itel A300C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 05 Sep 2026 09:08:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सस्ता स्मार्टफोन itel A300C हुआ लॉन्च, कम रेट पर मिलेगी 6000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-itel-a300c-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-itel-a300c-announced/#respond Sun, 06 Sep 2026 04:39:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203432 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने आज अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल itel A300C 4G अनाउंस किया है। यह लो बजट स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में मजबूत ​मिलिट्री ग्रेड बॉडी, पावरफुल 6000mAh battery और बड़ी स्क्रीन के साथ लाया गया है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे […]

The post सस्ता स्मार्टफोन itel A300C हुआ लॉन्च, कम रेट पर मिलेगी 6000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने आज अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल itel A300C 4G अनाउंस किया है। यह लो बजट स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में मजबूत ​मिलिट्री ग्रेड बॉडी, पावरफुल 6000mAh battery और बड़ी स्क्रीन के साथ लाया गया है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

itel A300C 4G

आइटेल ए300सी 4जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6000mAh बैटरी से लैस किया गया है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के लिए यह आइटेल का फोन 46 घंटे का टॉकटाइम या फिर तकरीबन 18 घंटे का शार्ट वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी की मानें तो itel A300C 4G में 50 दिन का स्टेंडबॉय टाइम मिल सकता है।

itel A300C 4G स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल को 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट लगाया गया है जो लोवर फ्रेम पर मौजूद है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया है।

आइटेल ए300सी 4जी फोन को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 1.8 मीटर की हाइट से गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। वहीं ब्रांड के मुताबिक यह सस्ता स्मार्टफोन माइनस 21 डिग्री की ठंड और तेज गर्मी व नमी के मौसम में भी बिना परेशानी काम कर सकता है।

प्रोसेसिंग के लिए आइटेल ए300सी में Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। itel A300C एक्सटेंडेट रैम फीचर से लैस है। यह मोबाइल की 3जीबी फिजिकल रैम में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। कंपनी ने इसे 64GB storage के साथ पेश किया है।

स्मार्टफोन को प्राप्त IP65 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। itel A300C स्मार्टफोन को 720 × 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 480nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

itel A300C 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है जिसकी जानकारी आइटेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये दी गई है। खबर लिखे जाने तक इस मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही फोन की फुल स्पेक्स और प्राइस का खुलासा होगा इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा। आइटेल ए300सी की ऑफिशियल जानकारी आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

The post सस्ता स्मार्टफोन itel A300C हुआ लॉन्च, कम रेट पर मिलेगी 6000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-itel-a300c-announced/feed/ 0