iQoo Z6 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:36:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Z6 SE आ रहा है इंडिया, Oneplus Nord 2T को मिलेगी कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-se-launching-in-india-soon-to-take-with-oneplus-nord-2t/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-se-launching-in-india-soon-to-take-with-oneplus-nord-2t/#respond Sat, 09 Jul 2022 09:01:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83935 iQOO Z6, iQOO Z6 5G और iQOO Z6 Pro 5G मॉडल को भारत में पेश किया है। वहीं अब iQOO Z6 SE की तैयारी है।

The post iQOO Z6 SE आ रहा है इंडिया, Oneplus Nord 2T को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले ही iQOO ने Z6 सीरीज में अपने फोन पेश किए थे। कंपनी ने अब तक iQOO Z6, iQOO Z6 5G और iQOO Z6 Pro 5G मॉडल को भारत में पेश किया है। वहीं अब iQOO Z6 SE की तैयारी है। इस फोन को कंपनी के वेबसाइट पर ही देखा गया है। हालांकि पहले जहां अक्सर देखा गया था कि एसई मॉडल मेन मॉडल से थोड़े सस्ते होते हैं। यह माना जा रहा है कि iQOO Z6 SE थोड़ा महंगा हो सकता है। हालांकि यहां से स्पेसिफिकेशन का काई भी खुलासा नहीं हुआ है सिर्फ सोर्स कोड आईकू के इंडिया वेबसाइट पर देखे गए हैं। इस खबर को सबसे पहले Rootmygalaxy ने लीक किया है और कवर Passionategeekz द्वारा किया गया है।

जहां तक iQOO Z6 SE के स्पेसिफिकेशन की बात है जो ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन iQOO Z6  Pro के समान ही होगा और कंपनी इस मॉडल को कुछ स्पेशल एडिशन के साथ पेश कर सकती है। जानकारी के अनुसार यह फोन भारत में अगस्त के दौरान दस्तक दे सकता है। कहा जा रहा है कि जहां दूसरी कंपनियां एसई को स्पेशल एडिशन कहती हैं वहीं iQOO Z6 SE में एसई स्पीड एडिशन से है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M13 5G और 4G की लॉन्चिंग से पहले लीक हुए रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन

iqoo-z6-se-launching-in-india-soon-to-take-with-oneplus-nord-2t

iQOO Z6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

  • डिसप्ले- 6.44 इंच FHD+ AMOLED 90Hz
  • प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 778G 5G
  • मेन कैमरा- 64MP + 8MP + 2MP
  • सेल्फी कैमरा- 16MP
  • बैटरी- 4,700mAh, 66W फास्ट चार्जिंग

iQOO Z6 Pro 5G के बारे में बात करें तो फोन में आपको 6.44 इंच की FHD+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने AMOLED डिसप्ले का उपयोग किया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 8GB और 12GB रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। वहीं 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिल जाता है। स्टोरेज के लिए कंपनी ने 128GB और 256GB का ऑप्शन दिया है। यह फोन Android 12 आधारित Funtouch 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: 8 मिनट में फुल होगी बैटरी! Xiaomi का 200W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जहां मेन कैमरा 64MP का है और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा। इसके साथ ही 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आत है। वहीं इसमें आपको लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिलता है और कंपनी का दावा है कि यह सीपीयू टेंपरेचर को 12 डिग्री तक कम कर देता है।

The post iQOO Z6 SE आ रहा है इंडिया, Oneplus Nord 2T को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-se-launching-in-india-soon-to-take-with-oneplus-nord-2t/feed/ 0
16GB RAM और 5000mAh Battery के साथ iQOO ने लॉन्च किए दो बाहुबली स्मार्टफोन, मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-4g-india-launch-price-specification-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-4g-india-launch-price-specification-sale/#respond Wed, 27 Apr 2022 06:19:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79561 iQOO Z6 और iQOO Z6 Pro 5G को कंपनी ने इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

The post 16GB RAM और 5000mAh Battery के साथ iQOO ने लॉन्च किए दो बाहुबली स्मार्टफोन, मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने आज भारतीय बाजार में एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन कर दो बाहुबली स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए फोन को iQOO Z6 Pro 5G और iQOO Z6 4G के नाम से लाया गया है। Z सीरीज के अंदर पेश किए गए iQOO Z6 Pro और iQOO Z6 से पहले कंपनी ने मार्च में इंडियन टेक मार्केट में iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। वहीं, अगर बात करें iQOO Z6 Pro की कीमत की तो इसे भारत में Rs 24,999 व iQOO Z6 को Rs 14,999 के शुरुआती प्राइस पर लाया गया है। आइए आगे आपको दोनों ही फोन के सभी फीचर्स, ऑफर और बाकि की सभी जानकारी देते हैं।

iQOO Z6 और iQOO Z6 Pro प्राइस

iQOO Z6 और iQOO Z6 Pro को कंपनी ने ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, iQOO Z6 6GB रैम/128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB रैम/256GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। इसके अलावा iQOO Z6 Pro की 8GB रैम/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB रैम/256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।

