iQOO Z5 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:45:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Z5 स्मार्टफोन Snapdragon 778G चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-launched-with-snapdragon-778g-soc-triple-rear-camera-5000mah-battery-check-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-launched-with-snapdragon-778g-soc-triple-rear-camera-5000mah-battery-check-price-in-india/#respond Mon, 27 Sep 2021 06:34:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67698 iQOO ने फेस्टिवल सीजन से पहले भारत में iQOO Z5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। iQOO Z5 स्मार्टफोन को Snapdragon 778G चिपसेट के साथ Android 11 OS, और 5000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा है। यहां हम आपको iQOO Z5 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

The post iQOO Z5 स्मार्टफोन Snapdragon 778G चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने फेस्टिवल सीजन से पहले भारत में iQOO Z5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने कुछ दिनों पहले iQOO Z5 5G स्मार्टफ़ोन को होम मार्केट चीन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफ़ोन कंपनी के इस साल जून में लॉन्च किए iQOO Z3 का सक्सेसर है, जिसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को कंपनी ने काफी अपग्रेड किया है। iQOO Z5 स्मार्टफोन के फ्रंट में कंपनी ने पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। iQOO Z5 स्मार्टफोन को Snapdragon 778G चिपसेट के साथ Android 11 OS, और 5000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा है। यहां हम आपको iQOO Z5 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

iqoo-z5-mystic-space

iQOO Z5 डिजाइन और लुक

iQOO Z5 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही फोन के बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। iQOO Z5 स्मार्टफोन का बैक पैनल 3D कर्व डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर फिंगर प्रिंट सेंसर इंबिडेड पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके साथ फोन के बॉटम में सिम कार्ड ट्रे, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिया है। इसके साथ ही फोन के टॉप में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। iQOO Z5 स्मार्टफोन को दो कलर मिस्टिक स्पेस और आर्केटिक डॉन कलर ऑप्शन में पेश किया है।

iqoo-z5-arctic-dawn

iQOO Z5 स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z5 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें टॉप सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। iQOO Z5 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G SoC दिया है, जिसमें Adreno 670 GPU के साथ 12GB तक की LPDDR5 RAM दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में 256GB तक की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरीद दी गई है। इसके साथ ही इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। iQOO Z5 5G स्मार्टफोन Android 11-पर बेस्ड Funtouch OS कस्टम स्किन पर रन करता है। इसके साथ ही इस फोन में 4GB एक्सटेंडेड RAM, VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम, डुअल स्पीकर सराउंड साउड और 4D गेम वाइब्रेशन लिनियर मोटर दिया गया है।

iqoo-z5-camera

iQOO Z5 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 64MP (f/1.79 aperture) Samsung ISOCELL GW3 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिए गए हैं। iQOO Z5 5G स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो यह 163.95×75.30×8.49mm और इसका वजन 193.15 ग्राम है। iQOO Z5 5G स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने का है प्लान तो जल्दी करें सरकार दे रही सब्सिडी, जानें आपके राज्य में क्या मिल रहे फायदे

iQOO Z5 की कीमत

iqoo-z5-india-price-and-offer

iQOO Z5 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज के साथ 23,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ 26,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। फोन की बिक्री 3 अक्टूबर से Amazon पर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। अमेजन फेस्टिवल सेल के दौरान इस फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : Flipkart ने Big Billion Days Sale की तारीख बदली, Amazon Sale से पहले मिलेंगे ऑफर्स

iQOO Z5 लॉन्च इवेंट यहां देखें लाइव…

यह खबर अपडेट की जा रही है…

The post iQOO Z5 स्मार्टफोन Snapdragon 778G चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-launched-with-snapdragon-778g-soc-triple-rear-camera-5000mah-battery-check-price-in-india/feed/ 0
लॉन्च हुआ पावरफुल गेमिंग iQOO Z5 5G स्मार्टफोन, इसमें है 5000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-launched-with-snapdragon-778g-soc-64mp-triple-camera-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-launched-with-snapdragon-778g-soc-64mp-triple-camera-price-specification/#respond Thu, 23 Sep 2021 09:31:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67521 iQOO Z5 5G को इंडिया में अगले हफ्ते 27 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

