itel S25 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 09 Nov 2024 09:05:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 S25 और S25 Ultra हुए लॉन्च, सिर्फ 15 हजार में मिलेगा 32MP Selfie कैमरा और 3D Curved AMOLED स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/32mp-selfie-camera-phone-s25-and-s25-ultra-launched-by-itel-in-philippines/ https://www.91mobiles.com/hindi/32mp-selfie-camera-phone-s25-and-s25-ultra-launched-by-itel-in-philippines/#respond Sat, 09 Nov 2024 09:05:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159119 आइटेल एस25 और एस25 अल्ट्रा दोनों स्मार्टफोन फिलिपिंस में 8GB RAM पर लॉन्च हुए हैं।

The post S25 और S25 Ultra हुए लॉन्च, सिर्फ 15 हजार में मिलेगा 32MP Selfie कैमरा और 3D Curved AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S25 series का इंतजार सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे टेक जगत में किया जा रहा है। लेकिन मोबाइल ब्रांड ‘आइटेल’ ने सैमसंग से पहले बाजी मारते हुए अपनी ‘एस25 सीरीज’ को मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से itel S25 और itel S25 Ultra लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने फिलिपिंस में एंट्री ली है। ये दोनों सस्ते अफार्डेबल स्मार्टफोन हैं जिनकी विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

itel S25 और S25 Ultra की कीमत

फिलिपिंस में आइटेल एस25 और एस25 अल्ट्रा दोनों स्मार्टफोन 8GB RAM पर लॉन्च हुए हैं। एस25 में जहां 128GB स्टोरेज दी गई है वहीं एस25 अल्ट्रा 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। itel S25 का रेट 6,199 फिलीपीन पीसो है जो भारतीय करंसी अनुसार 8,950 रुपये के करीब है। वहीं itel S25 Ultra 10,999 फिलीपीन पीसो में लॉन्च हुआ है जो इंडियन करंसी अनुसार 15,880 रुपये के करीब है।

आइटेल एस25 को Bromo Black, Mambo Mint और Sahara Gleam कलर में लॉन्च किय गया है तथा आइटेल एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन Meteor Titanium, Bromo Black और Komodo Ocean कलर में लॉन्च हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में इन्हें भारतीय बाजार में भी उतार सकती है।

itel S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ 3D-Curved AMOLED स्क्रीन
  • UNISOC T620 प्रोसेसर
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 8GB Extended RAM
  • 50MP Back Camera
  • 32MP Front Camera
  • 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

आइटेल एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन 2436 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 3डी कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है जिसे कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

itel S25 Ultra को एंडरॉयड 14 पर लॉन्च किया गया है जो Android 15 की अपग्रेड के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक का टाइगर टी620 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

आइटेल एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन फिलिपिंस में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं मोबाइल में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए itel S25 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक माइक्रो लेंस तथा एक अन्य थर्ड सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आइटेल मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए आइटेल एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। फिलहाल फास्ट चार्जिंग तकनीक की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन bypass charging टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

itel S25 Ultra में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है। यह मोबाइल IP64 डस्ट व स्पलैश प्रूफिंग के साथ आता है। वहीं मोबाइल में AI Assistant, IR blaster और DTS साउंड स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

itel S25 स्पेसिफिकेशन्स

आइटेल एस25 का स्क्रीन साईज़ भी 6.78-इंच का है लेकिन इस मोबाइल में कंपनी ने फ्लैट एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया है जिसपर 1800nits ब्राइटनेस मिलती है। वहीं यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस मोबाइल का प्रोसेसर तथा बैटरी S25 Ultra के समान ही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा मिलता है तथा फोन को IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है।

