IRCTC | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Feb 2025 04:47:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग और इन सेवाओं के लिए लॉन्च किया SwaRail ऐप, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railways-swarail-super-app-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railways-swarail-super-app-launch/#respond Mon, 03 Feb 2025 11:11:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165990 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय रेलवे ने SwaRail Super App नामक एक नया ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यात्रियों को रेलवे की सभी सेवाओं तक एक ही स्थान पर पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें टिकट बुकिंग, PNR पूछताछ, पार्सल और मालवाहक सेवाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य कई अलग-अलग ऐप्स की आवश्यकता को समाप्त […]

The post भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग और इन सेवाओं के लिए लॉन्च किया SwaRail ऐप, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ग्राहक स्वारेल ऐप में लॉग इन करने के लिए अपने यूटीसी मोबाइल ऐप और आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं।
  • स्वारेल ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर बीटा मोड में उपलब्ध है।

भारतीय रेलवे ने SwaRail Super App नामक एक नया ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यात्रियों को रेलवे की सभी सेवाओं तक एक ही स्थान पर पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें टिकट बुकिंग, PNR पूछताछ, पार्सल और मालवाहक सेवाएं शामिल हैं।

इसका उद्देश्य कई अलग-अलग ऐप्स की आवश्यकता को समाप्त करना भी है, जैसे UTS मोबाइल ऐप और IRCTC Rail Connect ऐप, जो भारतीय रेलवे की विभिन्न सेवाओं के लिए उपयोग किए जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि UTS मोबाइल ऐप का उपयोग ट्रेन और प्लेटफार्म टिकट बुक करने के लिए किया जाता है, जबकि IRCTC ऐप से टिकट बुकिंग, भोजन ऑर्डर करने और PNR स्टेटस चेक करने जैसी सेवाएं ली जा सकती हैं।

SwaRail app की विशेषताएं

  • भारतीय रेलवे द्वारा पीआईबी पर शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, स्वारेल ऐप को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य रेलवे के सभी सार्वजनिक ऐप को एक ही प्लेटफार्म पर एकीकृत करना है।
  • यह नया ऐप उपयोगकर्ताओं को ट्रेन टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुकिंग, पार्सल और माल ढुलाई पूछताछ, ट्रेन और पीएनआर स्थिति पूछताछ, ट्रेनों में भोजन ऑर्डर और शिकायत प्रबंधन के लिए रेल मदद जैसी कई सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करता है।
  • इन सुविधाओं के अलावा, स्वारेल ऐप यूजर्स को सिंगल साइन-ऑन सुविधा भी देता है। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता स्वारेल ऐप में लॉग इन करने के लिए अपने IRCTC रेल कनेक्ट ऐप या UTC ऐप लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं।
  • भारतीय रेलवे का कहना है कि उसका नया लॉन्च किया गया ऐप अन्य ऐप की तुलना में ग्राहकों को को व्यापक जानकारी देता है। उदाहरण के लिए, पीएनआर क्वेरी भी स्वारेल ऐप में ट्रेन की जानकारी प्रदर्शित करती है।
  • अंत में, यूजर्स ऐप में लॉग इन करने के लिए पासवर्ड, एम-पिन या अपने बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

उपलब्धता

जहां तक ​​उपलब्धता की बात है, स्वारेल ऐप अभी बीटा मोड में उपलब्ध है। इच्छुक लोग इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

The post भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग और इन सेवाओं के लिए लॉन्च किया SwaRail ऐप, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railways-swarail-super-app-launch/feed/ 0
दिवाली और छठ पर चाहिए Confirm Train Ticket तो ये ​ट्रिक आएगी काम, 1 मिनट से भी कम में होगी सीट बुक https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation/#comments Wed, 09 Oct 2024 09:41:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55799 जानें Train में confirmed reservation seat न मिलने पर किस तरीके से tatkal ticket book की जा सकती है।

The post दिवाली और छठ पर चाहिए Confirm Train Ticket तो ये ​ट्रिक आएगी काम, 1 मिनट से भी कम में होगी सीट बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Tatkal Ticket Booking सर्विस से कंफर्म सीट पाई जा सकती है
  • तत्काल कोटा हर दिन सुबह के 10 बजे खुलता जाता है।
  • इस बुकिंग के लिए ऑनलाईन पेमेंट करनी पड़ती है।

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है तथा बाजारों में दीपावली की रौनक छाने लगी है। दशहरा, दिवाली और छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी है तथा लोग बेसब्री के अपने परिवारों वालों के पास घर जाने के लिए बेताब है। हजारों लोग नौकरी-पेशे के चलते अपने गांव से दूर काम कर रहे हैं जो इस त्यौहार पर परिवार के पास जाना चाहते हैं। इसके लिए रेल (Train) सबसे सुलभ, सस्ता और तेज माध्यम है जिसकी Confirm Ticket Book करने की ट्रिक हम आपको बताने जा रहे हैं।

आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग

Indian Railways (IRCTC) दिवाली और छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेन चला रही है। लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते कंफर्म ट्रेन टिकट पाना किसी जंग से कम नहीं लगता। रेलवे स्टेशन पर जाकर लंबी लाईनों में लगना या टिकट दलाल के चक्कर में पड़ना किसी मुसीबत से कम नहीं है। ऐसे में आईआरसीटीसी Tatkal Ticket Booking एक ऐसा विकल्प है जिसके जरिये कंफर्म ट्रेन टिकट पाई जा सकती है।

how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation

तत्काल टिकट कैसे मिलता है

तत्काल टिकट बुक करना एक बहुत बड़ा काम है जो हर किसी के बसकी बात नहीं। तत्काल कोटा खुलने के कुछ ही मिनटों में सभी उपलब्ध सीट बुक हो जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिसके फॉलो करके आप Confirm Train Ticket पा सकते हैं।

सबसे पहले तो आपको यह जानकारी होना जरूरी है कि तत्काल कोटा सुबह 10 बजे खुलता है जो एसी कोच के लिए होता है। वहीं स्लीपर कोच के लिए तत्काल ट्रेन बुकिंग 11 बजे शुरू होती है।

तत्काल टिकट का किराया कितना है

  • तत्काल टिकट का किराया ट्रेन की क्लास के हिसाब से अलग-अलग होता है।
  • Sleeper coach का किराया 100 रुपये है जो अधिकतम 200 रुपये तक जाता है।
  • सेकंड क्लास के लिए तत्काल टिकट का किराया मूल किराए का 10% होता है।
  • अन्य सभी क्लास की तत्काल टिकट पाने के लिए बेस फेयर से 30% अधिक देना होगा।
  • 3rd AC के लिए तत्काल टिकट का​ न्यूनतम शुल्क 300 रुपये है।
  • 2nd AC के लिए तत्काल टिकट का किराया कम से कम 400 रुपये है।
  • Executive class के लिए तत्काल टिकट 400 रुपये का न्यूनतम शुल्क देना होगा।
  • AC Chair car (cc) के लिए तत्काल टिकट का न्यूनतम शुल्क 125 रुपये और अधिकतम शुल्क 225 रुपये है।

how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation

तत्काल टिकट कैसे बुक करें

पैसेंजर लिस्ट बनाएं

जो भी लोग ट्रेन में ट्रैवल करने वाले है उन सभी भी डिटेल्स पहले ही अपनी प्रोफाइल में सेव करके रख लें। इसमें नाम व उम्र इत्यादि शामिल होगी। IRCTC पर बने अपने अकाउंट के प्रोफाइल सेक्शन में यह लिस्ट बनाई जा सकेगी। पहले से लिस्ट तैयार रहेगी तो टिकट बुकिंग के समय में ये डिटेल्स फिर से नहीं भरनी पड़ेगी और वह वक्त बचेगा। यह भी पढ़ें: रेलवे कन्फर्म टिकट चेक कैसे करें, जानें सभी आसान तरीके

आईआरसीटीसी में लॉग-इन करें

बड़े-बुजुर्ग भी यह समझते रहे हैं कि ‘काबू साचा, झगड़ा झूठा’। यह बात टिकट बुकिंग में भी लागू होती है। तत्काल बुकिंग ओपेन होने का इंतजार न करें बल्कि पहले से ही अपनी आईडी लॉग-इन कर लें। आईडी लॉगिन के साथ ही ट्रेन रूट, स्टेशन कोड, बर्थ सलेक्शन जैसी डिटेल्स पहले से भर लें और जैसे ही तत्काल कोटा ओपन हो तब पहले से ही सेव की गई पैसेंजर लिस्ट में यात्रियों के नाम चुनें और पेमेंट मोड पर चले जाएं।

बैंक डिटेल्स और सीवीवी सामने रखें

पैसेंजर लिस्ट पहले से बनाकर और आईडी लॉगिन में डिटेल्स पहले से भरकर आप काफी टाईम बच लेंगे। लेकिन जब पेमेंट की बारी आती है तो अक्सर लोग या तो उलझन में पड़ जाते हैं या फिर नर्वस हो जाते हैं। ऐसी सिचुऐशन में अपनी बैंक डिटेल्स पहले से ही तैयार कर के रख लें। हो सके तो किसी को पास में बैठा लें ताकि वो नंबर बोलता रहे और आप टाईप करते रहें। वहीं साथ ही जिस नंबर पर ओटीपी आएगा वह भी अनलॉक करके अपने पास ही रख लें।

बिना ओटीपी के पेमेंट करें

जब बैंकिंग डिटेल्स डालकर पेमेंट की जाती है तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जिसे वेरिफाई करके पेमेंट की जाती है। कई बार ओटीपी मैसेज आने के समय लग जाता है जो तत्काल टिकट बुकिंग में भारी पड़ सकता है। वैसे तो IRCTC पर पेमेंट करने के कई जरिये हैं जिनमें इंटरनेट बैंकिंग, वॉलेट व यूपीआई इत्यादि शामिल है। लेकिन हमारी राय है कि यदि समय बचाना है कि UPI को चुनना बेहतर है। इस तरीके से अपना यूपीआई पासवर्ड ही डालना होगा और ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation

इंटरनेट कनेक्शन

आप पर भरोसा है कि ऊपर बताए गए सभी प्रोसेस आप बेहद ही समझदारी और स्मार्टनेस के साथ कर कर लेंगे। लेकिन यदि इंटरनेट ने धोखा दे दिया तो सारी मेहनत खराब हो जाएगी। इसीलिए सलाह दी जाती है कि पहले से ही यह सुनिश्चित कर लें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन अच्छा हो। अगर कोई ऐसी जगह है जहां इंटरनेट स्पीड अच्छी आती है तो उस जगह पर बैठकर ही बुकिंग शुरू करें। यहां एक बात का जरूर ध्यान रखें कि एक ही सिस्टम और ब्राउजर ने अपनी आईडी लॉगिन करें। एक ही आईडी अगर अलग-अलग सिस्टम में लॉगिन होगी तो परेशानी हो सकती है।

The post दिवाली और छठ पर चाहिए Confirm Train Ticket तो ये ​ट्रिक आएगी काम, 1 मिनट से भी कम में होगी सीट बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation/feed/ 1
Vande Bharat Express ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/vande-bharat-train-schedule-online-ticket-booking-and-fare/ https://www.91mobiles.com/hindi/vande-bharat-train-schedule-online-ticket-booking-and-fare/#respond Mon, 06 Nov 2023 10:47:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103051 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत में रेल-यात्रियों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है। यहां हम आपको ऑनलाइन इस ट्रेन की टिकट बुकिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

The post Vande Bharat Express ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat express) वर्ष 2019 में दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी। तब से यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन देश में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इस समय देश में 34 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। हाल ही में जिन नौ मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी मिली ही हैं, उनमें रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा, विजयवाड़ा-चेन्नई, तिरुनेलवेली-चेन्नई, राउरकेला- पुरी, उदयपुर-जयपुर, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, जामनगर-अहमदाबाद और हैदराबाद-बेंगलुरु शामिल हैं। इस ट्रेन में वाई-फाई कनेक्टिविटी, 32 इंच एंटरटेनमेंट स्क्रीन, ग्लास विंडो के साथ और भी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप भी वंदे भारत ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो हम आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat express train) भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी मैक्सिमम स्पीड 160 KMPH है। इस ट्रेन को ‘मेड इन इंडिया’ के तहत पेश किया गया है, जिसमें कई सारे एडवांस फीचर्स जैसे कि 360 डिग्री रोटेटिंग कंफर्टेबल सीट, चार्जिंग पॉइंट, इफोटेंमेंट सिस्टम, सेंट्रलाइज्ड ऑटोमेटिक डोर सिस्टम और एडवांस रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस टिकट बुकिंग (vande bharat ki ticket kaise book kare) के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप 1 : वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर लॉगइन करना होगा।
स्टेप 2 : आईआरसीटीसी पर लॉगइन करके आपको यात्रा की तारीख, ट्रेन और स्थान डालकर कर आगे बढ़ना है।

vb

स्टेप 4 : अब आपको वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सलेक्ट कर ’एसी चेयर’ को सलेक्ट करना है।

vb1

स्टेप 5 : आगे बढ़ते हुए आपको पैसेंजर डिटेल्स डालकर प्रोसीडिंग क्लिक करना है।
स्टेप 6 : पेमेंट करते ही आपकी टिकट बुक हो जाएगी।

Vande Bharat Express : रूट, टाइमिंग और किराया

दिल्ली से वाराणसी

टाइमिंग : मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नई दिल्ली से सुबह 6 बजे और वाराणसी से शाम 3 बजे
किराया : चेयरकार 1,805 रुपये और एक्जीक्यूटिव 3,355 रुपये

नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा

टाइमिंग : सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नई दिल्ली से सुबह 6 बजे और कटरा से दोपहर 3 बजे
किराया : चेयरकार 1,545 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2,805 रुपये

गांधीनगर से मुंबई

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को गांधीनगर से
किराया : चेयरकार 1275 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2455 रुपये

दिल्ली से अंब (हिमाचल प्रदेश)

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को नई दिल्ली से सुबह 5.55 बजे और अंब से दोपहर 1 बजे
किराया : चेयरकार 1240 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2240 रुपये

चेन्नई से मैसूर

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चेन्नई से सुबह 5.50 बजे और मैसूरु से दोपहर 1.05 बजे
किराया : चेयरकार 1,365 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2,485 रुपये

नागपुर से बिलासपुर

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को नागपुर से दोपहर 2.05 और बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे
किराया : चेयरकार 1,155 रुपये और एग्जीक्यूटिव 2,065 रुपये

हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हावड़ा से सुबह 5.55 बजे और न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 3.05 बजे
किराया : चेयरकार 1,565 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2,825 रुपये

विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद

टाइमिंग : सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे और सिकंदराबाद से सुबह 5.45 बजे
किराया : चेयरकार 1,665 रुपये और एक्जीक्यूटिव 3,120 रुपये

