The post OnePlus 10T vs iQOO 9T : 50 हजार के बजट में कौन है बेस्ट ऑप्शन? देखें स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यह सप्ताह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद शानदार है। तीन दिन में ही दो बड़े पावरफुल फोन भारत में लॉन्च हुए हैं। पहले iQOO 9T ने बाजार में दस्तक दी और फिर आज OnePlus 10T भी मार्केट में एंट्री ले गया है। ये दोनों ही मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 समेत हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आए हैं जिन्हें फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया गया है। अगर आप भी कोई फुल पावर पैक स्मार्टफोन खरीदने की योजना बन रहे हैं तो आईकू 9टी तथा वनप्लस 10टी बेहद ही शानदार ऑप्शन बन सकते हैं। आईकू 9टी और वनप्लस 10टी दोनों ही 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों में से कौन-सा माॅडल बेस्ट है जिस पर पैसा लगाया जाए। तो चलिए आगे हमने दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन बेस्ड एक छोटा सा कम्पैरिज़न किया है जिससे कि आपको इन फोंस को अच्छे से समझने में मदद मिलेगी।
वनप्लस 10टी स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 950निट्स ब्राइटनेस और 1000हर्ट्ज़ टच रिस्पांस रेट भी सपोर्ट करती है। आईकू 9टी में 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन डिसप्ले एचडीआर10+ जैसे फीचर्स से लैस है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

वनप्लस 10टी और आईकू 9टी दोनों मोबाइल फोन एंडरॉयड ओएस 12 पर लॉन्च हुए हैं जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 चिपसेट दिया गया है। वनप्लस स्मार्टफोन जहां ऑक्सिन ओएस 12.1 पर काम करता है वहीं आईकू मोबाइल में ओरिजन ओशियन ओएस दिया गया है। ये दोनों ही मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 सपोर्ट करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 10टी के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स766 प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। आईकू 9टी भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल सैमसंग जीएन5 प्राइमरी सेंसर के साथ 13एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12एमपी पोर्टेट लेंस दिया गया है।

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ये दोनों स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी भी सपोर्ट करते हैं। आईकू 9टी स्मार्टफोन 4,700एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर वनप्लस 10टी स्मार्टफोन को 4,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया किया गया है जो 150W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।

OnePlus 10T
8GB RAM + 128GB Storage = 49,999
12GB RAM + 256GB Storage = 54,999
16GB RAM + 256GB Storage = 59,999
iQOO 9T
8GB RAM + 128GB Storage = 49,999
12GB RAM + 256GB Storage = 54,999
The post OnePlus 10T vs iQOO 9T : 50 हजार के बजट में कौन है बेस्ट ऑप्शन? देखें स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 120W फास्ट चार्ज वाला iQOO 9T स्मार्टफ़ोन हुआ लॉन्च, 20 मिनट में बैटरी होगी फुल, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO ने भारत में अपना लेटेस्ट फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन iQOO 9T को लॉन्च कर दिया है। वीवो का सब ब्रांड iQOO भारत में पिछले काफ़ी समय से इस स्मार्टफ़ोन को टीज कर रहा था। iQOO 9T स्मार्टफ़ोन को कंपनी क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। आइकू के इस दमदार स्मार्टफ़ोन की कुछ प्रमुख खूबियों की बात करें तो इसमें 4700mAh की बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। आइकू का दावा है कि यह फ़ोन मात्र 20 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है। इस फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह दमदार स्मार्टफ़ोन 5G कनेक्विटी के साथ आता है। फ़ोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए 9 बैंड का सपोर्ट दिया गया है। इस फ़ोन में 4GB एक्सटेंडेड रैम का फ़ीचर दिया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट iQOO 9T स्मार्टफोन की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO 9T स्मार्टफोन में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दिया गया है। आइकू के लेटेस्ट स्मार्टफोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में Android 12 पर आधारित ऑरिजन ओसियन (Origin Ocean) कस्टम स्किन पर रन करता है।

