iQOO Z11x 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Jul 2026 12:20:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Z10 Lite और Z11x 5G की कीमत बढ़ी, अब 4,000 रुपये तक महंगे हुए फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z10-lite-z11x-price-hike-july-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z10-lite-z11x-price-hike-july-2026/#respond Sat, 11 Jul 2026 04:00:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199713 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने अपने बजट और मिड-रेंज iQOO Z10 Lite और iQOO Z11x 5G फोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दोनों के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वैरियंट की प्राइस को अपडेट किया है। नई कीमतों के अनुसार, इन मोबाइल्स पर 2,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की कीमत बढ़ गई है। […]

The post iQOO Z10 Lite और Z11x 5G की कीमत बढ़ी, अब 4,000 रुपये तक महंगे हुए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने अपने बजट और मिड-रेंज iQOO Z10 Lite और iQOO Z11x 5G फोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दोनों के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वैरियंट की प्राइस को अपडेट किया है। नई कीमतों के अनुसार, इन मोबाइल्स पर 2,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की कीमत बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी फोंस की कीमत बढ़ चुकी है। आइए, आगे लेटेस्ट प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

इन आईक्यू फोंस की कीमत में बदलाव से उन यूजर्स को असर पड़ेगा। जो iQOO Z सीरीज के किफायती मॉडल खरीदने की योजना बना रहे थे। हालांकि, कंपनी ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन स्मार्टफोन मार्केट में कंपोनेंट कॉस्ट, मैन्युफैक्चरिंग खर्च और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को इसका संभावित कारण माना जा सकता है।

iQOO Z10 Lite की नई कीमत

iQOO Z10 Lite के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 14,999 रुपये थी। जिसे बढ़ाकर 16,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है। फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज 18,999 की जगह 20,999 रुपये में मिलेगा।

iQOO Z10 Lite का टॉप 8GB RAM +256GB स्टोरेज वैरियंट सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। इसकी पुरानी कीमत 20,999 रुपये थी। जिसे अब 23,999 रुपये कर दिया गया है। इस मॉडल पर 3,000 रुपये की कीमत बढ़ाई गई है।

iQOO Z10 Lite 5G india launch date 18 june confirmed

iQOO Z11x की नई कीमत

iQOO Z11x के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी इसकी कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

iQOO Z11x 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है। वहीं, iQOO Z11x का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल अब 30,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 26,999 रुपये थी। यानी इस मॉडल पर 4,000 रुपये की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

क्या iQOO Z10 Lite और Z11x खरीदना सही रहेगा?

नई कीमतों के बाद iQOO Z10 Lite अभी भी बजट सेगमेंट में अच्छा विकल्प माना जा सकता है। वहीं, iQOO Z11x 30,000 रुपये के करीब पहुंच गया है, ऐसे में इसे लेने से पहले यूजर्स को इसी कीमत में मिलने वाले अन्य स्मार्टफोंस देखना सही रह सकता है। ग्राहक Lava, Tecno, Realme के बजट डिवाइस भी देख सकते हैं।

अगर आपको iQOO की परफॉरमेंस और Z सीरीज के फीचर्स ही पसंद हैं तो आप इन्हें लेने के लिए ऑफर्स मिलने का वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत कम या ज्यादा होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post iQOO Z10 Lite और Z11x 5G की कीमत बढ़ी, अब 4,000 रुपये तक महंगे हुए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z10-lite-z11x-price-hike-july-2026/feed/ 0
4,000 रुपये महंगा हुआ iQOO Z11x 5G, जानें अब कितने में मिलेगा यह स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-price-hike-4000-rs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-price-hike-4000-rs/#respond Wed, 22 Apr 2026 12:21:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194822 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस डिवाइस के सभी वेरिएंट्स के प्राइस को अपडेट किया गया है। जिससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब मार्केट में कॉम्पोनेंट कॉस्ट और अन्य फैक्टर्स में […]

The post 4,000 रुपये महंगा हुआ iQOO Z11x 5G, जानें अब कितने में मिलेगा यह स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस डिवाइस के सभी वेरिएंट्स के प्राइस को अपडेट किया गया है। जिससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब मार्केट में कॉम्पोनेंट कॉस्ट और अन्य फैक्टर्स में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