मुंबई से सोलापुर

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार (मुबंई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को नहीं चलती), मुंबई से शाम 4.05 बजे और सोलापुर से सुबह 6.05 बजे
किराया : चेयरकार 1,300 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2,365 रुपये

मुंबई से शिरडी

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मुंबई से शाम 4.05 बजे और शिरडी से सुबह 6.05 बजे
किराया : चेयरकार 1000 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2015 रुपये

भोपाल से दिल्ली

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार भोपाल सुबह 5.55 मिनट और दिल्ली से दोपहर 2.45 बजे
किराया : चेयरकार 1655 रुपये और एक्जीक्यूटिव 3130 रुपये

सिकंदराबाद से तिरुपति

टाइमिंग : सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सिकंदराबाद से सुबह 7.19 बजे और तिरुपति से दोपहर 2.30 बजे
किराया : चेयरकार 1680 रुपये और एक्जीक्यूटिव 3080 रुपये

चेन्नई से कोयंबटूर

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार चेन्नई से दोपहर 2.20 बजे और कोयंबटूर से सुबह छह बजे
किराया : चेयरकार 1365 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2485 रुपये

दिल्ली से अजमेर

टाइमिंग : सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को दिल्ली से शाम को छह बजे और जयपुर से छह बजे
किराया : चेयरकार 1,2508 रुपये और एक्जीक्यूटिव 2,270 रुपये

नोट : आने और जानें की टिकट की कीमत और टाइमिंग में कुछ अंतर हो सकता है।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में खाना मिलता है?

हां, सभी वंदे भारत ट्रेनों में खाना परोसा जाता है। खानपान सेवाएं शुरू हो गई हैं।

क्या वंदे भारत पूरी तरह से एसी ट्रेन है?

हां, वंदे भारत ट्रेन की सभी गाड़ियां फुली एसी है।

क्या वंदे भारत स्लीपर क्लास है?

नहीं, ट्रेनों में अभी तक स्लीपर क्लास नहीं है, लेकिन इसे शुरू करने की योजना बन रही है। हाल ही में वंदे भारत स्लीपर क्लास की तस्वीरों सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

क्या वंदे भारत में शौचालय है?

हां, वंदे भारत ट्रेनों में वेस्टर्न टॉयलेट और इंडियन टॉयलेट की सुविधा मौजूद हैं।

कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कब शुरू होगी? 

कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ स्थगित कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि पहले 17 फरवरी को शुरू होने वाली यह ट्रेन अब 21 या 22 फरवरी को शुरू होने की उम्मीद है।

क्या वंदे भारत ट्रेन का पूरा कोच या किसी खास कोच की बुकिंग की जा सकती है?

यदि आप पूरा कोच बुक करना चाहते हैं, तो बुकिंग के दौरान FTR (फुल टैरिफ रेट) सेवा विकल्प चुनना होगा। कोच बुकिंग के लिए टिकट की कीमत पर 30 से 40% अतिरिक्त चार्ज लगेगा। इसके अलावा, सिक्योरिटी शुल्क भी जमा करना होगा, जिसे बाद में वापस कर दिया जाता है।

वंदे भारत तत्काल बुकिंग टाइमिंग क्या है?

तत्काल बुकिंग का समय यात्रा से एक दिन पहले एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे खुलता है। कम से कम 10 मिनट पहले लॉग इन करें।

The post Vande Bharat Express ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vande-bharat-train-schedule-online-ticket-booking-and-fare/feed/ 0
मोबाइल पर चेक करें ट्रेन के किस कोच में सीट है खाली, काफी आसानी है तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-vacant-seats-on-train-using-irctc-app-and-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-vacant-seats-on-train-using-irctc-app-and-website/#respond Wed, 11 Oct 2023 05:05:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119996 रिजर्वेशन चार्ट उन सभी यात्रियों का रिकॉर्ड है जिन्होंने ट्रेन में यात्रा करने के लिए सीट बुक की है।

The post मोबाइल पर चेक करें ट्रेन के किस कोच में सीट है खाली, काफी आसानी है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ वर्ष पहले तक आपको ट्रेन में कोई खाली सीट है या नहीं यह जानने के लिए ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर ( TTE ) के पीछे भागना पड़ता था। लेकिन, अब आप बिना लॉगिन किए IRCTC ऐप या वेबसाइट का उपयोग करके इसे आसानी से पता कर सकते हैं। दिवाली और छठ के मौके पर अगर आप भी घर जानें के लिए ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे ये पता लगा सकते हैं कि किस कोच में कौन सी बर्थ खाली है।

IRCTC वेबसाइट से ऐसे चेक करें ट्रेन में खाली सीट्स

आईआरसीटीसी वेबसाइट से खाली सीटें ढूंढने की तीरका इस प्रकार है:

स्टेप 1: सबसे पहले IRCTC website पर जाएं और मेन पेज पर जाएं।
स्टेप 2: अब आपको टिकट बॉक्स के ठीक ऊपर, आपको चार्ट/वैकेंसी नामक एक ऑप्शन दिखाई देगा।