iQOO 9T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung GN5 का है, जोकि गिंबल सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 13MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 12MP पोर्टेट सेंसर दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले SAMSUNG के तगड़े स्मार्टफोन पर मिल रही बंपर छूट, जानें ऑफर
iQOO 9T स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में स्टीरियो स्पीकर, Hi-Fi ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

iQOO 9T स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 54,999 रुपये की कीमत में आता है। ICICI बैंक के ग्राहकों को 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही पुराना आइकू स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर फोन 7000 रुपये का बोनस और नॉन आइकू स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का बोनस मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की सेल 4 अगस्त से अमेजन पर शुरू होगी।
The post 120W फास्ट चार्ज वाला iQOO 9T स्मार्टफ़ोन हुआ लॉन्च, 20 मिनट में बैटरी होगी फुल, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post iQOO 9T सबसे तगड़े प्रोसेसर के साथ इस दिन होगा लॉन्च, भारत में ये होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9T को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। आइकू का यह स्मार्टफ़ोन भारत में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ख़बर आई थी कि यह फ़ोन भारत में 28 जुलाई को लॉन्च करेगा। iQOO 9T स्मार्टफ़ोन को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ पेश किया जाएगा। iQOO 9T स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीन में कुछ हफ़्तों पहले पेश किया गया iQOO 10 का रिब्रांड वर्जन है। यह अपकमिंग अमेजन पर लिस्ट हो चुका है जिससे इस फोन का डिजाइन को लेकर पहले से काफ़ी कुछ कंफर्म हो चुका है। iQOO के भारत में लॉन्च वाले अगले फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iQOO 9T स्मार्टफ़ोन भारत में 2 अगस्त को लॉन्च होगा। इससे पहले सामने आ रही लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि आइकू का यह फ़ोन भारत में 28 जुलाई को लॉन्च होगा और इस फ़ोन की सेल 2 अगस्त से शुरू होगी। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन का व्हाइट कलर मॉडल BMW Legend Edition हो जिसे Alpha या Legend के नाम से पेश किया जा सकता है।

iQOO 9T स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए iQOO 10 का रिब्रांड वर्जन है। अपकमिंग 9T फोन में 6.78-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। यह फोन 12GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP (GN5) है जो कि OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस दिया जाएगा। फ़ोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।