मॉडल

वेरिएंट

प्राइस

iQOO Z6

6GB/128GB

Rs 14,999

8GB/128GB

Rs 17,999

iQOO Z6 Pro

8GB/128GB

Rs 24,999

12GB/256GB

Rs 27,999

वहीं, दोनों ही फोन 4 मई से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। खरीदारों को iQOO Z6 खरीदने पर ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से 2,000 रुपये की इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

iqoo-z6-pro-india-launch

iQOO Z6 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z6 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.44-इंच फुल-एचडी+ ऐमोलेड डिसप्ले दी गई है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही डिवाइस में 8GB/12GB RAM और 4GB वर्चुअल रैम के तौर पर दी गई है। साथ ही iQOO Z6 Pro में 128GB/256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

iQOO Z6 Pro smartphone Hands-on video and specifications revealed ahead of launch

iQOO Z6 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का 116 डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो शूटर है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। साथ ही iQOO Z6 Pro बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 12-आधारित फनटच 12 स्किन को बूट करता है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 66 वॉट फास्ट चार्चिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh बैटरी दी गई है।

iQOO Z6 की स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z6 में 6.58-इंच का फुल-एचडी+ IPS LCD डिसप्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, iQOO Z6 में 5,000mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए दिए गए कैमरा की बात करें तो iQOO Z6 में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। इसमें अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 12-आधारित फनटच 12 स्किन पर कार्य करता है।

The post 16GB RAM और 5000mAh Battery के साथ iQOO ने लॉन्च किए दो बाहुबली स्मार्टफोन, मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-4g-india-launch-price-specification-sale/feed/ 0
iQOO Z6 Pro 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कम बजट में होगा सबसे तेज 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-launch-date-27-april-india-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-launch-date-27-april-india-price-specification/#respond Thu, 14 Apr 2022 10:20:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78921 iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

The post iQOO Z6 Pro 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कम बजट में होगा सबसे तेज 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने iQOO ने iQOO Z6 को भारतीय टेक मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, इस महीने की शुरुआत में 91mobiles को जानकारी मिलती थी कि कंपनी इस डिवाइस के प्रो वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही पेश किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि इंडियन टेक मार्केट में 27 अप्रैल को iQOO Z6 Pro 5G लॉन्च किया जाएगा। वीवो का सब ब्रांड आइकू के अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का कहना है कि 25,000 रुपये तक की कीमत में यह सबसे फास्ट स्मार्टफोन है।

iQOO Z6 Pro 5G

iQOO Z6 Pro 5G के पिछले साल के iQOO Z5 के समान चिपसेट स्नैपड्रैगन 778G से लैस हो सकता है। वहीं, iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। बता दें कि Z सीरीज़ के सभी फ़ोन में कंपनी ने अब तक नॉच ही दिए हैं। इसके साथ ही वीडियो में इसके बैक पैनल का डिजाइन भी सामने आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो कैमरा रिंग दिए गए हैं। इसमें एक प्राइमरी कैमरा और दूसरे में सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: 80W fast charging और 12GB RAM के साथ iQOO Neo 6 स्मार्टफोन लॉन्च, 5 मिनट में हो जाएगा 30 परसेंट चार्ज
iqoo-z6-pro-5g

iQOO Z6 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अपकमिंग iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन कंपनी के Z-सीरीज का पहला फोन होगा जो OLED पैनल के साथ आएगा। iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन में 1300निट्स की ब्राइटनेस दी जाएगी।

iQOO Z6 Pro smartphone Hands-on video and specifications revealed ahead of launch

iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके साथ ही प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक माइक्रो लेंस दिया जाएगा। iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह फोन मात्र 40 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vivo X80 स्मार्टफोन Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि Antutu बेंचमार्क पर फोन ने 550k पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

The post iQOO Z6 Pro 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कम बजट में होगा सबसे तेज 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-launch-date-27-april-india-price-specification/feed/ 0
iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया हेंड्स ऑन वीडियो और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-smartphone-hands-on-video-and-specifications-revealed-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-smartphone-hands-on-video-and-specifications-revealed-ahead-of-launch/#respond Tue, 12 Apr 2022 04:39:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78703 iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

The post iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया हेंड्स ऑन वीडियो और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQoo Z6 स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। अब iQoo भारत में Z-सीरीज का नया स्मार्टफोन iQoo Z6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग iQOO Z6 Pro कंपनी के Z सीरीज का पहला प्रो-मॉडल होगा। वीवो का सब ब्रांड आइकू अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च को पहले ही कंफर्म कर चुका है। कंपनी का कहना है कि 25,000 रुपये तक की कीमत में यह सबसे फास्ट स्मार्टफोन है। लॉन्च से ठीक पहले यूट्यूब चैनल Techburner ने iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक और की-स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।

iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। बता दें कि Z सीरीज़ के सभी फ़ोन में कंपनी ने अब तक नॉच ही दिए हैं। इसके साथ ही वीडियो में इसके बैक पैनल का डिजाइन भी सामने आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो कैमरा रिंग दिए गए हैं। इसमें एक प्राइमरी कैमरा और दूसरे में सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

