iTel S21 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 01 Nov 2017 11:20:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे से लैस4जी स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/itel-s21-launched-with-dual-selfie-camera-in-hindi/ Wed, 01 Nov 2017 11:20:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13305 आईटेल द्वारा एस21 स्मार्टफोन 5,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है।

The post सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे से लैस4जी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में अनेंको कंपनियां कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का दावा करती है। इस कं​पनियों से दो कदम आगे निकलते हुए टेक कंपनी आईटेल ने आज भारत में कम कीमत पर ऐसा 4जी फोन लॉन्च किया है जो डुअल फ्रंट कैमरे से लैस है। आईटेल द्वारा एस21 स्मार्टफोन मार्केट में उतारा गया है जो 5,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एलजी ने लॉन्च किया 8-इंच की स्क्रीन वाला टैबलेट, 7,400एमएएच का पावर बैकअप देता है यह टैब

आईटेल एस21 को कंपनी द्वारा खास सेल्फी लवर्स के लिए पेश किया गया है। आईटेल एस21 की मुख्य यूएसपी इसका कैमरा सेग्मेंट है। फोन के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसके बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

बीएसएनएल ने पेश किया ‘​लूट लो’ आॅफर, मिल रहा है 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा और 60 प्रतिशत तक की छूट

एस21 में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए ​आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.1गीगाहर्ट्ज़ 64बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी860 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इसमें 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अब व्हाट्सऐप से पैसे भी हो सकेंगे ट्रांसफर

आईटेल का यह फोन 4जी वोएलटीई नेटर्वक पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए आईटेल एस21 में 2,700एमएएच की बैटरी मौजूद है। सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन को सिल्वर, शेपेंन गोल्ड और ऐलिगेंट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे से लैस4जी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>