नई कीमतों की बात करें तो iQOO Z11x 5G का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट अब 22,999 रुपये में मिलेगा। जबकि इसकी लॉन्च कीमत 18,999 रुपये थी। वहीं, 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 24,999 रुपये की गई है। इसके अलावा टॉप वैरियंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये से बढ़ाकर 26,999 रुपये कर दी गई है। यानी हर मॉडल पर करीब 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस प्राइस हाइक की वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी ग्लोबल लेवल पर बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट, सप्लाई चेन प्रेशर और अन्य मार्केट कंडीशंस के कारण की गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय में सेमीकंडक्टर और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की कीमतों में बदलाव का असर स्मार्टफोन प्राइसिंग पर भी देखने को मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वाटर से सुरक्षित रहता है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO Z11x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO Z11x 5G के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। यह डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी इसमें दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है।

मार्केट में iQOO Z11x 5G का मुकाबला Redmi Note 14 Pro 5G, Realme Narzo 80 Pro 5G और Lava Agni 3 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। जबकि कीमत बढ़ने के बाद देखना होगा कि यह डिवाइस ग्राहक लेते हैं या अन्य विकल्प चुनते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 4,000 रुपये महंगा हुआ iQOO Z11x 5G, जानें अब कितने में मिलेगा यह स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-price-hike-4000-rs/feed/ 0
9020mAh बैटरी के साथ 26 मार्च को लॉन्च होगा iQOO Z11 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-5g-launch-date-26-march-confirmed-with-9020mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-5g-launch-date-26-march-confirmed-with-9020mah-battery/#respond Thu, 19 Mar 2026 03:53:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192548 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO Z11x 5G इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। ज़ेड11एक्स को भारतीय बाजार में लाने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक नया नया मॉडल आइकू ज़ेड11 भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि iQOO […]

The post 9020mAh बैटरी के साथ 26 मार्च को लॉन्च होगा iQOO Z11 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO Z11x 5G इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। ज़ेड11एक्स को भारतीय बाजार में लाने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का एक नया नया मॉडल आइकू ज़ेड11 भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि iQOO Z11 5G 26 मार्च को लॉन्च होगा। इस दिन यह स्मार्टफोन चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में इंडियन मार्केट में कदम करेगी। आइकू ज़ेड11 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा।

कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेईबो हैंडल के जरिये आइकू ज़ेड11 5जी फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की है। 26 मार्च की दोपहर इस स्मार्टफोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा हटा दिया जाएगा। चीन में यह स्मार्टफोन शाम को 7 बजे अनाउंस होगा। यह वक्त इंडियन समयानुसार दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQOO Z11 लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा जिसे इंडिया में भी देखा जा सकेगा। टीज़र में खुलासा हो गया है कि आकू ज़ेड11 Black, White और Blue कलर शेड्स में लॉन्च होगा।

iQOO Z11 9020mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा जिसे कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले कोई भी आइकू मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी पर नहीं लाया गया है। अगर इंडिया में लॉन्च हुए इसी सीरीज के iQOO Z11x 5G की बात करें तो इसमें 7,200mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 19 घंटे 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। उम्मीद कर सकते हैं कि आइकू ज़ेड11 इंडिया में 9,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर ही लाया जाएगा।

ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि अपकमिंग आइकू ज़ेड11 5जी फोन को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह गेमिंग के दौरान स्लीमलेस और स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। फिलहाल स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है ​लेकिन लीक्स के अनुसार फोन में 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है जो OLED पैनल पर बनी होगी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी।

iQOO Z11 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बीते दिनों यह मोबाइल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था। यहां आइकू ज़ेड11 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई थी जो 3.40GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखत है। चीन में इसे 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU मिल सकता है।