iQOO 9T स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी जो 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट कर सकती है। यह फोन Android 12 OS पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। यह फोन 8.37mm मोटा और 205-ग्राम भारी होगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए LTE, Bluetooth 5.3, और डुअल बैंड Wi-Fi दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : आ रहा है OnePlus का सबसे पावरफुल 5G फोन, इस दिन से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर, भारत ये हो सकती है कीमत
iQOO 10 स्मार्टफोन को चीन में CNY 3699 करीब 43,800 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। ऐसे में संभव है कि iQOO 9T स्मार्टफोन को भारत में 50,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
The post iQOO 9T सबसे तगड़े प्रोसेसर के साथ इस दिन होगा लॉन्च, भारत में ये होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 125W सुपर फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम वाला iQOO 9T 5G के बारे में आई बड़ी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले सप्ताह ही प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू ने जानकारी दी थी कि जल्द ही वह अपना नया फोन iQOO 9T 5G को इंडिया में लॉन्च करने वाला है। वहीं आज कंपनी ने इस फोन को लेकर दूसरा ट्वीट किया है। इस ट्वीट में न सिर्फ फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है बल्कि कंपनी द्वारा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी थी दी गई है। iQOO 9T 5G को कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट पर पेश करने वाली है। वहीं फोन के डिजाइन को देखते हैं तो पिछले पैनल में आपको BMW थीम वाला स्ट्रिप डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने आज इसका ब्लैक कलर वेरिएंट वाला मॉडल भी शेयर किया है। पोस्टर में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन अमेज़न स्पेशल होगा। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि कंपनी आने अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान इसे लॉन्च करे।
iQOO 9T के डिजाइन को देखें तो यह मेटल फ्रेम पर बना है और सफेद और ब्लैक दो रंगों में उपलब्ध है। दोनों फोन डुअल टोन डिजाइन में है। सफेद रंग वाले फोन में BMW थीम वाला स्ट्रिप है जो तीन रंगों में उपलब्ध है। हालांकि सफेद और ब्लैक दोनों मॉडल के ऊपर में आपको कैमरा ब्रैकेट ब्लैक में ही मिलेगा जो कि ऊपर में पूरे पैनल तक आता है। हालांकि ब्लैक मॉडल में स्ट्रिप नहीं है। उसका बैक पैनल प्लेन है। वहीं नीचे की ओर देखें तो USB-C पोर्ट के साथ आपको लाउडस्पीकर ग्रिल देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें सामने से स्क्रीन दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन अब तक जो लीक आए हैं उसके अनुसार फोन में पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: iPhone 14 कब होगा लॉन्च, कितना होगा प्राइस, क्या होंगे फीचर्स और कितने मॉडल होंगे लॉन्च, जानें सब कुछ विस्तार से
Our galaxy-wide quest for power has led us here. So, get ready to be blown away by Snapdragon 8+ Gen 1, the #MonsterInside iQOO 9T – India’s most powerful smartphone*. Coming Soon @amazonIN
Know More: https://t.co/XED2JaY2LX pic.twitter.com/gouEfrJtAV
— iQOO India (@IqooInd) July 16, 2022
इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसे Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। वहीं इसमें LPDDR5 RAM आपको देखने को मिल सकता है। फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं स्टोरेज में भी यह कम नहीं होगा। कंपनी UFS 3.1 स्टोरेज का उपयोग कर सकती है। जैसा कि हमने अब तक बाकी आईकू फोन में देखा है उनमें वैपर कूलिंग चैंबर होते हैं जिससे कि गेमिंग अच्छी हो। इस फोन में भी आपको ऐसा ही मिलने वाला है। इसे भी पढ़ें: 11GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होगी ख़ासियत और कीमत

फोटोग्राफी की बात करें तो वीवो के फ्लैगशिप फोन की तरह iQOO 9T 5G में आपको V1+ इमेजिंग चिप मिलेगा। वहीं 50MP के Samsung GN5 सेंसर वाले प्राइमरी कैमरे के साथ इसे पेश कर सकती है। वहीं इसके साथ ही 12MP का वाइड एंगल और 2MP का डेफ्थ सेंसर हो सकता है। फ्रंट में कंपनी इसे 16MP के सल्फी कैमरे से लैस कर सकती है।
रही बात पावर बैकअप की तो यह फोन 4700 mAh की बैटरी के साथ आ सकता है और इसमें आपको 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
The post 125W सुपर फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम वाला iQOO 9T 5G के बारे में आई बड़ी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post iQOO 9T Unboxing : लॉन्च से पहले सामने आया iQOO 9T का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स, देखें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी तब तीन स्मार्टफोन iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE को लॉन्च किया था। अब आइकू भारत में इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन iQOO 9T को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर iQOO 9T स्मार्टफोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसका डिजाइन iQOO 10 की तरह ही होगा। इसके साथ ही iQOO 9T स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी सामने आ चुका है। आइकू का यह स्मार्टफ़ोन कार कंपनी BMW Motorsport की पार्टनशिप में डिज़ाइन किया गया है।
iQOO 9T स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च से पहले इस स्मार्टफ़ोन के रियर पैनल का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स एक Youtube वीडियो के ज़रिए सामने आ चुका है। यह अनबॉक्सिंग वीडियो वीडियो Tech Burner यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। इस वीडियो से कंफर्म होता है कि अपकमिंग आइकू स्मार्टफ़ोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
iQOO 9T स्मार्टफोन के अनबॉक्सिंग वीडियो से इसका रियर डिजाइन सामने आता है। इस फोन के दाएं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए गए हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और BMW मोटरस्पोर्ट एडिशन में पेश किया जाएगा। दोनों ही फोन डुअल टोन डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। इस फ़ोन का ब्लैक कलर वेरिएंट iQOO की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा जो कि ग्लॉसी ग्लास फ़िनिशिंग के साथ आएगा। इस फ़ोन में फ़ोटोग्राफ़ी के लिए V1+ इमेजिंग चिप दी गई है। इसके साथ ही बैक पैनल में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