The post लॉन्च हुआ पावरफुल गेमिंग iQOO Z5 5G स्मार्टफोन, इसमें है 5000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने ग्लोबल मार्केट में इंडिया से पहले iQOO Z5 5G को लॉन्च कर दिया है। वहीं, इस स्मार्टफोन को भारत में 27 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस बीच ग्लोबल मार्केट में iQOO Z5 के दस्तक देने से हम जान चुके हैं कि इंडिया में फोन किन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। वहीं, इसका इंडियन प्राइस लगभग क्या होगा। वहीं, अगर बात करें iQOO Z5 5G की तो फोन में प्रमुख स्पेसिफिकेशन के तौर पर 6.67-इंच का डिस्प्ले, 120Hz स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट, Android 11 OS और 44W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल है।

iQOO Z5 5G price

चीन में iQOO Z5 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत RMB 1899 (लगभग 21,600 रुपये),12GB/256GB वेरिएंट की कीमत RMB 2099 (लगभग 23,900 रुपये) और 12GB/256GB वर्जन की कीमत RMB 2299 (लगभग 26,200 रुपये) है। यह डिवाइस ब्लू ओरिजिन, मॉर्निंग लाइट और ड्रीम स्पेस कलर ऑप्शन में आता है। भारत में iQOO Z5 की कीमत 25,000 रुपए के आसपास होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM और 120W ultra-fast flash charging के साथ लॉन्च हुआ iQOO 8 5G, मिनटों में होगी बैटरी फुल

iqoo-z5-5g-launch

iQOO Z5 5G specifications

iQOO Z5 5G में 6.67-इंच की FHD+ डिसप्ले दिया है जिसमें सेंटर-पोशन्ड पंच-होल कटआउट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC पर काम करता है, जिसके साथ एड्रेनो 670 GPU को जोड़ा गया है। इसके अलावा फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है। साथ ही फोन 4GB एक्सटेंडेड रैम, VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम, डुअल स्पीकर के साथ सराउंड साउंड और लीनियर मोटर के साथ 4D गेम वाइब्रेशन से लैस है।

iqoo-z5-5g-india-launch-1

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z5 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP (f / 1.79 अपर्चर) सैमसंग ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ, 8MP चौड़ा लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर है। डिवाइस सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसे भी पढ़ें: iQOO 7 5G स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और खूबियां

इसके अलावा हैंडसेट का डाइमेंशन 163.95×75.30×8.49 मिलीमीटर और वज़न 193.15 ग्राम है। फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 44W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में iQOO Z5 5G के स्पेसिफिकेशन चीन के वएरिएंट के समान होने की उम्मीद की जा रही है।

The post लॉन्च हुआ पावरफुल गेमिंग iQOO Z5 5G स्मार्टफोन, इसमें है 5000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-launched-with-snapdragon-778g-soc-64mp-triple-camera-price-specification/feed/ 0
Samsung से एक कदम आगे निकली iQOO, 27 सितंबर को ला रही है पावरफुल 5G Phone iQOO Z5 https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-5g-phone-india-launch-28-september-confirmed-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-5g-phone-india-launch-28-september-confirmed-specs-price-sale/#respond Mon, 20 Sep 2021 09:27:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67312 iQOO Z5 5G Phone आने वाली 27 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

The post Samsung से एक कदम आगे निकली iQOO, 27 सितंबर को ला रही है पावरफुल 5G Phone iQOO Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO से जुड़ी एक बड़ी खबर आज ही हमनें पब्लिश की थी कि यह टेक ब्रांड इसी महीने इंडिया में अपनी ‘आईक्यू ज़ेड5’ सीरीज़ लेकर आएगी। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने बता दिया है कि आने वाली 27 सितंबर को आईक्यू ज़ेड5 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च कर दी जाएगी। कंपनी ने हालांकि इस सीरीज़ में शामिल होने वाले मोबाइल फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज़ के तहत iQOO Z5 और iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

आईक्यू इंडिया ने लॉन्च की अनाउंसमेट करते हुए बताया है कि iQOO Z5 5G Phone आने वाली 27 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट 27 सितंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। बता दें कि आईक्यू ज़ेड5 के लिए शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर प्रोडक्ट पेज भी बनाया जा चुका है जो साफ करता है कि iQOO Z5 इसी ई-कॉमर्स साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

iQOO Z5 5G Phone India Launch 28 September confirmed specs price sale

5जी की ताकत

iQOO Z5 5G को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह प्रोसेसर डुअल बैंड 5जी सपोर्ट करता है जिसके साथ साथ 4जी एलईटी सर्विस का भी यूज़ किया जा सकता है। आईक्यू ज़ेड5 5जी को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा। आशा है कि यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा जो LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करेगा यह भी पढ़ें : महंगे हुए ओपो फोन! कंपनी ने बढ़ाए OPPO A और OPPO F सीरीज़ फोंस के दाम, ये है नया प्राइस

