itel A95 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Apr 2025 10:13:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-itel-a95-launched-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-itel-a95-launched-in-india-check-price-and-specifications/#respond Thu, 17 Apr 2025 10:13:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171826 कंपनी ने इसे 9,599 रुपये की शुरुआती की कीमत पर पेश किया है

The post 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन itel A95 5G लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और आकर्षक डिज़ाइन की तलाश में हैं। कंपनी ने इसे 9,599 रुपये की शुरुआती की कीमत पर पेश किया है, जिससे यह भारत के किफायती 5G स्मार्टफोंस की लिस्ट में शामिल हो गया है।

itel A95 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ 120Hz LCD Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 10W 5,000mAh Battery
  • डिस्प्ले

    itel A95 5G में 6.6 इंच की एचडी+ आइपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है, जो डेली यूज़ और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। वॉटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन और 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इस स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए PANDA ग्लास की लेयर चढाई गई है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए, itel A95 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह कैमरा सेटअप डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टू फोकस जैसे फीचर्स के साथ आता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित है और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

    परफॉर्मेंस

    itel A95 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 2.4GHz ऑक्टा-कोर CPU है। डिवाइस में 4GB RAM और 6GB RAM दी गई है जो इनमें क्रमश: 4जीबी और 6जीबी वर्चुअल रैम जोड़कर 8GB RAM और 12GB RAM की ताकत देती है। दोनों में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है।

    बैटरी

    itel A95 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी एक दिन से अधिक का बैकअप प्रदान करती है, और फास्ट चार्जिंग के जरिए जल्दी चार्ज हो जाती है। यह फीचर खासकर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं।

    itel A95 5G प्राइस

    आइटेल ए95 5जी फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट को 9,599 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इस मोबाइल के 6जीबी रैम वेरिएंट का रेट 9,999 रुपये है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

    The post 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]> https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-itel-a95-launched-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 0