iQOO Neo 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:48:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO 7 को लेकर कंपनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या धमाका करने वाली है कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-5-coming-in-india-as-iqoo-7-revealed-on-amazon-india-teaser/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-5-coming-in-india-as-iqoo-7-revealed-on-amazon-india-teaser/#respond Thu, 15 Apr 2021 15:24:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57236 iQOO ने iQOO 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स को टीज करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर कुछ ऐसा रिवील किया है जो इससे पहले किसी को मालूम नहीं था।

The post iQOO 7 को लेकर कंपनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या धमाका करने वाली है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo का सब-ब्रांड iQOO भारत में 26 अप्रैल को iQOO 7 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के लॉन्चिंग से पहले कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को जोर-शोर से प्रमोट कर रही है। iQOO ने इस स्मार्टफोन टीज करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर कुछ ऐसा रिवील किया है जो इससे पहले किसी को मालूम नहीं था। इसके साथ ही वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग iQOO 7 सीरीज को भारत में 40 हजार रुपये से कम की क़ीमत में पेश करेगा। ऐसे में iQOO 7 सीरीज भारत में Qualcomm Snapdragon 888 के साथ आने वाला सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन होगा।

iQOO 7 को अमेजन में टीज करते हुए जो इमेज शेयर की है उसके मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाला iQOO 7 चीन में पेश किए से अलग होगा। टीजर में शेयर फोटो से पता चलता है कि भारत में लॉन्च होने वाला iQOO 7 चीन में लॉन्च किया iQOO Neo5 का रिब्रांड वर्जन होगा। यहीं कारण है कि iQOO ने Neo5 को कंपनी ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) में लिस्ट किया था। यह भी पढ़ें : BSNL यूजर्स के साथ हो रहा है Online Fraud, ये फर्जी SMS कर देंगे बैंक अकाउंट खाली, कंपनी ने किया अलर्ट जारी

ऐसे में iQOO 7 सीरीज भारत में न सिर्फ सबसे सस्ता Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। बल्कि ये सीरीज सबसे सस्ते Snapdragon 870 चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। ऐसे में iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus 9R, vivo X60, और शाओमी के लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन Mi 11X सीरीज़ के साथ होना है।

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगा कि iQOO 7 का इंडियन वेरिएंट चीन में लॉन्च किए iQOO Neo5 जैसा ही होगा। ऐसा इसलिए है कि भारत में आने वाला iQOO 7 Legend BMW M Motorsport Edition स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं चीन में इस स्पेशल एडिशन फोन को 120W फ़ास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया था।

The post iQOO 7 को लेकर कंपनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या धमाका करने वाली है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-5-coming-in-india-as-iqoo-7-revealed-on-amazon-india-teaser/feed/ 0
इस पावरफुल 5G फोन का इंडियन मॉडल गूगल पर हुआ लिस्ट, होने वाला है भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-5-5g-phone-india-variant-google-play-console-listing-launch-soon-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-5-5g-phone-india-variant-google-play-console-listing-launch-soon-specs-price/#respond Tue, 30 Mar 2021 06:16:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56087 इस फोन को एमोलेड पैनल के साथ भारत में लाएगी और यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी।

The post इस पावरफुल 5G फोन का इंडियन मॉडल गूगल पर हुआ लिस्ट, होने वाला है भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने कुछ दिनों पहले ही चीनी मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस iQOO Neo 5 लॉन्च किया था। यह फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ था जो 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आईक्यू अपने इस 5G फोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है। आईक्यू नियो 5 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जहां से फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

iQOO Neo 5 को गूगल प्ले कंसोल पर Vivo I2012 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो सामने आई ही है वहीं साथ ही आईक्यू नियो 5 की फोटो भी लिस्टिंग में शेयर की गई है। गूगल प्ले कंसोल पर फोन का फ्रंट पैनल पर दिखाया गया है, जिसमें कर्व्ड ऐज डिसप्ले और स्क्रीन के उपरी ओर बीच में बना पंच-होल भी नज़र आया है। इस फोन की लुक चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसी ही है।

iQOO Neo 5 5G Phone india variant google play console listing launch soon Specs Price

