iQOO Pad 5 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 May 2025 05:02:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आए नए iQOO के दो नए टैबलेट https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-pad-5-series-launched-in-china-know-price-and-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-pad-5-series-launched-in-china-know-price-and-specification/#respond Wed, 21 May 2025 05:02:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174091 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने अपने दो नए टैबलेट iQOO Pad 5 और iQOO Pad 5 Pro को आधिकारिक रूप से चीन में लॉन्च कर दिया है। ब्रांड का यह लेटेस्ट टैबलेट लाइनअप प्रीमियम स्पेसिफिकेशन और बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किए गए हैं जो कि खास तौर पर हाई-एंड मल्टीटास्किंग, कंटेंट कंजम्पशन और गेमिंग को ध्यान में […]

The post 12050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आए नए iQOO के दो नए टैबलेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने अपने दो नए टैबलेट iQOO Pad 5 और iQOO Pad 5 Pro को आधिकारिक रूप से चीन में लॉन्च कर दिया है। ब्रांड का यह लेटेस्ट टैबलेट लाइनअप प्रीमियम स्पेसिफिकेशन और बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किए गए हैं जो कि खास तौर पर हाई-एंड मल्टीटास्किंग, कंटेंट कंजम्पशन और गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गए हैं। वहीं, दोनों टैबलेट्स में 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज से लैस हैं जो इन्हें परफॉर्मेंस के मामले में बेहद दमदार बनाती है। आइए आगे आपको इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

iQOO Pad 5 और iQOO Pad 5 Pro की की कीमत

iQOO Pad 5 की शुरुआती कीमत 2499 युआन (लगभग ₹29,640) है, जबकि iQOO Pad 5 Pro का बेस वेरिएंट 3199 युआन (करीब ₹37,940) में पेश किया गया है। दोनों टैबलेट्स अब चीन में सेल के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, इनके इंडिया में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

  • Pad 5 चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 8GB+128GB की कीमत 2,499 yuan (लगभग 29,000रुपये), 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,799 yuan (लगभग 33,000 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,099 yuan (लगभग 36,000रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,499 yuan (लगभग 41,000 रुपये) है।
  • Pad 5 Pro भी चार वेरिएंट्स में आता है, जिसमें 8GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 3,199 yuan (लगभग 37,000 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 3,499 yuan (लगभग 41,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट का प्राइस 3,799 yuan (लगभग 45,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट का प्राइस 3,999 yuan (लगभग 47,000 रुपये) है।

iQOO Pad 5: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: इस टैबलेट में 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2800×1968 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसर और स्टोरेज: डिवाइस में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट है। यह 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक के UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
  • कैमरा: रियर में 8MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: इसमें 10,000mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: टैबलेट Android 15 बेस्ड Origin OS 5 पर चलता है।
  • कनेक्टिविटी और ऑडियो: Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और 6 स्पीकर की सपोर्ट के साथ आता है।

iQOO Pad 5 Pro: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: इस हाई-एंड टैबलेट में 13 इंच का 3.1K LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसर और स्टोरेज: इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है। यह भी 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
  • कैमरा: पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी और चार्जिंग: इसमें 12050mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह टैबलेट भी Android 15 बेस्ड Origin OS 5 पर काम करता है।
  • कलर ऑप्शन: यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन – ग्रे, ग्रीन और सिल्वर – में उपलब्ध है।

आपको बता दें कि iQOO के ये नए टैबलेट उन यूजर्स के लिए हैं जो हाई-परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। खासकर iQOO Pad 5 Pro प्रोफेशनल यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरफुल डिवाइस साबित हो सकता है, जबकि Pad 5 मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट करता है।

The post 12050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आए नए iQOO के दो नए टैबलेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-pad-5-series-launched-in-china-know-price-and-specification/feed/ 0