itel A60 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 13 Mar 2023 14:17:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 [Exclusive] 8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-to-launch-by-itel-with-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-to-launch-by-itel-with-6000mah-battery/#respond Mon, 13 Mar 2023 14:17:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=100963 8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

The post [Exclusive] 8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • itel कंपनी 6,000mAh battery वाला नया फोन ला आ रही है।
  • यह स्मार्टफोन 8,000 रुपये से कम में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • इस आईटेल फोन में 6.6 इंच एचडी डिस्प्ले मौजूद रहेगी।

आईटेल ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना एंट्री लेवल डिवाईस itel A60 पेश किया है जो सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर हाथ लगी है कि यह कंपनी अपने एक और सस्ते मोबाइल फोन को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है जो पावरफुल 6,000mAh battery से लैस होगा। वहीं सबसे बड़ी बात है कि यह आईटेल मोबाइल 8,000 रुपये से कम कीमत पर भारत में लॉन्च होगा।

आईटेल कंपनी 8 हजार से भी कम बजट में नया फोन लेकर आने वाली है। इस फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो लंबा बैकअप प्रदान करने में सक्षम होगी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए आईटेल फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जाएगा। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार यह लो बजट स्मार्टफोन 6.6 इंच की लार्ज डिस्प्ले सपोर्ट करेगा जो एचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी। फोटो में देखा जा सकता है कि इसमें डुअल रियर कैमरा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

itel A60

  • 6.6″ HD+ Display
  • 5,000mAh Battery
  • SC9832E Chipset
  • 8MP Dual Rear Camera
  • Android 12 Go edition
  • 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ आईटेल ए60 स्मार्टफोन 6.6 इंच की लार्ज एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच आईपीएस डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है और 2.5डी कर्व्ड ऐज़ ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ Dawn Blue, Vert Menthe और Sapphire black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक दोनों फीचर्स मिलते हैं।

    itel-a60-launch

    itel A60 एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर लॉन्च किया गया है जो SC9832E चिपसेट पर काम करता है। फोन में 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। आईटेल ए60 के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 750 घंटे का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखती है।

    itel-mobile

    हाल ही में सामने आई काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि आईटेल ब्रांड उन मोबाइल यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है जो पहली बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये वो यूजर्स हैं जो 8,000 के सेग्मेंट में अपना पहला स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे है। यानी एंट्री लेवल स्मार्टफोंस की कैटेगरी में आईटेक ब्रांड लोकप्रिय हो रहा है। लगे हाथ बता दें कि हाल ही में आईटेल ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को अपना ब्रांड एम्डेबडर बनाया है।

    The post [Exclusive] 8 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च होगा 6,000एमएएच बैटरी वाला यह itel स्मार्टफोन, देखें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-to-launch-by-itel-with-6000mah-battery/feed/ 0
    5,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ते वाला itel A60, फुल चार्ज में चल सकता है पूरे 750 घंटे! https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-mobile-phone-itel-a60-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-mobile-phone-itel-a60-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Thu, 09 Mar 2023 08:26:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=100837 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ते वाला itel A60, फुल चार्ज में चल सकता है पूरे 750 घंटे!

    The post 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ते वाला itel A60, फुल चार्ज में चल सकता है पूरे 750 घंटे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • itel A60 सिर्फ 5,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुआ है।
    • यह स्मार्टफोन वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आता है
    • कंपनी का दावा है कि फोन बैटरी 750 घंटे का स्टैंडबॉय टाईम दे सकती है।

    सस्ते स्मार्टफोन और बेहतरीन फीचर्स वाले फीचर फोन बनाने के लिए प्रसिद्ध कंपनी आईटेल ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन itel A60 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 5,000mAh battery और 6.6 इंच HD display जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर बाजार में आया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह फोन 750 घंटे का स्टैंडबॉय दे सकता है। आगे आप इस सस्ते मोबाइल फोन के फीचर्स, स्पेसिफेशन्स, प्राइस और सेल से जुड़ी जानकारी पढ़ सकते है।

    itel-a60-price

    itel A60 Price

    सबसे पहले इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत और सेल की बात करें तो itel A60 भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 2 जीबी रैम मैमोरी और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। आईटेल ए60 को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है जहां यह स्मार्टफोन Dawn Blue, Vert Menthe और Sapphire black कलर में उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि यह फोन वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आता है जिसका फायदा परचेज के 100 दिनों के भीतर उठाया जा सकता है।

    itel A60 Specification

  • 6.6″ HD+ Display
  • 5,000mAh Battery
  • SC9832E Chipset
  • 8MP Dual Rear Camera
  • Android 12 Go edition
  • आईटेल ए60 स्मार्टफोन 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की लार्ज एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन स्क्रीन को 2.5डी कर्व्ड ऐज़ ग्लास से प्रोटेक्ट किया है जिसके तीन किनारे नैरो बेजल्स वाले हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत का है।

    itel-a60-launch

    itel A60 एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज होने पर भी स्मूथ व लैगफ्री काम करती है। एंड्रॉयड गो एडिशन में बैटरी व इंटरनेट की खपत भी कम होती है। प्रोसेसिंग के लिए यह आईटेल मोबाईल SC9832E चिपसेट पर काम करता है। यह फोन 128जीबी तक की माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।

    itel-a60-specs

    फोटोग्राफी के लिए आईटेल ए60 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस डुअल ​रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ वीजीए लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के ​लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 750 घंटे का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखती है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक दोनों फीचर्स मिलते हैं।

    The post 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ते वाला itel A60, फुल चार्ज में चल सकता है पूरे 750 घंटे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-mobile-phone-itel-a60-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0