The post S25 और S25 Ultra हुए लॉन्च, सिर्फ 15 हजार में मिलेगा 32MP Selfie कैमरा और 3D Curved AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/32mp-selfie-camera-phone-s25-and-s25-ultra-launched-by-itel-in-philippines/feed/ 0
सस्ते में जल्द आ सकता है itel S25 Ultra स्मार्टफोन, ये डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/itel-s25-ultra-sdppi-tuv-rheinland-declaration-of-conformity-listings-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-s25-ultra-sdppi-tuv-rheinland-declaration-of-conformity-listings-specifications/#respond Fri, 04 Oct 2024 06:25:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=155652 आईटेल भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपने सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश के लिए जाना जाता है। फिलहाल जानकारी मिली है कि कंपनी द्वारा अपनी एस24 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर एस25 लाई जा सकती है। इसके तहत आना वाला itel S25 Ultra मोबाइल एसडीपीपीआई, डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी और टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

The post सस्ते में जल्द आ सकता है itel S25 Ultra स्मार्टफोन, ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईटेल भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपने सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश के लिए जाना जाता है। फिलहाल जानकारी मिली है कि कंपनी द्वारा अपनी एस24 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर एस25 लाई जा सकती है। इसके तहत आना वाला itel S25 Ultra मोबाइल एसडीपीपीआई, डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी और टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें कुछ प्रमुख खूबियां देखने को मिली हैं। उम्मीद है कि आगामी डिवाइस कम दाम में जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

itel S25 Ultra एसडीपीपीआई लिस्टिंग

  • आईटेल के आगामी S25 Ultra स्मार्टफोन को मॉडल नंबर ‘S686LN’ के साथ इंडोनेशियाई SDPPI सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है।
  • फोन का सर्टिफिकेट नंबर ‘104025/SDPPI/2024’ और PLG ID – ‘6083’ सामने आया है।
  • खास बात यह है कि डिवाइस का नाम itel S25 Ultra भी SDPPI सर्टिफिकेशन में साफ देखा जा सकता है।
  • यह लिस्टिंग पुष्टि करती है कि अपकमिंग डिवाइस जल्द ग्लोबल बाजार इंडोनेशिया में आ सकता है।

itel S25 Ultra टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग

  • itel S25 Ultra स्मार्टफोन टीयूवी रीनलैंड डेटाबेस पर भी ‘S686LN’ मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है।
  • डिवाइस को सर्टिफिकेट नंबर ‘JPTUV-165024’ के साथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
  • स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी फोन में लिस्टिंग के अनुसार Li-ion पॉलिमर बैटरी दी जा सकती है जिसका साइज 4900mAh हो सकता है।

itel S25 Ultra डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी डिटेल्स

  • डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी में itel S25 Ultra की बैटरी और चार्जिंग के बारे में जानकारी मिली है।
  • सामने आया है कि आने वाले स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • itel S25 Ultra की 5000mAh बैटरी को चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, फोन का मॉडल नंबर ‘S686LN’ है।

बताते चलें कि इससे S24 सीरीज में केवल वेनिला S24 मॉडल आता है। जबकि S23 सीरीज में S23 और S23+ मॉडल थे। वहीं, लेटेस्ट लिस्टिंग से लग रहा है कि पहली बार आगामी 25 श्रृंखला में अल्ट्रा वैरियंट आ सकता है।

Itel S24 के स्पेसिफिकेशंस

Itel S24 इसी साल भारत में मात्र 10,999 रुपये लॉन्च किया गया था। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Itel S24 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का आईपीएस एचडी प्लस डिस्प्ले है। इस पर पंच होल डिजाइन, डायनेमिक बार तकनीक, 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा कोर Mediatek Helio G91 चिपसेट लगा हुआ है।
  • स्टोरेज: itel S24 में 8GB रैम+ 8GB मेमोरी फ्यूजन तकनीक का सपोर्ट है। जिससे 16GB तक रैम का पावर मिल जाता है। वहीं, 128GB स्टोरेज दिया गया है।
  • कैमरा: स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है।
  • अन्य: itel S24 मोबाइल साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।



Best Competitors

See All Competitors

The post सस्ते में जल्द आ सकता है itel S25 Ultra स्मार्टफोन, ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-s25-ultra-sdppi-tuv-rheinland-declaration-of-conformity-listings-specifications/feed/ 0