iQOO U5X | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:45:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-snapdragon-680-processor-and-three-camera-sensors-smartphone-iqoo-u5x-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-snapdragon-680-processor-and-three-camera-sensors-smartphone-iqoo-u5x-launched/#respond Mon, 28 Mar 2022 05:01:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77936 iQOO U5x स्मार्टफोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

The post 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQoo U5x स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है। आईकू का नया बजट 4G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ 10W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है। iQoo U5x स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Origin OS पर रन करता है। यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। वीवो का सब-ब्रांड आईकू का यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको iQOO U5x स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

iQoo U5x की कीमत

iQoo U5x स्मार्टफोन को दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ CNY 899 (करीब 10,700 रुपये) और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,099 (करीब 13,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। iQoo का यह अफोर्डेबल स्मार्टफोन पोलर ब्लू और स्टार ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आईकू के इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

iQoo U5x स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

5000mAh battery, Snapdragon 680 processor and three camera sensors smartphone iQoo U5x launched

iQoo U5x स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 11-पर आधारित Origin OS पर रन करेगा। iQoo U5x स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ (1,600×720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ़्रेश रेट 60Hz है।

iQoo U5x स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। आईकू के इस स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है।

iQoo U5x स्मार्टफोन को पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ पेश किया गया है। इस फोन के दाएं ओवर पावर बटन दिया है, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इस फोन में चार्जिंग के लिए Micro-USB पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री

iQoo के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। iQoo U5x स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्टेंडबाई मोड में 25.8 दिनों तक बैकअप देती है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में फोन से दस घंटे तक गेमिंग की जा सकती है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा, Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा OnePlus 10R, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-snapdragon-680-processor-and-three-camera-sensors-smartphone-iqoo-u5x-launched/feed/ 0
आईकू कंपनी ला रही है दो नए स्मार्टफोन iQOO U5 और iQOO U5X, देखें कैसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u5-and-iqoo-u5x-5g-phone-specs-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u5-and-iqoo-u5x-5g-phone-specs-leaked-launch-soon/#respond Sat, 18 Dec 2021 08:09:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72142 आईकू यू5 टेना पर स्पॉट हुआ हैे जहां कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

The post आईकू कंपनी ला रही है दो नए स्मार्टफोन iQOO U5 और iQOO U5X, देखें कैसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO कंपनी इस 20 दिसंबर को iQOO Neo5 SE स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 778G SoC से लैस होगा। वहीं आज इस फोन के बाजार में आने से पहले आईकू ब्रांड का एक और नया डिवाईस भी सामने आ गय है जिसका नाम iQOO U5 बताया गया है। आईकू यू5 चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर स्पॉट हुआ हैे जहां पर फोन की कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

iQOO U5 की स्पेसिफिकेशन्स

इस नए आईकू फोन को 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले से लैस बताया गया है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। टेना के अनुसार यह मोबाइल फोन एंडरॉयड ओएस के साथ 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डायमनसिटी 810 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में 8 जीबी की रैम मैमोरी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात इस नई लिस्टिंग में सामने आई है।

iQOO U5 and iqoo U5X 5g Phone specs leaked launch soon
iQOO 8

iQOO U5 को लेकर जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर जहां 50 मेगापिक्सल का होगा वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट दिए जाने की बात का खुलासा रिपोर्ट में हुआ है। इस फोन को लेकर बताया गया है कि कंपनी इसे 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

iQOO U5X

आईकू यू5 के साथ ही इस सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन की चर्चा इंटरनेट पर हो रही है जिसका नाम आईकू यू5एक्स बताया गया है। लीक की मानें तो यह फोन दो मॉडल्स में लॉन्च होगा जिनमें 4जी और 5जी शामिल रहेंगे। iQOO U5X 4G मॉडल में जहां मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है वहीं iQOO U5X 5G को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post आईकू कंपनी ला रही है दो नए स्मार्टफोन iQOO U5 और iQOO U5X, देखें कैसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-u5-and-iqoo-u5x-5g-phone-specs-leaked-launch-soon/feed/ 0