iQOO Neo 3 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Apr 2020 11:28:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 144हर्ट्ज डिसप्ले, 12 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 3 https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-3-5g-phone-launched-with-144hz-display-4500mah-battery-12-gb-ram-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-3-5g-phone-launched-with-144hz-display-4500mah-battery-12-gb-ram-specs-price-sale/#respond Thu, 23 Apr 2020 08:06:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43282 आईक्यू नियो 3 को फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

The post 144हर्ट्ज डिसप्ले, 12 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo के सब-ब्रांड के रूप में हिट होने के बाद अब iQOO एक अलग ब्रांड बन चुका है। फरवरी महीने में आईक्यू ने बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा था, जिसमें भारत में काफी पसंद किया गया है। यह फोन 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था। वहीं अब आईक्यू 3 के बाद आज कंपनी ने एक और नया फोन टेक मंच पर पेश कर दिया है जिसने iQOO Neo 3 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। आईक्यू नियो 3 को फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

लुक व डिजाईन

iQOO Neo 3 की लुक की बात करें पहले करें तो यह फोन बेजल लेस डिसप्ले पर बना है। स्क्रीन के तीनों किनारें जहां पूरी तरह से साईड ऐज़ेज से सटे हुए है। वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा बॉडी पार्ट मॉजूद है। फोन डिसप्ले के उपरी दाईं आरे पंच होल दिया गया है जिसमें आईक्यू नियो 3 का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्थित है।

आईक्यू नियो 3 का यह कैमरा सेटअप चौकोर शेप में लगा है। इसमें साईड ऐज की ओर तीनों कैमरा सेंसर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में लगे हैं जिनमें सबसे उपर फ्लैश लाईट मौजूद है। इन कैमरा सेंसर्स के दाईं ओर लेंस डिटेल लिखी गई है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है त​था नीचे की ओर वर्टिकल शेप में iQOO 5G लिखा हुआ है। फोन के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है।

iQOO Neo 3 5g phone launched with 144hz display 4500mah battery 12 gb ram specs price sale

स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Neo 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.57 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। आईक्यू नियो 3 को कंपनी की ओर से 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ nubia ब्रांड के ही स्मार्टफोन इस रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं।

आईक्यू नियो 3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो ब्रांड के ही यूजर इंटरफेस iQOO UI पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। गौरतलब है कि यह एक 5जी चिपसेट है जो डुअल मोड 5जी यानि SA/NSA पर काम करता है।

iQOO Neo 3 5g phone launched with 144hz display 4500mah battery 12 gb ram specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो iQOO Neo 3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर दिया गया है। इसी तरह 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी फोन में मौजूद है। सेल्फी के लिए आईक्यू नियो 3 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

iQOO Neo 3 को चीन में चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 2698 युआन यानि तकरीबन 29,000 रुपये है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2998 युआन (तकरीबन 32,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3398 युआन (तकरीबन 36,500 रुपये) और 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3298 युआन (तकरीबन 35,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

The post 144हर्ट्ज डिसप्ले, 12 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-3-5g-phone-launched-with-144hz-display-4500mah-battery-12-gb-ram-specs-price-sale/feed/ 0
23 अप्रैल को लॉन्च होगा 120हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला 5G फोन iQOO Neo 3 https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-3-5g-to-launch-on-23-april-with-120hz-punch-hole-display-snapdragon-chipset-date-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-3-5g-to-launch-on-23-april-with-120hz-punch-hole-display-snapdragon-chipset-date-leaked/#respond Fri, 10 Apr 2020 07:36:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42755 iQOO Neo 3 को 4G और 5G दो मॉडल में लॉन्च किया जाएगा।

The post 23 अप्रैल को लॉन्च होगा 120हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला 5G फोन iQOO Neo 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo के सब-ब्रांड के तौर पर हिट होने के बाद अब iQOO एक अलग ब्रांड बन चुका है। फरवरी महीने में आईक्यू ने भारतीय बाजार में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन बाजार में उतारा था जिसने iQOO 3 नाम के साथ एंट्री ली थी। यह फोन 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था जिसे भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया गया था। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि आईक्यू 3 के बाद अब कंपनी अपने नए फोन पर काम कर चुकी है जिसे iQOO Neo 3 नाम के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब आइक्यू 3 नियो की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है।

iQOO Neo 3 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है बल्कि चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट के माध्यम से लॉन्च डेट सामने आई है। सबसे पहले तो बता दें कि पोस्ट के अनुसार iQOO Neo 3 आने वाली 23 अप्रैल को टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। इस दिन यह फोन चीनी बाजार में एंट्री लेगा जिसके बाद कंपनी आने वाले दिनों में भारत व अन्य बाजारों में पेश कर सकती है। वेईबो पर यह भी बता दिया गया है कि iQOO Neo 3 का 5G मॉडल भी कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

अब बात करें पोस्ट की तो वेईबो पर आईक्यू की कुछ फोटोज़ को शेयर किया गया है। ये फोटो ब्रांड की टीज़र ईमेज प्रतीत होती हैं जिन्हें किसी गेम की लुक दी गई है। इस गेम में मैप पर अलग अलग लोकेशन्स की फोटो दिखाई गई है जहां अलग अलग हिंट छिपे हुए हैं। इन फोटोज़ में iQOO फोन के बैक पैनल को भी दिखाया गया है तथा एक जगत 23 अप्रैल की तारीख को भी हाईलाईट किया गया है। बहरहाल इस लीक के बाद अब कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

iQOO Neo 3

आईक्यू नियो 3 को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें कई तरह की जानकारियां मिली है। पिछले हफ्ते ही वेइबो पर एक पोस्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि आईक्यू नियो 3 को कंपनी की ओर से 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यदि ऐसा होता है कि iQOO Neo 3 ब्रांड का पहला फोन होगा जो यह रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इस फोन में पंच-होल डिसप्ले ​दी जाएगी और यह होल ​स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित होगा।

iQOO Neo 3 को लेकर कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वीवो के यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर काम करेगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 देखने को मिलेगा। वेईबो पर बताया गया है कि iQOO Neo 3 बाजार में V1981A मॉडल नंबर के साथ एंट्री लेगा। वहीं इस फोन में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात इस लीक में सामने आई है। बहरहाल iQOO Neo 3 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

iQOO 3

आईक्यू 3 की बात करें तो यह फोन इंडिया में दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 5G और 4G शामिल है। आईक्यू फोन LPDDR5 रैम और UFS 3.1 Flash Storage सपोर्ट करते हैं। सबसे पहले 5G मॉडल की बात करें तो यह फोन 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से आईक्यू 3 के 5जी मॉडल को 44,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

iqoo neo 3 5g to launch on 23 april with 120hz punch hole display snapdragon chipset date leaked

इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो iQOO 3 4G का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,990 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 23 अप्रैल को लॉन्च होगा 120हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला 5G फोन iQOO Neo 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-3-5g-to-launch-on-23-april-with-120hz-punch-hole-display-snapdragon-chipset-date-leaked/feed/ 0