iQOO ने अपने Z10 सीरीज के नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। iQOO Z10R नाम से लॉन्च हुए इस फोन में ग्राहकों को दमदार स्पेसिफिकेशंस कम कीमत में मिलेंगे। यदि आप इन दिनों सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है क्योंकि इसमें 6.77 इंच […]
The post 5700mAh बैटरी, 12GB रैम, 32MP 4K सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता iQOO Z10R, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO ने अपने Z10 सीरीज के नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। iQOO Z10R नाम से लॉन्च हुए इस फोन में ग्राहकों को दमदार स्पेसिफिकेशंस कम कीमत में मिलेंगे। यदि आप इन दिनों सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है क्योंकि इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB रैम, 50MP का प्राइमरी सेंसर, 32MP 4K सेल्फी कैमरा जैसी कई खूबियां मिलेंगी। आइए, आगे आपको कीमत और फीचर्स की जानकारी विस्तार से देते हैं।
नया iQOO Z10R को 3 स्टोरेज वैरियंट में भारत में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम +128 GB की कीमत 19,499 रुपये है, जबकि 8GB रैम +256GB स्टोरेज 21,499 रुपये का है। वहीं, सबसे बड़ा मॉडल 12GB +256 GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 23,499 रुपये है।
इन तीनों ही मॉडल पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर मिल जाएगा। साथ ही 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन की सेल आने वाले 29 जुलाई से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन पर शुरू होगी।

डिजाइन: iQOO Z10R 5G का डिजाइन देखकर स्लिम और प्रीमियम फील नजर आता है। कंपनी के अनुसार यह 16.33 x 7.67 x 0.739 सेंटीमीटर का है जबकि इसका वजन 183.5 ग्राम रखा गया है। इसमें प्लास्टिक मिडल फ्रेम है। फोन में 92.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो प्रदान किया गया है, जबकि इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.9:9 है। फोन दो कलर्स एक्वामरीन और मूनस्टोन में लॉन्च हुआ है। इसके बैक पैनल पर पिल शेप मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा और LED रिंग लगी है। साथ ही फ्रंट में पंच होल नॉच मिलता है।
डिस्प्ले: iQOO के नए Z10R 5G फोन में आपको 6.77 इंच का कर्व AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस पर 2392×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, P3 वाइड कलर गमट, HDR10+ और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस पीक मोड में 1800 निट्स, HBM में 1300 निट्स और आम तौर पर 800 निट्स तक की रखी गई है, जबकि स्क्रीन पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच रिस्पॉन्स रेट मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें 2160Hz PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। जिससे आंखो की सुरक्षा होती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: iQOO Z10R 5G में ग्राहकों को बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलेगा। यह 4 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित चिप है। इसमें 8 कोर (4×2.6GHz Cortex-A78 + 4×2.0GHz Cortex-A55) हैं, जबकि ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 GPU मौजूद है। गेमिंग या बड़े टास्क के दौरान हीट को कंट्रोल करने के लिए ग्रेफाइट कूलिंग शीट भी लगाई गई है।
रैम और स्टोरेज: नए आईक्यू डिवाइस में 8GB+128GB और 12GB+256GB तक स्टोरेज मिल जाएगा। ब्रांड ने रैम और स्टोरेज के लिए LPDDR4X और UFS 2.2 तकनीक का उपयोग किया है। यही नहीं फोन में वर्चुअल रैम की सुविधा भी है जिससे 8GB व 12GB तक रैम बढ़ाई जा सकती है। यानी आप कुल मिलाकर 24जीबी तक का उपयोग कर सकेंगे।
कैमरा: iQOO Z10R 5G फोन में रियर साइड पर डुअल रियर कैमरा लगाया गया है। जिसमें बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX882 लगा है जिसका अपर्चर f/1.79 है इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन तकनीक भी है। प्राइमरी लेंस के साथ 2MP का बोकेह कैमरा f/2.4 अपर्चर वाला है। कैमरा में 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल जूम, नाइट मोड, सुपरमून मोड, प्रो मोड और अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 32MP का सेंसर मिलेगा। इससे भी आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।
बैटरी और चार्जिंग: आईक्यू जेड10आर फोन में लंबे बैकअप के लिए ब्रांड ने 5700mAh की बड़ी बैटरी दी है। जिससे एक बार फुल चार्ज पर आपको करीब फुल डे से ज्यादा का बैकअप मिल सकता है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ब्रांड का दावा है कि बैटरी को 1% से 100% तक चार्ज करने में 78 मिनट का वक्त लगता है। इसके अलावा इसमें 2000mA तक की रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iQOO Z10R 5G फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
अन्य फीचर्स: पानी और धूल से बचाव के लिए iQOO Z10R 5G स्मार्टफोन में आईपी68 और 69 रेटिंग प्रदान की गई। इसके साथ ही डिवाइस मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस तकनीक के साथ आता है। यानी कि फोन गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। यह 5G+5G डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट वाला है। इसमें VoLTE, ViLTE, VoWiFi और Wi-Fi 6, Bluetooth, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट, गायरोस्कोप और ई-कम्पास की सुविधा है। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और USB टाइप-C ऑडियो पोर्ट दिया गया है।