स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

गूगल प्ले कंसोल पर iQOO Neo 5 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 से लैस दिखाया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि चीन में यह आईक्यू फोन इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं लिस्टिंग में फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है। बहरहाल यह कहना भी गलत नहीं होगा कि iQOO Neo 5 इंडिया में एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung ला रही है एक और सस्ता 5G फोन Galaxy M42, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

iQOO Neo 5 के इस इंडियन मॉडल में कितनी इंच वाली स्क्रीन दी जाएगी, यह तो अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन गूगल प्ले कंसोल के अनुसार यह फोन फुलएचडी+ डिसप्ले पैनल पर लॉन्च किया जाएगा जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन सपोर्ट करेगा। वहीं बीते दिनों आए लीक में यह भी सामने आया था आईक्यू अपने इस फोन को एमोलेड पैनल के साथ भारत में लाएगी और यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी।

iQOO Neo 5 5G Phone india variant google play console listing launch soon Specs Price

चीन में लॉन्च हुए आईक्यू नियो 5 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स598 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइट एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5G की पावर और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Pro, Realme को चुनौती देने की फुल तैयारी

iQOO Neo 5 में 4,400एमएएच की बैटरी भी दी गई है जो 66वॉट सुपरफास्ट फ्लैश चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। आईक्यू की ओर से इस फोन के इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीने में आईक्यू का यह 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post इस पावरफुल 5G फोन का इंडियन मॉडल गूगल पर हुआ लिस्ट, होने वाला है भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-5-5g-phone-india-variant-google-play-console-listing-launch-soon-specs-price/feed/ 0
5G की ताकत और 12GB रैम के साथ iQOO Neo 5 ने की एंट्री, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-5-5g-launched-12gb-ram-4400mah-battery-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-5-5g-launched-12gb-ram-4400mah-battery-price-specifications/#respond Wed, 17 Mar 2021 05:16:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55352 फोन में 12 जीबी रैम और 4400mAh बैटरी दी गई है।

The post 5G की ताकत और 12GB रैम के साथ iQOO Neo 5 ने की एंट्री, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाला ब्रांड iQOO अगले महीने भारत में फ्लैगशिप फोन iQOO 7 लॉन्च कर सकता है, जिसका हिंट खुद कंपनी ने दिया है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन नए मोबाइल iQOO Neo 5 5G को लॉन्च कर दिया है। वीवो के सब-ब्रैंड आईक्यू द्वारा पेश किए गए इस फोन को कंपनी ने कई खास फीचर्स के साथ उतारा है। साथ ही स्मार्टफोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए iQoo Neo 3 5G स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।

iQOO 5 Neo 5G का लुक

फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें सिंगल सेल्फी कैमरा है, जिसके लिए लिए होल पंच कटआउट बिल्कुल सेंटर में दिया गया है। पंच-होल के कारण फोन के फ्रंट पर तीनों किनारे बेजल-लैस हैं। वहीं, बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलता है। वहीं, रियर लुक की बात करें तो यहां वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सेटअप के नीचे कंपनी की ब्रांडिंग और उसके नीचे फोन का नाम लिखा हुआ है। साथ ही फोन के राइट साइड वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर ऑन-ऑफ बटन है।

iqoo-neo-5-5g

iQOO 5 Neo 5G की स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.62-इंच (2400×1080 पिक्सल) फुल एचडी+ AMOLED 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। इसके अलाव फोन का डिसप्ले HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 105% NTSC कलर gamut, और 1,300 nits ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ काम करता है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर (1 x 3.2GHz + 3 x 2.42GHz + 4 x 1.8GHz Hexa) सनैपड्रैगन 870 7nm मोबाइल प्लेटफॉर्म की ताकत से लैस है। फोन में गेमिंग के लिए Adreno 650 GPU दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 8GB LPDDR5 रैम के साथ 128GB (UFS 3.1) स्टोरेज और 8GB / 12GBLPDDR5 रैम के साथ 256GB (UFS 3.1) की स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 48MP कैमरा IMX598 सेंसर, f/1.79 अपर्चर, एलईडी प्लैश और OIS से लैस है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का 120° अल्ट्रा-वाइड सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP मोनो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 66W सुपरफास्ट फ्लैश चार्ज के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, हाई-फाई ऑडियो 5G SA / NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1 और GPS / GLONASS, USB टाइप- C जैसे ऑप्शन हैं।

iqoo-neo-5-4-696x365

कीमत

IQOO Neo 5 5G ब्लैक, क्लाउड ब्लू और पिक्सेल ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 युआन (लगभग 27,880 रुपए), 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2699 युआन (लगभग 30,110 रुपए) और हाई-एंड मॉडल 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 युआन (लगभग 33,455 रुपए) है।

The post 5G की ताकत और 12GB रैम के साथ iQOO Neo 5 ने की एंट्री, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-iqoo-neo-5-5g-launched-12gb-ram-4400mah-battery-price-specifications/feed/ 0