज़ के ये दोनों ही स्मार्टफोन 4,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने फोंस को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। यहां iQOO 9 Pro 5G को कंपनी ने एक्स्ट्रा ताकत भी प्रदान की है जिनमें 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। हालांकि आईकू 9 5जी फोन में रिवर्स चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग फीचर नहीं मिलेगा।

The post 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ iQOO 9 और iQOO 9 Pro लॉन्च, मिली है 120W चार्जिंग की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-5g-phone-launched-with-12gb-ram-snapdragon-8-gen-1-soc-120w-charging-full-specs-price/feed/ 0
iQOO 9 और iQOO 9 Pro की लॉन्चिंग से पहले सामने आए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-and-iqoo-9-pro-camera-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-and-iqoo-9-pro-camera-specifications-leaked/#respond Mon, 03 Jan 2022 10:26:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73079 iQOO 9 सीरीज में होगा सैमसंग का 50MP GN5 कैमरा सेंसर होगा जो गिम्बल स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा।

The post iQOO 9 और iQOO 9 Pro की लॉन्चिंग से पहले सामने आए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO चीन में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9 और iQOO 9 Pro को 5 जनवरी को लॉन्च करेगा। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में ही अगले महीने तक लॉन्च किये जा सकते हैं। अब iQOO के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में ऑनलाइन Weibo पोस्ट के जरिए इंफॉर्मेशन शेयर की गई है। वीबो में शेयर पोस्टर में iQOO 9 और 9 Pro स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी सामने आई है।यहां हम आपको iQOO 9 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

iQOO 9 और iQOO 9 Pro के कैमरा स्पेक्स

iQOO 9

iQOO 9 सीरीज में होगा सैमसंग का 50MP GN5 कैमरा सेंसर होगा जो गिम्बल स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। Weibo में शेयर किए पोस्टर के मुताबिक, iQOO 9 Pro में अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जाएगा जो कि150-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही iQOO 9 वेरिएंट में 50MP Samsung GN5 प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा कैमरा (130डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) और 12MP Sony IMX663 टेलीफ़ोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

iQOO ने एक और Weibo पोस्ट में बताया कि अपकमिंग iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 120W GaN चार्जर दिया जाएगा। इससे पहले लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि iQOO 9 सीरीज में 4700mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिगप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स की ग्लोबल मार्केट में मार्च तक होगी एंट्री, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 CPU दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर फ्रंट की बात करें तो iQOO 9 सीरीज के फोन में Android 12 प्री इंस्टॉल आएंगे। इसके साथ ही iQOO 9 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.78-इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post iQOO 9 और iQOO 9 Pro की लॉन्चिंग से पहले सामने आए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-and-iqoo-9-pro-camera-specifications-leaked/feed/ 0
iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-5g-smartphone-will-launch-with-4700mah-battery-and-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-5g-smartphone-will-launch-with-4700mah-battery-and-fast-charging/#respond Wed, 29 Dec 2021 11:06:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72850 iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा।

The post iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO नए साल में चीन में iQOO 9 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत कंपनी दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9 और 9 Pro लॉन्च करेगा। कंपनी ने कंफर्म किया कि iQOO 9 सीरीज को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च करेगा। इसके साथ ही फोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स भी कंफर्म हो चुकी हैं। इसके साथ ही पोस्टर से पता चलता है कि ये फ़ोन मैटल फ़्रेम के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO 9 सीरीज भारत में नए साल पर लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको iQOO 9 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

iQOO 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 9 Pro series might launch on 5 january with Snapdragon 8 Gen 1 soc 120w fast charging

iQOO ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग 9 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन टॉप-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स को रिवील किया है। प्रो मॉडल का स्मार्टफोन 4700mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 120W वायर फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Tecno POVA 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी महीने में होगा लॉन्च, सामने आया पोस्टर

कंपनी ने पहले ही कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आईक्यू के इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 12GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार

The post iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-5g-smartphone-will-launch-with-4700mah-battery-and-fast-charging/feed/ 0
120W Fast Charging और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट से लैस iQOO 9 series, 5 जनवरी को होगी लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-series-might-launch-on-5-january-with-snapdragon-8-gen-1-soc-120w-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-series-might-launch-on-5-january-with-snapdragon-8-gen-1-soc-120w-fast-charging/#respond Sat, 25 Dec 2021 09:52:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72633 iQOO 9 और iQOO 9 Pro 5G Phone 5 जनवरी को लॉन्च कर दिए जाएंगे।