स्टेप 3: इसके बाद ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एक नई टैब Reservation Chart नाम से खुलेगी।
स्टेप 4: इसके बाद अपनी ट्रेन का नाम/नंबर पहले बॉक्स में डालें फिर बोर्डिंग स्टेशन सेकेंड बॉक्स में डालें।

स्टेप 5: फिर Get Train Chart ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपके सामने रिजर्वेशन चार्ट की डिटेल और खाली सीट्स की जानकारी आ जाएगी।

Note: इसके अलावा आप अलग-अलग क्लास और अलग-अलग कोचों में, यहां तक कि बर्थ के हिसाब से भी खाली सीटें का स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

IRCTC ऐप की मदद से चेक करें ट्रेन में खाली सीटें

मोबाइल फोन पर आप आधिकारिक IRCTC ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह एंडरॉयड और iOS दोनों ऐप स्टोर पर मौजूद है। एक बार जब यह डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाए, तो आप अपने लिए खाली सीट बुक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में IRCTC ऐप ओपन करें।


स्टेप 2: इसके बाद Train आइकॉन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर Chart Vacancy पर जाएं और Reservation Chart page अपने मोबाइल ब्राउजर पर ओपन करें।


स्टेप 4:  इसके बाद अपनी यात्रा की डिटेल जैसे Train Name/Number और Boarding Station डालें।

अक्सर पुछे जाने वाले सवाल (FAQ)

आईआरसीटीसी रिजर्वेशन चार्ट क्या है?

रिजर्वेशन चार्ट उन सभी यात्रियों का रिकॉर्ड है जिन्होंने ट्रेन में यात्रा करने के लिए सीट बुक की है। अंतिम रिजर्वेशन चार्ट में रद्द या खाली बर्थ के बारे में जानकारी शामिल होती है।

आईआरसीटीसी खाली सीट बुकिंग कैसे काम करती है?

एक बार जब आप पाते हैं कि जिस ट्रेन में आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं उसमें खाली सीटें उपलब्ध हैं, तो ऑनबोर्ड बुकिंग के लिए टीटीई के पास जाएं या इसे वेब पर या अपने मोबाइल फोन से बुक करें।

क्या थर्ड-पार्टी यात्रा वेबसाइटें सीट उपलब्धता की सटीक जानकारी प्रदान करती हैं?

हां, केवल तभी यदि थर्ड पार्टी यात्रा वेबसाइट या ऐप भारतीय रेलवे का अधिकृत भागीदार है और एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) का उपयोग कर रहा है जो ट्रेन शेड्यूल, लाइव स्टेशन, रद्द ट्रेनों, डायवर्ट ट्रेनों की वास्तविक समय स्थिति प्रदान करता है।

The post मोबाइल पर चेक करें ट्रेन के किस कोच में सीट है खाली, काफी आसानी है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-vacant-seats-on-train-using-irctc-app-and-website/feed/ 0
Paytm, IRCTC की वेबसाइट और ऐप से तुरंत बुक करें तत्काल टिकट, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-tatkal-tickets-through-paytm-irctc-website-and-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-tatkal-tickets-through-paytm-irctc-website-and-app/#respond Wed, 11 Jan 2023 12:23:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95975 IRCTC Train Tatkal Ticket Booking: इस आर्टिकल में हम आपको IRCTC वेबसाइट, ऐप और पेटीएम ऐप से ट्रेन की तत्काल टिकट बुक करने के बारे में बता रहे हैं।

The post Paytm, IRCTC की वेबसाइट और ऐप से तुरंत बुक करें तत्काल टिकट, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय रेल में यात्रा करने के लिए लिए ट्रेन टिकट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ऐप या वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। अगर आपके पास रेल में यात्रा के लिए रिज़र्वेशन नहीं है तो लोग रेल यात्रा के लिए तत्काल भी टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको तत्काल में टिकट बुक करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बता दें कि तत्काल टिकट रेल यात्रा से 24 घंटे पहले बुक किया जा सकता है। यानी ऐसे यात्रा जिन्हें 20 जनवरी को ट्रेन में यात्रा करनी है उन्हें 19 जनवरी को तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि रेल यात्री एसी कोच में यात्रा करने के लिए सुबह दस बजे लॉगइन करना पड़ता है। वहीं नॉन ऐसी कोच में यात्रा करने के लिए तत्काल टिकट सुबह 11 बजे बुक की जा सकती है।

जहां तक टिकट के कीमत की बात है, तत्काल टिकटों के लिए सेकेंड क्लास के लिए बेसिक किराए की 10 प्रतिशत और दूसरे क्लास में यात्रा करने के लिए बेसिक किराए का 30 प्रतिशत ज़्यादा शुल्क वसूला जाता है। इसके साथ ही टिकट की क़ीमत ट्रेन यात्रा की दूरी पर भी निर्भर करता है।

