iQOO Neo 11 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 07 Aug 2026 05:48:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 10 अगस्त को चीन में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-11-ultra-launch-date-confirmed-china-10-august/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-11-ultra-launch-date-confirmed-china-10-august/#respond Fri, 07 Aug 2026 05:37:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201562 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने अपने नए Neo-सीरीज स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। पिछले कुछ समय से सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कंपनी जल्द ही iQOO Neo 11 का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि आगामी स्मार्टफोन […]

The post iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 10 अगस्त को चीन में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने अपने नए Neo-सीरीज स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। पिछले कुछ समय से सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कंपनी जल्द ही iQOO Neo 11 का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि आगामी स्मार्टफोन iQOO Neo 11 Ultra के नाम से लॉन्च होगा। ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। आइए, फोन से जुड़ी अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

iQOO Neo 11 Ultra लॉन्च डेट

iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Neo 11 Ultra को 10 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके डिजाइन, कीमत या स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से फोन के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।

iQOO Neo 11 Ultra स्पेसिफिकेशंस संभावित

आगामी iQOO Neo 11 Ultra को जून महीने में Geekbench पर V2545A मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसमें इस चिप का कस्टम या मॉडिफाइड वर्जन लगाया जा सकता है। जिससे बेहतर परफॉरमेंस मिलने की संभावना है।

Geekbench लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि iQOO Neo 11 Ultra डिवाइस 16GB RAM और Android 16 के साथ आ सकता है। वहीं, चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया है।

अब तक आए लीक्स के अनुसार, iQOO Neo 11 Ultra में 6.83-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

iQOO Neo 11 Ultra फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह अब तक की iQOO Neo सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। डिवाइस में मेटल फ्रेम और IP68 रेटिंग मिलने की बात भी सामने आई है। जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Neo 11 Ultra को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है जिसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB. शामिल हो सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Light White, Shadow Black और Wind Chaser जैसे तीन रंगों में लॉन्च हो सकता है।

फिलहाल iQOO ने सिर्फ फोन के नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि की है। कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी 10 अगस्त के लॉन्च इवेंट में बताई जाएगी। यदि लीक्स सही साबित होते हैं, तो iQOO Neo 11 Ultra बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिड रेंज बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 10 अगस्त को चीन में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-11-ultra-launch-date-confirmed-china-10-august/feed/ 0