iQoo Z6 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन कंपनी के Z-सीरीज का पहला फोन होगा जो OLED पैनल के साथ आएगा। iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में 1300निट्स की ब्राइटनेस दी जाएगी।

iQOO Z6 Pro smartphone Hands-on video and specifications revealed ahead of launch

iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके साथ ही प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक माइक्रो लेंस दिया जाएगा। iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह फोन मात्र 40 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाएगा। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि Antutu बेंचमार्क पर फोन ने 550k पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया हेंड्स ऑन वीडियो और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-smartphone-hands-on-video-and-specifications-revealed-ahead-of-launch/feed/ 0
iQOO Z6 Pro के इंडिया लॉन्च पर कंपनी ने लगाई मोहर, बताया मिड रेंज का सबसे फास्ट स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-india-india-launch-confirmed-check-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-india-india-launch-confirmed-check-price-specs/#respond Mon, 11 Apr 2022 03:38:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78604 QOO Z6 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

The post iQOO Z6 Pro के इंडिया लॉन्च पर कंपनी ने लगाई मोहर, बताया मिड रेंज का सबसे फास्ट स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO Z6 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बाद कंपनी भारत में इसका प्रो वर्जन iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो का सब ब्रांड आईकू ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही भारत में iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी के लेटेस्ट सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट में अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन से जुड़े पूछे हैं। इतना ही नहीं इसके इनाम में अपकमिंग स्मार्टफोन के दो यूनिट रखे हैं। इस कॉन्टेस्ट में 12 अप्रैल तक हिस्सा लिया जा सकता है। लगता है कि आईकू का यह स्मार्टफोन भारत में 20 अप्रैल तक लॉन्च हो सकता है।

iQoo ने यूट्यूब पर Raid Nights Grand Finale एपिसोड में कंफर्म किया है कि अपकमिंग iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन 25,000 रुपये तक की कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा। iQoo ने यह भी बताया कि Z6 सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में Antutu बेंचमार्क टेस्ट में 5,50,000 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। इसके साथ ही iQoo ने कंफर्म किया है कि iQoo Z6 Pro स्मार्टफोन बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा।

iQoo Z6 Pro के इंडिया लॉन्च को लेकर यूं तो खबरें पहले से आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने iQoo Z5 सीरीज में भी यही प्रोसेसर दिया था।

iQoo Z6 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

हाल की लॉन्च किए iQoo Z6 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.58-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

iQoo Z6 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। आइकू का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित FunTouchOS 12 पर रन करता है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post iQOO Z6 Pro के इंडिया लॉन्च पर कंपनी ने लगाई मोहर, बताया मिड रेंज का सबसे फास्ट स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-india-india-launch-confirmed-check-price-specs/feed/ 0
iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 25,000 रुपये से कम होगा रेट https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-price-in-india-and-launch-time-line/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-price-in-india-and-launch-time-line/#respond Fri, 08 Apr 2022 10:49:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78589 iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 778G SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

The post iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 25,000 रुपये से कम होगा रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQoo ने इस साल की शुरुआत में अपना नया Z-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। iQoo Z6 5G कंपनी का सबसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 15,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। आईकू का यह स्मार्टफोन Vivo T1 5G का रिब्रांड वर्जन है, जिसे कंपनी भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब iQOO भारत में एक और Z-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का यह स्मार्टफ़ोन iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफ़ोन है।

91Mobiles ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में iQoo के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर काफी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में अब जो भी जानकारी उपलब्ध हैं उनके बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

iQoo Z6 Pro 5G इंडिया लॉन्च डेट और कीमत (अटकलें)

iQoo ने फिलहाल यह ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है कि वह भारत में iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन को कब लॉन्च करेगा। 91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह फोन भारत में 25,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। iQoo ने इससे पहले भारत में 25 हजार रुपये से कम में Z3 और Z5 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Z3 को 19,990 रुपये और Z5 5G को 23,990 रुपये की कीमत में पेश किया था। हालांकि 2022 में जब कुछ महंगा हो रहा है कि उम्मीद है कि Z6 Pro 5G स्मार्टफ़ोन को 24,990 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

आइकू के अपकमिंग Z6 Pro 5G स्मार्टफोन ने AnTuTu पर 550K का स्कोर किया था। हालांकि इस फोन की स्पेसिफइकेशन्स फिलहाल सामने नहीं हैं। माना जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 778G SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

iQoo Z6 5G स्पेसिफिकेशन्स

IQOO Z6 5G Smartphone Launched with Snapdragon 695 5G Processor Check Price and Specifications

कंपनी ने हाल में iQOO Z6 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 695 SoC के साथ पेश किया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइकू के फोन में 6.58-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच और 120Hz हाई रिफ़्रेश रेट दिया है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर – डेप्थ और माइक्रो लेंस दिए गए हैं। आइकू के अपकमिंग स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post iQoo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 25,000 रुपये से कम होगा रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z6-pro-5g-price-in-india-and-launch-time-line/feed/ 0