itel A27 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 12:21:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 JioPhone Next को टक्कर देने सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ itel A27 4G SmartPhone https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-mobile-phone-itel-a27-launched-in-india-know-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-mobile-phone-itel-a27-launched-in-india-know-price-specifications-sale/#respond Wed, 16 Feb 2022 03:32:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75693 आईटेल मोबाइल dual 4G VoLTE सपोर्ट करता है जो इस सेग्मेंट में Reliance Jio के JioPhone Next को सीधी टक्कर देता है।

The post JioPhone Next को टक्कर देने सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ itel A27 4G SmartPhone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोंस बनाने के लिए मशहूर टेक कंपनी itel Mobile ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन पेश किया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को itel A27 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया है जिसे सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। लो बजट में आया यह सस्ता और नया आईटेल मोबाइल dual 4G VoLTE सपोर्ट करता है जो इस सेग्मेंट में Reliance Jio के 4G Phone JioPhone Next को सीधी टक्कर देता है क्योंकि दोनों की कीमत लगभग एक जैसी ही है।

itel A27 की स्पेसिफिकेशन्स

आईटेल ए27 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 960 x 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एफडब्ल्यू+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एक लो बजट मोबाइल चौड़े बेजल्स वाली डिसप्ले पर बना है जिसकी स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है। डिसप्ले के दोनों ओर जहां नैरो बेजल्स दिए गए हैं वहीं उपरी और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है।

cheap mobile phone itel A27 launched in India know price specifications sale

itel A27 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ spreadtrum 9832e चिपसेट पर रन करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व मैमोरी का यूज़ करते हुए स्मूथ प्रोसेस करती है। आईटेल ने अपने इस नए फोन को इंडिया में 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ इंडिया में धूम मचाने आया Poco M4 Pro 5G

फोटोग्राफी के लिए आईटेल ए27 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस 5 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईटेल मोबाइल 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

cheap mobile phone itel A27 launched in India know price specifications sale

itel A27 एक डुअल सिम फोन है तथा दोनों ही सिम में किसी भी कंपनी की 4जी सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए कंपनी ने अपने मोबाइल फोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। आईटेल ए27 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो भारतीय बाजार में Crystal Blue, Silver Purple और Deep Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post JioPhone Next को टक्कर देने सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ itel A27 4G SmartPhone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-mobile-phone-itel-a27-launched-in-india-know-price-specifications-sale/feed/ 0
itel A27 स्मार्टफोन में दिया जाएगा 4000mAh का बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-itel-a27-to-launch-with-bigger-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-itel-a27-to-launch-with-bigger-4000mah-battery/#respond Fri, 11 Feb 2022 09:52:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75488 itel A27 स्मार्टफ़ोन को भारत में 6000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

The post itel A27 स्मार्टफोन में दिया जाएगा 4000mAh का बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बजट स्मार्टफ़ोन के लिए पॉपुलर itel जल्द ही मार्केट में अपना नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। आइटेल का यह स्मार्टफ़ोन itel A27 के नाम से भारत में एंट्री कर सकता है। itel A27 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से ठीक पहले इसे लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ चुकी हैं। 91Mobiles के इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले के अपकमिंग itel A27 स्मार्टफ़ोन के बैटरी को लेकर जानकारी मिली है। itel A27 स्मार्टफ़ोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट में अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को टीज करते हुए बताया था कि itel A27 में बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

itel A27 की स्पेसिफिकेशन्स

itel A27 स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि फ़ोन में फुल स्क्रीन IPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो itel A27 स्मार्टफोन में 5.45-इंच का IPS डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। itel A27 स्मार्टफोन में डुअल सिक्योरिटी फ़ीचर – फ़िंगरप्रिंट और फ़ेस अनलॉक दिया जा सकता है। यह स्मार्टफ़ोन 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फ़ोन लेटेस्ट Android 11 (Go Edition) पर रन कर सकता है।

itel A27 की क़ीमत

itel A27 स्मार्टफ़ोन को भारत में 6000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। आइटेल का यह स्मार्टफोन ऐसे यूज़र्स को टार्गेट किया जा रहा है जो फ़ीचर फ़ोन से स्मार्टफ़ोन में अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन के भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक

itel A27 कब होगा लॉन्च

itel A27 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमारा मानना है कि itel A27 स्मार्टफ़ोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड हुई कंफर्म, Amazon पर लैंडिंग पेज हुआ लाइव

The post itel A27 स्मार्टफोन में दिया जाएगा 4000mAh का बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-itel-a27-to-launch-with-bigger-4000mah-battery/feed/ 0