iQOO U3x 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:45:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सस्ता 5G फोन iQOO U3x हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u3x-5g-launched-with-90hz-display-snapdragon-480-5000mah-battery-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u3x-5g-launched-with-90hz-display-snapdragon-480-5000mah-battery-8gb-ram/#respond Mon, 22 Mar 2021 03:44:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55557 iQOO U3x 5G में 90Hz डिसप्ले और 5000mAh बैटरी दी गई है।

The post सस्ता 5G फोन iQOO U3x हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने कुछ समय पहले ही अपनी घरेलू मार्केट चीन में iQOO Neo 5 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब फिर कंपनी एक और नया फोन मार्केट में लेकर आई है। इस नए फोन को कंपनी ने iQOO U3x 5G नाम के साथ लॉन्च किया है। इतना ही नहीं फोन 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। फिलहाल यह हैंडसेट सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। लेकिन, अभी पक्के तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं फोन में स्नैपड्रैगन 400 सीरीज 5G चिपसेट के साथ कई और शानदार फीचर दिए गए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं सबकुछ।

iQOO U3x 5G के फीचर्स

iQOO U3x 5G को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.58-इंच IPS LCD स्क्रीन पर पेश किया है जो कि Full HD+ रिजॉल्यूशन, 20.07:9 आस्पेक्ट रेशियो, 401ppi पिक्सल डेंसिटी और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा हैंडसेट में दी गई डिसप्ले पर स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.61 प्रतिशत है। इसके अलावा फोन में 8जीबी तक की LPDDR4x RAM और 128जीबी तक के UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन को बजट कैटेगरी में पेश करने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5G सपोर्ट वाला स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया है। इसे भी पढ़ें: 5G की ताकत और 12GB रैम के साथ iQOO Neo 5 ने की एंट्री, जानें फुल डिटेल

iqoo-u3x

iQOO U3x 5G का दमदार कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iQOO U3x 5G में रियर पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ-ऑफ-फील्ड लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए नॉच में सिंगल सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसे भी पढ़ें: Vivo X60 सीरीज़ 25 मार्च को होगी इंडिया में लॉन्च, पावरफुल 5G फोन लेंगे भारत में एंट्री

iQOO U3x 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन को पावर देने के लिए इसमें 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, यह फोन एंडरॉयड 11 पर बेस्ड iQOO 1.0 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में कंपनी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C दिया गया है।

iqoo-u3x-new

कीमत

iQOO U3x को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 6 GB रैम + 64 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,199 Yuan (लगभग 13,300 रुपए), 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की 1,199 Yuan (लगभग 13,300 रुपए) और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,499 Yuan (लगभग 16,000 रुपए) है।

The post सस्ता 5G फोन iQOO U3x हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u3x-5g-launched-with-90hz-display-snapdragon-480-5000mah-battery-8gb-ram/feed/ 0
दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ला रही है यह कंपनी, कीमत होगी 12,000 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u3x-cheapest-5g-phone-to-launch-soon-specs-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u3x-cheapest-5g-phone-to-launch-soon-specs-price-leaked/#respond Thu, 18 Mar 2021 09:49:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55452 यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट सपोर्ट करेगा।

The post दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ला रही है यह कंपनी, कीमत होगी 12,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने हाल ही में अपनी होम मार्केट चीन में iQOO Neo 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट सपोर्ट करता है। इस फोन के बाद अब आईक्यू एक और नया मोबाइल फोन टेक मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। खबर सामने आई है कि यह चीनी कंपनी एक नए फोन को बेहद जल्द पेश करेगी जो iQOO U3x नाम के साथ लॉन्च होगा। बताया जा रहा है कि आईक्यू यू3एक्स एक 5G रेडी फोन होगा जो लो बजट में लॉन्च किया जाएगा।

iQOO U3x 5G की जानकारी लीक के जरिये सामने आई है जिसके मुताबिक आईक्यू ब्रांड एक सस्ते 5जी फोन पर काम कर रही है जिसे आईक्यू यू3एक्स नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार यह फोन एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। टिपस्टर की मानें तो इस फोन की कीमत 1000 युआन के करीब होगी। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 11,000 रुपये के करीब होगी। अगर लीक में सामने आई बातें सच साबित होती है कि iQOO U3x दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा।

iQOO U3x Cheapest 5G Phone to launch soon specs price leaked
iQOO 7

iQOO U3x 5G को लेकर लीक में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमर सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू यू3एक्स 5जी फोन को 5,000एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

iQOO 5 Neo 5G

आईक्यू 5 नियो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.62-इंच (2400×1080 पिक्सल) फुल एचडी+ AMOLED 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। इसके अलाव फोन का डिसप्ले HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 105% NTSC कलर gamut, और 1,300 nits ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ काम करता है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर (1 x 3.2GHz + 3 x 2.42GHz + 4 x 1.8GHz Hexa) सनैपड्रैगन 870 7nm मोबाइल प्लेटफॉर्म की ताकत से लैस है। फोन में गेमिंग के लिए Adreno 650 GPU दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 8GB LPDDR5 रैम के साथ 128GB (UFS 3.1) स्टोरेज और 8GB / 12GBLPDDR5 रैम के साथ 256GB (UFS 3.1) की स्टोरेज दी गई है।

iQOO U3x Cheapest 5G Phone to launch soon specs price leaked

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 48MP कैमरा IMX598 सेंसर, f/1.79 अपर्चर, एलईडी प्लैश और OIS से लैस है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का 120° अल्ट्रा-वाइड सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP मोनो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 66W सुपरफास्ट फ्लैश चार्ज के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, हाई-फाई ऑडियो 5G SA / NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1 और GPS / GLONASS, USB टाइप- C जैसे ऑप्शन हैं।

The post दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ला रही है यह कंपनी, कीमत होगी 12,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u3x-cheapest-5g-phone-to-launch-soon-specs-price-leaked/feed/ 0