IRCTC की वेबसाइट से तत्काल टिकट कैसे बुक करें

irctc

स्टेप 1 – तत्काल टिकट बुक करने के समय से पांच मिनट पहले IRCTC की वेबसाइट लॉगइन करें।
स्टेप 2 – यूजर्स एक साथ चार पेसेंजर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
स्टेप 3 – टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले जहां से यात्रा शुरू करनी है और जहां यात्रा ख़त्म होनी वह जगह डालनी है। इसके साथ ही यात्रा की डेट भी सलेक्ट करनी है।
स्टेप 4 – अब आपको सब्मिट करनी है।
स्टेप 5 – अब आपको ‘तत्काल’ कोटा सलेक्ट करना है।
स्टेप 6 – यहां आपको ‘बुक नॉऊ’ में टैप करना है।
स्टेप 7 – अगले पेज में यूज़र्स को पेसेंजर के नाम, उम्र, लिंग और सीट की जानकारी भरनी है।
स्टेप 8 – अब आपको ‘Book only if confirm berths are allotted’ चेकबॉक्स पर क्लिक करना है।
स्टेप 9 – नीचे दिख रहे कैप्चा कोड को भरना है।
स्टेप 10 – अब आपको पेमेंट मेथड को सलेक्ट करना है।
नोट – तत्काल टिकट कंफर्म होने के बाद टिकट कैंसल करने पर यूज़र्स को रिफंड नहीं मिलता है।

IRCTC App से तत्काल टिकट बुक कैसे करें

how to book train tatkal ticket confirmed reservation

स्टेप 1 – तत्काल टिकट बुकिंग समय से 10 मिनट पहले IRCTC में लॉगइन कर लें।
स्टेप 2 – अब यात्रा कहां से कहां तक की है और कब करनी है इसकी डिटेल भर कर ‘SUBMIT’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – नेक्स्ट पेज ओपन होने पर आपको तत्काल कोटे पर क्लिक करना है।
स्टेप 4 – अब आपको ट्रेन चुननी है और ‘Book Now’ पर टैप करना है।
स्टेप 5 – अगले पेज पर आपको पेसेंजर का नाम, उम्र, लिंग और सीट और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी है।
स्टेप 6 – अब कैप्चा सिक्योरिटी कोड भरना है।
स्टेप 7 – अब आपको पेमेंट मैथड सलेक्ट कर पेमेंट करना है।

Paytm ऐप से तत्काल टिकट कैसे बुक करें

paytm charging convenience fees mobile recharges but these apps are giving free service

स्टेप 1 – पेटीएम अकाउंट में लॉगइन करें और ‘Trains’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 2 – अब आपको ट्रेवल डेस्टिनेशन, ट्रेन नाम, ट्रेन नंबर और पेसेंजर्स की संख्या कंफर्म करनी है।
स्टेप 3 – अगले पेज पर आपको ‘Tatkal’ कोटा और ‘Book’ बटन पर टैप करना है।
स्टेप 4 – अब यूज़र्स को अगले पेज पर पेसेंजर्स की डिटेल शेयर करनी है। इसके साथ ही बर्थ और सीट डिटेल्स भरनी हैं।
स्टेप 5 – इसके बाद यूज़र्स को तत्काल टिकट के लिए पेटीएम वॉलेट से पेमेंट करनी है।

तेज बुकिंग प्रोसेस को फ़ास्ट करने के लिए यूज़र्स को हम सलाह देते हैं कि वे अपने फ़ोटो आई कार्ड की फ़ोटो संभाल कर रखें। तत्काल टिकट के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटरआईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे आईडी प्रूफ़ स्वीकार किए जाते हैं।

The post Paytm, IRCTC की वेबसाइट और ऐप से तुरंत बुक करें तत्काल टिकट, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-tatkal-tickets-through-paytm-irctc-website-and-app/feed/ 0
IRCTC Account को Aadhaar Card से लिंक करना हुआ जरूरी! यहां जानें पूरा प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/train-ticket-booking-irctc-account-aadhaar-card-link-process-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/train-ticket-booking-irctc-account-aadhaar-card-link-process-in-hindi/#respond Tue, 28 Jun 2022 12:22:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83183 एक महीने में 24 Train Ticket Booking Online की जा सकती है और इसके लिए IRCTC Account को Aadhaar Card से लिंक करना जरूरी है।

The post IRCTC Account को Aadhaar Card से लिंक करना हुआ जरूरी! यहां जानें पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Aadhaar Card हर भारतीय की पहली पहचान बन चुका है। तमाम सरकारी और गैर सरकारी कार्यों समेत बैंकिंग सर्विस में भी आधार कार्ड के मांगा जाता है। इसी कड़ी में अब Indian Railways ने भी IRCTC Account को Aadhaar Card से लिंक करने की इज़ाजत दे दी है। भारतीय रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलावा किया है। पहले जहां एक आईआरसीटीसी अकाउंट से अधिकतम 12 टिकट ही बुक की जा सकती थी वहीं अब IRCTC Account से 24 Train Ticket Booking की जा सकती है। और इस सुविधा का लाभ पाने के लिए IRCTC Account को Aadhaar Card से लिंक करना जरूरी है।