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

अभी तक सामने आए लीक्स की बात करें तो iQOO Z5 5G को 6.58 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करेगी। चर्चा है कि यह मोबाइल फोन 4,400एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा जिसमें 55वॉट या 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है।

iQOO Z5 5G Phone India Launch 28 September confirmed specs price sale

आईक्यू ज़ेड5 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है। लीक्स के अनुसार इस कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z5 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 27 सितंबर का इंतजार करना होगा। यहां बता दें कि iQOO Z5 5G के एक दिन बाद यानी 28 सितंबर को Samsung Galaxy M52 5G Phone भी इंडिया में लॉन्च हो रहा है।

The post Samsung से एक कदम आगे निकली iQOO, 27 सितंबर को ला रही है पावरफुल 5G Phone iQOO Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-5g-phone-india-launch-28-september-confirmed-specs-price-sale/feed/ 0
iQOO बढ़ाएगा Xiaomi और Realme की परेशानी, जल्द लॉन्च करेगा दमदार iQOO Z5 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-smartphone-will-be-launched-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-smartphone-will-be-launched-in-india-soon/#respond Tue, 17 Aug 2021 09:28:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65187 वीवो का सब-ब्रांड जल्द ही भारत में iQOO Z5 स्मार्टफोन को पेश करेगा। यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस में लिस्ट किया गया है, जिससे इसके मॉडल नंबर और मार्केटिंग का नाम पता चलता है।

The post iQOO बढ़ाएगा Xiaomi और Realme की परेशानी, जल्द लॉन्च करेगा दमदार iQOO Z5 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo का सब ब्रांड iQOO जल्द ही भारत में नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही भारत में iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी का यह स्मार्टफोन भारत में iQOO Z5 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्वीट कर बताया कि वीवो का सब-ब्रांड जल्द ही भारत में iQOO Z5 स्मार्टफोन को पेश करेगा। यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस में लिस्ट किया गया है, जिससे इसके मॉडल नंबर और मार्केटिंग का नाम पता चलता है।

iQOO Z5 IMEI लिस्टिंग

iqoo-z5

iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में लिस्टिंग से ज्यादा पता नहीं चलता है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I2018 है। इस मॉडल नंबर के साथ iQOO का स्मार्टफोन कई सारे सर्टिफिकेशन एजेंसी में स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में संभव है iQOO Z5 स्मार्टफोन आने वाले कुछ दिनों या हफ़्तों में इंडिक मार्केट में दस्तक दे सकता है।

iQOO Z5 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले माना जा रहा है कि कंपनी कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स आने वाले दिनों में टीज कर सकता है। हमारा मानना है कि कंपनी कुछ महीने पहले ही iQOO Z3 5G स्मार्टफ़ोन को भारत में लॉन्च किया है। ऐसे ही इस बात की संभावनाएं काफ़ी कम ही है कि इसमें ज़्यादा अपग्रेड किए जाएंगे। बता दें कि iQOO Z3 स्मार्टफोन में 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया था। ऐसे में iQOO Z5 स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है जिसका रिफ़्रेश रेट 120Hz होगा। यह भी पढ़ें : Vivo Y33s और Vivo Y21 की भारत में होगी एंट्री, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा डिजाइन और खूबियां

माना जा रहा है कि iQOO का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इससे पहले iQOO Z3 स्मार्टफोन को Snapdragon 768G SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। फ़िलहाल iQOO Z5 स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में इस अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की और भी स्पेसिफ़िकेशन, फ़ीचर, मैमोरी वेरिएंट और क़ीमत के बारे में और भी जानकारी मिल सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर लीक, जानें क्या होगी खासियत

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post iQOO बढ़ाएगा Xiaomi और Realme की परेशानी, जल्द लॉन्च करेगा दमदार iQOO Z5 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z5-smartphone-will-be-launched-in-india-soon/feed/ 0