The post 120W Fast Charging और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट से लैस iQOO 9 series, 5 जनवरी को होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 9 series को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं कि आईकू कंपनी जल्द ही अपनी इस ताकतवर सीरीज़ को टेक मंच पर पेश करेगी और इसके ​तहत दो पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जो iQOO 9 और iQOO 9 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि आईकू 9 सीरीज़ आने वाली 5 जनवरी को टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी। इस दिन ये स्मार्टफोंस चीन में लॉन्च होंगे जो बाद में विश्व के अन्य बाजारों में उतारे जाएंगे।

iQOO 9 और iQOO 9 Pro के लॉन्च की जानकारी स्वंय कंपनी ने टीज़र पोस्टर के जरिये दी है। कंपनी ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर फोन का टीज़र जारी किया है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही आईकू 9 सीरीज़ की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। यह पोस्टर चीनी भाषा में है जो iQOO 9 series के लॉन्च को टीज़ कर रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सीरीज़ में शामिल किए जाने वाले फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज़ में iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन शामिल रहेंगे और दोनों ही फोन 5 जनवरी को लॉन्च कर दिए जाएंगे।

iQOO 9 Pro series might launch on 5 january with Snapdragon 8 Gen 1 soc 120w fast charging

iQOO 9 और iQOO 9 Pro की ताकत

लॉन्च डेट की तरह ही आईकू कंपनी ने अभी अपने स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स को भी पर्दे में ही रखा है। लेकिन सामने आए लीक्स की मानें तो इस सीरीज़ के साथ ही कंपनी अपना सबसे पावरफुल मोबाइल फोन भी लॉन्च करेगी जो क्वॉलकॉम के लेटेस्ट और ताकतवर चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 से लैस होगा। इस सीरीज़ में शामिल होने वाले दोनों ही डिवाईस 5G Phone के रूप में मार्केट में एंट्री लेंगे। यह भी पढ़ें : Vivo V23 Series 5 जनवरी को होगी इंडिया में लॉन्च, दस्तक देंगे वाले डुअल सेल्फी कैमरे वाले Vivo V23 और Vivo V23 Pro

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार आईकू 9 को कंपनी द्वारा 6.62 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

iQOO 9 Pro series might launch on 5 january with Snapdragon 8 Gen 1 soc 120w fast charging

फोटोग्राफी के लिए iQOO 9 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार इस कैमरा सेग्मेंट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईकू 9 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस सीरीज़ की एक और बड़ी ताकत होगी इसमें ​दी जाने वाली 120 वॉट चार्जिंग तकनीक। उम्मीद है कि आईकू 9 में 4,700एमएएच और आईकू 9 प्रो में 4,550एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

The post 120W Fast Charging और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट से लैस iQOO 9 series, 5 जनवरी को होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-9-pro-series-might-launch-on-5-january-with-snapdragon-8-gen-1-soc-120w-fast-charging/feed/ 0
120 W चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है iQOO 9, देखें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/120-w-charging-support-you-can-get-with-iqoo-9-series/ https://www.91mobiles.com/hindi/120-w-charging-support-you-can-get-with-iqoo-9-series/#respond Tue, 14 Dec 2021 05:37:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71902 Iqoo 9 को 6.62 इंच की Super AMOLED डिसप्ले के 20Hz रिफ्रेश रेट वाले स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है

The post 120 W चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है iQOO 9, देखें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि iQOO अपने फ्लैगशिप सेग्मेंट के लिए बड़ी तैयारी कर रहा है और कंपनी जल्द ही iQOO 9 को पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं वहीं आज फोन के चार्जर को लेकर खुलासा किया गया है। आईकू 9 और आईकू 9 प्रो मॉडल को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर लिस्ट किया गया था। ये फोन vivo V2171A और vivo V2172A मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुए थे और यहीं बैटरी के साथ चार्जर की सूचना दी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस iQOO 9 में 4,700 mAh की बैटरी होगी। वहीं इसके प्रो मॉडल को 4,550 mAh बैटरी देखने के साथ पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग में स्पष्ट
तौर पर देखा जा सकता है कि फोन में 120W का सुपर फास्ट चार्जर है। अगर इस चार्जर के साथ फोन को लॉन्च किया जाता है तो यह 20-25 मिनट में फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम होगा।

कब लॉन्च होंगे iQOO 9 और iQOO 9 Pro

जैसा कि हमने बताया iQOO 9 को लेकर अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं जिसके अनुसार इस फोन को अगले साल यानी 2022 के शुरुआती महीने में ही कंपनी चीन में लॉन्च कर सकती है। रही बात इंडिया की तो जो जानकारी आ रही थी उसके अनुसार कंपनी पहले iQOO 8 को लाने की तैयारी कर रही थी लेकिन अगर iQOO 9 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया जाता है तो हो सकता है कि थोड़े देर से ही सही लेकिन कंपनी पुराने मॉडल को रोक कर सीधे नए सीरीज को ही पेश करे। इसे भी पढ़ें: Vivo V23 Pro स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ जनवरी में होगा लॉन्च, जानें खूबियां

देखें लेटेस्ट वीडियो: Realme GT Neo 2 vs iQOO 7 vs OnePlus Nord 2 Camera Comparison

iQOO 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

​अधिकारिक रूप से अब तक इस सीरीज के बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक के माध्यम से मिली सूचना के अनुसार आईकू 9 को कंपनी 6.62 इंच के Super AMOLED डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। रही बात प्रोसेसिंग की तो प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सीरीज को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 12 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कैमरे के लिए कंपनी 64 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है। वहीं सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। iQOO 9 और iQOO 9 प्रो के डिजाइन एक जैसे होंगे लेकिन स्पेसिफिकेशन में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 4G डाउनलोड स्पीड में Jio और अपलोड में Vi ने मारी बाजी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

The post 120 W चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है iQOO 9, देखें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/120-w-charging-support-you-can-get-with-iqoo-9-series/feed/ 0