बताते चलें कि कुछ समय पहले आइकू प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने बताया था कि iQOO Z11 का प्राइस 2,000-3,000 युआन की रेंज में रखा जाएगा। इंडिया करंसी के हिसाब से देखें तो आइकू ज़ेड11 5जी फोन की कीमत 25 हजार से 35 हजार रुपये के बजट में रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में POCO X8 Pro, Nothing Phone 4a, Motorola Edge 70 और OnePlus Nord 5 जैसे मोबाइल्स इसी रेंज में मौजूद हैं।

iQOO Z11x

iQOO Z11x 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7200mAh battery और 50MP Camera की ताकत से लैस है। 17 मार्च से फोन की सेल शुरू हो चुकी है और इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइकू ज़ेड11एक्स पर मिल रहे ऑफर्स और मोबाइल के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

The post 9020mAh बैटरी के साथ 26 मार्च को लॉन्च होगा iQOO Z11 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-5g-launch-date-26-march-confirmed-with-9020mah-battery/feed/ 0
7200mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 2000 रुपये की छूट के साथ आज से बिकेगा नया मोबाइल iQOO Z11x https://www.91mobiles.com/hindi/7200mah-battery-5g-phone-sale-in-india-with-discount-offer-on-iqoo-z11x/ https://www.91mobiles.com/hindi/7200mah-battery-5g-phone-sale-in-india-with-discount-offer-on-iqoo-z11x/#respond Mon, 16 Mar 2026 06:10:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192232 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने पिछले सप्ताह अपनी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7200mAh battery और 50MP Camera की ताकत से लैस होकर आया है। आज 17 मार्च से आइकू ज़ेड11एक्स पहली बार भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। पहली ही सेल […]

The post 7200mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 2000 रुपये की छूट के साथ आज से बिकेगा नया मोबाइल iQOO Z11x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने पिछले सप्ताह अपनी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7200mAh battery और 50MP Camera की ताकत से लैस होकर आया है। आज 17 मार्च से आइकू ज़ेड11एक्स पहली बार भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। पहली ही सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। iQOO Z11x 5G प्राइस, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले लॉन्च प्राइस की बात करें तो यह मोबाइल 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं 8जीबी रैम को 128जीबी स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी पर 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल आज 12 बजे शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू हो गई है और इसे रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकता है।

iQOO Z11x 5G फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ओर से 6GB RAM मॉडल पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है जिसके साथ इस वेरिएंट का इफेक्टिव प्राइस 17,499 रुपये पड़ेगा। वहीं 8GB RAM वाले दोनों स्टोरेज मॉडल्स पर 2000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डील में फोन के 128GB मेमोरी वेरिएंट को 18,999 रुपये और 256GB वेरिएंट को 20,999 रुपये में पाया जा सकता है।

फोन का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिलेगा जिसके लिए SBI और Axis credit card का इस्तेमाल करना होगा। देखा जाए तो इस डील में 6GB RAM के लॉन्च प्राइस पर ही 8GB RAM वाला 5G फोन पाया जा सकता है। वहीं साथ ही ग्राहक 6 महीने की no cost EMI पर भी स्मार्टफोन परचेज कर सकते हैं। आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन की स्कीम की डिटेल देखने या डिस्काउंट के साथ मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

iQOO Z11x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल की सबसे बड़ी खूबी फोन में लगी पावरफुल 7,200एमएएच बैटरी है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में तगड़ा 19 घंटे 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। यानी कहा जा सकता है कि फुल चार्ज के बाद डेली यूज़ में यह फोन 20 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को LPDDR4X RAM और UFS 3.1 storage मिलती है।

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z11x 5G फोन 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आया है जो पानी के गिरने पर भी सुरक्षित रखेगा।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। बताते चलें कि इस फोन में यूजर्स को 2 OS अपडेट और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

The post 7200mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, 2000 रुपये की छूट के साथ आज से बिकेगा नया मोबाइल iQOO Z11x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7200mah-battery-5g-phone-sale-in-india-with-discount-offer-on-iqoo-z11x/feed/ 0
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo चिप और 50MP कैमरे के साथ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-launched-in-india-price-specifications-7200mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-launched-in-india-price-specifications-7200mah-battery/#respond Thu, 12 Mar 2026 07:23:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192096 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Z11 सीरीज का नया मॉडल है इसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार मीडियाटेक प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे तीन स्टोरेज वैरियंट में लाया गया […]