बात करें BMW Motorsport एडिशन की तो यह डुअल टोन डिजाइन में आता है। फोन का टॉप मॉड्यूल काले रंग का है जिसमें कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के पैक पैनल का दूसरा हिस्सा व्हाइट कलर का है, जिसमें BMW स्ट्रिप देखने को मिलती है। इस फोन का फ्रंट डिजाइन कैसा है ये अब तक सामने नहीं आया है लेकिन अटकलें है कि फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट और नौरो बैजल्स दिए जाएंगे।
iQOO 9T स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए V1+ इमेजिंग चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 50MP Samsung GN5 है। इसके साथ ही फोन में 120W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आएगा Vivo T1X 4G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

अपकमिंग iQOO 9T स्मार्टफोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। आइकू के इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। कैमरा के बारे में बात करें तो iQOO 9T का प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है, जिसके साथ 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। आइकू के इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।
The post iQOO 9T Unboxing : लॉन्च से पहले सामने आया iQOO 9T का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स, देखें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post [Exclusive] दुनिया के सबसे ताकतवर चिपसेट के साथ iQOO 9T अगले महीने होगा इंडिया लॉन्च, स्पेक्स कर देगी हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO 9T स्मार्टफोन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभी तक जहां कंपनी की ओर से iQOO 9 series को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है वहीं 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव डिटेल्स प्राप्त हुई है कि आईकू अपनी इस नंबर सीरीज़ की शुरूआत सबसे पहले आईकू 9टी स्मार्टफोन के साथ करने जा रही है। iQOO 9T अगले ही महीने यानी जुलाई में इंडिया में लॉन्च होने वाला है तथा यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 120W fast चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिसप्ले की ताकत से लैस होगा।
91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर प्राप्त हुई है कि आईकू कंपनी इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की योजना बना रही है और कंपनी अगले महीने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह मोबाइल फोन iQOO 9T नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक फ्लैगशिप डिवाईस होगा। फोन की पुख्ता लॉन्च डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह साफ हो गया है कि आईकू 9टी जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि आईकू अपने इस नए स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च होने वाले OnePlus 10T स्मार्टफोन के आस पास ही पेश करेगी।

आईकू 9टी स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8प्लस ज़ेन 1 पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इंडिया में अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस चिपसेट के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। यानी iQOO 9T Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर OnePlus 10T से होगी। खबर है कि वनप्लस 10टी भी अगले महीने इंडिया में इसी क्वॉलकॉम चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। अब यह देखना रोचक होगा कि इंडिया के पहले Snapdragon 8+ Gen 1 फोन का खिताब किसके पाले में जाएगा, आईकू या फिर वनप्लस।

आईकू 9टी के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल फोन 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा जो फोन की बड़ी बैटरी को मिनटों में ही 0 से 100 तक फुल चार्ज कर देगा। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिलेगी। फिलहाल फोन की स्क्रीन साईज़ की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह कंफर्म है कि iQOO 9T स्मार्टफोन की डिसप्ले एमोलेड पैनल वाली होगी। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा तथा पाठकों को सूचित किया जाएगा।
नोट : उपरोक्त फोटोज़ iQOO 9T की नहीं हैं, इन्हें सिर्फ प्रतीकात्मक तौर पर लगाया गया है।
ये हैं मार्केट में मौजूद आईकू ब्रांड के दो धाकड़ स्मार्टफोन! देखें वीडियो :
The post [Exclusive] दुनिया के सबसे ताकतवर चिपसेट के साथ iQOO 9T अगले महीने होगा इंडिया लॉन्च, स्पेक्स कर देगी हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>