iQOO अब Z10 सीरीज में बेस मॉडल iQOO Z10, iQOO Z10x और iQOO Z10Lite जैसे तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इनमें से बेस मॉडल 21,999 रुपये के लगभग सेल किया जाता है। जबकि Z10x 14,000 रुपये के करीब में आता है। वहीं, लाइट मॉडल की कीमत 10,000 रुपये के करीब है। यदि आप आज लॉन्च हुए मोबाइल iQOO Z10R 5G से अलग अन्य डिवाइस में भी देख रहे हैं तो इन तीनों पर भी गौर फरमा सकते हैं।
अगर आप नए लॉन्च हुए iQOO Z10R 5G के विकल्प के रूप में कोई स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Samsung Galaxy M36, OPPO K13 और Moto G96 5G स्मार्टफोन को देख सकते हैं इन तीनों मोबाइल में भी दमदार स्पेसिफिकेशन सिर्फ 20 हजार रुपये से कम में मिल जाते हैं।
The post 5700mAh बैटरी, 12GB रैम, 32MP 4K सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता iQOO Z10R, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12,498 रुपये में 8GB RAM और 256GB मेमोरी वाला 5G फोन, इसमें है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सस्ता 5G फोन 8GB RAM के साथ खरीदना चाहते हैं कि इन दिनों आइकू का लो बजट मोबाइल iQOO Z10 Lite छूट के साथ खरीदा जा सकता है। शॉपिंग साइट इस 5जी स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर लेकर आई है जिसमें 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 12,498 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह स्कीम iQOO Z10R 5G लॉन्च से ठीक पहले लाई गई है। आइकू ज़ेड10 लाइट की कीमत और इसपर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन का टॉप वेरिएंट है। इस वक्त अमेजन कंपनी इस मोबाइल फोन पर 500 रुपये का बैंक ऑफर लेकर आई है जो फोन प्राइस पर डिस्काउंट देगा। इस डिस्काउंट के यह 8जीबी रैम वाला सस्ता 5जी फोन 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन फोन प्राइस पर 1 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ भी दे रही है।

बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Credit और Debit Card दोनों पर ही कंपनी डिस्काउंट दे रही है। फुल पेमेंट करने फोन खरीदने वालों को यह 500 रुपये सस्ता पड़ेगा। आइसीआइसीआइ बैंक कार्ड के साथ ही Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी ग्राहकों को 500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन डील की डिटेल्स देखने या मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)
बताते चलें कि 8जीबी रैम के अलावा आइकू ज़ेड10 लाइट 4GB और 6GB RAM पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। ये दोनों रैम वेरिएंट 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इन दोनों वेरिएंट्स पर भी 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के साथ अमेजन पर 4जीबी रैम वाला iQOO Z10 Lite 9,498 रुपये और 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 10,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले
आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस सस्ते 5जी फोन की स्क्रीन पर 1000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।
परफॉर्मेंस
iQOO Z10 Lite 5G एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 4,25,577 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
मेमोरी
आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM तक की ताकत देता है। यह आइकू 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z10 Lite डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड10 लाइट स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 52 मिनट का आया। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह आइकू मोबाइल 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| realme P3x 5G | 12,999 रुपये |
| OPPO K13x 5G | 11,999 रुपये |
| Infinix Note 50x 5G | 11,499 रुपये |
The post 12,498 रुपये में 8GB RAM और 256GB मेमोरी वाला 5G फोन, इसमें है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5G फोन जो इस सप्ताह होंगे इंडिया में लॉन्च, देखें तारीख, फीचर्स और लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जुलाई की शुरुआत इंडियन मोबाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी धमाकेदार रही है। Vivo और Samsung के फोल्ड फोन से लेकर OnePlus Nord स्मार्टफोंस ने मार्केट में एंट्री ली है। अब जुलाई के अंतिम हफ्ते भी शानदार मोबाइल के गवाह बनने वाले हैं। 21 जुलाई से 27 जुलाई के बीच कई बेहतरीन स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन
लॉन्च डेट – 24 जुलाई