The post iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo चिप और 50MP कैमरे के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Z11 सीरीज का नया मॉडल है इसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार मीडियाटेक प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे तीन स्टोरेज वैरियंट में लाया गया है। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में iQOO Z11x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। टॉप ऑप्शन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 22,999 रुपये का है। कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon पर सेल होगा। इसे Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2344 पिक्सल का है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देता है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO Z11x 5G फोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार हाई-परफॉरमेंस कोर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर रन करते हैं। स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

कैमरा की बात करें तो iQOO Z11x 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी की बात करें तो iQOO Z11x 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और कई सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम जैसे GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी इसमें दो साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

बड़ी बैटरी, फास्ट प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बनकर सामने आया है। इसे Redmi Note 14 Pro 5G, Realme Narzo 80 Pro 5G और Lava Agni 3 5G जैसे स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है। यदि आप लंबी बैटरी लाइफ, 120Hz डिस्प्ले और अच्छा परफॉरमेंस वाला फोन चाहते हैं तो Z11x 5G ले सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।



The post iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo चिप और 50MP कैमरे के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-launched-in-india-price-specifications-7200mah-battery/feed/ 0
12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा iQOO Z11x, मिल सकती है ताकतवर 7200mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/7200mah-battery-phone-iqoo-z11x-5g-launch-in-india-on-12-march-with-dimensity-7400-turbo/ https://www.91mobiles.com/hindi/7200mah-battery-phone-iqoo-z11x-5g-launch-in-india-on-12-march-with-dimensity-7400-turbo/#respond Mon, 02 Mar 2026 04:25:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191316 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह भारत में अपनी ‘ज़ेड11 सीरीज’ लेकर आ रही है। इस सीरीज में सबसे पहले iQOO Z11x 5G फोन लॉन्च होगा। कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज बनाते हुए कंपनी ने मोबाइल डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी […]

The post 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा iQOO Z11x, मिल सकती है ताकतवर 7200mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि वह भारत में अपनी ‘ज़ेड11 सीरीज’ लेकर आ रही है। इस सीरीज में सबसे पहले iQOO Z11x 5G फोन लॉन्च होगा। कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज बनाते हुए कंपनी ने मोबाइल डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। वहीं आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। यह मोबाइल 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा।

iQOO Z11x इंडिया लॉन्च डेट ऑफिशियल हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये कंपनी ने अनाउंस किया है कि आइकू ज़ेड11एक्स 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। इसी दिन फोन प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी। अमेजन लिस्टिंग ने यह भी साफ कर दिया है कि आइकू ज़ेड11एक्स की सेल इस शॉपिंग साइट पर होगी।

iQOO Z11x 5G इंडिया लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी पहले ही बता चुकी है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। आइकू का दावा है कि यह ज़ेड11एक्स 1 मिलियन से अधिक का AnTuTu score अचीव कर सकता है।

फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन 7200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि कंपनी इस मोबाइल को ‘Full Day Fully Loaded’ टैगलाइन के साथ टीज़ कर रही है जो बड़ी बैटरी को दर्शाता है। वहीं लीक के अनुसार यह अपकमिंग आइकू फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

बताते चलें कि इससे पहले वाली जेनरेशन में iQOO Z10x को कंपनी 6,500mAh Battery पर लेकर आई थी। यानी सक्सेसर ज़ेड11एक्स में यूजर्स को बड़ी अपग्रेड मिलेगी। लीक के अनुसार iQOO Z11x 8GB RAM के साथ 256GB UFS 3.1 Storage पर लॉन्च होगा। ज़ेड10एक्स के इस वेरिएंट को कंपनी ने 16,499 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं इस मोबाइल की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये थी जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी दी गई थी।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। ​बैक कैमरा मॉड्यूल में एलइडी और ओरा लाइट दी गई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11x 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो

लीक के अनुसार iQOO Z11x 5G फोन 6.76-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जाएगा। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग आइकू मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। बहरहाल अभी आइकू ज़ेड11एक्स की ऑफिशियल लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