ट्रेन टिकट बुकिंग

इंडियन रेलवे ने ऑनलाइन तरीके से ट्रेन टिकट बुकिंग की लिमिट को बढ़ा दिया है। अभी तक कोई भी आईआरसीटीसी यूजर अपनी आईडी से एक महीने में अधिकतम 12 ​रेल टिकट की बुक कर सकता था, लेकिन अब नए बदलाव के बाद टिकट बुकिंग संख्या दोगुनी कर दी गई है जिससे कोई भी यूजर अपने IRCTC Account में लॉग-इन कर भारतीय रेल की ऐप या वेबसाइट पर जाकर एक महीने में 24 टिकट की बुकिंग कर सकता है। ऐसा करने के लिए यूजर को अपने आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करना होगा। आगे हमनें यही बताया है कि IRCTC Account को Aadhaar Card से कैसे लिंक कर सकते हैं।

Train Ticket Booking IRCTC Account Aadhaar Card link process in hindi

Aadhaar Card को IRCTC Account से कैसे करें लिंक?

1) सबसे पहले इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके लिए (यहां क्लिक करें)

2) IRCTC Website पर जाकर अपना अकाउंट लॉग-इन करें।

3) इसके लिए अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल दें।

how-to-book-train-tatkal-ticket-confirmed-reservation

4) लॉग-इन करने के बाद वेबसाइट पर My Account में जाएं।

5) माय अकाउंट सेक्शन में आपको Link your Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।

6) आधार कार्ड को आईआरसीटीसी लिंक करने के लिए KYC प्रक्रिया से होकर गुज़रना होगा

7) केवाईसी के लिए अपना नाम, आधार नंबर और​ रजिस्टर ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर डालें।

Train Ticket Booking IRCTC Account Aadhaar Card link process in hindi

8) सभी डिटेल्स डालें जानें के बाद Send OTP पर क्लिक कर दें।

9) आपके ​रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां सबमिट करा दें।

10) KYC पूरा होते ही Aadhaar Card आपके IRCTC Account से लिंक हो जाएगा।

आधार कार्ड और आईआरसीटीसी अकाउंट के लिंक होने का कन्फर्मेशन लिंक भी यूजर को प्राप्त होगा और बाद में इसी लिंक पर क्लिक करते हुए आपको ​अपनी IRCTC ID में लॉगइन करना होगा। याद रहें कि कन्फर्मेशन आने में कुछ मिनटों का समय लग सकता है। इस बीच अगर आप आपने आधार और रेलवे अकाउंट लिंक का स्टेटस जानना चाहते हैं तो IRCTC वेबसाइट पर फिर से माय अकाउंट सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं।

The post IRCTC Account को Aadhaar Card से लिंक करना हुआ जरूरी! यहां जानें पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/train-ticket-booking-irctc-account-aadhaar-card-link-process-in-hindi/feed/ 0
अब व्हाट्सऐप पर पता चलेगा कितनी लेट है ट्रेन, बस इस नंबर को करना होगा सेव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-train-live-running-status-on-whatsapp-on-phone-in-hindi/ Wed, 18 Jul 2018 07:30:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21171 इंडियन रेलवे पूरे विश्व में ट्रेन का सबसे बड़ा जाल है। कहीं भी जाने का सबसे सरल, सस्ता और तेज साधन ट्रेन ही है। लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी आम जनता के सिरदर्द बनी रहती है। हर तरह के मौसम में बिना रूकावट चलते जाना रेलवे के लिए भी मुश्किल है। हम भारतीय ट्रेन के देर […]

The post अब व्हाट्सऐप पर पता चलेगा कितनी लेट है ट्रेन, बस इस नंबर को करना होगा सेव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन रेलवे पूरे विश्व में ट्रेन का सबसे बड़ा जाल है। कहीं भी जाने का सबसे सरल, सस्ता और तेज साधन ट्रेन ही है। लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी आम जनता के सिरदर्द बनी रहती है। हर तरह के मौसम में बिना रूकावट चलते जाना रेलवे के लिए भी मुश्किल है। हम भारतीय ट्रेन के देर से आने को तो एडजस्ट कर ही लेते हैं लेकिन यदि देरी का सही समय यात्रियों को पहले से पता चल जाए तो इंतज़ार की इंतहा न हो। रेल यात्रियों की इसी मुश्किल को हल करने के लिए भारतीय रेलवे ने नया जरिया निकाला है। अब बिना किसी टेंशन के आपको अपने व्हाट्सऐप पर ही ट्रेन की देरी व रनिंग स्टेट्स के साथ ही टिकट व ​बुकिंग से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होंगी, वह भी बिल्कुल फ्री।

