iTel A22 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 21 Aug 2018 12:10:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6,000 रुपये से कम कीमत पर आईटेल ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a45-itel-a22-itel-a22-pro-launched-in-india-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 21 Aug 2018 12:10:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22158 आईटेल की ओर से आईटेल ए45, आईटेल ए22 और आईटेल ए22प्रो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे गए हैं।

The post 6,000 रुपये से कम कीमत पर आईटेल ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आईटेल ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन आईटेल ए22 लॉन्च किया था। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन पेश करने वाली यह कंपनी आज फिर भारतीय बाजार में एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लेकर आई है। आईटेल की ओर से आईटेल ए45, आईटेल ए22 और आईटेल ए22प्रो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे गए हैं। आइये नज़र डालते हैं आईटेल के इन स्मार्टफोंस में क्या है खास :

आईटेल ए45
आईटेल की ओर से इस फोन को 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ आईपीएस फुलस्क्रीन डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड गो आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश हुआ है जिसे जल्द ही एंडरॉयड पाई का अपडेट मिल जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 64बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट दिया गया है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है​ जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल दोनों ओर 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एक 4जी फोन है जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें ओटीजी सपोर्ट के साथ 2,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

itel-a22

आईटेल ए22
आईटेल ए22 480 x 854 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को भी कंपनी ने एंडरॉयड ओरियो के साथ एंडरॉयड गो एडिशन पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर रन करता है।

1जीबी रैम मैमोरी के साथ यह फोन 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर जहां 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। दोनों ही पैनल पर फ्लैश लाईट ​दी गई है। 4जी वोएलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर व अन्य फीचर्स के साथ यह फोन 2,400एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

आईटेल ए22 प्रो
यह फोन आईटेल ए22 का ही बड़ा मॉडल है। इस फोन में भी 480 x 854 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की आईपीएस डिसप्ले दी गई है। ए22 प्रो प्योर एंडरॉयड फोन है जो एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी तथा 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। आईटेल ए22 प्रो का कैमरा सेग्मेंट ए22 के समान ही है। 4जी वोएलटीई के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व ​अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 2,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत
आईटेल ए45 को 5,999 रुपये की कीमत पर मीडनाइट ब्लैक, ग्रे ओर गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है।
आईटेल ए22 मीडनाइट ब्लैक कलर के साथ ही स्पेस ग्रे और शेपेंन गोल्ड कलर में 5,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
आईटेल ए22 प्रो को मैट ब्लैक व शेपेंन गोल्ड के साथ ही रेड कलर वेरिएंट में 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

गौरतलब है कि आईटेल के ये तीनों फोन रिलायंस जियो के आॅफर के तहर 2,200 रुपये के कैशबैक पर भी सेल के लिए उपलब्ध हैं।

The post 6,000 रुपये से कम कीमत पर आईटेल ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कम बजट वाला एंडरॉयड गो फोन आईटेल ए22 आया सामनें, सस्ती कीमत पर देगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a22-feature-specification-to-launch-in-india-in-hindi/ Tue, 24 Jul 2018 11:47:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21352 एक ओर जहां स्मार्टफोन कंपनियां ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस उतार रही हैं। वहीं दूसरी ओर कई ब्रांड ऐसे भी हैं जो कम बजट में फोन लेने वाले यूजर्स का ध्यान रखते हुए सस्ती कीमत पर स्मार्टफोंस पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जल्द ही टेक कंपनी आईटेल भी अपना नया एंडरॉयड […]

The post कम बजट वाला एंडरॉयड गो फोन आईटेल ए22 आया सामनें, सस्ती कीमत पर देगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक ओर जहां स्मार्टफोन कंपनियां ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस उतार रही हैं। वहीं दूसरी ओर कई ब्रांड ऐसे भी हैं जो कम बजट में फोन लेने वाले यूजर्स का ध्यान रखते हुए सस्ती कीमत पर स्मार्टफोंस पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जल्द ही टेक कंपनी आईटेल भी अपना नया एंडरॉयड गो स्मार्टफोन आईटेल ए22 लॉन्च करने वाली है। फोन की आॅफिशियल लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामनें आई गई है।

आईटेल ए22 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह फोन 5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जो एंडरॉयड गो एडिशन पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड—कोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया गया है, जिसकी जानकारी मिलना बाकी है।

itel-a22-1

कंपनी की ओर से आईटेल ए22 को 1जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आईटेल ए22 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

12+20एमपी रियर, 20एमपी सेल्फी, 6जीबी रैम और लेटेस्टे एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी ए2

आईटेल ए22 एक 4जी फोन है जो वोएलटीई सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 2,400एमएएच की बैटरी दी गई है। आईटेल की ओर से अभी इस फोन की कीमत से आॅफिशियली पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन कुछ ही दिनों में आईटेल ए22 भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post कम बजट वाला एंडरॉयड गो फोन आईटेल ए22 आया सामनें, सस्ती कीमत पर देगा शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>