The post 12 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा iQOO Z11x, मिल सकती है ताकतवर 7200mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7200mah-battery-phone-iqoo-z11x-5g-launch-in-india-on-12-march-with-dimensity-7400-turbo/feed/ 0
दमदार Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ iQOO Z11x 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, माइक्रोसाइट हुई लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-india-launch-confirmed-dimensity-7400-turbo-chipset-microsite-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-india-launch-confirmed-dimensity-7400-turbo-chipset-microsite-live/#respond Thu, 26 Feb 2026 04:37:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191080 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो गया है। जिससे साफ है कि इसकी सेल ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए की जाएगी। फोन की माइक्रोसाइट पर “Full Day […]

The post दमदार Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ iQOO Z11x 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो गया है। जिससे साफ है कि इसकी सेल ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए की जाएगी। फोन की माइक्रोसाइट पर “Full Day Fully Loaded” टैगलाइन दी गई है, यानी इसमें तगड़ी बैटरी और परफॉरमेंस का अनुभव मिलेगा। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।

माइक्रोसाइट के अनुसार iQOO Z11x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। Geekbench लिस्टिंग में भी यही चिपसेट देखा जा चुका है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ OriginOS 6 मिलेगा। साथ ही 8GB RAM वैरियंट भी बेंचमार्क साइट पर सामने आया है। जो साइट पर भी कंफर्म हुआ है।

परफॉरमेंस की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस ने AnTuTu वर्जन 11 पर 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। यह स्कोर कंपनी द्वारा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल पर सामान्य तापमान में किए गए इंटरनल टेस्टिंग के जरिए सामने आया है। यह डिटेल्स माइक्रोसाइट के नीचे दिए गए डिस्क्लेमर सेक्शन में लिखी है।

डिजाइन के मामले में iQOO Z11x 5G का रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ नजर आता है। बैक पैनल पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसके किनारे राउंडेड हैं। इसमें दो बड़े सर्कुलर कटआउट वर्टिकली लगाए गए हैं। जिसमें ऊपर की ओर मेन कैमरा सेंसर और नीचे सेकेंडरी लेंस मौजूद है। कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर दो छोटे सर्कुलर कटआउट भी दिए गए हैं, जिनमें ऊपर LED फ्लैश और नीचे AURA लाइटिंग दी गई है। दोनों सेक्शन के बीच “Aspherical” टेक्स्ट भी देखने को मिलता है, जो कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए हो सकता है।

माइक्रोसाइट के टर्म्स एंड कंडीशंस सेक्शन में यह भी लिखा हुआ देखा जा सकता है कि iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन 23,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। यानी कंपनी इसे मिड-रेंज कैटेगरी में उतारने की तैयारी में है। आगामी डिवाइस 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ उन ग्राहकों के लिए अच्छा हो सकता है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

iQOO Z11x 5G भारतीय बाजार में एक मजबूत मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के रूप में एंट्री ले सकता है। हम आपको आधिकारिक लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशंस सामने आने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post दमदार Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ iQOO Z11x 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-india-launch-confirmed-dimensity-7400-turbo-chipset-microsite-live/feed/ 0
iQOO Z11x Geekbench पर लिस्ट, Dimensity 7400 और 8GB RAM के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-geekbench-dimensity-7400-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-geekbench-dimensity-7400-8gb-ram/#respond Tue, 24 Feb 2026 13:36:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190964 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपनी Z-सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें आने वाला iQOO Z11x 5G पूर्व में NBTC और अन्य लिस्टिंग में देखा गया था। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में इसे बेंचमार्किंग प्लेटफार्म गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिसमें फोन के अहम स्पसिफिकेशंस का पता चल गया है। उम्मीद है इसे […]

