itel A48 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 01 Dec 2021 07:41:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मात्र 625 रुपये की किस्त में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, JioPhone Next को मिलेगी जबरदस्त चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a48-available-at-no-cost-emi-starting-rs-625/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a48-available-at-no-cost-emi-starting-rs-625/#respond Wed, 01 Dec 2021 07:31:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71219 itel का ये ऑफर क्या JioPhone Next को दे पाएगा चुनौती?

The post मात्र 625 रुपये की किस्त में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, JioPhone Next को मिलेगी जबरदस्त चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बजट स्मार्टफ़ोन मार्केट में अपनी ख़ास जगह बना चुकी itel ने भारत में कुछ महीनों पहले itel A48 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफ़ोन पर एक दमदार ऑफ़र लेकर आई है। itel A48 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट ऑफ़र के साथ मात्र 1399 रुपये की डाउनपेमेंट में घर ला सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को बची हुई राशि आठ महीने की किस्त में चुकानी होगी, जो 625 रुपये प्रति माह है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस फ़ोन को किस्त में ख़रीदने पर ग्राहकों को किसी तरह का ब्याज नहीं देना है।

itel A48 स्मार्टफ़ोन को किस्त पर ख़रीदने वाले यूज़र्स को 501 रुपये प्रोसेसिंग फ़ीस के रूप में देना होगा। आइटेल ने अपने इस ऑफ़र के लिए होम क्रेडिट इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। इस ऑफ़र के ज़रिए कंपनी रिलायंस जियो को टक्कर दे रही है। रिलायंस जियो ने हाल में ही अपना सस्ता स्मार्टफ़ोन JioPhone Next लॉन्च किया है जिसे मंथली प्लान के साथ पेश किया गया है। JioPhone Next के मंथली प्लान में जहां यूजर्स को रिचार्ज ऑफर किया जाता है वहीं itel A48 स्मार्टफोन पर रिचार्ज प्लान नहीं मिलता है। itel A48 स्मार्टफोन पर कंपनी वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है।

itel A48 की क़ीमत और ऑफर्स

itel A48 स्मार्टफोन को कंपनी ने 6,399 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस फोन पर कंपनी होम क्रेडिट इंडिया के साथ मिलकर शानदार ऑफर दे रही है। जिसके बारे में हम आपको ऊपर बता चुके हैं। इसके साथ ही ऐसे कस्टमर जो इस फोन को JioExclusive ऑफर के साथ खरीदेंगे उन्हें 512 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को 4000 रुपये के एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

itel A48 के स्पेसिफिकेशन्स

itel A48 launched in india Jio Exclusive offer benefits

itel 48A स्मार्टफोन में 6.1-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटर ड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 1560X720 पिक्सल है। itel 48A स्मार्टफोन को 1.4 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। itel 48A स्मार्टफोन में 5MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर

itel 48A स्मार्टफोन Android 10.0 (Go Edition) पर रन करता है। इस फोन में दो SIM स्लॉट दिए गए हैं, जो 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। इस फोन को दो कलर ऑप्शन – ग्रेडिएंट ग्रीन, ग्रेडिएंट पर्पल और ब्लैक में पेश किया गया है। इस फोन के रिटेल बॉक्स आइटम की बात करें तो यूजर्स को चार्जिंग अडेप्टर, USB केबल, बैटरी, बैक कवर, यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड मिलता है। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : iQOO 9 स्मार्टफोन 120W चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ भारत में फरवरी में होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post मात्र 625 रुपये की किस्त में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, JioPhone Next को मिलेगी जबरदस्त चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a48-available-at-no-cost-emi-starting-rs-625/feed/ 0
Jio Exclusive offer के साथ आया itel A48 स्मार्टफोन, 6399 रुपये के फोन के साथ मिलेंगे 4500 रुपये के एक्स्ट्रा फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a48-launched-in-india-jio-exclusive-offer-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a48-launched-in-india-jio-exclusive-offer-benefits/#comments Thu, 19 Aug 2021 04:30:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65357 4500 रुपये के एक्स्ट्रा Jio benefits तथा 512 रुपये का इंस्टेट प्राइस भी मिल रहा है।

The post Jio Exclusive offer के साथ आया itel A48 स्मार्टफोन, 6399 रुपये के फोन के साथ मिलेंगे 4500 रुपये के एक्स्ट्रा फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फीचर फोन बनाने में माहिर कंपनी itel ने आज भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह मोबाइल फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जिसने itel A48 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। आईटेल ने अपने इस एंट्री लेवल डिवाईस को इंडिया का most affordable 2GB Waterdrop Display Smartphone कहा है। आईटेल ए48 की एक खासियत यह भी है कि यह मोबाइल फोन JioExclusive offer के साथ आया है जिसमें 4500 रुपये के एक्स्ट्रा Jio benefits दिए जा रहे हैं तथा साथ ही 512 रुपये का इंस्टेट प्राइस सपोर्ट भी मिल रहा है। itel A48 को 6,399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

itel A48 की स्पेसिफिकेशन्स

आईटेल ए48 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की एचडी+ आईपीएस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85.27 प्रतिशत का है तथा itel A48 डिसप्ले को 2.5डी टीपी से प्रोटेक्ट किया गया है।

itel A48 launched in india Jio Exclusive offer benefits

itel A48 को एंडरॉयड 10.0 ओएस पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड के ‘गो’ एडिशन पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने अभी चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इंडियन मार्केट में यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

itel A48 launched in india Jio Exclusive offer benefits

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करे तो itel A48 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ वीजीए कैमरा सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के भी यह आईटेल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन को AI Beauty Mode से लैस किया है।

itel A48 launched in india Jio Exclusive offer benefits

itel A48 एक डुअल सिम फोन है जो dual 4G VoLTE के साथ ही ViLTE भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह नया आईटेल फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में आईटेल ए48 स्मार्टफोन को Gradient Green, Gradation Purple और Gradation Black कलर में लॉन्च किया गया है।

The post Jio Exclusive offer के साथ आया itel A48 स्मार्टफोन, 6399 रुपये के फोन के साथ मिलेंगे 4500 रुपये के एक्स्ट्रा फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a48-launched-in-india-jio-exclusive-offer-benefits/feed/ 1