रियलमी 15 प्रो 24 जुलाई को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसमें 12GB RAM + 256GB Storage भी मिलेगी। मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग और 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। Realme 15 Pro को Curve AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।
लॉन्च डेट – 24 जुलाई

24 जुलाई कंपनी रियलमी 15 5जी फोन भी पेश करेगी। प्रो मॉडल की तरह यह भी बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसमें 7,000mAh Battery और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन का स्क्रीन साइज अलग हो सकता है लेकिन पैनल 15 प्रो जैसा ही होगा। यह रियलमी 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर पर रन करेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि यह 8GB RAM पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Selfie Camera के साथ 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप भी दिया जाएगा। यह फोन Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green कलर में बिकेगा।
लॉन्च डेट – 24 जुलाई

आइकू ज़ेड10आर 24 जुलाई को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस मोबाइल कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी। यह आइकू 5जी स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करेगा और टॉप वेरिएंट में 12GB RAM दी जाएगी। यह मोबाइल quad-curved एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करेगा जिसकी थिकनेस केवल 7.39mm होगी। यह IP69 रेटिंग वाला वॉटरप्रूफ फोन होगा। iQOO Z10R में 32MP Selfie कैमरा और बैक पर 50MP IMX882 OIS सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,700mAh बैटरी मिलेगी।
लॉन्च डेट – 25 जुलाई

लावा ब्लेज़ ड्रैगन सस्ता 5जी फोन होगा जिसे 10 हजार रुपये से कम प्राइस पर लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन 25 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। प्रोसेसिंग के लिए यह लावा का 5जी फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट सपोर्ट करेगा जिसके साथ 4GB या 6GB RAM दी जा सकती है। यह मोबाइल स्टॉक एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च होगा। फोन में 128GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है जो UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करेगा।
The post 5G फोन जो इस सप्ताह होंगे इंडिया में लॉन्च, देखें तारीख, फीचर्स और लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>iQOO आने वाले 24 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर कुछ दिन पहले ही पुष्टि हुई है। वहीं, अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जिसमें डिजाइन, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस कंफर्म किए गए हैं। खास बात यह है कि ब्रांड […]
The post 5700mAh बैटरी, 12GB रैम, IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा iQOO Z10R, प्राइस रेंज भी कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO आने वाले 24 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर कुछ दिन पहले ही पुष्टि हुई है। वहीं, अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जिसमें डिजाइन, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस कंफर्म किए गए हैं। खास बात यह है कि ब्रांड ने कीमत की रेंज भी बता दी है। आइए, आगे तमाम जानकारियां विस्तार से जानते हैं।
डिजाइन
iQOO Z10R की मोटाई सिर्फ 7.39mm है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पतला quad-curved डिस्प्ले वाला फोन बनाता है। इसका डिजाइन प्रीमियम नजर आता है। यह फोन Aquamarine और Moonstone जैसे दो कलर ऑप्शंस में आने की पुष्टि हुई है। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए फोन को IP68/IP69 रेटिंग से लैस रखा गया है। यानी यह डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट है। साथ ही इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस तकनीक दी गई है जिससे यह गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा।