The post iQOO Z11x Geekbench पर लिस्ट, Dimensity 7400 और 8GB RAM के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपनी Z-सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें आने वाला iQOO Z11x 5G पूर्व में NBTC और अन्य लिस्टिंग में देखा गया था। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में इसे बेंचमार्किंग प्लेटफार्म गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिसमें फोन के अहम स्पसिफिकेशंस का पता चल गया है। उम्मीद है इसे अपग्रेड चिपसेट के साथ एंट्री मिलेगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार iQOO Z11x का मॉडल नंबर I2507 है। चिपसेट का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा है, लेकिन CPU कॉन्फिग्रेशन और GPU डिटेल्स से संकेत मिलता है कि इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बेंचमार्क स्कोर 1057 (सिंगल-कोर) और 2507 (मल्टी-कोर) दर्ज किए गए हैं, जो इस चिप की सामान्य परफॉरमेंस रेंज में हैं। लिस्टिंग में 8GB रैम और Android 16 का भी जिक्र है, जिससे लगता है कि फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।

अगर पिछले मॉडल की बात करें तो iQOO Z10x में Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया था और यह 8GB रैम व 256GB स्टोरेज तक के विकल्प में उपलब्ध हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। जबकि नए Z11x में प्रोसेसर अपग्रेड जरूर देखने को मिल सकता है। MediaTek Dimensity 7400 को 7300 का मामूली रिफ्रेश माना जा रहा है। इसमें परफॉरमेंस कोर में लगभग 100MHz (करीब 4%) की बढ़ोतरी और AI प्रोसेसिंग में करीब 15% सुधार बताया जा रहा है, जबकि बाकी हार्डवेयर लगभग समान रहने की संभावना है।

पूर्व लीक में यह भी बताया गया है कि iQOO Z11X 5G के चीनी वैरियंट में 6.76-इंच FHD+ LCD हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और Snapdragon 7s Gen 4 SoC मिल सकता है। वहीं, अब देखना होगा की ब्रांड चीन और ग्लोबली अलग चिप देता है या समान फीचर्स प्रदान करता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO Z11x मार्च या अप्रैल के दौरान अलग-अलग देशों में आ सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार आ रहे सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग्स से इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है।

आगामी iQOO Z11X 5G स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल परफॉरमेंस सस्ते में चाहते हैं। यह बजट सेगमेंट में 5G सपोर्ट देख रहे ग्राहकों को पसंद आ सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 SE, Realme Narzo 90 और POCO M7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर कीमत कम रखी जाती है, तो यह अपने सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11X 5G का इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post iQOO Z11x Geekbench पर लिस्ट, Dimensity 7400 और 8GB RAM के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-geekbench-dimensity-7400-8gb-ram/feed/ 0
iQOO Z11X 5G NBTC पर लिस्ट, 9000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है नया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-nbtc-listing-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-nbtc-listing-may-launch-soon/#respond Mon, 23 Feb 2026 11:34:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190848 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO की अपकमिंग Z11 सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें आने वाला फोन iQOO Z11X 5G थाईलैंड की National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी डिवाइस से जुड़ा लीक आ […]

The post iQOO Z11X 5G NBTC पर लिस्ट, 9000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO की अपकमिंग Z11 सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें आने वाला फोन iQOO Z11X 5G थाईलैंड की National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी डिवाइस से जुड़ा लीक आ चुका है। उम्मीद है यह डिवाइस कम कीमत में पूर्व मॉडल iQOO Z10X की तरह अच्छा विकल्प बन सकता है। आइए, आगे आगामी फोन की डिटेल्स देते हैं।

आईक्यू का नया फोन मॉडल नंबर “I2507” के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि फोन का नाम iQOO Z11X 5G भी साफ नजर आ रहा है। इसका “B38095-26” सर्टिफिकेट नंबर है। यह भी पुष्टि हुई है कि फोन GSM/WCDMA/LTE/NR कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। हालांकि NBTC लिस्टिंग में हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे संकेत मिलता है कि डिवाइस का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले यही मॉडल इंडोनेशिया (SDPPI), भारत (BIS) और यूरोप (EEC) सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है, जो इसके ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है।

चीन में Z11 सीरीज के मॉडल “V2547A” और “V2551A” को 3C सर्टिफिकेशन पर 100W और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्पॉट किया गया था। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार “V2551A” मॉडल में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS डिस्प्ले और मिड-रेंज परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर मिल सकता है। जबकि iQOO Z11X 5G के चीनी वैरियंट में 6.76-इंच FHD+ LCD हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिए जाने की बात सामने आई है।