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नंबर जारी किया है जो व्हाट्सऐप के जरिये ट्रेन से जुड़ी समस्त जानकारियां देगा। अभी तक ट्रेन का लाइव स्टेट्स जानने के लिए या ​तो इंटरनेट वेबसाइट का सहारा लेता पड़ता था या फिर टोल-फ्री नंबर 139 पर कॉल करनी पड़ती था। वेबसाइट के लिए जहां इंटरनेट पैक और अच्छी स्पीड होना जरूरी है वहीं टोल-फ्री नंबर पर रनिंग स्टेट्स जानने के लिए कई मिनटों तक लाईन बिजी मिलती है।

whatsapp-2

इस सब समस्याओं से निजात दिलाते हुए अब सिर्फ एक नंबर पर ट्रेन का नंबर व्हाट्सऐप मैसेज करने पर ही रेल से जुड़ी सारी जानकारियां मिली जाएंगी। रेलवे की ओेर से 7349389104 जारी किया गया है। इस नंबर को अपने फोन में सेव करना होगा, जिसके बाद यह आपकी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा। जिस भी ट्रेन से जुड़ी जानकारी आप पाना चाहते हैं उस ट्रेन का नंबर इस नंबर पर व्हाट्सऐप कर दें। 10 सेकेंड के अंदर ही उस ट्रेन से जुड़ी जानकारियां आपके व्हाट्सऐप पर आ जाएगी।

नोकिया ने दी शाओमी को चुनौती, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया एक्स5

रेलवे की ओर से व्हाट्सऐप मैसेज में ही ट्रेन का लाईव स्टेट्स आ जाएगा। ट्रेन किस स्टेशन पर पहॅुंची है, कितनी देरी से चल रही है और आपको स्टोशन में किस समय तक पहॅुंचेगी ये सभी सूचनाएं व्हाट्सऐप मैसेज के ​जरिये आपको मिल जाएंगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि होटल, टूर पैकेज, ई-कैटरिंग, वेटिंग रूम व टैक्सी जैसी कई आवश्यक जानकारियां भी इस नंबर से पाई जा सकती है।

बाय-बाय याहू, इंटरनेट चैटिंग से रूबरू कराने वाला याहू मैसेंजर आज से हुआ बंद

रेलवे विभाग का दावा है कि 7349389104 नंबर 10 सेकेंड में ही यात्रियों को ट्रेन का स्टेट्स बता देगा। आप जैसे व्हाट्सऐप यूजर इस बात को भलिभांति जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर सिंगल टिक आने का मतलब मैसेज सेंड होना, डबल टिक आने का मतलब मैसेज ​डिलीवर होना और ब्लू टिक होने का ​मतलब मैसेज रीड कर लिया जाना होता है। रेलवे का कहना है कि व्हाट्सऐप पर भेजे गऐ मैसेज पर ब्लू टिक होने के बाद ही विभाग की ओर से रनिंग स्टेट्स भेजा जाएगा। हो सकता है कि सर्वर पर भीड़ ज्यादा हो तो रेलवे मैसेज रीड करने में थोड़ा समय लेले।

The post अब व्हाट्सऐप पर पता चलेगा कितनी लेट है ट्रेन, बस इस नंबर को करना होगा सेव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-12-tickets-in-irctc-with-aadhar-card-kyc-update-in-hindi/ Mon, 05 Mar 2018 12:36:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17663 भारतीय रेलवे ने भी केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

The post जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत सरकार का प्रयास है कि सभी सरकारी विभागों को आॅनलाईन प्लेटफार्म पर मजबूत किया जाए ताकि आम जनता इंटरनेट के जरिये ही अपने काम बिना किसी भागदौड़ के कर सके। डिजीटल इंडिया और आधार कार्ड की आवश्यकता समझते हुए भारतीय रेलवे ने भी केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय रेलवे में पहले जहां एक माह में सिर्फ 6 टिकट ही आॅनलाईन बुक करा जा सकते थे, वहीं अब आईआरसीटीसी ने इस गिनती को दोगुना कर दिया है।

भारतीय रेलवे के आॅनलाईन प्लेटफार्म आईआरसीटीसी ने आम जनता की सुविधा के लिए नए बदलाव किए हैं। आईआरसीटीसी पर अब एक महीने में 12 टिकट आॅनलाईन बुक किए जा सकते हैं। रेलवे की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर अकाउंट से आधार नंबर जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है ​ताकि बुकिंग प्रक्रिया को आसान और फास्ट बनाया जा सके।

जियो दे रही है 10जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं यह मुफ्त का लाभ

आईआरसीटीसी यूजर अकाउंट से आधार नंबर जोड़ने के लिए :

आईआरसीटीसी पर रजिस्ट्रर्ड यूजर आईडी ओपेन करें।

माय प्रोफाईल पर आधार केवाईसी पर क्लिक कर प्रोसेस आगे बढ़ाएं।

girl-with-phone-indian-13

यहां आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड में रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर डालना होगा।

रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर पर वन टाईम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे आधार लिंक पर जाकर सब्मिट करना है।

ओटीपी दर्ज करते ही आईआरसीटीसी की केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अपने एंडरॉयड फोन को अपडेट करने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

एक बार भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी पर केवाईसी हो जाने पर कोई भी यूजर एक महीने में 12 टिकट बुक करा पाएगा। हालांकि आईआरसीटीसी के नियम अनुसार आपके द्वारा बुक कराई जाने वाली टिकटों में कम से कम एक ऐसा व्यक्ति जरूर होना चाहिए जिसने आईआरसीटीसी पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रखी हो।

The post जानें 1 आईडी से आईआरसीटीसी पर कैसे करें 12 टिकट बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>