डिस्प्ले
मोबाइल के डिस्प्ले की बात करें तो माइक्रोसाइट के अनुसार इसमें ग्राहकों को quad-curved एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि फिलहाल साइज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलना कंफर्म है।
प्रोसेसिंग
iQOO Z10R स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलने की बात कंफर्म हुई है। इसमें तगड़ी स्पीड के लिए 12GB रैम दी जाएगी। यही नहीं 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी होगा। जिससे ग्राहक करीब 24जीबी तक रैम का उपयोग कर पाएंगे। जबकि स्पेस के लिए 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। ब्रांड का दावा है कि यह फोन एक साथ 44 ऐप्स बैकग्राउंड में चलाने की क्षमता वाला है। गेमिंग या बड़े टास्क के दौरान हीट को कंट्रोल करने के लिए ग्रेफाइट कूलिंग शीट लगाई गई है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर काम करेगा।
कैमरा
iQOO Z10R में 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। जो हाई-क्वालिटी सेल्फी के लिए बढ़िया रहेगा। वहीं, बैक पैनल पर फोन में 50MP Sony IMX882 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएंगे।
बैटरी
iQOO Z10R में 5700mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी माइक्रोसाइट पर मौजूद है। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक बैकअप मिलेगा। साथ ही यह फोन बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा जिससे चार्जिंग के दौरान हीटिंग कम होगी।
अन्य
फोन में डुअल ड्यूल स्पीकर्स जोड़े जाएंगे। जो इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगे। साथ ही, इसमें सुरक्षा के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
ब्रांड ने कंफर्म किया है कि iQOO Z10R की कीमत 20,000 से कम रखी जाएगी। जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स की पसंद बन सकता है। वहीं, उपलब्धता की बात करें तो इसे लॉन्च के बाद अमेजन पर सेल किया जाएगा।
The post 5700mAh बैटरी, 12GB रैम, IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा iQOO Z10R, प्राइस रेंज भी कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>iQOO ने आखिरकार भारतीय बाजार में Z10-सीरीज के आगामी स्मार्टफोन iQOO Z10R की लॉन्च डेट तय कर दी है। इस फोन को लेकर बीते दिन भी जानकारी सामने आई थी। जिसमें केवल कमिंग सून के साथ इसे दर्शाया गया है। वहीं, आज नए टीजर में पेश होने की तारीख बता दी गई है। अगर आप […]
The post iQOO Z10R की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगा 32MP 4K सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO ने आखिरकार भारतीय बाजार में Z10-सीरीज के आगामी स्मार्टफोन iQOO Z10R की लॉन्च डेट तय कर दी है। इस फोन को लेकर बीते दिन भी जानकारी सामने आई थी। जिसमें केवल कमिंग सून के साथ इसे दर्शाया गया है। वहीं, आज नए टीजर में पेश होने की तारीख बता दी गई है। अगर आप भी कम कीमत में मजबूत बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस की तलाश में हैं तो यह फोन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।


कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसकी कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में काफी लोगों को पसंद आ सकता है।
The post iQOO Z10R की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगा 32MP 4K सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>iQOO एक बार फिर अपनी iQOO Z10 सीरीज का विस्तार कर रहा है इसके तहत नया मोबाइल iQOO Z10R लॉन्च होगा। कंपनी ने नए टीजर में इसकी पुष्टि की है। हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन कुछ प्रमुख खूबियां सामने आ गई हैं। उम्मीद है कि यह कम […]
The post भारत में iQOO Z10R स्मार्टफोन का लॉन्च हुआ कंफर्म, देखें टीजर और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO एक बार फिर अपनी iQOO Z10 सीरीज का विस्तार कर रहा है इसके तहत नया मोबाइल iQOO Z10R लॉन्च होगा। कंपनी ने नए टीजर में इसकी पुष्टि की है। हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन कुछ प्रमुख खूबियां सामने आ गई हैं। उम्मीद है कि यह कम कीमत में ग्राहकों को दमदार अनुभव देगा। आइए, आगे आपको फोन से जुड़ी डिटेल्स देते हैं।

डिस्प्ले
फोन में 6.77 इंच का 120Hz क्वाड कर्व्ड OLED पैनल हो सकता है, जो ग्राहकों को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
लीक के अनुसार, इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन को सिंगल कोर में 1099 और मल्टी कोर में 2989 स्कोर मिले थे।
बैटरी और चार्जिंग
iQOO Z10R में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी लेंस दिया जा सकता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP या 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह फोन सेल्फी और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
iQOO Z10R में FunTouch OS 15 आधारित Android 15 दिया जा सकता है। इसके साथ डुअल सिम 5जी, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

iQOO Z10R की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि यह डिवाइस बाद में Vivo T4R नाम से भी भारत में लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर हमने पहले ही एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की है।
The post भारत में iQOO Z10R स्मार्टफोन का लॉन्च हुआ कंफर्म, देखें टीजर और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>