अपकमिंग iQOO Z11X 5G स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल परफॉरमेंस सस्ते में चाहते हैं। यह बजट सेगमेंट में 5G सपोर्ट देखने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 SE, Realme Narzo 90 और POCO M7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर इसकी कीमत कम रखी जाती है, तो यह अपने सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11X 5G का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आपको आगे भी इस डिवाइस से जुडी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post iQOO Z11X 5G NBTC पर लिस्ट, 9000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11x-5g-nbtc-listing-may-launch-soon/feed/ 0
9000mAh बैटरी वाला 5G फोन हो सकता है iQOO Z11! सस्ते मोबाइल iQOO Z11x 5G की डिटेल्स भी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-5g-and-iqoo-z11x-5g-specs-leaked-could-launch-with-9000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-5g-and-iqoo-z11x-5g-specs-leaked-could-launch-with-9000mah-battery/#respond Tue, 10 Feb 2026 06:49:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190030 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO Z11 series का लॉन्च करीब आ रहा है। पिछले सप्ताह ही सीरीज के दो मोबाइल फोन आइकू ज़ेड11 और आइकू ज़ेड11 लाइट IMEI डाटाबेस पर स्पॉट हुए थे। वहीं अब सीरीज के iQOO Z11 और iQOO Z11x को 3C सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इन दोनों अपकमिंग आइकू फोंस की बैटरी […]

The post 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन हो सकता है iQOO Z11! सस्ते मोबाइल iQOO Z11x 5G की डिटेल्स भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO Z11 series का लॉन्च करीब आ रहा है। पिछले सप्ताह ही सीरीज के दो मोबाइल फोन आइकू ज़ेड11 और आइकू ज़ेड11 लाइट IMEI डाटाबेस पर स्पॉट हुए थे। वहीं अब सीरीज के iQOO Z11 और iQOO Z11x को 3C सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इन दोनों अपकमिंग आइकू फोंस की बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी रिवील हो गई है जो बताती है कि ये कंपनी के सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन होंगे।

iQOO Z11 5G को 3सी लिस्टिंग में V2551A मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। यहां फोन का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन चीनी टिपस्टर का दावा है कि यह सीरीज का बेस मॉडल ज़ेड11 ही होगा। लिस्टिंग के आधार पर लीक में कहा जा गया है कि iQOO Z11 9,000mAh battery पर लॉन्च हो सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

लीक की मानें तो अपकमिंग आइकू ज़ेड11 5जी फोन को 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लाया जाएगा जिसमें LTPS डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं टिपस्टर के अनुसार यह मोबाइल मिड रेंज प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। गौरतलब है कि iQOO Z10 5G फोन को Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया गया था। हो सकता है कि iQOO Z11 में स्नेपड्रैगन 7एस जेन4 मिल जाए।

iQOO Z11x 5G की बात करें तो सामने आए लीक में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन LCD पैनल पर बनी 6.76-इंच की FHD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में भी स्नेपड्रैगन 7एस जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताते चलें कि iQOO Z10x स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पेश किया था।

iQOO Z11 Turbo

आइकू ज़ेड11 सीरीज जल्द ही टेक मंच पर एंट्री ले सकती है जिसमें iQOO Z11, Z11 Lite और Z11x 5G फोन शामिल होंगे। बीते महीने कंपनी इसी सीरीज का iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर चुकी है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। यह सीरीज का सबसे पावरफुल फोन साबित हो सकता है और अन्य मॉडल्स को कंपनी लो बजट से लेकर मिड-रेंज में उतार सकती है।

आइकू ज़ेड11 टर्बो की ही बात करें तो चीन में इसकी कीमत 34 हजार रुपये के करीब है। यह मोबाइल फ्लैगशिप स्नेपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल बड़ी 7600mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अपकमिंग आइकू ज़ेड11 सीरीज भारतीय बाजार में कब तब आएगी इसकी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

The post 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन हो सकता है iQOO Z11! सस्ते मोबाइल iQOO Z11x 5G की डिटेल्स भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-5g-and-iqoo-z11x-5g-specs-leaked-could-launch-with-9000mah-battery/feed/ 0