iQOO Z7 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 21 Aug 2023 06:36:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Z7 Pro का डिजाइन और कलर ऑप्शन कंपनी ने किया शेयर, देखें कैसा होगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z7-pro-design-and-color-option-shared-by-company-know-specifocations/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z7-pro-design-and-color-option-shared-by-company-know-specifocations/#respond Mon, 21 Aug 2023 06:34:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115283 आईक्यू का नया iQOO Z7 Pro भारतीय बाजार में आने को तैयार है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि आने वाले 31 अगस्त को यह स्मार्टफोन पेश किया जाएगा। वहीं, अब ब्रांड ने खुद सोशल मीडिया पर फोन के बैक पैनल डिजाइन और कलर ऑप्शन से पर्दा उठाया है।

The post iQOO Z7 Pro का डिजाइन और कलर ऑप्शन कंपनी ने किया शेयर, देखें कैसा होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 31 अगस्त को iQOO Z7 Pro स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।
  • सोशल मीडिया पर कंपनी ने फोन का नया टीजर शेयर किया है।
  • डिवाइस में रिंग-एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा सेटअप होगा।

आईक्यू का नया iQOO Z7 Pro भारतीय बाजार में आने को तैयार है। कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि आने वाले 31 अगस्त को यह स्मार्टफोन पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले डिवाइस के फ्रंट कर्व पैनल की जानकारी तो सामने आ गई थी लेकिन अब ब्रांड ने खुद सोशल मीडिया पर फोन के बैक पैनल डिजाइन और कलर ऑप्शन से पर्दा उठाया है। आइए, आगे आपको इसकी पूरी डिटेल विस्तार से बताते हैं।

iQOO Z7 Pro 5G का डिजाइन

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फोन का नया टीजर शेयर किया है। इसमें कलर और बैक पैनल कैसा होगा यह साफ नजर आ रहा है।

  • आप इमेज में देख सकते हैं कि iQOO Z7 Pro ब्लू लैगून कलर ऑप्शन में एंट्री लेगा।
  • डिवाइस में रिंग-एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा सेटअप भी नजर आ रहा है।
  • स्मार्टफोन के राइट साइड पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन है।
  • स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन होगा।
  • बता दें की पहले जो टीजर सामने आया था उसमें iQOO Z7 Pro 5G कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ देखा गया था।